मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया     

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2022 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5जी और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगी। 5जी सर्विस के शुरू होने के बाद यूजर अपने 5जी स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही 5जी के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि साल 2025 तक देश के सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा दिया जाएगा। गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर पहुंचने से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य सरकार की भारत नेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सबसे पहले 5जी सर्विस देश के 13 शहरों में शुरू हो सकती है जिनमें गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...