शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश की बड़ी चार पहिया वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास 30 नवंबर तक इस डिस्काउंट ऑफर का अच्छा फायदा उठाने का मौका है। ग्राहकों को गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, कार्पोरेट छूट जैसे कई ऑफर हैं। जानिए किन गाड़ियों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट।
रहा है। इसमें 38,055 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार तक रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर आदि है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर 32,320 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Scorpio पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 4 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर और 13,320 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा की XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV पर 49,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश ऑफर, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा मराजो एमपीवी पर 40,200 रुपये तक की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा।
महिंद्रा बोलेरो एसयूवी पर भी 13 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,44,89,623 हुईं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,89,623 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,26,620 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,082 हो गयी है।
देश में लगातार 42 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 145 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,26,620 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,142 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 46 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.92 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,38,97,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 115.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
उपयोग किए जाने वाले 3 एप्स में शुमार 'गूगल पे'
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। 'गूगल पे' भारत में पेमेंट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टॉप 3 एप्स में शुमार है। दस रुपये से लेकर कितना बड़ा पेमेंट आसानी से गूगल पे पर किया जा सकता है। गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट के तरह काम करता है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते लोकप्रियता से ऑनलाइन पेमेंट एप्स में भी बहुत प्रतियोगिता पड़ गई है। अब गूगल पर नहीं खुद को और बेहतर तथा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए 4 नए फीचर्स जोड़े हैं। जिसमें से एक खास फीचर्स ये है कि अब बोलकर भी भुगतान किया जा सकता है।
गूगल पे इस फीचर के साथ ग्रामीण तथा भारत के नॉन एलीट क्लब को टारगेट कर रहा है, जो ना ही इंग्लिश बोलते हैं और ना पूरी हिंदी वह हिंग्लिश का प्रयोग करते हैं। हालांकि ये फीचर अगले साल तक आएगा। इसमें जब आप पेमेंट करने जाएंगे तो आपको इस लैंग्वेज के तहत कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखेगा।
इस फीचर से गूगल पे ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को अपने साथ जोड़कर बिजनेस को फैलाना चाहता है। इस फीचर के द्वारा दुकानदार भी अपनी दुकान को गूगल पे पर शोकेस कर सकेंगे तथा गूगल पे के यूजर्स उन्हें गूगल पे से आर्डर कर सकेंगे इसके द्वारा दुकानदार अपनी लेनदेन की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकेंगे।
गूगल पे, यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाने के लिए स्पीच टू टेक्स्ट फीचर जोड़ा है. अगर आपको किसी को पेमेंट करना हो तो आप उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर यूपीआई नंबर और दूसरी जानकारी टाइप करते हैं। मगर गूगल पर के इस फीचर की मदद से अब आप केवल बोलकर ही साड़ी विवरण को भर सकते हैं।
 इस फीचर के साथ गूगल पे से अब ग्रुप पेमेंट कर सकेंगे तथा एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को एक बार में पेमेंट कर सकेंगे।इसमें आप अपने दोस्तों के बीच खर्च को बांट सकते हैं। मान लीजिए आपको 4 दोस्तों के बीच 200-200 रुपये भेजने हैं। ऐसी स्थिति में आप पेमेंट सेक्शन पर कुल 800 रुपये टाइप करेंगे।
इसके बाद आप नेक्स्ट ऑप्शन में उन 4 लोगों के नाम चुनेंगे जिन्हें ये भेजना है। चार नाम चुनने के बाद पिन डालते ही आपके इन चारों कॉन्टेक्ट के पास 200-200 रुपये चले जाएंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ग्रुप फीचर की शुरुआत की थी। यह ऑप्शन उसी में दिखेगा।

तीरंदाजी: 2 रजत पदक से संतोष करना पड़ा
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय रिकर्व तीरंदाज एक बार फिर कोरिया की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शुक्रवार को पुरूष और महिला टीम स्पर्धा में एकतरफा हार के साथ दो रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीरंदाजों ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में उजबेकिस्तान को 6 . 0 से हराकर कांस्य पदक भी जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये।
पिछले सत्र में भी भारत ने सात पदक जीते थे जिनमें एक स्वर्ण , दो रजत और चार कांस्य थे। इस बार भी कोरिया के सामने रिकर्व वर्ग में भारत की कमजोरी की कलई खुल गई। भारत ने इस ओलंपिक वर्ग में 2013 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है । जयंत तालुकदार और दीपिका कुमारी रिकर्व में स्वर्ण जीतने वाले आखिरी भारतीय तीरंदाज थे जिन्होंने आठ साल पहले ताइपे में मिश्रित टीम स्पर्धा जीती थी।
रिकर्व पुरूष टीम ने आखिरी बार 2007 में स्वर्ण जीता था जबकि महिला टीम कभी पोडियम पर नहीं चढ सकी । पुरूषों की रिकर्व टीम में शामिल कपिल, प्रवीण जाधव और पार्थ सालुंके को शीर्ष वरीयता प्राप्त ली सियु्ंगियुन, किम पिल जूंग और हान वू टैक ने 6 . 2 से हराया। दूसरी वरीयता भारतीय टीम ने आसानी से घुटने टेक दिये और पहले सेट में छह, आठ के स्कोर किये । तीसरे सेट में औसत स्कोर 56 था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कोरिया ने 57 . 52, 55 . 53, 54 . 56, 57 . 55 से जीत दर्ज की। महिला रिकर्व टीम को 6 . 0 से पराजय झेलनी पड़ी। महिला टीम में अंकिता भकत, मधु वेदवान और रिधि शामिल थे जिन्हें कोरिया की सू जुंग, ओ येजिन और लिम हेजिन ने 57 . 52, 59 . 49, 56 . 60 से मात दी। रिकर्व मिश्रित टीम में कपिल और अंकिता ने उजबेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोवा जियोदाखोन और अमीरखान सादकिोव को 6 . 0 से मात दी।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी 

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा।

भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है। टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं। इस साल एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई सविता टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी। तोक्यो ओलंपिक खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं। ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेगी।


दुनिया का सबसे महंगा पौधा, जानिए कीमत
मो. रियाज       चंदन की कीमत के बारे में सुना है। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी किया जाता है। यही कारण है कि चंदन के लिए आप चंदन की कीमत के बारे में सुनते हैं। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में इसीलिए चंदन की इतनी मांग है। लेकिन क्या आप चंदन की खेती के बारे में जानना चाहते हैं? हालाँकि हम आपके लिए कुछ विवरण लाए हैं। देश के बहुत कम हिस्सों में चंदन की खेती की जाती है। अगर कोई पेड़ लगाता है, तो लंबी अवधि में आय 5 लाख रुपये होगी। यह हम नहीं कह रहे हैं। जो किसान खेती कर रहे हैं उनकी कहावत। आप जितनी अधिक भूमि पर चंदन के पेड़ लगाएंगे। उतनी ही आपकी आय बढ़ेगी।

महंगा पौधा खेत में चंदन के पेड़ लगाने से पहले पौधों को खरीदना चाहिए। ये पौधे बहुत महंगे हैं। यदि थोक में खरीदा जाता है,तो आप प्रति संयंत्र 400-500 रुपये की दर से खरीद सकते हैं। चंदन लगाते समय बरती जाने वाली विशेष सावधानियों में से एक यह है कि इसकी खेती तभी की जाए। जब इसे मेजबान पौधों के साथ मिलाकर लगाया जाए। मेजबान भी एक प्रकार का पौधा है, जिसे चंदन के साथ लगाया जाता है। यदि मेजबान पौधा मर जाता है, तो चंदन भी मर जाता है। 1 एकड़ खेत में 600 चंदन और 300 होस्ट प्लांट लगाए जाएंगे।चंदन का पौधा तैयार होने के बाद वन विभाग को कहना चाहिए कि वह पेड़ों को काटने के लिए तैयार है। निर्यात कार्य तब शुरू होगा जब वन विभाग आगे निर्देश देगा। चंदन दुनिया का सबसे महंगा पेड़ है। क्योंकि इसकी लकड़ी 27 हजार प्रति किलो तक बिकती है। एक पेड़ से 15-20 किलो लकड़ी निकलती है। इसकी बिक्री से 5-6 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-32 (वर्ष-05)
2. शनिवार, नवंबर 20, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:42, सूर्यास्त 05:27।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

डीएम ने संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

डीएम ने संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत संगम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात तथा पार्किंग स्थल की व्यवस्था जायजा लिया। 20 ब्लाकों में संगम क्षेत्र को बाटा गया है। 
जहां पर दीप प्रज्जवलित किया जाना है। वहां पर उन्होंने बनाये जाने वाले स्टेज एवं बैठने की व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया। इस बार 5 लाख दीपों से संगम क्षेत्र को सजाया जायेगा। जिसका जनपद वासी इस अद्भूत दृश्य का लुफ्त उठा सकेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन श्री हर्ष देव पाण्डेय को इसका नोडल बनाया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए पांच मजिस्टेªटों की ड्यूटी लगायी गयी है। यातायात तथा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। गहरे पानी में कोई न जाने पाये, इसके लिए बैरिकेटिंग के अलावा जेटी की भी व्यवस्था की गयी है। 
इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जनपद के सम्मानित लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। सेक्टर वाइज विभागों एवं अन्य लोगो को बांटा जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहे कि आमजन मानस को कोई समस्या न हो। 
यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर सैण्ड आर्टस आदि की व्यवस्था के साथ-साथ शहर के चैराहों को भी सजाया जायेगा। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि देव दीपावली पर्व पर बिजली सुचारू रूप से चलती रहे। जिलाधिकारी ने नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने को कहा है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्ष देव पाण्डेय, एसडीएम मेला श्री संतराम श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रयागराज: प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल गुरूवार को उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मत्स्य चेतना केन्द्र में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जविल कर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं का लाभ दिलाना है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि फिश फार्मर प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन का गठन कर मत्स्य से सम्बंधित उत्पादों का वैल्यू एडीशन करके अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर व सफल व्यवसायी बनाने के उद्देश्य से ही भारत सरकार द्वारा यह योजना प्रारम्भ की गयी है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाये। 
कहा, कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी जाये। इस योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। मत्स्य पालकों को लाभ प्रदान करने हेतु यह एक उत्तम योजना है। इस अवसर पर श्री पीयूष रंजन ने निषाद ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने के लिए कहा, जिससे लोग योजना का लाभ उठा सके।    
कार्यक्रम में 100 से अधिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्य तथा मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समितियों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीसी द्वारा प्रदान की गयी। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा मछुआओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मछुआ दुर्घटना बीमा की विस्तृत जानकारी श्री मुकेश कुमार सारंग उप निदेशक मत्स्य द्वारा दी गयी। तालाबों में मत्स्य उत्पादकता एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज, पूरक आहार एवं दवाओं आदि की जानकारी भी दी गयी। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री पीयूष रंजन निषाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एसआर यादव, मत्स्य निरीक्षक श्री इरफानुल्लाह खान, मत्स्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ, आयोजक श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, लखनऊ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कौशाम्बी: लक्ष्मीबाई जंयती पर स्त्री दिवस मनाए
गणेश साहू         कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के द्वारा भरवारी नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कॉलेज में 18 नवम्बर को एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह को स्त्री दिवस के रूप में मनाया गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और बलिदान पर चर्चा की है। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओ ने कहा कि देश की हर बेटी यदि रानी लक्ष्मी बाई बन गई तो विरोधियों के छक्के छुड़ा देगी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रिचा पांडेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास वीरता से भरा पड़ा है। प्रत्येक नारी समाज को रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने जिस वीरता से अंग्रेजों से लोहा लिया था वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है।वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया है। इस मौके पर रिचा पाण्डेय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभाविप दिव्यांशु शुक्ला, संगठन मंत्री एबीवीपी कृष्णा कपूर, प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी, बालिका इण्टर कॉलेज भरवारी सहित तमाम शिक्षिकाएं बालिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यूपी: अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर ने ध्वस्त किया
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। मोदीनगर के कादराबाद क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। हैदराबाद में तीन स्थानों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी जिनका मामला जीडीए में विचाराधीन था। लेकिन, अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीडीए के बुलडोजर ने प्लॉटिंग की बाउंड्री वॉल कार्यालय व अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा मुरादनगर रेलवे रोड पर अवैध रूप से बने एक फार्म हाउस को भी जीडीए ने सील कर दिया। जीडीए की इस कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों द्वारा विरोध किया गया लेकिन पुलिस में लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
अवैध कालोनी व अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए के प्रवर्तन जोन-2 के मोदीनगर व मुरादनगर विकास क्षेत्र में बुधवार को पहले मामले में नारायण सिंह, कनक सिंह आदि द्वारा खसरा-194, ग्राम कादराबाद, मोदीनगर, गाजियाबाद पर लगभग 2200 वर्ग मीटर जमीन में की जा रही अवैध प्लाटिंग के लिये सड़क के किनारे चिनाई के कार्य, प्लाटों के डिमकेशन व बिजली के खंभे लगाने के कार्य को ध्वस्त किया गया।

वार्षिक परीक्षाओं को 2 चरणों में बांटा, प्रावधान

वार्षिक परिक्षाओं को 2 चरणों मे बांटा, प्रावधान 

श्रीराम मौर्य         धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं को दो चरणों में प्रवेश करने का प्रावधान किया है। शिक्षा बोर्ड ने यह प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया है। कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 9वीं, 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू हुई हैं। 20 नवंबर से मैट्रिक की परीक्षा आरंभ होगी। टर्म-1 परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

नवमीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 92075 परीक्षार्थी, मैट्रिक कक्षा की परीक्षा में 90635 परीक्षार्थी, जमा-1 की परीक्षा में लगभग 114402 परीक्षार्थी और जमा-2 परीक्षा में लगभग 87872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबिक कोविड संक्रमित परीक्षार्थियों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो कि आग्रहपूर्वक परीक्षा केंद्रों में जाएंगे। हर परीक्षा केंद्र में सिर्फ दो उड़नदस्ते जाएंगे, तीसरा उड़नदस्ता नहीं जाएगा।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड में एक इलेक्ट्रॉनिक वॉल क्रिएट की जाती है, जिसके माध्यम से एग्जामिनेशन की ऑनलाइन सर्विलांस की जाती है ताकि पता चल सके कि परीक्षा किस तरह से चल रही है। उन्होंमे कहा कि प्रशासन व शिक्षा विभाग का भी उड़नदस्तों में सहयोग मिल रहा है। हर स्कूल में एक टेक्निकल इनविजीलेटर की व्यवस्था की गई है, जोकि पूरी परीक्षा व्यवस्था को देखेंगे और उसका पूरा रिकॉर्ड रखेंगे।

बलौदाबाजार: एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया

बलौदाबाजार। हथबंद पुलिस चौकी में तीन युवकों द्वारा खुद को पुलिस कर्मी बता कर चौकी प्रभारी के सामने दो मजदूरों की जमकर पिटाई की। और उनसे 20 हजार रुपए छीन लिए। मजदूरों ने विरोध किया तो दोनों को हथबंद पुलिस चौकी ले गए। वहां प्रभारी के सामने ही बेल्ट से पीटा। मामला सामने आने के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है। हरियाणा निवासी हार्वेस्टर संचालक इंद्रजीत सिंह अपने दोस्त पर्छदीप के साथ काम से लौट रहा था। इसी दौरान हथबंद के तिगड्‌डा चौक पर तीन युवकों सत्य प्रकाश देवांगन, तरुण पांसे और गिरीश वर्मा ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए तीनों ने कहा कि तुम लोग बाइक चोरी करते हो। फिर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी।

हिमाचल: लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट किया

श्रीराम मौर्य        हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने एक पोस्ट कोड का फाइनल और दो की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट किया है। जूनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड 816 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। ये पांच पद अनुबंध आधार पर भरे गए हैं। इन पदों को भरने के लिए 22 दिसंबर 2020 को लिखित परिक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 19 छात्रों को मूल्याकंन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया 1 जुलाई को आयोजित की थी।

वहीं, ट्रेफिक इंस्पेक्टर पोस्ट कोड 819 की लिखित परीक्षा का भी परिणाम घोषित किया है। इसमें 22 सफल रहे हैं। सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन 23 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होगा। ये 6 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। पदों को भरने के लिए 22 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी। 14,640 ने परीक्षा दी थी। आज आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया।

जशपुर: घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, कार्यवाई नहीं

जशपुर: घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, कार्यवाई नहीं
दुष्यंत टीकम       
जशपुर। महिला के द्वारा उसके साथ हुए घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने के बावजूद उस पर कोई सुनवाई न हो तो ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान उठना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला के द्वारा अपने साथ हुईं घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।
सन्ना थाना की पुलिस ने बकायदा महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर तक दर्ज की है। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने में यहां की पुलिस कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। आलम यह है कि आरोपी खुलेआम घूम फिर रहा है और पीड़िता के घर तक पहुंच जा रहा है। किसी अनहोनी घटना के मद्देनजर अब पीड़िता ने एसपी दरबार की शरण लेते हुए आरोपी युवक के जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।अपने शिकायत पत्र में महिला ने कहा है कि श्यामलाल उर्फ लोला के निवासी कटघोरा, कोरबा, वर्तमान पता ग्राम तानाखार पोडी उपरोडा के खिलाफ पूर्व में सन्ना थाना में एफआईआर कर चुकी है। जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366, 376 का अपराध दर्ज भी किया है। इसके बावजूद आज तलक उसकी गिरफ्तारी नही की जा सकी है।
आरोपी खुलेआम घूम फिर रहा है और पीड़िता के घर आना जाना कर रहा है। जिससे पीड़िता ने अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर को आवेदन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
इस तरह की अपराधिक घटना में एफआईआर दर्ज होनें के बाद भी अगर पुलिस के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नही किया जाता है तो ऐसी स्थिति में लोगों का विश्वास पुलिस से उठने लगता है। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए। बहरहाल देखना यह है कि पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक जशुपर को ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...