गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या की

अविनाश श्रीवास्तव      

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की सुबह कुलदेवी कंकाली मां मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने यहां बताया कि आज अहले सुबह रामबाग मुहल्ला स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही पुजारी के साथ सोए एक अन्य भक्त चिरंजीव झा उर्फ शंभू गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल शंभू झा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया।

जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएंगी

दुष्यंत टीकम        

रायपुर। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ में आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन कार्य हेतु लगभग राज्य स्तरीय 16 एवं जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 25000 रु. से 27000 रु. तक प्रतिमाह मासिक वेतनमान दिया जाएगा। हालाँकि इन पदों में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से भर्ती होगी। पद विवरण विस्तार से नीचे नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देखें। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित किया जा चुका है। अब बहुत जल्द प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती की जाएगी। 

अभिनेत्री नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में नोरा फतेही का बयान दर्ज करना चाहता है। सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है। नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को एमटीएनएल स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई

दुष्यंत टीकम       
बिलासपुर। 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 14 साल की किशोरी 29 नवंबर 2019 को घर से अचानक गायब हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने बाद खोजबीन करने पर उसे वार्ड नंबर 10 बिल्हा के महेश बघेल (20) वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी ने उसे अपने मामा के घर ग्राम घुठिया में रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध धारा 363, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महेश बघेल को अपहरण के मामले में 5 वर्ष की कैद तथा पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेगी।

बलरामपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया

हरिओम उपाध्याय         

बलरामपुर। जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें साप्ताहिक समाचार पत्र अम्बिकापुर में जिला ब्यूरो प्रमुख, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक तथा सिटी रिपोर्टर के पदों पर भर्ती किया जाना है। इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एकेसीजी टेक्निकल एजुकेशन हेल्थ रिसर्च काउंसिल में शिक्षा समन्वयक, कम्प्यूटर टीचर तथा फिल्ड कार्य के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।

इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त अंकसूची की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ परीक्षा स्थल जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में निर्धारित तिथि एवं समयावधि में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया

मनोज सिंह ठाकुर      

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर दो दिवसीय दौरा पर एमपी आ रहे है। सिंधिया 14-15 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। सिंधिया दशहरा और दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया के दौरे के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं सिंधिया 15 अक्टूबर को कुलदेवी की पूजा करेंगे। सिंधिया राजशाही ड्रेस में शमी वृक्ष’ का पूजन करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डबरा आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सिंधिया टेकनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता टेकनपुर में तैयारियों का जायजा ले चुके है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा गैस-सिलेंडर

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी गैस-सिलेंडर दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारी सीजन में आपके घर केवल 633.50 रुपये में डिलीवर होगा। अभी यह 'ऑफर' दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है। बता दें घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा। फिर भी आपको 633.50 रुपये का जो सिलेंडर मिलेगा।उसमें केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की। जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है। लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...