बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

वाशिंगटन डीसी। जी-20 देशों के नेताओं ने मंगलवार को तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। जिसमें आतंकवाद रोधी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और देश में अभी भी फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने पर भी बात की गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी-20 देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान पर जी-20 के शिखर सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। 
व्हाइट हाउस के मुताबिक जी-20 के नेताओं के साथ राष्ट्रपति बाइडन की बैठक के बारे में बयान में कहा गया, ”नेताओं ने आईएसआईएस-के से खतरों के खिलाफ स्थायी आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर एक ध्यान केंद्रित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा की और अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे विदेशी नागरिकों तथा अफगान भागीदारों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की।”
व्हाइट हाउस ने कहा, ”नेताओं ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को सीधे मानवीय सहायता प्रदान करने और महिलाओं, लड़कियों तथा अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों सहित सभी अफगानों के लिए मौलिक मानवाधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।” व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में समस्याओं के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्हाइट हाउस ने कहा, ”अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में हालात का समाधान करने तथा अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए राजनयिक, मानवीय और आर्थिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।” जी-20 की बैठक अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान से कतर के दोहा में मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई। अमेरिका ने अगस्त में युद्धग्रस्त देश से अपने सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार तालिबान के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

यूपी: रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर चढ़ाईं कार

हरिओम उपाध्याय        
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत दो युवकों ने सेल टैक्स दफ्तर के पास स्थित रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से नौ बाइकें टूट गई, वहीं एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में ग्रिल रेस्टोरेंट है। मंगलवार की देर रात रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर करीब 20 बाइकें खड़ी थी। जिसमें सबसे ज्यादा एक फूड होम डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की बाइकें थी। यह कर्मचारी अपने आर्डर लेने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर थे। रात करीब दस बजे नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने बाइकों के ऊपर कार चढ़ा दी। तेज आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस हादसे के दौरान बाइक पर बैठा फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हिमांशु भारद्वाज घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने साथ ही कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम एकांश अग्रवाल व शरद अग्रवाल निवासी जैन मंदिर रामगंगा विहार बताए। दोनों युवक नशे में धुते थे। वहीं उनकी कार के अंदर भी शराब की छोटी बोतलें पड़ी थी। पुलिस ने घायल कर्मचारी से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी की

संदीप मिश्र        
बरेली। बरेली कॉलेज ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में आने वाले छात्र 13 व 14 अक्टूबर को महाविद्यालय में संबंधित विभाग में प्रवेश ले सकेंगे। कई पाठ्यक्रमों के कई वर्ग की सीटें फुल हो गई हैं तो कई में अभी भी मेरिट इंडेक्स काफी हाई है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों को विलंब शुल्क न देना हो, इसके लिए छुट्टी में भी दो दिन कर्मचारी काम करेंगे।
हालांकि कर्मचारियों ने पहले इसको लेकर विरोध भी किया था। दूसरी मेरिट में एमएससी वनस्पति विज्ञान का इंडेक्स सामान्य ओपन का इंडेक्स 144.927 से 143.159, ईडब्ल्यूएस का 141.699 से 135.587, ओबीसी ओपन का 142.778 से 142.571 तक पहुंचा है।
इसी तरह से एमकॉम का मेरिट इंडेक्स सामान्य- 62.222 से 61.050, सामान्य महिला- 60.800 से 57.429, ओबीसी ओपन-61.050 से 56.250, ओबीसी महिला- 56.000 से 54.700, डीएफ- 53.050 से 48.800, एससी ओपन- 59.750 से 49.050, एससी महिला- 48.250 से 46.000, एमए समाजशास्त्र में सामान्य महिला-99.763 से 96.833, ओबीसी ओपन- 104.917 से 103.316, ओबीसी महिला-103.313 से 102.634, नान स्ट्रीम- 51.152 से 49.000, एससी ओपन-94.833 से 90.000, महिला- 89.486 से 88.000, नानस्ट्रीम- 45.889 43.800, एमएससी भौतिक विज्ञान में सामान्य महिला-134.279, ईडब्ल्यूएस-136.569 से 133.342, ओबीसी ओपन-133.408 से 133.063, एससी ओपन- 130.143, एससी महिला-123.588, एमए अंग्रेजी में सामान्य ओपन- 108.791, सामान्य महिला-102.286 से 99.833, ओबीसी ओपन- 99.167 से 98.167 व ओबीसी महिला- 97.778 से 96.866 तक पहुंचा है।

श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन किया

संदीप मिश्र             
बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया की बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कार से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई थी। हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास ( श्रद्धांजलि सभा ) हुई। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक किसानों को और पत्रकार रमन कश्यप को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, सरदार आदित्य सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-423 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 14, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

चीन ने आस्ट्रेलिया व ताइवान के साथ तनाव बढ़ाया

नई दिल्ली/ बीजिंग। अपने सभी पड़ोसियों को धमकाने में जुटे चीन के निशाने पर इस बार भारत है। हाल के हफ्तों में चीन ने जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान के साथ और ज्यादा तनाव बढ़ा लिया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में कहा है कि ताइवान का चीन में एकीकरण अनिवार्य है। जबकि सेनकाकु द्वीप को लेकर जापान के साथ विवाद और बढ़ता दिख रहा है। यह भी देखने में आ रहा है कि आस्ट्रेलिया के साथ चीन का ट्रेड विवाद भी दिनों दिन गहरा रहा है। लेकिन रविवार को कोर कमांडर स्तर की वार्ता में भारतीय पक्षकारों ने जिस तरह से चीनी पक्षकारों को वार्ता की मेज पर चित्त किया है। उससे वहां खलबली मची है।

जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में भारत व चीन में तनाव और गंभीर हो सकता है। देश के प्रमुख रणनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने लिखा है कि समूचे हिंद-प्रशांत में हिमालय का क्षेत्र सबसे खतरनाक बन गया है। चीन की तरफ से सीमा में घुसपैठ करने के 17 महीनों बाद भारत का संयम भी कम होता जा रहा है, क्योंकि चीन बातचीत के बहाने जमीन कब्जा करने में जुटा हुआ है। चेलानी ने यह भी कहा है कि भारत ने पहली बार चीन की आक्रामकता को सही तरीके से पेश किया है।

13 से 7 नवंबर तक छुट्टी स्थगित करने के आदेश

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जनपद के सभी कस्बों के व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि जनपद के व्यापारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जिलाधिकारी माननीया जसजीत कौर से मिले और मिलकर उन्होंने मांग रखी कि जनपद के सभी कस्बों के व्यापारियों को 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पडने वाली सभी साप्ताहिक छुट्टियों को स्थगित रखा जाए।  माननीया अधिकारी महोदय ने तुरंत बात को मानते हुए 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सभी अभी साप्ताहिक छुट्टियां स्थगित रखने के आदेश जारी कर दिए। व्यापारी जिला अधिकारी महोदया का धन्यवाद करते हुए त्योहारी सीजन में 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पडने वाली सभी साप्ताहिक छुट्टियों में व्यापार कर सकेंगे। यानी दीपावली तक पढ़ने वाली सभी छुट्टियां स्थगित रहेंगी। सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि त्योहारी सीजन में अतिक्रमण जैसी बुराई से बचें। क्योंकि अतिक्रमण करने से आम जनमानस को आवाजाही में परेशानी होती है।

हिंसा मामले को रंग देने की कोशिश कर रहीं भाजपा

अकांशु उपाध्याय       

ई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस वोट की खातिर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को सियासी रंग देने की कोशिश कर रही है। जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर वह खामोश है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,"कुछ देर पहले हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस पर सुना है। प्रधानमंत्री ने बड़ी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरे विषय को रखने का काम किया। उन्होंने कहा है कि मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है। राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है। राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है। इस तरह का व्यवहार, लोकतंत्र के लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है।"

बिहार के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा किया: अमित

अविनाश श्रीवास्तव       

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित खरे ने बिहार के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा कर देश की सियासत में तूफान ला दिया था। चाइबासा के उपायुक्त के रूप में अमित खरे ने पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला पकड़ा था और एक बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की थी। इस समाचार को सबसे पहले प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 1985 बैच के अमित खरे चाइबासा के अलावा पटना, दरभंगा के जिलाधिकारी रहे और उन्होंने बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा कंबाइंड करा कर मेधा घोटाला को रोका था। 1993-94 में उन्होंने पश्चिम सिंहभूम जिले के तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए चाईबासा कोषागार से 34 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी को उजागर किया था और इसकी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो पशुओं के चारा मद में 950 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ। सरकारी खजाने की इस चोरी में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और अन्य ताकतवर लोगों पर आरोप पत्र दाखिल हुआ। इस घोटाले के कारण लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और जेल की सजा हुई। इस पूरे प्रकरण में अमित खरे की भूमिका बेहद अहम रही। इस वजह से उन्हें कुछ दिनों तक तत्कालीन शासन का कोपभाजन भी बनना पड़ा था, लेकिन वे अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहे। उनकी पत्नी निधि खरे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।

बदमाशों ने नसरीन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया

अतुल त्यागी       
हापुड़। देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव असोडा में स्थित अमन कॉलोनी में बीती रात्रि कार सवार बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलते हुए घर में बंदी बकरियों को चोरी कर ले जा रहे थे। उसी समय महिला नसरीन की आंखें खुल गई और उसने बकरियों को ले जाने का विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने नसरीन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने घायल नसरीन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में घायल नसरीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए अग्रिम जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।

'अवर गोल फॉर ऑल' का अनावरण किया: एलओसी

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने 20 जनवरी से छह फरवरी तक भारत में होने वाले 2022 महिला एशियाई कप की आधिकारिक टैगलाइन (आदर्श वाक्य) के रूप में ‘अवर गोल फॉर ऑल (सबके लिए हमारा लक्ष्य)’ का अनावरण किया।
टूर्नामेंट के शुरू होने में 100 दिनों की उलटी गिनती के अवसर पर ‘टैगलाइन’ का अनावरण किया गया था जिसमें महाद्वीप की शीर्ष 12 टीमें अगले साल नवी मुंबई, मुंबई और पुणे में प्रतिष्ठित खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ” ‘भारत 2022’ पूरे महाद्वीप में महिलाओं के खेल का एक और शानदार उत्सव होने का वादा करता है।
उन्होंने कहा, ” ‘अवर गोल फॉर ऑल’, एक विश्व स्तरीय स्पर्धा के साथ महिला फुटबॉल में एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए एशियाई फुटबॉल परिवार की एकता और सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करता है, जो आने वाले कई वर्षों के लिए महिलाओं के खेल में एक विरासत बनेगा।इस मौके पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और एलओसी के प्रमुख, प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ”एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 पूरे महाद्वीप में हर महिला और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए है। यह सभी हितधारकों के एकीकृत प्रयासों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए एकजुट है। महिला फ़ुटबॉल नये आयाम को हासिल करती रहेगी।” इस सत्र में पिछले सत्र से चार अधिक टीमें भाग लेंगी।

कोवैक्सीन को 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक ने मंगलवार को भारत में निर्मित कोविड टीके कोवैक्सीन को दो से 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी। यह मंजूरी आपात प्रयोग के लिये दी गयी है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत इसका इस्तेमाल आरंभ हो जायेगा।
भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के सितंबर में बच्चों पर तीन परीक्षण पूरे हो चुके हैं। इनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट इस महीने की शुरुआत में भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक को सौंप दी गयी थी।
सूत्रों के अनुसार विस्तृत अध्ययन के बाद संबंधित समिति ने कोवैक्सीन का टीका दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लगाने की मंजूरी देने का फैसला किया। बच्चों को यह टीका दो डोज में दिया जायेगा और इसमें 20 दिन का अंतराल होगा।

राज्यमंत्री अजय की बर्खास्तगी की मांग को दोहराया

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस मंत्री को हटाने में एक मिनट का भी समय नहीं लगाना चाहिए।
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की ओर से अब यह कदम नहीं उठाए जाने का मतलब साफ है कि या तो वह किसी दबाव में हैं या फिर लखीमपुर खीरी की घटना को वह अपराध नहीं मानते। खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने बार बार मांग की है कि मंत्री इस्तीफा दें या उनको बर्खास्त किया जाए। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ।
उच्चतम न्यायालय ने जब सख्त टिप्पणियां कीं तो मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने जोर देकर कहा, ”अजय मिश्रा को बर्खास्त करने में प्रधानमंत्री को एक मिनट का भी समय नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर यह नहीं हो रहा है तो फिर इसका मतलब यह है कि या तो उन पर कोई दबाव है या फिर उनकी नजरों में यह (घटना) अपराध नहीं है।”
उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा और इस घटना के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन उन्हें सौंपेगा।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आशीष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

खेल: दबाव की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी

आबुधाबी। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने से उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में दबाव की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। मार्कराम ने पंजाब किंग्स के लिए इस लीग में छह पारियां खेली जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन का रहा।
एडेन दक्षिण अफ्रीका के लिए आम तौर पर पारी का आगाज करते हैं लेकिन आईपीएल में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें उम्मीद है कि विश्व कप में इस अनुभव से फायदा होगा। मार्कराम ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह शानदार अनुभव था। यह क्रिकेट के उच्च स्तर पर परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने और कुछ सीखने के मामले में अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि आईपीएल मैचों के बाद कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से बातचीत करने का मौका मिला, ऐसे खिलाड़ी जो टी20 क्रिकेट के दिग्गज माने जाते है।
उनसे कुछ जानकारी प्राप्त करना और उसे अपने खेल में लागू करना शानदार रहा। उन्होंने इस दौरान अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के अनुभव पर कहा कि टी20 क्रिकेट में, चाहे विश्व कप या घरेलू या अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला, आमतौर पर परिणाम अंतिम तीन ओवरों में ही आते है। मेरे लिए ऐसी परिस्थिति का अनुभव हासिल करना अच्छा रहा। मुझे यकीन है कि विश्व कप में मैच आखिरी ओवरों तक जायेंगे। यह उस समय उस दबाव से निपटने के बारे में है जहां दो से तीन गेंद का खेल मैच के परिणाम को बदल सकता है।

आरोपी की याचिका का निबटारा किया, टिप्पणी की

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि व्यक्ति की स्वतंत्रता ‘अहम’ है और ज़मानत की अर्ज़ी पर जितनी जल्दी मुमकिन हो सुनवाई की जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी पूर्व और गिरफ्तारी के बाद ज़मानत के लिए दायर होने वाले आवेदन के लिए कोई सीमा तय नहीं की जा सकती है लेकिन कम से कम यह आशा की जा सकती है कि ऐसी अर्ज़ियों पर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए।
न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एएस ओका की पीठ पंजाब के पटियाला जिले में दर्ज एक मामले के सिलसिले में इस साल मार्च में हिरासत में लिए गए एक आरोपी की याचिका का निबटारा करते हुए यह टिप्पणी की। इस याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि ज़मानत के लिए दायर उसका आवेदन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है, जिस पर शीघ्र सुनवाई की जाए।
पीठ ने उच्च न्यायालय ने अनुरोध किया कि याचिकाकर्ता की जमानत की अर्जी पर यथासंभव जल्दी विचार किया जाये। पीठ ने कहा कि सत्र अदालत ने उसकी ज़मानत अर्ज़ी खारिज कर दी थी। इसके बाद उसने सात जुलाई को ज़मानत के लिए उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।
याची के वकील ने पीठ से कहा कि मामले को अदालत में कई बार सूचीबद्ध किया गया लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। शीर्ष अदालत ने पिछले हफ्ते पारित अपने आदेश में कहा, “ हम इस समय मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, लेकिन व्यक्ति की स्वतंत्रता अहम है और हम उम्मीद करते हैं कि अगर सीआरपीसी की धार 438/439 के तहत आवेदन दायर किया गया है, चाहे गिरफ्तार से पहले या गिरफ्तारी के बाद में, तो इस पर जितना जल्दी संभव हो, सुनवाई होनी चाहिए।”
आपराधिक दंड संहिता प्रक्रिया (सीआरपीसी) की धारा 438 का इस्तेमाल गिरफ्तारी की आशंका वाले व्यक्ति को ज़मानत देने के लिए किया जाता है जबकि सीआरपीसी की धारा 439 ज़मानत के संबंध में उच्च न्यायालय या सत्र अदालत की विशेष शक्तियों से संबंधित है। याचिकाकर्ता को इस साल 30 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत दर्ज मामले में हिरासत में लिया गया था।
 

'सीजीएस' की गैर बिजली का उपयोग करे: विद्युत

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। विद्युत मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि वे देश में कोयले की कमी के संकट के बीच अपने स्वयं के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय उत्पादन स्टेशनों (सीजीएस) की गैर आवंटित बिजली का उपयोग करें। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विद्युत मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि कुछ राज्य अपने उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं और लोड शेडिंग कर रहे हैं। साथ ही, वे विद्युत एक्सचेंज में ऊंची कीमत पर बिजली बेच रहे हैं।
बिजली के आवंटन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सीजीएस से उत्पादित 15 प्रतिशत बिजली को “गैर आवंटित बिजली” के रूप में रखा जाता है, जिसे केंद्र सरकार उपभोक्ताओं की बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरतमंद राज्यों को आवंटित करती है।
मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी वितरण कंपनियों की है और उन्हें पहले अपने उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए जिन्हें चौबीसों घंटे बिजली पाने का अधिकार है। बयान में कहा गया कि इस तरह, वितरण कंपनियों को विद्युत एक्सचेंज में बिजली नहीं बेचनी चाहिए और अपने स्वयं के उपभोक्ताओं को सेवाहीन नहीं छोड़ना चाहिए।

दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है। जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पिछले मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया है और विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज चीनी ताइपे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
यूएई और बहरीन के खिलाफ दो जीत के साथ टीम ने नये मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अच्छी शुरुआत की है। भारतीय कोच हालांकि चीनी ताइपे की चुनौती से अवगत है जो फीफा रैंकिंग में भारत से काफी ऊपर है। मैच की पूर्व संध्या पर डेनेरबी ने कहा, ” अब तक के खेले मैचों में हमने महसूस किया है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या काम करने की जरूरत है।
चीनी ताइपे के खिलाफ मैच इस दौरे पर हमारी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, ”मुझे चीनी ताइपे से आक्रामक खेल की उम्मीद है। जिसका अर्थ है कि हमारी रक्षापंक्ति पर अधिक दबाव होगा। इसका एक मतलब यह भी है कि हमारे पास उनकी रक्षापंक्ति के खिलाफ मौका बनाने का अधिक अवसर होगा। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा।
मौजूदा विदेशी दौरे पर बहरीन के खिलाफ शानदार नतीजा हासिल करने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 4-1 से हराया था जबकि ट्यूनीशिया के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर मैत्री मैचों से भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही। एएफसी एशियाई कप की मेजबानी भारत जनवरी-फरवरी में करेगा।

यूके: सीएम पुष्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुईं बैठक

पंकज कपूर      
देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनहित में तमाम फैसले लिए गए। कैबिनेट में उपनल कर्मियों के मानदेय वृद्धि ,ग्राम प्रधान एवं आशा कार्यकर्ताओं समेत 29 बड़े फैसले लिए गए।
आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 6500 रुपये दिए जाएंगे। जिसमें पूर्व जो राशि दी जाती थी। उसमें 1000 मानदेय और 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओ को भाड़े का पैसा भी दिया जाएगा।
सोमेश्वर अस्पताल के उच्चीकरण पर मंत्रिमंडल ने दी सहमति, 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड किया गया।
विधायक निधि से कटने वाली प्रशासनिक मद में 2 फीसदी धनराशि को घटाकर किया गया 1 फीसदी।
 उपनल कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी। 10 साल से कम समय से काम कर रहे उपनल कर्मचारियों के वेतन में 2000 की बढ़ोतरी साथ ही 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे उपनल कर्मचारियों के वेतन से 3000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि हर साल उपनल कर्मचारियों के वेतन में थोड़ी-बहुत वृद्धि की जाती रहे।
ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 3500 किये जाने के मामले पर मंत्रिमंडल में फैसला।
 राजकीय स्कूलों, महाविद्यालय के 10वीं और 12वीं और उच्च शिक्षा की छात्राओं को तीन लाख टैबलेट वितरित किए जाने पर सहमति दे दी है।
 उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय में कुछ पदों के सृजित करने की बात पर मंत्रिमंडल में लगाई मुहर।
 खरीद सत्र 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर मंत्रिमंडल ने दी सहमति।
 उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नियमावली में किया जाएगा संशोधन।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पदों के सृजन के लिए मंत्रिमंडल ने दी सहमति।
उत्तराखंड पंचायती राज विभाग में पदों को किया गया सृजन।
वित्त विभाग के ऋण एवं नगद प्रकोष्ठ में 5 पदों के सृजन को मिली स्वीकृति।
चमोली के जोशीमठ में तोक की जमीन का म्युटेशन आईटीबीपी को होगा।
वाहनों पर बढ़ाया गया परमिट टैक्स। कमर्शियल और प्राइवेट गाड़ियों में बढ़ाया जाएगा टैक्स। इससे सरकार की आय में वृद्धि होगी। बाहर से आने वाले वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स।
खनन विभाग के ढांचे में किया गया बदलाव, महानिदेशक होगा आईएएस अधिकरी. निदेशक होंगे विभागीय अधिकारी, और भी कई पदों पर बदलाव।
न्यायिक अधिकारी व सहायक अधिकारियों का बढ़ाया गया मानदेय।
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में कई पदों को किया गया सृजित। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में गलवालिया इस्पात उद्योग पर 1 कऱोड 13 लाख 97 हजार का बिजली बिल लेट शुल्क माफ। गढ़वाल मंडल विकास निगम के नौ कर्मचारियों जो अन्य विभागों में काम कर रहे थे उन्हें किया जाएगा सम्मिलित।
देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र अगर राज्य सरकार से बांड भरते हैं कि वह अगले कुछ साल तक उत्तराखंड में ही प्रैक्टिस करेंगे तो उनकी फीस कम कर दी जाएगी।
प्रदेश के में खनन विभाग में अब महानिदेशक रहेगा , आईएएस को जिम्मेदारी दी जाएगी।
प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अब उत्तराखंड आने के लिए ज्यादा पैसा देना होगा पहले उत्तराखंड का टैक्स उत्तरप्रदेश से कम था लेकिन अब समान रहेगा।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के तमाम कर्मचारी जो मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री कार्यालय विधानसभा और सचिवालय में काम कर रहे थे उनको संविलियन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निभाया आंगनवाडी बहन से किया वादा, कोरोना काल में 33297 आंगनवाडी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी रु0 1000/- प्रति कर्मी प्रोत्साहन राशि की घोषणा, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 50 1000/- प्रति कर्मी की भेंट राशि तथा 5 माह तक रु० 2000/- प्रति कर्मी (कुल रु0 10000/-) की घोषणा का क्रियान्वयन आज दिनांक 12/10/2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत सभी लाभार्थियों को एक साथ धनराशि का ऑनलाइन DBT के माध्यम से अंतरण एक क्लिक पर किया गया। इस प्रकार सभी 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को उक्त घोषणाओं में कुल रु0 40 करोड़ की धनराशि दी जायेगी।

सामंथा ने तलाक के बाद पब्ल‍िक अपीयरेंस दिया

कविता गर्ग         
मुबंई। साउथ सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद पहला पब्ल‍िक अपीयरेंस दिया है। वे जूनियर एनआरटी के गेम शो में गेस्ट सेल‍िब्रिटी के तौर पर नजर आईं। चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें सामंथा हॉटसीट पर बैठीं सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं।
नवरात्र‍ि स्पेशल एप‍िसोड में सामंथा को देख उनके फैंस काफी खुश हैं।
 वीड‍ियो में सामंथा और जूनियर एनआरटी गेम को के साथ-साथ कुछ मस्ती मजाक के मूड में भी नजर आए। बता दें' कौन बनेगा करोड़पति का तेलुगू एडाप्टेशन है।
इसके पहले दो सीजन नागार्जुन ने होस्ट किया था। नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से ही सामंथा की शादी हुई थी। शो का चौथा सीजन चिरंजीवी ने होस्ट किया था और अब जेमिनी टीवी पर प्रसार‍ित इस शो को जूनियर होस्ट कर रहे हैं।
सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को तलाक की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट कर दी थी। दोनों ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट करने अपने अलग होने की खबर दी थी।  ने लिखा- काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्य ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हमें यकीन है कि ये दोस्ती हम दोनों के बीच हमेशा से ही एक अलग जुड़ाव बनाए रखेगी।
सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 के अक्टूबर में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों कई फिल्मों और विज्ञापनों में एक साथ काम कर चुके हैं। अब चार साल बाद साउथ की यह पॉपुलर जोड़ी अलग हो गई है।

कोरोना टीकों की अतिरिक्त खुराक देने की सिफारिश

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोग जिन्हें चीनी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें कोरोना वैक्सीन की एक तीसरी खुराक भी दी जानी चाहिए। डब्ल्यूएचओ की वैक्सीन एडवाइजरी ने सोमवार को इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज्ड यानी कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को डब्ल्यूएचओ की ओर से अधिकृत सभी कोविड-19 टीकों की एक अतिरिक्त खुराक देने की सिफारिश की। 
डब्ल्यूएचओ की रणनीतिक टीकाकरण पर विशेषज्ञों के सलाहकार समूह ने कहा कि मध्यम और गंभीर रूप से कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को एक अतिरिक्त खुराक दी जानी चाहिए। इन व्यक्ति में टीके के पर्याप्त रूप से प्रतिक्रिया करने की संभावना कम और गंभीर कोविड-19 बीमारी का जोखिम बहुत ज्यादा होता है।
वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने कहा कि 60 से अधिक लोग, जो चीन की सिनोवैक और सिनोफार्म वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन्हें कोविड-19 टीके की तीसरी खुराक दी जानी चाहिए। समूह ने कहा, ‘सिनोवैक और सिनोफार्म वैक्सीन के लिए होमोलॉगस वैक्सीन की एक अतिरिक्त (तीसरी) खुराक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जानी चाहिए। 
SAGE ने कहा कि इस सिफारिश को लागू करते समय देशों को शुरू में ज्यादा से ज्यादा लोगों को दो खुराक देने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसके बाद तीसरे डोज की तैयारी शुरू करनी चाहिए। सबसे पहले बुजुर्गों की इसकी खुराक देनी चाहिए।  विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि वे बड़े पैमाने पर आबादी के लिए एक अतिरिक्त कथित बूस्टर खुराक की सिफारिश नहीं कर रहे हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...