बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन किया

संदीप मिश्र             
बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया की बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कार से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई थी। हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास ( श्रद्धांजलि सभा ) हुई। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक किसानों को और पत्रकार रमन कश्यप को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, सरदार आदित्य सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...