सोमवार, 11 अक्तूबर 2021

सरकार के खिलाफ जनसमर्थन हासिल का प्रयास

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। कानून व्यवस्था की बदहाली के आरोप के चलते 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता गंवाने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) लगभग पांच साल के लंबे अंतराल के बाद विजय रथ यात्रा के जरिये इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जनसमर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में विजय रथ यात्रा का आगाज औद्योगिक नगरी कानपुर से 12 अक्टूबर को होगा। विधानसभा चुनाव तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाली यह यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा में तहसील कस्बे का भ्रमण करेगी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की कई जनसभायें होंगी जिसमें भाजपा सरकार की विफलताओं और कारगुजारियों का खुलासा किया जायेगा।

पार्टी सूत्रा के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान किसानों की समस्या के प्रति सरकार के उदासीन रवैये, लखीमपुर,हाथरस और महोबा की आपराधिक घटनाओं का जिक्र होगा वहीं महिला सुरक्षा, बेरोजगारी,महंगाई और भाजपा की वादाखिलाफी पर सपा अध्यक्ष अपने सुर मुखर करेंगे। उन्होने बताया कि किसान, नौजवान, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अत्याचारी और अहंकारी सत्ता के खिलाफ विजय रथ यात्रा के पहले चरण का आगाज कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन से होगा। उन्नाव के रास्ते लखनऊ से चलकर विजय रथ का स्वागत गंगा पुल पर किया जायेगा जिसके बाद विधिवत यात्रा की शुरूआत हो जायेगी। सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर के नौबस्ता में श्री यादव जनता के बीच पहुंचेंगे जबकि यहां से चलकर विजय रथ दो बजे घाटमपुर के नेवेली लिग्नाइट, बिजली घर पहुंचेगा।

दुष्कर्म के मामले में 8 आरोपियों को अरेस्ट किया

कविता गर्ग    
मुंबई। महाराष्ट में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात हुई।
आरोपी मुंबई आ रही ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन से चढ़े। यह कथित अपराध तब हुआ जब ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। पुलिस ने तब इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अब सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ पाक्या दामू पारधी (20), अरशद शेख (19), अर्जुन उर्फ पाव्या सुभाष सिंह परदेशी (20), किशोर नंदू सोनवाने उर्फ कालिया (25), काशीनाथ रामचंद्र तेलम काश्या (23), आकाश शेनोर उर्फ आक्या (20), धनंजय भगत उर्फ गुड्डू (19) और राहुल आडोले उर्फ राहुल्या (22) के रूप में हुई है। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने से पहले आरोपियों ने गांजा का सेवन किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की ट्रेन में लूटपाट की योजना नहीं थी। लेकिन, ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपियों में से एक ने चाकू दिखा कर एक यात्री का सामान लूटने की कोशिश की। भयभीत यात्री ने उन्हें नकदी दे दी। आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने अन्य यात्रियों को भी चाकू दिखा कर धमकाने का प्रयास किया। उन्हें लगा था कि अंधेरे में उनकी पहचान नहीं हो पाएगी।
पुलिस उपायुक्त (जीआरपी) मनोज पाटिल ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में से चार का आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि बाकी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 16 यात्रियों से नकदी लूटी और नौ मोबाइल फोन छीन लिए। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया।

मुंबई: घरेलू विवाद के चलते गला दबाकर हत्या की

कविता गर्ग           
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। निजामपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात भिवंडी शहर के कल्हेर इलाके में दम्पति के घर पर हुई।
महिला को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि महिला का पति एक मजदूर था और उसे शराब पीने की लत थी। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर अपने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को आधी-रात को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूरदराज के क्षेत्रों तक सेवाओं की बढ़ेंगी पहुंच, आदेश

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के मेल से देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और समावेशी विकास में मदद मिलेगी। वैष्णव ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
साथ ही मंत्री ने उद्योग जगत से दुनिया भर में इस्तेमाल में लाए जा रहे सबसे अच्छे तरीकों का अध्ययन करने और नीति तैयार करने में योगदान के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यह बहुत साफ है कि अंतरिक्ष और दूरसंचार मिलकर हमें उन क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं जहां पहुंचना परंपरागत रूप से आसान नहीं है। जैसे वन क्षेत्र, आदिवासी क्षेत्र जो काफी दूरदराज की जगहों पर बसे हैं।
हमारे देश के पूर्वोत्तर के हिस्सों में, हिमालयी खंड, रेगिस्तानी इलाके.. इनमें से कई खंड जहां पारंपरिक तरीकों से डिजिटल सेवाएं नहीं पहुंच पायी हैं, मुझे उम्मीद है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के साथ हम उन क्षेत्रों तक पहुंचने में सक्षम होंगे।” मंत्री ने अंतरिक्ष एवं उपग्रह कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत पर एक कार्यक्रम में कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की संयुक्त शक्ति भी समावेशी विकास की दिशा में “बड़े पैमाने पर” योगदान देगी।
उन्होंने साथ ही कहा, “हमारी सरकार की सोच काफी खुली हुई हैं। हम इस क्षेत्र में सुधार करना चाहते हैं और सभी को समान अवसर प्रदान करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। इसलिए आप सिफारिशें दें जिनसे इस दिशा में नीति बनाने में हमें मदद मिलेगी।”

कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से प्रगति की

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सोमवार को कहा कि भारती ग्रुप की अनुषंगी वनवेब इसरो की सुविधाओं के माध्यम से भारतीय जमीन से उपग्रह प्रक्षेपण करने वाली पहली निजी कंपनी होगी। अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन शुरू करने के मौके पर मित्तल ने कहा कि कंपनी की 2022 के मध्य से वनवेब उपग्रह के माध्यम से देश में कनेक्टिविटी प्रदान करने की शुरुआत करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि वनवेब भारतीय अंतरिक्ष बाजार में वाणिज्यिक स्थिति का निर्माण करने वाला पहला ग्राहक होगा। मित्तल ने कहा कि वनवेब भारतीय जमीं से उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो के जियोसिन्क्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) मार्क 3 रॉकेट का इस्तेमाल करेगी।
वनवेब के फिलहाल अंतरिक्ष में 322 उपग्रह हैं। मित्तल ने कहा कि कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और सरकार की मदद के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी इस नयी पहल के साथ, मुझे यकीन है कि अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक एशिया में इसरो का रुख करेंगे। एक शानदार भविष्य हमारी ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री हमें रास्ता दिखा रहे हैं। यह उद्योग के लिए उस पर काम करने का सही समय है।

अनिल देशमुख के कई परिसरों में छापेमारी शुरू की

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है।
सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत ”सार्वजनिक कर्तव्यों के अनुचित एवं बेईमानी पूर्ण निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करने की कोशिश” का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटाए जाने के बाद के घटनाक्रम में देशमुख के खिलाफ ये आरोप सामने आए थे।

रेस टू दुबई तालिका में शामिल हुएं खिलाड़ी शुभंकर

मैड्रिड। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा अंतिम दौर में पांच अंडर 66 के स्कोर से यहां एसियोना ओपन डि एस्पाना टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। जो इस साल का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन की बदौलत शुभंकर रेस टू दुबई तालिका में शीर्ष 60 में शामिल हो गए हैं।
शुभंकर ने 67, 64, 70 और 66 के स्कोर से कुल 17 अंडर का स्कोर बनाया। स्पेन के राफा काबरेरा बेलो ने अपने हमवतन एड्रि आर्नास को प्ले आफ में पछाड़कर यूरोपीय टूर खिताब के चार साल के सूखे को खत्म किया। शुभंकर ने मौजूदा सत्र में चौथी बार शीर्ष 10 में जगह बनाई।इससे पहले वह हिमरलैंड में संयुक्त आठवें, काजू क्लासिक में संयुक्त नौवें और बीएमडब्ल्यू पीजीए में भी संयुक्त नौवें स्थान पर रहे थे। इस प्रदर्शन से शुभंकर विश्व रैंकिंग में 255वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय गोल्फर बन गए हैं। अनिर्बान लाहिड़ी 266वें स्थान पर हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम ने कांग्रेस के मौन व्रत पर हमला किया

मनोज सिंह ठाकुर      
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के मौन व्रत को लेकर उन पर हमला करते हुए आज कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर देशभर में उनका यह मौन व्रत सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक पाखंड है। 
मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना पर सियासी ड्रामा करने वाली कांग्रेस और गांधी परिवार कश्मीर घाटी में हो रही नृशंस हत्याओं पर आखिर क्यों मौन हैं। गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थानों पर वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महिला के वीडियो बनाने की घटना पर उज्जैन पुलिस अधीक्षक को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रा ने कहा कि चुनाव में जब कांग्रेस हराने लगती है।
तब वह चुनाव आयोग, ईवीएम से लेकर प्रशासन और भाजपा पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगती है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोप यह बता रहे हैं कि कांग्रेस को अब अपनी हार दिखाई देने लगी है।

बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रस्साकशी के बीच कहा हैं कि अभी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं और वहीं इस पद पर बने रहेंगे। लगभग तीन वर्ष पूर्व विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर चुके।
साहू ने कल पेन्ड्रा में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि छत्तीसगढ़ में जो एक बार मुख्यमंत्री बन गया,वहीं पूरे समय रहता हैं।हर राज्य की अलग अलग परिस्थिति होती है,कहीं चार माह में मुख्यमंत्री हट जाता हैं और कहीं 15 वर्ष तक नही हटता।
मुख्यमंत्री बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के बीच ढ़ाई ढ़ाई वर्ष के मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रही रस्साकशी में साहू पहले मंत्री है,जिसने खुलकर श्री बघेल के मुख्यमंत्री बने रहने का बयान दिया हैं।दो मंत्री रविन्द्र चौबे एवं अमरजीत भगत बघेल के साथ खुलकर खड़े हैं,पर उन्होने उनके पद पर बने ही रहने का कोई बयान नही दिया है।
साहू के बयान को राजनीतिक गलियारे में इसलिए अहम माना जा रहा है और आश्चर्य भी व्यक्त किया जा रहा हैं कि उनके भी दो के विवाद में तीसरे का फायदा होने की नीति के तहत अपने पक्ष में लाबिंग करने की खबरें आती रही है। साहू ने कवर्धा में हुई घटनाओं एवं उसके बाद कर्फ्यू लागू करने की परिस्थिति के लिए संघ एवं भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इन दोनों ने शान्तिप्रिय कवर्धा के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया।

सरकार की संबंधी प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहभागिता निभाने की आकांक्षा रखने वाले उद्योगों के संगठन ‘इंडियन स्पेस एसोसिएशन’ (आईएसपीए) की शुरुआत करते हुए सोमवार को अपनी सरकार की सुधार संबंधी प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया और कहा कि देश में कभी इतनी निर्णायक सरकार नहीं रही।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बारे में सरकार की नीति यह है कि जिन क्षेत्रों में उसकी आवश्यकता नहीं है। उन्हें निजी उपक्रमों के लिए खोला जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष से लेकर रक्षा तक अनेक क्षेत्रों के द्वार निजी उद्योगों के लिए खोले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय हित तथा विभिन्न हितधारकों की आवश्यकता को ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि भारत में इतने बड़े स्तर पर सुधार दिख रहे हैं क्योंकि उसका दृष्टिकोण स्पष्ट है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है जिनके पास अंतरिक्ष क्षेत्र में ‘एंड टू एंड’ (एक सिरे से दूसरे सिरे तक निर्बाध आपूर्ति वाली) प्रौद्योगिकी है। उन्होंने कहा कि सरकार साझेदार के रूप में उद्योगों, युवा नवोन्मेषकों और स्टार्ट-अप की मदद कर रही है और करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों के लिए सरकार के प्रयास चार स्तंभों पर आधारित हैं, जिनमें निजी क्षेत्र को नवोन्मेषिता की स्वतंत्रता देना, सरकार की सामर्थ्य प्रदान करने की भूमिका निभाना, युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना तथा क्षेत्र की कल्पना आम आदमी के विकास में सहायता प्रदान करने वाले स्रोत के रूप में करना शामिल हैं। सरकार ने कहा कि आईएसपीए में सरकार और उसकी एजेंसियों समेत भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी पक्षों की सहभागिता रहेगी।

धर्मांतरण को लेकर कुछ सवाल खड़े किएं: भागवत

पंकज कपूर      
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने धर्मांतरण को लेकर कुछ सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पूछा कि कैसे मतांतरण हो जाता है? परंपरागत उपासना को क्यों छोड़ना? अपने घर के लड़के-लड़कियां दूसरे मतों में कैसे चली जाती हैं?
भागवत ने कहा है कि हमें अपने बच्चों को अपने धर्म और पूजा के प्रति आदर भाव रखना सिखाना चाहिए। जिससे वे दूसरे धर्मों की तरफ ना जाएं। उन्होंने यह भी पूछा कि छोटे-छोटे स्वार्थों के कारण और विवाह करने के लिए धर्मांतरण हो जाता है? भागवत देहरादून में ‘हिंदू जगे तो विश्व जगेगा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। देवी हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं और शुभ फल प्रदान करती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां कालरात्रि अभय वरदान के साथ ही ग्रह बाधाओं को दूर करती हैं और आकस्मिक संकटों से भी मुक्ति मिलती है। मां कालरात्रि का शरीर अंधकार की तरह काला है।
काले रंग के कारण उनको कालरात्रि कहा गया है। मां के बाल लंबे और बिखरे हुए हैं। मां के गले में माला है जो बिजली की तरह चमकते रहती है। चार भुजाओं वाली मां कालरात्रि दोनों बाएं हाथों में क्रमश: कटार और लोहे का कांटा धारण करती हैं। वहीं दो बाएं हाथ क्रमश: अभय मुद्रा और वरद मुद्रा में होते हैं। गले में एक सफेद माला धारण करती हैं। मां दुर्गा ने असुरों के राजा रक्तबीज का संहार करने के लिए अपने तेज से मां कालरात्रि को उत्पन्न किया था।
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि के रूप में पूजा जाता है। इस दिन मां को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
काले रंग का वस्त्र धारण करके या किसी को नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से पूजा ना करें। मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए श्वेत या लाल वस्त्र धारण करें। देवी कालरात्रि पूजा ब्रह्ममुहूर्त में ही की जाती है। वहीं तंत्र साधना के लिए तांत्रिक मां की पूजा आधी रात में करते हैं इसलिए सूर्योदय से पहले ही उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। पूजा करने के लिए सबसे पहले आप एक चौकी पर मां कालरात्रि का चित्र या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद मां को कुमकुम, लाल पुष्प, रोली आदि चढ़ाएं। माला के रूप में मां को नींबुओं की माला पहनाएं और उनके आगे तेल का दीपक जलाकर उनका पूजन करें। देवी को लाल फूल अर्पित करें। मां के मंत्रों का जाप करें या सप्तशती का पाठ करें। मां की कथा सुनें और धूप व दीप से आरती उतारने के बाद उन्हें प्रसाद का भोग लगाएं। अब मां से जाने अनजाने में हुई भूल के लिए माफी मांगें। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करके अपने भक्तों को सारी परेशानियों व समस्याओं से मुक्ति दिलाती है। इनके गले में नरमुंडों की माला होती है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने से भूत प्रेत, राक्षस, अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि सभी नष्ट हो जाते हैं।

उपायों के लिए ‘जुर्माना’ नहीं लगाने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) ने संरक्षित क्षेत्रों और पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के भीतर आने वाली परियोजनाओं पर पर्यावरण के प्रभाव को कम करने के उपायों के लिए ‘निर्धारित जुर्माना’ नहीं लगाने का फैसला किया और कहा है कि परियोजना प्रस्तावों की सिफारिश करते समय शमन उपाय और संबंधित लागत निर्धारित की जाएगी।
एनबीडब्ल्यूएल की स्थायी समिति ने अगस्त में सिफारिश की थी कि संरक्षित क्षेत्रों और पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के अंदर आने वाली परियोजनाओं की आनुपातिक लागत की दो प्रतिशत लागत को बतौर जुर्माना, पर्यावरण पर प्रभाव कम करने के उपायों के लिए उपयोगकर्ता एजेंसियों पर लगाया जा सकता है।
उसने कहा था, ”इसी संरक्षित क्षेत्र में शमन उपायों पर यह राशि खर्च की जानी चाहिए।” केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने 24 सितंबर को 65वीं बैठक में पुन: इस विषय को उठाया था। समिति ने फैसला किया कि संरक्षित क्षेत्रों और पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में परियोजनाओं के पर्यावरण पर प्रभाव कम करने (शमन) के उपायों को परियोजना के प्रस्तावों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

8वीं के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष तौर पर पढ़ाई शुरू हुईं

शिमला। कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में सोमवार से कक्षा आठ के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष तौर पर पढ़ाई फिर से शुरू हो गयी। इससे पहले कक्षा नौ से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल 27 सितंबर से फिर से खुल गए थे।
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा आठ से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय किया है। आठ अक्टूबर को जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षा विभाग को कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य दिवसों में कक्षा आठ से स्कूल खोलने की अनुमति है।
अधिसूचना के अनुसार, छात्र समेत सभी लोग एसओपी का पालन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को अपने संबंधित स्कूल के लिए उनके द्वारा तैयार की गई सूक्ष्म योजनाओं को लागू करने के लिए अधिकृत किया जाता है।

जम्मू: जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हुएं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। उसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था। एनकाउंटर अभी भी जारी है।
वहीं, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया।
आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। छिपे हुए आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से एक जेसीओ और चार अन्य जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी। मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

नेता सुरजीत के साथ भाजपा में शामिल हुएं देवेंद्र

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पार्टी की जम्मू इकाई के पूर्व प्रमुख देवेंद्र राणा पार्टी नेता सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। राणा और सलाथिया ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी तथा जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई और पूर्व विधायक राणा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लिए भाजपा के प्रभारी महासचिव तरुण चुग और पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
राणा अनेक राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी संगठनों की संयुक्त घोषणा के रूप में ‘जम्मू घोषणापत्र’ जारी किये जाने की वकालत करते रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से जम्मू क्षेत्र के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने और पूरे जम्मू कश्मीर के लिए यह दर्जा बहाल नहीं करने की मांग शामिल है। केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

मुंबई: 'एक्शन हीरो' में काम करते नजर आयेंगे आनंद

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में काम करते नजर आयेंगे। आयुष्मान खुराना, आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में काम करते नजर आयेंगे। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दिक्कत बस एक ही है, मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है, लड़ना नहीं। एक बार फिर से आनंद एल राय और भूषण कुमार के साथ काम करने को लेकर सुपर एक्साइटेड हूं। यह फिल्म खास है। एक्शन हीरो।"
यह पहली बार होगा, जब आयुष्मान किसी फिल्म में एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे। फिल्म का लेखन नीरज यादव और अनिरुद्ध ने किया है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा इंग्लैंड में भी की जाएगी और इसे वर्ष 2022 में रिलीज किया जाएगा।

अलिया द्वारा निभाए किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस

कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार है। रीमेक में आलिया भट्ठ को देखना चाहती है।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने सलमान खान के अपोजिट अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। भाग्यश्री ने बताया है कि यदि इस फिल्म का रीमेक बनता है, तो अलिया भट्ट उनके द्वारा निभाए गए किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।
भाग्यश्री ने बताया कि "मुझे लगता है कि आलिया भट्ट एक शानदार एक्ट्रेस हैं, उनमें वह मासूमियत है और मस्ती है। उनके अंदर वो बेबी चार्म अभी भी है, उन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं लेकिन वह अभी भी उसे महसूस कर रही है। मेरे किरदार के लिए आलिया भट्ट एकदम परफेक्ट हैं और मुझे लगता है कि सलमान खान के किरदार को केवल रणवीर सिंह ही निभा सकते हैं। इस रीमेक के लिए दोनों की जोड़ी एकदम आइडल है।"
 

फिल्म ‘चुप’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया

कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘चुप’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
बॉलीवुड निर्देशक आर.बाल्की, सनी देओल, पूजा भट्ट, दुल्कर सलमान और श्रेया धन्वंतरि को लेकर फिल्म ‘चुप’ बनाने जा रहे हैं।
इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस मोशन पोस्टर से पता चलता है कि यह फिल्म सुप्रसिद्ध फिल्मकार गुरु दत्त से जुड़ी हुई है। मोशन पोस्टर में उनकी तस्वीर और उनकी मशहूर फिल्म 'प्यासा' का गाना 'ये दुनिया।

तकरीबन 20 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार वह उसके समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप में तकरीबन 20 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 5 किसान नामजद कराए गए हैं।
हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए गोविंद कांडा रविवार को ऐलनाबाद मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता और अंजनी लड्ढा के साथ मुख्य बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा में मत्था टेकने के लिए गए थे। आरोप है कि नरेंद्र राणा, सोनू बराड़, गुरमीत और निर्मल सिंह आदि समेत तकरीबन 15-20 किसानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज करते हुए उन्हे थप्पड़ मारे और उनका रास्ता रोक लिया। ऐलनाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका में भूंकप के तेज झटके महसूस किये गए

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के सबसे बड़े द्वीप हवाई के दक्षिण में सोमवार तड़के भूंकप के तेज झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता मापी गयी। भारतीय समयानुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आये इस भूकंप का केंद्र हवाई द्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित नालेहु से लगभग 17 मील (लगभग 27 किमी) दक्षिण-दक्षिण पूर्व में सतह से 35 किलोमीटर नीचे था।
नालेहु हवाई श्रृंखला में सबसे बड़ा और सबसे ज्वालामुखी सक्रिय क्षेत्र है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद भी अलग-अलग तीव्रता के कई झटके महसूस किये गये। हवाई आपात प्रबंधन एजेंसी ने भूकंप के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से जारी सभी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हवाई द्वीप में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।”
एजेंसी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और भूकंप के कारण हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। स्थानीय समाचार आउटलेट ने बताया कि हवाई द्वीप और काउई तथा ओआहू तक भूकंप के झटके महसूस किये गये। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...