सोमवार, 23 अगस्त 2021

राजीव नगर में वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया

पंकज कपूर                         
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर में कोविड-19 वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बङा वैक्सीनैशन अभियान भारत मे चल रहा है। उत्तराखण्ड में चार माह के भीतर शत प्रतिशत वैक्सीनैशन कर दिया जाएगा। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में पूर्ण वैक्सीनेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को आवश्यकता अनुसार टीके उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमन्त्री  को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश में न केवल कोविड का स्वदेशी टीका बनाया गया, हमने विश्व कल्याण की भावना से दूसरे देशों को भी उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भाव सुरक्षित उत्तराखण्ड स्वस्थ उत्तराखण्ड का है। 
कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को कोविड की वैक्सीन लगा दी जाए। प्रदेश में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जा रही हैं। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुफ्त में अपनी स्वास्थ्य जांचे करा सकेगा। 
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दुनिया में कोविड टीकाकरण सबसे ज्यादा भारत में हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित में अनेक योजनाएं लाई गई हैं। जिस गति और तन्मयता से उत्तराखण्ड में काम हो रहा है। उससे अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति का भी काम हो रहा है। 
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि आज देहरादून जिले में एक दिन में रिकार्ड 1लाख के करीब टीके लगाए जाएंगे। अगस्त माह में रायपुर विधानसभा क्षेत्र को 1 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। 
विधायक उमेश शर्मा काउ ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ ही रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 

विभिन्न असुविधाओ को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया

पंकज कपूर                 
तेहरी। मखलोगी पट्टी के ग्रामीणों ने अस्पताल मे हो रहीं विभिन्न असुविधाओ को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे ग्रामीणों ने विकासखंड चम्बा अस्पताल की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय बौराडी से करीब 25-30 किमी दूर विकासखंड चम्बा के पट्टी मखलोगा के अन्तर्गत नकोट कस्बे में रा. एलोपैथिक चिकित्सालय नकोट जिसके समीप दर्जनों गांव जुड़े हैं। किन्तु जनता को उसके बावजूद प्रसूति, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउण्ड करवाने के लिये देहरादून जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय एवं आर्थिक हानि भी होती है।  
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से  ग्रामीण जनता की समस्या का समाधान एक माह के अन्दर करने की मांग की है । 
साथ ही उन्होंने कहा मांग ना मांगे जाने पर  ग्रामीणों को 18.09.2021 से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने के लिये बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी शासन व प्रशासन की होगी।

यूपीएसएसएससी उम्मीदवारों के प्रवेश-पत्र भी जारी

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कल, 24 अगस्त 2021 को पहली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करने जा रहा है। साथ ही, आयोग ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश-पत्र भी पहले ही जारी कर दिये हैं। इस बीच आयोग ने कुछ परीक्षा केद्रों में बदलाव की घोषणा की है। यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी परीक्षा के लिए पहले से निर्धारित चार परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। ये सभी परीक्षा केंद्र राज्य के बागपत जिले में बनाये गये थे। आयोग द्वारा शनिवार, 21 अगस्त 2021 को इन परीक्षा केंद्रों में संशोधन करते हुए नये परीक्षा केंद्रों लिस्ट जारी की है।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बागपत जिले के अतिरिक्त 10 अन्य जिलों में पहले बनाये गये विभिन्न केंद्रों में से एक के कुछ के विवरणों में संशोधन किया है। इन जिलों में आगरा, औरैया, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, अमेठी, महाराजगंज, गाजीपुर, आजमगढ़ और हमीरपुर शामिल हैं। यूपी पीईटी परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को इन परीक्षा केंदों का आवंटन किया गया था, उनके लिए यूपीएसएसएससी अब नया एडमिट कार्ड जारी किया है। इन केंद्रों के उम्मीदवार अपने फ्रेश एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी चयन प्रक्रियाओं के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) फर्स्ट स्टेज एग्जाम है। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों एवं संगठनों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सीधे सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाना है।

उपचार के लिए सुखराम को दिल्ली लें जाया गया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इस बात की जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वो देवी-देवताओं के आशीर्वाद और आप सभी की दुआओं से जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे।
दिल्ली में मैक्स अस्पताल से उनका उपचार चल रहा है। बताया कि अभी डॉक्टर सभी प्रकार के टेस्ट करवा रहे हैं और उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि सर्जरी करनी है या नहीं। सोमवार को उन्हें अस्पताल में दाखिल करने के लिए कहा गया है। 
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री को मूत्र से संबंधित संक्रमण हुआ है। यह समस्या काफी समय से चल रही थी, लेकिन सही ढंग से उपचार न होने के कारण यह समस्या गंभीर हो गई। इसलिए उन्हें दिल्ली लाया गया है। मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया

दुष्यंत टीकम                  
छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले से एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर 8 महीने से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक लोकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना बेमेतरा के बांसा गांव की छात्रा ग्रेजुएशन कर रही है,लोकेश यादव नाम का व्यक्ति घरों में जाकर ड्राइंग बनाने का काम करता है।
लोकेश ड्राइंग बनाने के लिए बांसा गांव की रहने वाली छात्रा के घर पर आया हुआ था, इसी दौरान छात्रा को लोकेश से प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर भी दिया फिर फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में कहा है कि इसी दौरान लोकेश 8 महीने से लगातार शारीरिक संबंध भी बनाया। फिरहाल पुलिस आरोपी युवक लोकेश को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

एक्टर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की सर्जरी हुईं

कविता गर्ग                  
मुबंई। एक्टर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की हाल ही में सर्जरी हुई है। वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे और डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। मुबई के सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में महेश की सर्जरी हुई। महेश कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
बता दें कि साल 1992 में महेश ने मराठी फिल्म जीवा सखा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग में महेश ने सोनाक्षी सिन्हा के पिता का किरदार निभाया था जो शराबी थे। फिल्म में भले ही महेश का रोल कम था, लेकिन उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।
महेश एक्टर होने के अलावा अच्छे सिंगर और शानदार डायरेक्टर हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। वहीं उन्होंने फिल्म आई, निदान, वास्तव, विरुद्ध जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वैसे महेश डांसर भी अच्छे हैं। साल 2006 में उन्होंने झलक दिखलाजा में भी पार्टिसिपेट किया था और वह सेकेंड रनरअप रहे थे। 2018 में महेश ने बिग बॉस मराठी को होस्ट किया था।
महेश लास्ट फिल्म द पावर में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई है। इसमें महेश के साथ विद्युत जामवाल और श्रुति हासन लीड रोल में थे।

पीएम ने 26 को बिगड़ती स्थिति के बीच बैठक बुलाई

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच भारत सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।भारत सरकार ने 26 अगस्त को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें अफगानिस्तान के मसले पर चर्चा की जाएगी।
अफगानिस्तान में भारत का बड़ा निवेश रहा है और वह एक रणनीतिकार साथी है। ऐसे में वहां पर तालिबान का राज आ जाना भारत के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में भारत इसको लेकर क्या रणनीति अपनाता है, इसको लेकर केंद्र सरकार सभी राजनीतिक दलों के साथ मंथन करेगी।
भारत की ओर से अभी तक तालिबानी शासन आने पर कोई आधिकारीक बयान नहीं दिया गया है, बल्कि अभी वहां पर फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने पर फोकस किया जा रहा है। भारत अभी तक 500 से अधिक भारतीयों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल चुका है।
अगर भारत के रुख की बात करें तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते दिनों बयान दिया था कि वह अफगानिस्तान की गतिविधियों पर नज़र बनाए हैं और हर तरीके से इसपर चर्चा जारी है। भारत की ओर से अमेरिका और अन्य संबंधित देशों के साथ भी लगातार चर्चा की जा रही है। 
बता दें कि कई विपक्षी दलों द्वारा अभी तक आवाज उठाई गई है कि केंद्र सरकार को तालिबानी शासन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। लेकिन भारत सरकार अभी वेट एंड वॉच के मोड में चल रही है और पूरा फोकस लोगों के रेस्क्यू मिशन पर ही है।
अफगानिस्तान भारत के लिए काफी अहम है। यहां पर सैकड़ों परियोजनाओं में भारत का अरबों रुपये इनवेस्ट हुआ है। इसके अलावा सामरिक और क्षेत्रीय स्थिति के अनुसार भी अफगानिस्तान का काफी महत्व है। ऐसे में भारत इस विषय पर सोच-समझ कर कदम उठा रहा है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...