सोमवार, 16 अगस्त 2021

मुनाफावसूली के बीच नुकसान के साथ खुलें सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।

जिगावा: ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से 21 की मौंत

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक बस और ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस प्रवक्ता लवान शिसू ने कहा कि यह हादसा रविवार को राज्य के ग्वारम स्थानीय सरकार इलाके के रदाबी गांव के पास हुआ जब दोनों वाहन बाढ़ के पानी से ढके एक टूटे कल्वर्ट पर जा गिरा। उन्होंने कहा कि आज सुबह छह बजे हमे रदाबी गांव से एक फोन कॉल मिला कि ग्वारम-बसिरका मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत की पुष्टि वहां के एक स्थानीय चिकित्सक ने की है जो घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे में एक यात्री बच गया है।

आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर किया

पंकज कपूर                    
नैनीताल। घूमने आये पर्यटकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल पयर्टक को अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि गोली चलाने के आरोपी युवक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से घूमने आये फैजान का माल रोड में घूमते वक्त बाइक सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस दौरान आस—पास मौजूद लोगों ने विवाद सुलझा दिया और यह लोग अपनी—अपनी राह चलत दिये। देर शाम जब फैजान दोबारा सूखाताल बारापत्थर क्षेत्र में घूम रहे थे तो संयोग से वही दोनों युवक सामने आ गये। जिनसे उसका विवाद हुआ था। जहां फिर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
तभी बाइक सवार एक युवक ने पर्यटक फैजान पर फायर झोंक दिया। संयोग से कारतूस के छर्रे कमर और कोहनी पर ही लगे, जिससे उसे गम्भीर चोट नही आई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक संख्या यूपी 21क्यू 2463 सीडी से मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये और अफरा—तफररी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली में फोन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयान लिये गये हैं। जिसके आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तालिबान ने तेजी के साथ अफगान पर कब्जा किया

काबूल। तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को अचंभा जताया। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की नियोजित वापसी तत्काल एक सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के मिशन में बदल गई है।
अफगान सरकार का तेजी से पतन और वहां फैली अराजकता कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन के लिए एक गंभीर परीक्षा की तरह है। रविवार तक प्रशासन की प्रमुख हस्तियों ने माना कि अफगान सुरक्षा बलों के तेजी से हारने से वे अचंभे में हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा अनुमान नहीं लगाया था। काबुल हवाई अड्डे पर छिटपुट गोलीबारी की खबरों ने अमेरिकियों को शरण लेने पर मजबूर किया जो उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगान सेना का जिक्र करते हुए बताया, “हमने देखा कि बल देश की रक्षा करने में असमर्थ है और यह हमारे पूर्वानुमान से बहुत ज्यादा जल्दी हुआ है।”
अफगानिस्तान में उथल-पुथल राष्ट्रपति बाइडन पर अवांछित तरीके से ध्यान ले जाता है जिन्होंने बड़े पैमाने पर घरेलू एजेंडों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें महामारी से उबरना, बुनियादी ढांचे के खर्च में खरबों डॉलर के लिए कांग्रेस की मंजूरी जीतना और मतदान अधिकारों की रक्षा करना शामिल है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक बाइडन रविवार को कैंप डेविड में रहे जहां उन्हें अफगानिस्तान पर लगातार जानकारी दी जाती रही और वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करते रहे। अगले कई दिन यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं कि क्या अमेरिका स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण हासिल करने में सक्षम है।

इसबीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान का विरोध किए बिना काबुल का पतन होना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज होगा। तालिबान के काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने और इसके निर्वाचित नेता अशरफ गनी के अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश छोड़कर ताजिकिस्तान चले जाने के बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, “जो बाइडन ने अफगानिस्तान में जो किया वह अपूर्व है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में याद रखा जाएगा।” संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने इसे बाइडन प्रशासन की विफलता करार दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-366 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 17, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 14 अगस्त 2021

दिल्ली: धूमधाम से मनाया जाएंगा 'स्वतंत्रता' दिवस

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में दिल्लीवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को कुछ मार्गों से बचने का निर्देश दिया है। यहां जाने उन रूट्स के बारे में जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे, साथ ही कौन से प्रतिबंध लागू रहेंगे। आम जनता के लिए लाल किले के आसपास का यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। क्षेत्र में केवल अधिकृत वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

सुबह 4 बजे से 10 बजे तक आम जनता के लिए आठ सड़कें बंद रहेंगी। ये सड़के हैं- नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड के साथ-साथ लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक, रिंग रोड और आईएसबीटी से इंद्रप्रस्थ फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड। बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर बाईपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी जैसे मार्गों से बचना चाहिए।

राजधानी के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन ब्रिज और यमुना-पुश्ता रोड-जीटी रोड को पार करने के लिए निजामुद्दीन ब्रिज का प्रयोग करना होगा।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की ओर जाने वाले लोग डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बराफ खाना के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। शांतिवन की ओर जाने वाला गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा। लोअर रिंग रोड से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर और आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 14 अगस्त की आधी रात से लागू हो जाएगा और रविवार सुबह 11 बजे इसे हटा लिया जाएगा।14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक महाराणा प्रताप और सराय काले खां आईएसबीटी पर अंतरराज्यीय बसों को परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान रिंग रोड, आईएसबीटी और एनएच-24/एनएच टी-पॉइंट के बीच के हिस्से पर डीटीसी की बसें नहीं चलेंगी। लाल किला, जामा मस्जिद और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसों को बंद या डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10 बजे के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रयोग के लिए खुले रहेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के तहत, दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक पैरा-ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा-मोटर, यूएवी, दूर से चलने वाले विमान, हॉट एयर बैलून, क्वाडकॉप्टर आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कैमरे, बायनोकुलर्स, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, छाते और रिमोट कंट्रोल कार की चाबियों का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

देश को कंगाल बनाने पर तुली हुईं हैं भाजपा: यादव

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभायेगी। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है। उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार के द्वारा राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई। हमारे प्रदेश के लोकप्रिय राज्यसभा महिला सांसदगण श्रीमती फूलों देवी नेताम एवं छाया वर्मा को इस वारदात मे चोटे आई। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (रायपुर ग्रामीण) अनिता गुरुपंच ,प्रदेश महासचिव राधा राजपाल,ममता राय गंगा यादव, सुधा सरोज के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक रायपुर में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। 
इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमे पुष्पलता वैष्णव,तारिणी वर्मा, बबिता सेन गुप्ता,खुशबू केडिया, हजरून खान बानो,अन्नू टंडन, शकुंतला बांधे,धनमत घृतलहरे, सायरा खान, कल्पना सागर,  बप्पी ईरानी, निक्की खान, कु शशि शर्मा, शम्मी बेगम, निखत कुरेशी, हेमलता सेन , भुनेश्वरी डहरिया, बुधियारी मरकाम, सुषमा सामंत राय, विद्या सेन, सुषमा ध्रुव,संगीता तिवारी, मल्लिका प्रजापति,देविका लोहा, कु प्रमिला सोनवानी,प्रगति बाजपाई, कुसुम द्विवेदी,अनिता श्रीवास्तव,शकुन शुक्ला उपस्थित थे।

चंडीगढ़: अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। हरियाणा के नये डीजीपी के लिए 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। 
वरिष्ठता सूची के आधार पर टॉप-थ्री अधिकारियों को ही पैनल में रखा है। इस तरह महानिदेशक (जेल) शत्रुजीत कपूर दौड़ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर के लिए कई ‘स्तर’ पर लॉबिंग हो रही थी। कपूर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव भी हैं। वह बिजली निगमों के सीएमडी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। यदि निजी सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार पद के लिए अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है।

हापुड़: थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

अतुल त्यागी          
हापुड़। आज हापुड़ के सभी थानों में लगाया गया थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ का है। जहां लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस समाधान दिवस में पहुंचे हापुड़ कप्तान। शिकायत लेकर पहुंचे शिकायत कर्ताओं की कप्तान ने सुनी शिकायतें।
सभी विभाग के अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद कुछ शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, तो कुछ शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त की गई। सभी शिकायतों का अधिकारियों को जल्दी निस्तारण करने का दिया निर्देश।

ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने को लेकर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों को निलंबित करने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर राजनीति में आ गया है। ट्विटर खाते को इस तरह से बंद करना अवैध और अनुचित है।” उन्होंने कहा कि समय आएगा जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।
इससे पहले दिन में, ट्विटर ने राहुल गांधी के खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक सप्ताह बाद आज इसे बहाल कर दिया। गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर खाते बंद कर दिए थे।
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उसके माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर खाता बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर मामले में राहुल गांधी चोरी और सीनाजोरी जैसी बात कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना गैर कानूनी है, उनको इतनी समझ होनी चाहिए। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।
इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना राहुल गांधी की बालहठ को दिखाता है।” कांग्रेस की प्रदेश इकाई ट्विटर के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ”ट्विटर के पाखंड के खिलाफ बोलो ” अभियान चला रही है। इसके तहत ट्विटर से मोदी सरकार के दबाव में भारतीयों की आवाज बंद न करने और न्याय की आवाज उठाने वाले खाते खोलने की मांग की गई है।

1380 पुलिसों को पदकों से सम्मानित किया जाएंगा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और 662 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक अमरदीप सिंह को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल सुनील दत्तात्रेय को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता तथा शौर्य के लिए 398 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 155 पुलिसकर्मियों को नक्सल क्षेत्रों में अभियानों तथा 27 को पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में 256 जम्मू कश्मीर पुलिस के , 151 सीआरपीएफ , 23 आइटीबीपी, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र और 20 छत्तीसगढ़ पुलिस के तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

तीसरे सबसे बड़े शहरों कंधार पर भी कब्जा किया

काबुल। तालिबान विद्रोहियों ने अफगानिस्तान के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहरों कंधार और लश्करगाह पर भी कब्जा कर लिया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि तालिबान कुछ ही दिन में राजधानी काबुल पर हमला कर सकता है। पश्चिम में हेरात भी कट्टर इस्लामी समूह के कब्जे में आ गया है। काबुल से 80 किलोमीटर दूर लोगर प्रांत में सरकारी बलों और तालिबान के बीच लड़ाई जारी है। तालिबान का दावा है कि उसने देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 14 पर कब्जा कर लिया है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों पर उसका कब्जा पहले से ही है।
शुक्रवार को सरकार को बड़ा झटका देते हुए तालिबान ने प्रमुख शहर कंधार पर कब्जा कर लिया। अफगानिस्तान में कंधार का खास महत्व है। माना जाता है कि कंधार जिसके पास होता है वह ही अफगानिस्तान पर शासन करता है, क्योंकि यह देश का मुख्य व्यापारिक शहर है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और इसकी प्रांतीय सीमाएं पाकिस्तान व ईरान से लगती हैं। तालिबान के लिए यह शहर इसलिए भी खास है क्योंकि यहीं पर उसका जन्म हुआ था। अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए मुल्ला उमर ने कंधार में ही तालिबान का गठन किया था।
ईरान की सीमा के नजदीक छह लाख की आबादी वाले हेरात शहर पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है। प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम हबीब हाशिमी ने फोन पर बताया कि का यह शहर हाल के दिनों में भुतहा नजर आने लगा है। यहां की सड़कों पर सन्नाटा है और चारों ओर बर्बादी के निशान है। लोग अपने घर छोड़कर भाग चुके हैं या फिर वे घरों में छिपे हुए हैं।
वहीं, हेरात का शेर कहे जाने वाले तालिबान विरोधी मिलीशिया के प्रमुख मुहम्मद इस्माइल खान को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उनके साथ किसी तरह की बदसलूकी होने की खबर नहीं है। उनकी मिलीशिया के सशस्त्र लड़ाके तालिबान से मिल गए हैं। सरकार ने भी मान लिया है कि दक्षिण का यह व्यापारिक केंद्र अब उसके हाथ से निकल चुका है। हालांकि देश के बड़े शहरों में शुमार मजार-ए-शरीफ और जलालाबाद पर सरकार का कब्जा बना हुआ है। राजधानी काबुल में भी सरकार मजबूती के साथ काबिज है।

'अमृत महोत्सव' मनाएं जाने की योजना शुरू हुईं

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल यानी 15 अगस्त को अमृत महोत्सव मनाए जाना की योजना पूरे देश में अनेक-अनेक कार्यक्रमों के रूप में शुरू हो गई है। वहीं, शुक्रवार को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उत्सव का क्षण है। वे बोले, 'हम एक ऐतिहासिक क्षण (इस अगस्त 15 को) चिह्नित करेंगे। यह निश्चित रूप से उत्सव का क्षण है, वहीं, आत्मनिरीक्षण और नए संकल्प के लिए रूप में भी जरूरी।'
इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने स्वतंत्रता और फिट इंडिया मूवमेंट के 75 वें वर्ष पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए सिक्किम के नाथू ला से सिलीगुड़ी तक 225 किलोमीटर की दूरी तक 7 दिवसीय साइकिल अभियान का आयोजन किया। ITBP की 48वीं बटालियन ने एक सप्ताह तक चलने वाले साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया, जिसके दौरान टीम के सदस्य अन्य जागरूकता अभियानों के अलावा, चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे, दवाएं वितरित करेंगे, पौधे लगाएंगे और युवाओं के लिए करियर परामर्श में संलग्न होंगे। आईटीबीपी ने कहा कि साइकिलिंग अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाया जाने वाला अमृत महोत्सव केवल एक सरकारी कार्यक्रम बनकर नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा पीएम ने पार्टी सांसदों से अपील की कि वे हर विधानसभा क्षेत्र में जाएं और 75 गांवों का दौरा करे और वहां 75 दिन बिताए तथा जनता के बीच डिजिटल साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए। जनता को बताएं कि सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन विपक्षी दल इससे भाग रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि इस बार का मानसूत्र सत्र हंगामों में निकल गया। बेशक इसमें कुछ बिल जरूर पास हुए, लेकिन अधिकतर समय कार्यवाही बाधित रही।
75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में शाम 7 बजे से संबोधन शुरू होगा।

कानून विरोध, संगठनों का प्रदर्शन 9 माह से जारी

राणा ओबराय              
जींद। हरियाणा में 15 अगस्त के मौके पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च होने वाला है। ऐसे में उन्होंने शनिवार को इसकी रिहर्सल की। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन पिछले 9 महीने से जारी है। राजधानी दिल्ली की सीमा समेत देश के अलग-अलग हिस्सो में किसान लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकालने की योजना बनाई है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। परेड में जैली, गंडासा, हुक्का, बैलगाड़ी, जेसीबी समेत अन्य चीजों को प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरियाणा में किसानों ने अपने प्रस्तावित स्वतंत्रता दिवस ट्रैक्टर परेड से एक दिन पहले जींद के उचाना कलां में रिहर्सल किया। जिसका नेतृत्व महिला किसान करेंगी। एक किसान ने बताया कि 15 अगस्त की परेड में करीब 5,000 वाहन और 20,000 किसान हिस्सा लेंगे।
वहीं, कुछ अन्य किसानों का कहना था कि यह तो महज एक ट्रेलर है। 15 अगस्त के दिन असल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। 
गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन किसानों ने राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। जिसकी वजह से राजधानी की कानून व्यवस्था बाधित हो गई थी। ट्रैक्टर परेड में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने लाल किले में एक धर्म विशेष का झंडा फहराया। मामला इतने में ही नहीं थमा लाल किले की ऐतिहासिक चीजों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा आईटीओ चौराहे पर हिंसक झड़पें तक हुईं।

बॉडी सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स का दाखिला किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। जो लोग भी आईपीओ में निवेश करना चाह रहे हैं। इस खबर को पढ़ना उनके लिए जरूरी है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर बॉडी सेबी के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स का दाखिला भी कर दिया है। संस्था ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, 85,49,340 इक्विटी शेयरों की प्रारंभिक शेयर बिक्री में वैगनर लिमिटेड के द्वारा 82,81,340 इक्विटी शेयरों और शिरीष पटेल के द्वारा 2,68,000 शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। मौजूदा वक्त में रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट फर्म प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज कंपनी में वैगनर लिमिटेड के पास कंपनी की 39.91 फीसद की हिस्सेदारी है, इसके अलावा कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीष पटेल के पास फर्म में 3.15 फीसद की हिस्सेदारी है।
प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज भारत में बैंको के अलावा अग्रणी और मुख्य रुप से रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस उपलब्ध कराने वाले समूहों में से एक है। साथ ही प्रबंधन के तहत औसत संपत्ति और कमीशन हासिल करने के मामले में यह कंपनी शीर्ष म्यूचुअल फंड वितरकों में से एक है। इसके अलावा यह कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के जरिए वित्तीय उत्पादों के वितरण और उपस्थिति के लिए महत्वपूर्ण एंड-टू-एंड समाधानों के साथ एक प्रौद्योगिकी सक्षम, व्यापक निवेश और वित्तीय सेवा मंच जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है।
मई 2021 तक, कंपनी ने अपने B2B2C प्लेटफॉर्म के द्वारा 17,583 म्यूचुअल फंड वितरकों के माध्यम से 7.73 लाख खुदरा निवेशकों को धन प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने में कामयाब रही थी। इसके अतिरिक्त इस कंपनी की 20 राज्यों के 105 जगहों पर शाखाएं फैली हुई हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और इक्विरस कैपिटल इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

सीएम उद्धव को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली

कविता गर्ग                  
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धमकी मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नार्वेकर के मुताबिक धमकी में कहा गया है कि यदि वह कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।
अधिकारी ने बताया कि नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया, ”इसके आधार पर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।” शिकायत में नार्वेकर ने कहा है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि वे कुछ मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश

टोक्यो। जापान में प्रशासन ने भारी बारिश के कारण देश के चार दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों से 10.23 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया है।
स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। एन.एच.के. न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, नागासाकी और हिरोशिमा प्रान्तों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले गई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।

जमीन तक हर खतरे से निपटने को तैयार हैं पुलिस

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से तैनात है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। इस बार 15 अगस्त को लेकर अलग-अलग तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस को मिले है। डोन के खतरे को देखते हुए पुलिस हवा से लेकर जमीन तक हर खतरे से निपटने को तैयार है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किले की प्राचीर के सामने बड़े-बड़े कंटेनर लगाकर लगाए गए हैं।
लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किले पर न केवल भारी संख्या में पुलिस, अर्ध सैनिक बल व सेना के जवान तैनात किए गए हैं। 
लगभग 300 की संख्या में सीसीटीवी कैमरे व 9 एन्टी ड्रोन राडार भी तैनात किए गए हैं। लाल किला की सुरक्षा में लगभग 5 हजार जवान तैनात रहेंगे।
आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला व आसपास के इलाके की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी है, इसके चलते एंटी एयरक्राफ्ट गन ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। फेस रिकॉग्निशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
लालकिला के मुख्य गेट पर कंटेनर की ऊंची इमारत खड़ी कर दी गयी है। लाल किला के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। लाल क़िले की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बल, एनएसजी कमांडो और एसपीजी के जवान भी तैनात रहेंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय समारोह के दौरान दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। लाल किला के आसपास मचान भी बनाई गई हैं, जहां पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। ऊंची इमारतों पर भी स्नाइपर्स को तैनात किया जाएगा। लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस इस बार भी हर चुनौती से निपटने को तैयार है।
कई तरह के इनपुट पुलिस को मिले हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था की गई है। दिल्ली की सभी सीमाओं को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा इंतजाम किया गया है। किसी भी तरह के एयर बैलून, ड्रोन आदि को उड़ाने की मनाही है।
सुबह जब तक राष्ट्रीय समारोह चलेगा तब तक पतंग उड़ाने की भी मनाई रहेगी। आसपास के अन्य राज्यो के साथ भी बैठक की गई है और उनके साथ भी सुरक्षा इनपुट साझा किए गए हैं। इनपुट को ध्यान में रखते हुए ही लाल किला के सामने कंटेनर लगाए गए हैं।

चुनाव से पहले मानदेय बढ़ा सकती है यूपी सरकार


हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। अब यूपी सरकार मानदेय पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का चुनाव से पहले मानदेय बढ़ा सकती है। अनुपूरक अनुदानों में इसके लिए बजट बढ़ाने का प्रस्ताव किया जा सकता है। किस संवर्ग के लिए कितनी-कितनी धनराशि की वृद्धि हो इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री व कैबिनेट के स्तर से होना बाकी है।
प्रदेश में ग्राम प्रहरी आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल आशा कार्यकर्ता, व रसोइयां आदि विभिन्न संवर्गों करीब 7.5 लाख कार्मिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर संवर्गों के कार्मिक बढ़ती महंगाई व लंबे समय से मानदेय में वृद्धि न किए जाने का हवाला देकर मानदेयजानकार बताते हैं कि मानदेय पर काम करने वाले ज्यादातर कार्मिक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं। स्थानीय स्तर पर इनकी हर घर तक पहुंच होती है। चुनावों में बीएलओ से लेकर चुनाव कराने तक में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय पर कार्य करने वाले इन कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का सबसे मुफीद समय है।राजधानी लखनऊ में बन रहे अंबेडकर स्मारक स्थल एवं संग्रहालय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल, कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अन्य बीमारियों की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-सामान्य तथा निराश्रित विधवाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं के साथ मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की तैयारी है। सरकार के लिए गौ आश्रय स्थल अभी भी चुनौती का सबब बने हुए हैं। इनके लिए भी अनुपूरक में व्यवस्था हो सकती है।
प्रदेश में ग्राम प्रहरी आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल आशा कार्यकर्ता, व रसोइयां आदि विभिन्न संवर्गों करीब 7.5 लाख कार्मिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर संवर्गों के कार्मिक बढ़ती महंगाई व लंबे समय से मानदेय में वृद्धि न किए जाने का हवाला देकर मानदेय बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। इनके मानदेय पर करीब 7,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च आ रहा है।जानकार बताते हैं कि मानदेय पर काम करने वाले ज्यादातर कार्मिक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं। स्थानीय स्तर पर इनकी हर घर तक पहुंच होती है। चुनावों में बीएलओ से लेकर चुनाव कराने तक में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय पर कार्य करने वाले इन कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का सबसे मुफीद समय है।
सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों उन पर आ रहे व्यय भार के साथ किस संवर्ग के मानदेय में कितनीकितनी वृद्धि करने पर कितना-कितना खर्च आएगा, इसका अलग-अलग स्लैब के हिसाब से प्रस्ताव तैयार हो रहा है। प्रशासकीय विभागों व वित्त विभाग के बीच प्रस्तावों पर चर्चा अंतिम चरण में है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर निर्णय किया जाना बाकी है।
राजधानी लखनऊ में बन रहे अंबेडकर स्मारक स्थल एवं संग्रहालय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल, कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अन्य बीमारियों की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-सामान्य तथा निराश्रित विधवाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं के साथ मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की तैयारी है। सरकार के लिए गौ आश्रय स्थल अभी भी चुनौती का सबब बने हुए हैं। इनके लिए भी अनुपूरक में व्यवस्था हो सकती है।
राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 17 अगस्त से आहूत किया गया है। 20 अगस्त को वित्त वर्ष 2021-22 के पहले अनुपूरक अनुदानों के प्रस्तुतीकरण व 24 को चर्चा कर पारित कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। मगर 20 अगस्त को मोहर्रम पड़ने की वजह से अनुपूरक बजट पेश करने की तिथि में संशोधन की संभावना बढ़ गई है। हालांकि अभी यह निर्णय होना बाकी है कि 20 अगस्त को यदि मोहर्रम की वजह से सदन की बैठक टाली जाएगी तो फिर 19 को सदन की बैठक की जाए या नहीं। पहले 19 को मोहर्रम की वजह से बैठक नहीं थी। यदि 19 को सदन की बैठक तय की जाए तो 18, 19 या 23 अगस्त में से किसी भी दिन अनुपूरक बजट प्रस्ताव लाने का विकल्प बना रहेगा। पर, इस पर निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 16 अगस्त को होने की उम्मीद है। हालांकि, वित्त विभाग 18 अगस्त को अनुपूरक अनुदान पेश किए जाने का अनुमान लगाते हुए अपनी तैयारी में जुटा है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...