शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

निवासरत वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों का टीकाकरण कराया

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। परिवार और समाज से उपेक्षित बुजुर्गों की देखभाल, सुरक्षा और उन्हें सम्मान जनक पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग निरंतर काम कर रहा है। प्रदेश के 31 वृद्धाश्रमों में 744 बुजुर्गों को भोजन, आवास, स्वास्थ्य देख-भाल सहित मनोरंजन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया गया है। 
वर्तमान में वृद्धाश्रमों में भवन की क्षमता से कम बुजुर्ग ही निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ की संयुक्त परिवार परंपरा, पारिवारिक संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान के कारण वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की संख्या अधिक नहीं है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 20 लाख 27 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं। निर्धन व निराश्रित बुजुर्गों को सहारा देने के लिए प्रदेश में 31 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 और स्वेच्छिक संस्थाओं की ओर से 9 वृद्धाश्रम संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्गों को वृद्धाश्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि किन्ही कारणों से भवन की क्षमता से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिक को प्रवेश की आवश्यकता होती है तो उन्हें अन्य वृद्धाश्रम में प्रवेश दिया जाता है।
राज्य सरकार का प्रयास रहता है कि बुजुर्ग अपने परिवार में सकुशल जीवन-यापन करें और उन्हें वृद्धाश्रम में रहने की आवश्यकता नहीं पड़े। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण निर्मित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से निरंतर प्रचार-प्रसार और जन-जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार को फटकार लगाई है। हिंदू मंदिर तोड़ने मामले में कोर्ट ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि मामले में भारत ने पाकिस्तानी राजनायिक को तलब भी किया था। वहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा की है और मंदिर निर्माण दोबारा कराए जाने का वादा किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संलिप्त लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि हिंसा भड़काने वालों को भी सलाखों के पीछे किया जाए। साथ ही मंदिर की मरम्मत तुरंत कराने का आदेश जारी किया है। दरअसल मुख्य न्यायधीश गुलाजर अहमन ने मंदिर हमले पर चिंता प्रकट करते हुए मामले की निंदा की है।

कंप्लीएंट ड्रोन के खतरे को देखते हुए कदम उठाएं

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद को बताया है कि देश में कंप्लीएंट ड्रोन के खतरे को देखते हुए जरूरी कदम उठाए गए हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद केंद्र और राज्य सरकारों को जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।

उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि सभी नागरिक ड्रोन गतिविधियों को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से नियंत्रित किया जाता है। जिसमें ड्रोन उपयोग के सभी पहलुओं को शामिल किया जाता है। रक्षा उद्देश्यों के लिए यूएवी का संचालन यूएएस नियम 2021 के तहत शामिल नहीं है।

टीका: यात्रा की अनुमति देने की सरकार से मांग की

कविता गर्ग       

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और मांग की गयी कि जो लोग कोरोना के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जाए। एक-दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया था कि जो लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जा सकती है। कोरोना के प्रतिबंधों में सरकार ने ढील दी है। लेकिन लोकल ट्रेन में यात्रा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

अंग्रेजी भाषा को लेकर कोई आपत्ति नहीं: राज्यसभा

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। मातृभाषा को बढ़ावा देने की मांग करते हुए राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी भाषा को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इसकी वजह से अपनी मातृभाषा नहीं पिछड़नी चाहिए। शून्यकाल के दौरान भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में दिए जाने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे मातृभाषा को बढ़ावा मिलेगा। जब यादव यह मुद्दा उठा रहे थे तब विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य सदन में अपने अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर आसन के समक्ष हंगामा कर रहे थे। हंगामे के बीच ही यादव ने कहा कि पुणे के एक प्रतिष्ठित संस्थान में परीक्षा अंग्रेजी में ही होती है।

जहरीली गैस के रिसाव से 3 युवकों की मौंत हुईं

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के परा गांव में आज ट्यूबवेल की मोटर निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार परा गांव में बाढ़ के कारण एक ट्यूबवेल खराब हो गया था। कुएं में मोटर निकालने के लिए तीन युवक उतरे थे। कुछ ही देर में तीनों बेहोश होकर गिर गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। जब लोग उनको बचाने के लिए आगे बढ़े तो कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि शायद कुएं में जहरीली गैस है। मृतकों की पहचान हनीफ खान (36), बशरद (45) और भूरे खां (28) के रुप में हुयी है। तीनों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। वहीं कुछ अन्य लोग भी इस घटना के चलते बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह थन्नामंडी इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गये जबकि दो आतंकवादियों के अभी वहां छिपे होने की रिपोर्टें हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...