शनिवार, 24 जुलाई 2021

मेषः कानूनी सहयोग के साथ लाभ में वृद्धि होगी

मेषः कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
वृषः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।

मिथुनः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

सिंहः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्याः पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

तुलाः सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

वृश्चिकः बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

धनुः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकरः भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभः कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

मीनः चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

रोड शो करते हुए लोगों का अभिवादन किया: सीएम

पंकज कपूर                      
सितारगंज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में रोड शो करते हुए लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान सीएम के साथ भाजपा क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा साथ में रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत। इस दौरान सीएम का काफिला शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ नानाकमत्ता के लिए हुए रवाना। वही नानकमत्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिखों का धार्मिक स्थल नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के दर्शन करेंगे उसके बाद खटीमा के लिए रवाना हो जाएंगे। 
इस मौके पर दर्जा मंत्री खतीब अहमद, दर्जा मंत्री कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, ब्लाक प्रमुख पति पलविंदर सिंह, उपकार सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, जरनैल सिंह, शिवकुमार मित्तल, पंकज गहतोड़ी दीपक गुप्ता, दया तिवारी, रवि रस्तोगी, अनिल गुप्ता, सुखदेव सिंह, आदेश ठाकुर, वीना साहू, जया जोशी, लक्खा सिंह आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए

पंकज कपूर                  
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रात में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 रही।
उत्तरकाशी के डुण्डा, मनेरी, मानपुर में रात को भूकम्प के हल्के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके लगभग 1 बजकर 28 मिनट पर महसूस किये गए। इसकी तीव्रता 3.4 थी भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में 10 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़, बडकोट, पुरोला, मोरी में भूकम्प के झटके महसूस नहीं किये गए हैं।

विश्व: संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.31 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.31 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.43 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 31 लाख 65 हजार 622 हो गयी है जबकि 41 लाख 43 हजार 105 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.44 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,097 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 हो गया है। इस दौरान 35 हजार 087 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,05,3166 हो गयी है। सक्रिय मामले 3464 घटकर चार लाख आठ हजार 977 हो गये हैं।
इसी अवधि में 546 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 016 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.96 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.48 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 60.15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.02 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.74 लाख से अधिक हो गयी है और 50,821 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पुरूष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3.2 से हराया: खेल

टोक्यो। निर्णायक क्षणों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को न्यूजीलैंड को 3.2 से हराकर जीत का आगाज किया।
न्यूजीलैंड के लिये पहला गोल छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने दागा। रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बराबरी दिलाई। हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये जबकि न्यूजीलैंड के लिये 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने दूसरा गोल दागा।
लगभग बराबरी के इस मुकाबले में आक्रामकता और गेंद पर नियंत्रण के मामले में बार बार पलड़ा बदलता रहा। मैच में बेशुमार रेफरल लिये गए जिससे दक्षिण अफ्रीकी वीडियो अंपायर पीटर राइट को काफी मशक्कत करनी पड़ी । भारत के अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश ने आठ में से छह शॉट बचाये और छह पेनल्टी कॉर्नर में सिर्फ एक बार नाकाम रहे। न्यूजीलैंड को मैच खत्म होने से 24 सेकंड पहले भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका।
आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन भारत ने आखिरी बार खेलों के महासमर में पदक मॉस्को में 1980 में जीता था। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली मौजूदा टीम को तोक्यो में पदक के दावेदारों में गिना जा रहा है।
पहले क्वार्टर में हालांकि 1976 मांट्रियल ओलंपिक की रजत पदक विजेता न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा जिसने छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बढत लेकर भारतीय खेमे में हलचल मचा दी। भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर रूपिंदर पाल का शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। 
जवाबी हमलों में भारत को दसवें मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर और फिर पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलाई। 
दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह गोल करने से चूके जिनके शॉट को न्यूजीलैंड के गोलकीपर लियोन हैवर्ड ने बचा लिया। भारत ने 26वें मिनट में वीडियो रेफरल पर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारतीय टीम ने इस पर वैरिएशन लिया और हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर गोल दागा जो उनका 75वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। 
दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल देखने केा मिला और उन्होंने तेज रफ्तार हॉकी भी खेली। 
तीसरे क्वार्टर की शुरूआत भी रेफरल से हुई जब दिलप्रीत सिंह ने मनप्रीत को सर्कल के पास गेंद सौंपी लेकिन वह न्यूजीलैंड के डिफेंडर के पैर से टकराई । वीडियो अंपायर राइट ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिया और हरमनप्रीत ने 33वें मिनट में मिले इस मौके को भुनाते हुए भारत को 31 से बढत दिला दी ।
न्यूजीलैंड ने इसके बाद लगातार जवाबी हमले बोले लेकिन श्रीजेश, अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इस क्वार्टर के आखिरी मिनटों में हालांकि भारतीय रक्षा पंक्ति ने ढिलाई बरती और उसका खामियाजा भुगतना पड़ा । निक विल्सन से मिले शानदार पास पर अनुभवी स्ट्राइकर जेनिस ने खूबसूरत फील्ड गोल दागकर मैच को जीवंत कर दिया। 
आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहतर रहा। हूटर से चार मिनट बाकी रहते ललित उपाध्याय का शॉट विरोधी गोलकीपर हैवर्ड ने बचाया।  न्यूजीलैंड को 57वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनके खिलाफ भारत का रेफरल वीडियो अंपायर ने ठुकरा दिया। न्यूजीलैंड टीम हालांकि इस पर गोल करने में नाकाम रही।
मैच खत्म होने में 24 सेकंड बाकी रहते न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला और रसेल जैसे दिग्गज के उनकी टीम में रहते भारतीय प्रशंसकों की सांसें थम गई। श्रीजेश ने हालांकि मुस्तैदी से बचाव करके संकट को टाला और भारत की जीत सुनिश्चित की। 
भारत का सामना अब रविवार को आस्ट्रेलिया से होगा। 

टोक्यो ओलंपिक में चीन ने पहला स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरूआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं।
पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं। हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी। पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं। हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी। टोक्यो ओलंपिक में चीन की कियान वांग ने इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। जिन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ 251.8 स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया।रूसी ओलंपिक समिति की अनास्तासिया गालाशिना ने 251 . 1 स्कोर के साथ रजत और स्विटजरलैंड की नीना क्रिस्टीन ने 230 . 6 स्कोर करके कांस्य पदक जीता।
क्वालीफिकेशन में इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं। शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया।
जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया।
कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं । इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करके के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया।
वह अगली तीन सीरिज में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी और नौ के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में और नीचे चली गई। वहीं रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला बिल्कुल लय में नहीं दिखी । चंदेला ने 2019 में दो विश्व कप में स्वर्ण जीते थे।
इलावेनिल क्वालीफिकेशन में आठवें और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान पर कब्जा करने वाली गालाशिना से दो अंक पीछे रह गई। भारत ने तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी का पहला कोटा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में ही हासिल किया था।
अंजुम मुद्गिल और अपूर्वी चंदेला ने 2018 में कोरिया में हुई विश्व चैम्पियनशिप में यह कोटा जीता था। मुद्गिल का कोटा मौजूदा फॉर्म के आधार पर इलावेनिल को दिया गया था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-343 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 25, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:40, सूर्यास्त 07:12।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

यात्रा के दौरान 'पीएम' से मुलाकात करेंगे एंटनी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अगले हफ्ते अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा, ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुवैत शहर की भी यात्रा करेंगे।

प्राइस ने कहा है कि उनकी आगामी यात्रा साझेदारी को मजबूत करने और उनकी साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को रेखांकित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। प्राइस ने कहा, ”नई दिल्ली में 28 जुलाई को, ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों पर निरंतर सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।”

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की बधाई दी

दुष्यंत टीकम             
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेश के समस्त श्रमिकों व प्रदेशवासियों को भारतीय मजदूर संघ के 66वां स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि भारत के सबसे बड़े केंद्रीय श्रमिक संघठन भारतीय मजदूरों संघ की 66वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में सभी संघो एवं महासंघों व उद्योगों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री धृतलहरे ने आगे कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई थी।
भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी श्रम आन्दोलन का अग्रणी संगठन है। भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में श्रमिकों की आवाज़ बनकर उभरा है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर विपदा के समय में बढ़-चढ़कर कर अपनी दायित्वों का निर्वहन किया है। स्थापना के समय से ही भारतीय मजदूर संघ ने देशहित, उधोग हित व श्रमिकों के हित में कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था। जो आज भारत का सबसे बड़ा स्वतंत्र केंद्रीय श्रमिक संगठन बना है।

गादरे को प्यार-मोहब्बत व सहयोग का सहारा मिला

सत्येंद्र पंवार          
मेरठ। बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा ईद मिलन समारोह मेरठ दक्षिण विधानसभा मे पुरखुलूस के साथ आर डी गादरे को प्यार-मोहब्बत और सहयोग का सहारा मिला।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे को समाज में हर वर्ग से सराहनीय सहयोग प्यार मोहब्बत प्राप्त हो रहा है। हर दिल अजीज युवा एवं जिम्मेदारान साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आज मेरठ दक्षिण के कई इलाकों में मुलाकात की और डॉक्टर जाकिर हुसैन कॉलोनी में वकील एवं जमील मलिक के सहयोग से ईद मिलन का कार्यक्रम किया गया। 
बहुजन मुक्ति पार्टी केआर डी गादरे एवं उनकी पार्टी की विचारधारा से लगातार लोगों में जनजागृति आ रही है। तन-मन व धन से सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। आर डी गादरे ने कहा मेरठ दक्षिण से लोगों ने बहुत उम्मीद लगा रखे हैं और मैं उन उम्मीदों पर खरा उतरूंगा आज समाज के गणमान्य साथियों ने ₹ 5 लाख के सहयोग और चुनाव में 4 गाड़ियां लगवाने का भी आश्वासन मिला। आर डी गादरे ने जनता से मिल रहे प्यार मोहब्बत का शुक्र अदा करते हुए कहा, कि मैं जनता के लिए अपना वक्त और जिंदगी का आखरी खून का कतरा तक लगा दूंगा। क्योंकि हमें एससी-एसटी ओबीसी माइनॉरिटी  मूल निवासियों के लिए अपना जीवन वक्फ कर रखा है। कार्यक्रम में गणमान्य साथियों ने आकर प्रोग्राम में चार चांद लगाए। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। 
कार्यक्रम में शकील मंसूरी, उम्मीद मलिक जमील, मालिक वकील, मलिक जुनेद, सलमान, मनोज कुमार, शैलेश गौतम, एडवोकेट आवेश अहमद, जब्बार मूलचंद, इनामुल्लाह अहमद, 3 शाहनवाज उमेद अली, मोनू मोहित, अयूब कमरुद्दीन, नईम, मोहम्मद आजम, नदीम नेहाल, महबूब हकीमुद्दीन, अजीमुल्ला अमजद अली, शौकत रईस अहमद, जसीम सिराजुद्दीन, इकराम शहजाद, समीम लियाकत अखबार आदि लोगों ने बिरयानी कबाब बाय कोल्ड ड्रिंक कॉफी अनेक चीजों से लूट उठा उठाया और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हुए सभी साथियों की पूरे भारत के लोगों के लिए सेहत और कारोबार के दुआ की और सरकार को हिदायत के लिए भी दुआ की गई।

इमारतों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएं

अतुल त्यागी
हापुड़। आज जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह के साथ अपने कैंप कार्यालय के सभागार में निर्माण दाई संस्थाओं के साथ जनपद में हो रहे 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में सरकारी इमारतों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जो भी समय निर्धारित किया गया है। उसके अनुरूप ही कार्य को पूरा करें। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर निर्माण दाई संस्था के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजनाओं में हीला हवाली बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि जिन निर्माण दाई संस्थाओं ने माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बनाए जा रहे निर्माण कार्यों को अभी तक शुरू नहीं किया है। उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को यह भी निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं तथा उनमें जो भी कार्य शेष रह गया है। उसको जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी हापुड़, सत्य प्रकाश , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व निर्माण दाई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...