शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

24 घंटे में संक्रमण के 43 हजार मामलें दर्ज किएं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 43 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच गुरुवार को 40 लाख 23 हजार 173 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 52 हजार 950 हो गई है।
इस दौरान 44 हजार 459 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गयी है। सक्रिय मामले 1977 घटकर चार लाख 58 हजार 727 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 911 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख पांच हजार 939 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.49 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 171 घटने के बाद यह संख्या 117698 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 8815 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5889982 हो गयी है जबकि 439 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124296 हो गया है।


पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार आया

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। 
कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है। बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने बताया, ”हृदयरोग, तंत्रिकारोग, गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।” एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को हल्का दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।
इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

23 जुलाई से शुरू हो रहें खेलों से नाम वापिस लिया

सिडनी। टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के मैदान में प्रवेश पर प्रतिबंध की पुष्टि के कुछ घंटे बाद ही आस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार निक किर्गीयोस ने 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों से नाम वापिस ले लिया। किर्गीयोस ने सोशल मीडिया पर बयान देकर अपने फैसले की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों का प्रवेश निषेध होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा ,” ओलंपिक खेलना मेरा सपना था और मैं जानता हूं कि शायद यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। लेकिन मैं खाली स्टेडियम में नहीं खेल सकता। 
इसके साथ ही मैं चाहता हूं कि एक स्वस्थ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में मेरी जगह ले।” पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण किर्गीयोस को विंबलडन तीसरे दौर का मुकाबला भी छोड़ना पड़ा था। किर्गीयोस कोरोना महामारी के दौरान आस्ट्रेलिया में ही रहे और फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लिया था।

राहुल का सरकार पर हमला, महंगाई का विकास जारी

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में पहले से ही आसमान छू रही डीजल पेट्रोल और खाद्य तेलों की कीमतों के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए जाने पर सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि महंगाई का विकास जारी है और अच्छे दिन देश पर भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री की बस मित्रों के प्रति जवाबदारी है।
शुक्रवार को अपने टिवटर हेंडिल पर टवीट करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमतों में 1.25 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने से नाराज होकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में डीजल और पेट्रोल की कीमत रोजाना आगे बढ़ते हुए पहले से ही आसमान को छू रही है। अब स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन पर भी सरकार की निगाह पहुंच गई है। 
जिसके चलते सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में सरकार की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है की सरकार को महंगाई से बुरी तरह हलकान हो रहे देशवासियों के प्रति तनिक भी चिंता नहीं है। डीजल और पेट्रोल के दाम पहले से ही आसमान छू चुके हैं। खाद्य तेलों की महंगाई भी देशवासियों को बुरी तरह से हलकान किए हुए हैं। लेकिन सरकार लोगों की परेशानी की तरफ से आंख बंद कर केवल चंद लोगों के विकास के काम कर रही है। उन्होंने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा है कि महंगाई का विकास जारी है और अच्छे दिन विकास पर भारी है। प्रधानमंत्री जी की बस मित्रों को जवाबदारी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-328 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 10, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

चीन ने फिर किया अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन

बीजिंग/ ताइपे। चीन के फाइजर जेट ने एक बार फिर से ताइवान की वायु सीमा में घुसकर अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन किया है। चीन के ये लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीआईजेड) में बुधवार की सुबह घुसे थे। ताइवान में चीन के फाइटर जेट द्वारा की गई ये इस माह की चौथी घटना है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि पिपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी एयर फोर्स के शांग्‍जी वाई-8 इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर प्‍लेन दक्षिण पश्चिम से ताइवान के एडीआईजेड में घुसे थे।

इसके जवाब में ताइवान ने इसको लेकर रेडियो वार्निंग दी और अपने विमानों को चीन के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के लिए भेजा। चीन के लड़ाकू विमानों को ताइवान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम ने ट्रैक किया था। इससे पहले चीन के विमानों ने इस तरह की हरकत 2,3 और 4 जुलाई को भी की थी। ताइवान के मुताबिक इन विमानों ने काफी कम गति में उड़ान भरी थी।

श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

सरकार की कोशिशों से दूसरी लहर पर नियंत्रण: यूपी

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार की लगातार कोशिशों के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर नियंत्रण में है। गुरुवार को श्रावस्ती, कासगंज और अलीगढ़ जनपद में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले।
उप्र में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 112 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 258 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,789 एक्टिव केस है। इसमें 1,334 लोग होम आइसोलेशन में है। जबकि पिछले 24 घंटे में केरल में 15 हजार, 600 महाराष्ट्र में 9,558 तमिलनाडू में 3,367 आन्ध्रप्रेदश में 3,166 तथा कर्नाटक में 2,743 नये केस मिले हैं। 

वहीं, उत्तर प्रदेश में विगत दिवस 33 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला। जबकि 41 जनपदों में इकाई अंक में संक्रमित पाए गए। वाराणसी में केवल 11 नये केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6 प्रतिशत हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव 'सूचना' नवनीत सहगल ने बताया कि जनपद कासगंज, श्रावस्ती और अलीगढ़ में अगले एक सप्ताह तक संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपदों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो। 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 06 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट करने वाला पहला राज्य होने जा रहा है। एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की यह नीति हमारे कोरोना प्रबंधन का मूल है। बीते 24 घंटे 2,59,174 कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत से कम रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 98 लाख 48 हजार 583 से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

श्री सहगल ने बताया कि विगत 24 घंटे में 07 लाख 10 हजार 958 से अधिक प्रदेशवासियों ने टीका-कवर प्राप्त किया। वर्तमान में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 03 करोड़ 52 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण की सुगमता के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाना उचित होगा।

ईडी ने 7 आईपीएस अधिकारियों को तलब किया

मिनाक्षी लोढी            

कोलकाता। कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज्ञानवंत सिंह सहित सात आईपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी अधिकारियों का दावा है कि वे पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को अलग अलग तिथि में बुलाया गया है। अधिकारी चाहें तो वे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर सवालों के जवाब दे सकते हैं। 
दरअसल, कोयला घोटाले के मामले की जांच ईडी कर रही है। 

इस मामले में इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो चुकी है। अब ईडी ने पूछताछ के सात आईपीएस अधिकारियों के नामों की सूची तैयार की और सभी को अलग अलग तिथियों में बुलाया है। इनमें आईपीएस कोटेश्वर राव और आईपीएस सिल्वा मुरुगन से 26 जुलाई को बुलाया है। इसी प्रकार 30 जुलाई को आईपीएस श्याम सिंह से, 02 अगस्त को आईपीएस राजीव मिश्रा, 04 अगस्त को आईपीएस सुकेश जैन से, 05 अगस्त को आईपीएस ज्ञानवंत सिंह और 08 अगस्त को आईपीएस तथागत बसु से पूछताछ होगी। ईडी ने कहा कि जांच की प्रगति के लिए उनसे पूछताछ किया जाना जरूरी है। इनमें से कई लोगाें से सीबीआई पहले भी पूछताछ कर चुकी है। हाल के दिनों में ये अधिकारी बर्दवान, पुरुलिया, बीरभूम जैसे जिलों में काम कर रहे थे। कुछ मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे जिलों में तैनात थे। 

सीबीआई ने इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा के प्रभारी ज्ञानवंत सिंह से पूछताछ की थी। मई में निज़ाम पैलेस सीबीआई मुख्यालय तलब किए गए थे। कोयला घोटाले के सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला से पूछताछ कर ज्ञानवंत सिंह के स्रोत का मिलान किया गया। इस बार उनसे ईडी की पूछताछ करेगी। पिछले सप्ताह ही प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा और उसके भाई विकास मिश्रा की छह करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। ई़डी इससे पहले भी 165 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

पीएम अतिशीघ्र करेंगे 9 नए कॉलेजों का लोकार्पण

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के 9 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी अतिशीघ्र करेंगे। इसके लिए सम्पूर्ण तैयारी कर ली जायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी 75 जिलों में न्यूनतम एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संकल्पित है। सतत नियोजित प्रयासों से प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। 

शेष 16 जनपदों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। इस संबंध में शासकीय नीति अविलंब तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, गाजीपुर, देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर तथा जौनपुर में नये मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में स्थापित महापुरुषों के स्मारकों, स्मृति स्थलों का व्यवस्थित रख-रखाव किया जाए। इन प्रेरणास्थलों की साफ-सफाई व प्रबंधन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए।

दिल्ली को 293 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के वेतन एवं पेंशन मामले की दायर याचिका पर गुरूवार काे सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 293 करोड़ रूपये जारी करने के आदेश दिए। अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवक्ता रंजीत शर्मा ने बताया कि आज हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए कई आदेश जारी किये। जिसमे दिल्ली सरकार को 10 दिन में तीनों निगमों का जुलाई से दिसंबर के बजट जारी करने और सारी राशि से पेंशन और वेतन का भुगतान करने, उत्तरी निगम के विभिन्न अस्पतालों पर खर्चे का ब्यौरा एवं अत्यधिक घाटा होने के कारण इन्हें केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंपने के बारे में दो सप्ताह में हलफनामा दायर करने को कहा है। 

अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. रामचंद्र डबास ने बताया कि उत्तरी निगम ने अपने 317 पेज के हलफनामे में कहा है। वह अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इस विषय पर न्यायालय ने उत्तरी निगम को विशिष्ट हलफनामा दायर करने को कहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने सभी निगम पार्षदों को मिलने वाली वित्तीय सहायता का पूरा ब्यौरा न्यायालय को सौंपने को कहा हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक गिरिराज शर्मा ने कहा कि विगत लम्बे समय से निगम में वेतन एवं पेंशन कभी भी समय से नहीं मिल रही है। जो पूर्ण रूप से मानवीयता एवं नैतिकता के विरुद्ध है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...