रविवार, 4 जुलाई 2021
विश्व के लगभग सभी देश कोरोना का हल ढूंढने में जुटें
चिकित्सकों और नर्सों को दिया जाना चाहिए पुरस्कार
वन महोत्सव: 1 ही दिन में 1.26 लाख पौधे लगाएं
कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भरोसा जताया, बढ़त तय
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किसी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कोई बड़ा गठबंधन करने से इनकार के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी में इनमें से किसी से गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ने की ओर अपने दम पर अगली सरकार बनाने की क्षमता है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अगले साल के उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव प्रियंका गांधी वाद्रा की ‘देख-रेख’ में लड़ेगी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी करीब तीन दशक बाद राज्य में वापसी करेगी। एक साक्षात्कार में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस “दमनकारी” उत्तर प्रदेश सरकार को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है और दावा किया कि 403 सदस्यीय विधानसभा में महज पांच विधायकों के साथ उनकी पार्टी 49 विधायकों वाली सपा से ज्यादा प्रभावी विपक्ष के रूप में साबित हुई है। उन्होंने राज्य में बदलाव की हवा चलने का जिक्र करते हुए कहा कि बदलाव की आंधी है जिसका नाम प्रियंका गांधी है।
अधिकारियों के साथ मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे मुकुंद
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने चार दिन की यात्रा पर ब्रिटेन और इटली जा रहे हैं। जहां वह इन देशों में अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। जनरल नरवणे सोमवार से गुरुवार तक इन दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे और उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना है। यात्रा के पहले चरण में सेना प्रमुख सोमवार और मंगलवार को ब्रिटेन में रहेंगे।
जहां वह ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और सेना प्रमुख के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह सेना की कई इकाइयों का भी दौरा करेंगे और परस्पर महत्व के विषयों पर विचारों का आदान पदान करेंगे।
24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हुईं
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर में सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और चिकित्सको को पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शनिवार, 3 जुलाई 2021
पाक को कोविड टीके की 25 लाख खुराक प्रदान की
वाशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। कोविड-19 रोधी टीके की कमी का सामना कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से शुक्रवार को मॉडर्ना कंपनी के कोविड टीके की 25 लाख खुराक प्रदान की गयी। पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक, दुनिया में टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक पहल कोवैक्स, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) और पाकिस्तान सरकार के बीच सहयोग के तहत अमेरिका ने पाकिस्तानी लोगों के लिए कोविड टीके की 25 लाख खुराक उपलब्ध कराई है।
वक्तव्य के मुताबिक, अमेरिका ने दुनिया के विभिन्न देशों को कोविड टीके की आठ करोड़ खुराक अनुदान के रूप में देने की प्रतिबद्धता जताई है। जिसके तहत पाकिस्तान को 25 लाख खुराक दी गयी है। अमेरिका का मानना है कि कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी लोगों के लिए सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी प्रवासी श्रमिकों ने इस्लामाबाद में रैली कर मांग की। उन्हें जल्द से जल्द मॉडर्ना, फाइजर अथवा एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके लगाए जाएं, ताकि वे विदेश यात्रा कर सकें। पाकिस्तान मुख्य रूप से चीनी टीकों पर निर्भर है। लेकिन पश्चिम एशिया के कुछ देश चाहते हैं कि वहां जाने वाले यात्री यह दिखाने के लिए एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें, कि उन्होंने मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की खुराक ली है।
लोकतांत्रिक मान्यताओं का मजाक बनाया: अखिलेश
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं का तिरस्कार करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को एक मजाक बना दिया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कहा कि सत्ता का ऐसा बदरंग चेहरा कभी नहीं देखा गया। भाजपा ने अपनी हार को जीत में बदलने के लिए मतदाताओं के अपहरण, उनको मतदान से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहारे बल प्रयोग किया और जबर्दस्ती हेल्पर देकर अपने पक्ष में मतदान करा लिया। भाजपा की धांधली का विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार किया गया। ऐसा लग रहा था जैसे जनादेश के अपहरण के किए भाजपा सरकार नंगा नाच करने पर उतारू है।
उन्होने कहा कि अजीब बात है कि जहां जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ज्यादातर परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आए थे और भाजपा की बुरी हार हुई थी। वहीं, अब जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सत्ता के बल पर धांधली करके बहुमत में आ गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत भी सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि सेवा नियमावली का उल्लंघन करते हुए सत्ता दल के पक्ष में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...