गुरुवार, 1 जुलाई 2021

पूर्व सांसद शरद का गुरुग्राम के हॉस्पिटल में निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। संतकबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर से भाजपा के कई नेता और पूर्व सांसद के रिश्तेदार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के मुताबिक, शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार को आषाढ़ के 'कृष्ण-पक्ष' की सप्तमी तिथि

दुष्यंत टीकम            
रायपुर। गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण-पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन मेष राशिफल-कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। 
क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है। इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। किंतु आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वृष राशिफल- आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 
सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशिफल-पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

वाल्मीकि समाज उखाड़ फेंकेगा टिकैत का मंच: रार

अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। प्रशासन द्वारा नजरबंदी और आश्वासन पर प्रदीप गहलोत ने गाजीपुर कूच किया स्थगित, कहा प्रदेश मंत्री के काफिले पर हमला करने वालों को चिन्हित कर 1 सफ्ताह में भेजें डासना, कार्यवाही नहीं होने पर दिल्ली एनसीआर का वाल्मीकि समाज उखाड़ फेकेगा टिकैत का मंच।
गुरुवार को वाल्मीकि समाज द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर गाजीपुर में हुए हमले के बाद गाजीपुर जाने के आह्वान के बाद प्रशासन एहतियातन तौर पर दिनभर चौकन्ना रहा। लोनी के पंचलोक निवासी एवं वाल्मीकि समाज से आने वाले प्रदीप गहलोत द्वारा 500 से अधिक समाज के लोगों द्वारा गाजीपुर पहुंचकर मंच उखाड़ने के आह्वान पर ट्रोनिका सिटी एसएचओ, पुश्ता चौकी आदि से पुलिस बल ने प्रदीप गहलोत को सुबह ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग प्रदीप गहलोत के घर पर उपस्थित रहें। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी देहात और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा फ़ोन पर वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाहीं का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदीप गहलोत ने समाज के लोगों से चर्चा के बाद एक सफ्ताह का समय देकर कहा इसके बाद दिल्ली-एनसीआर का वाल्मीकि समाज ऐसे गुंडों की असली में बक्कल उतारना जानता है। गाजीपुर से काफी लोगों का काफिला निकला है लेकिन जानबूझकर फ़र्ज़ी किसान नेता राकेश टिकैत के गुंडों द्वारा वाल्मीकि समाज के नेता पर हमला करके समाज का मनोबल गिराने का दुस्साहस किया है जिसे वाल्मीकि समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान प्रशासन को प्रदीप गहलोत ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भी प्रदीप गहलोत से फ़ोन पर वार्ता कर शांति बनाए रखने को कहा। साथ ही प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि प्रशासन मामलें में कार्यवाही करेगा।

4 जुलाई को पहला पौधा रोपेंगे सीएम योगी: यूपी

हरिओम उपाध्याय           
चित्रकूट। कलयुग में त्रेता युग की अनुभूति” होना आश्चर्य में डालेगी। चित्रकूटधाम मंडल बांदा  के चित्रकूट जिले में यही नजारा होगा। यहां देवांगना हवाई पट्टी के पास रामायण काल के पौधों से ‘राम वन’ योगी सरकार तैयार करने जा रही है। इसमें पहला पौधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को रोपेंगे। हालांकि, अभी उनका प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन संभावित कार्यक्रम की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने बुधवार को तैयारियां देखीं।
चित्रकूट में भगवान राम ने साढ़े 11 वर्ष बिताए थे। यहां के पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव था। माता सीता के लिए वह फूलों से आभूषण तैयार करते थे। उनसे जुड़े स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया से लाखों सैलानी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। अब उनको त्रेतायुग की अनुभूति कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार रामायण काल का “राम वन” तैयार करा रही है। यह देवांगना हवाई पट्टी के नजदीक 35 एकड़ भूमि में बनेगा। इसके अलावा कामदगिरि, लक्ष्मण पहाड़ी और रामशैया के पास भी पौधे रोपे जाएंगा।                                           देवांगना हवाई पट्टी के पास तैयार होने वाले राम वन में चंदन, अशोक, बरगद, आम, पलाश, चमेली, धामन, कुंद, रीठा समेत 88 प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी पीपी सिंह ने देवांगना घाटी में राम वन के लिए चिह्नित भूमि का जायजा लिया। कहा कि चार जुलाई को प्रदेश में पौधारोपण का महा अभियान चलाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री चित्रकूट के रामवन से करेंगे।

फ़िल्म इंड्रस्टीज पर बने कानून, पीएम के नाम ज्ञापन


ट्विटर की तर्ज पर फ़िल्म इंड्रस्टीज पर भी बने कठोर कानून 
सत्यनारायण कथा फ़िल्म का  विरोध - हिन्दू शक्ति सेवा संगठन
दुर्ग। हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के द्वरा फ़िल्म इंड्रस्टीस पर नकेल कसने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अश्लीलता, फूहड़ता, इतिहास से छेड़छाड़ कर हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने वाले प्रत्येक फ़िल्म निर्माताओं पर कड़ी कार्यवाही व फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म सत्यनारायण कथा जो एक संगीतमय रोमांस पर बनने वाली फिल्म है। उसके ऊपर कड़ा विरोध करते हुवे ठोस कार्यवाही की मांग की गई है।
संगठन के संस्थापक तामेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुवे बताया कि अभी हाल ही में मुंबई के फ़िल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के द्वरा संगीतमय रोमांटिक फिल्म बनाने जा रही है। जिसका नाम हिन्दू सभ्यता व संस्कृति का खुले आम मजाक उड़ाते हुवे उस फिल्म का नाम सत्यनारायण कथा रखा गया है।
जो शब्द हम हिन्दुओ के लिये पवित्र व मोक्षदायिनी है उन शब्दों का इस्तेमाल इनके जैसे अनेको फ़िल्म निर्माता साजिस के तहत हिन्दुओ को टारगेट कर हम हिन्दुओ के धर्म का मजाक उड़ाया जाता है।
यह सब साजिस के तहत ही किया जाता है अनेको फ़िल्म निर्माताओं के द्वरा देश विरोधी , इतिहास को तोड़मरोड़ कर देश के गद्दार को भी एक हीरो की तरह दिखाते है। आज फिल्मों के नाम पर नगण्यता परोसी जा रही है जिससे युवा ही नही देश के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है ।
आज वर्तमान परिस्थितियों में देश को माहौल खराब करने में फ़िल्म इंड्रस्टीस का बहुत बड़ा हाथ है।
फ़िल्म इंड्रस्टीस की ज्यादातर फिल्में से अपराध व देश की संप्रभुता व अखंडता को तार तार करने वाली फिल्में बनती है। फ़िल्म जगत में दाऊद जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ साथ दूसरे देशों के लोग भी भारतीय सिनेमा में ब्लैक मनी को व्हाइट करते है। तिवारी ने कहा कि अश्लीलता के नाम पर जब ट्विटर पर कार्यवाही हो सकती है तो फ़िल्म जगत में अश्लीलता परोसने पर क्यों नही। कला का जन्म ही भारतीय संस्कृति की देन है और कला के नाम पर फुहड़ता करने वाले कभी कलाकार नही हो सकता ।
सरकार को चाहिए कि वो साजिद नाडियाडवाला जैसे फ़िल्म निर्माताओ को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाही करे और भारतीय फ़िल्म जगत के लिए कड़ा से कड़ा कानून लाये। जिससे हिन्दू विरोधी फ़िल्म , फुहड़ता व नगण्यता परोसने वाली फिल्मों पर बैन लगे व साथ ही यूटुब व अश्लील इंटरनेट पर तुरन्त रोक लगे।

सीएम को ज्ञापन भेजने के साथ पुतला दहन किया

गदरपुर। कश्मीर में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए जाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के साथ कश्मीर सरकार का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष गुंबर के आह्वान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया के निर्देशन में कश्मीर सरकार का पुतला दहन किया।गूलरभोज रोड पर पुतला दहन किए जाने के दौरान चंकित हुड़िया ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर युवतियों का धर्मांतरण करके अराजक तत्वों द्वारा देश के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए लव जिहाद के विरुद्ध सख्त से सख्त कानून बनाकर कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए मांग की। 
इस मौके परअशोक छाबड़ा,सुरजीत सिंह घुम्मन,सुरजीत सिंह, गुरनवीत हैप्पी विर्क,गुरजीत संधू ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह,डॉ इंद्रजीत सैनी,प्रवीण पाल,सोनू प्रधान,गुरमेल सिंह,जसवीर सिंह , मोहनखेड़ा,रोहित अरोरा,भाई लक्खाभाई,गुरतेज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरियाणा: तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे प्रमुख चौटाला

राणा ओबराय                      
चंडीगढ़। जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला कल (शुक्रवार) तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। चौटाला इस समय पैरोल पर बाहर हैं। रिहाई के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे और औपचारिकताएं पूरी कर जेल से रिहा होंगे।इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने यहां जारी एक बयान के दौरान कहा कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह करीब दस बजे बजे तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। राठी के अनुसार इस दौरान पौत्र करण चौटाला उनके साथ रहेंगे।
तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। राठी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर उनका स्वागत करेंगे। इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ऐलनाबाद उपचुनाव (सीट कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में उनके इस्तीफे से रिक्त है) में पूर्व मुख्यमंत्री लड़ सकते हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...