हैदराबाद। नेहरू जूलॉजिकल पार्क (एनज़ेडपी) में आठ एशियाई शेरों के सार्स-कोव 2 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन शेरों के नमूनों (नाक, गले और श्वसन तंत्र से एकत्र किए गए) को चिड़ियाघर प्रशासन ने 24 अप्रैल को सेलुलर और आणविक जीव विज्ञान केंद्र और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला (सीसीएमबी-एलएसीलोएनईएस) के साथ साझा किया था। इन सभी में सांस की परेशानी के लक्षण दिखाई दिए थे।सीसीएमबी-एलएसीलोएनईएस ने आज अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ये आठ एशियाई शेर सार्स-कोव 2 वायरस से संक्रमित हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि ये शेर अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं और नमूनों के विश्लेषण से पता चला है कि उन्हें किसी भी प्रकार के गंभीर वायरस के स्वरूप से संक्रमण नहीं हुआ है।
मंगलवार, 4 मई 2021
नड्डा ने क्रूरता के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है। जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को क्रूरता के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है। जो हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ”हम इस वैचारिक लड़ाई और तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो असहिष्णुता से भरी हुई है।
बड़ौत: शवों को ले जाने के लिए वाहन की गुहार
प्रयागराज: संक्रमण के कारण नहीं निकला जुलूस
भाजपा ने वैक्सीनेशन को लेकर लोगों से अपील की
गाजियाबाद: 24 घंटें में 1057 नए संक्रमितों की पहचान
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में पिछले 24 घंटों की अवधि में 1057 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि 1260 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। इस अवधि में 24 मरीजों की मौत के बाद जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6,331 हो गई है। जिला प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता को जारी रखते हुए 28 अप्रैल के बाद से कंटेनमेंट जोन्स का डाटा अपलोड नहीं किया है। गौतम बुद्ध नगर में 1761 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 1670 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ 11 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8062 हो गई है।
हापुड़: आला अधिकारियों के आदेशों को पलीता क्यों ?
रेलवे ट्रक पर मिलें 1 महिला और 3 बच्चों के शव
भाजपा लोकतंत्र की सरेआम हत्या पर आमादा है
कानून और व्यवस्था की स्थिति पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन करके कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता और दुख व्यक्त किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात कर बंगाल में जारी हिंसा को लेकर चिंता व्यक्ति की है।
टैक्सी चालकों को ₹5,000 देकर मदद करेंगीं सरकार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी। ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलने का ये मतलब नहीं कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। यह सिर्फ वित्तीय मुद्दों से गुजर रहे गरीबों की मदद करने के लिए किया जा रहा है।
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़ संदीप मिश्र आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनस...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...