शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021
बारिश-बर्फबारी, बिजली गिरने की आशंका, अलर्ट
देश में संक्रमितों की कुल संख्या-1,87,62,976 हुईं
यूपी: 1 पखवाड़े के बाद संक्रमण से मुक्त हुए योगी
पूर्व अटॉर्नी जनरल सोराबजी का कोरोना से निधन हुआ
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं संवैधानिक विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। सोराबजी के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। सोराबजी 1989 से 1990 तक और फिर 1998 से 2004 तक भारत के अटॉर्नी जरनल रहे। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं विख्यात न्यायविद् सोली सोराबजी को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। सोराबजी का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्य कांत एवं न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए न्यायालय की दिन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले कहा, ” बेहद दु:खद समाचार है कि मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाले सोली का आज सुबह निधन हो गया।
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या-11,22,286 हुईं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई। शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई। जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 97,977 मरीज उपचाराधीन हैं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़
आजमगढ़: अखिलेश की जनसभा में मची भगदड़ संदीप मिश्र आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में मंगलवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में अखिलेश यादव की जनस...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...