मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

सरस संग्रह-8 'धर्म'

सारा-सारा दिन काम करो, 
दिन में बस एक नेक काम करो,
कर्मकांड, कर्तव्य, कर्म करो,
आठों पहर में घड़ी अनुदान करो।

              जियो अपने ढंग से,
बहो सब के संग में,
              जियो और जीने दो,
सबपे ये करम करो।

किसी का भाग ना खाओ, 
               असह को ना सताओ,
लूट-मार क्यों करें, 
          अपने आप से ही शरों।
 
बल का सदुपयोग करो,
                वेदना मयी योग करो,
सृष्टि के कल्याण करो, 
                नाभंग निज कर्म करो।

अपनी भी हो आरती, 
              कृष्ण-सा हों सारथी, 
इस मानव जीवन को, 
              ना व्यर्थ नाकाम करो। 

जी-मदिरा भक्षण को, 
               बंद करों आरक्षण को,
सोचों त्रयक्षण को,
               प्रतिपल नाम करो।

तृप्ति किसी को दे दो,
                 बदले में नेकी ले लो, 
धन में ना हो उन्मुक्त, 
                धैर्य मन विश्राम करो।

मन से मानवता का, 
                नीच से भीरता का, 
अर से आचरण का, 
                बस एक सकाम करो।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

रायपुर। ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फ़ैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। औद्योगिक आपूर्ति रोककर मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इससे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगा।

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन

मनोज सिंह ठाकुर          
रांंची। लॉकडाउन की घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बैठक के बाद की। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों  के साथ हुई बैठक में यह बड़ा फैसला लिया। राज्य में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ ही धार्मिक स्थानों को खुला रखने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि सरकार ने इस बार राज्य में लागू किए गए लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह नाम दिया है।
कोरोना वारयस की दूसरी लहर का प्रकोप देशभर में जारी है। राज्य में आए दिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अहम फैसला ले लिया है।

कड़कड़डूमा कोर्ट: 7 जज-37 कर्मचारी मिलें संक्रमित

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के 7 जज और 37 कर्मचारी पॉजिटिव मिलें। कोरोना से संक्रमित सभी जजों और कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
जिन जजों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। उनमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामलों की सुनवाई करने वाले एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत, एडिशनल सेशंस जज एसके मल्होत्रा, चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अतुल कृष्ण अग्रवाल, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सलोनी सिंह, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रुपिंदर सिंह धीमान और महिला कोर्ट की जज विजयश्री राठौर शामिल हैं। इन सभी जजों को आइसोलेशन में  भेज दिया गया है। 

यूके: भर्ती-नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार ने लगाईं रोक

पंकज कपूर              
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक) लिपिक, भर्ती-नियुक्ति प्रक्रिया पर उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है।
आज सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि, उपरोक्त भर्ती से संबंधित समस्त कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। इसका अनुपालन कड़ाई से किए जाने को भी आदेश में कहा गया है।

दिल्ली मेट्रो ने सेवाओं को लेकर अपडेट जारी किया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने कोरोना संबंधित कर्फ्यू के चलते अपनी सेवाओं को लेकर अपडेट जारी किया है। मेट्रो का कहना है कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए किसी भी दिल्ली सरकार के दिशानिर्देशों के तहत पात्र यात्री को केवल बैठकर ही गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी और उसमें भी पहले की ही तरह आधी सीटें खाली रहेंगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया है कि यात्रियों की कमी को देखते हुए सुबह 7 से 11 और शाम 4 से 8 बजे के दौरान मेट्रो 15 मिनट पर उपलब्ध होगी। वहीं अन्य समय में यह आधे घंटे के अंतराल पर संचालित होंगी। उनका यह भी कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए गाड़ियों को स्टेंडबाय पर भी रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 26 अप्रैल तक कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया है जिसमें आवश्यक होने पर ही आवाजाही की अनुमति होगी।

सरकार ने महामारी अधिनियम में आठवां संशोधन किया

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। यूपी सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है। संशोधन के मुताबिक घर से बाहर बिना मास्क या गमछा के निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर दस हज़ार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है। मंगलवार को जारी नए आदेश में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।
आदेश के मुताबिक किसी व्यक्ति द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा ना पहनने पर पहली बार उसे 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक दूसरी बार बिना मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा के पाए जाने पर व्यक्ति को 10000 रुपये का जुर्माना देना होगा। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के सार्वजनिक स्थलों पर अथवा घर से बाहर थूकने पर उसे 500 रुपये के जुर्माना से दंडित किया जाएगा।

हिमाचल में कोरोना के 758 मामलें सामने आएं

श्रीराम मौर्य             
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 758 मामले आए हैं। वहीं, 810 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक 12 लोगों की जान गई है। कांगड़ा  में पांच, शिमला में चार व ऊना में तीन लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,200 पार हो गया है। अब तक 1,202 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 78,828 पहुंच गया है। अभी 9,717 एक्टिव केस हैं। अब तक 67,882 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना रिकवरी रेट 86.11 फीसदी है। कोरोना डेथ 1.52 फीसदी है।सोलन  में 171, शिमला में 129, सिरमौर में 113, ऊना  में 93, लाहुल स्पीति में 73, हमीरपुर  में 70, बिलासपुर में 59, किन्नौर में 33, कांगड़ा में 15 व मंडी  में दो मामले आए हैं। कांगड़ा के 327, शिमला के 106, हमीरपुर के 99, ऊना के 71, सिरमौर  के 56, मंडी के 50, लाहुल स्पीति के 49, कुल्लू के 42, चंबा  के सात व किन्नौर के तीन ठीक हुए हैं। सोलन में अभी सबसे अधिक 2,037 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में 1,972, शिमला में 975, मंडी में 839, ऊना में 829, सिरमौर में 775, हमीरपुर में 654, बिलासपुर में 560, कुल्लू में 360, लाहुल स्पीति में 320, चंबा में 240 व किन्नौर में 156 एक्टिव केस (Active Case) हैं। शिमला में 303, कांगड़ा में 276, मंडी में 146, ऊना में 92, कुल्लू में 89, सोलन में 82, हमीरपुर में 57, चंबा में 55, सिरमौर में 44, बिलासपुर में 28, किन्नौर में 17 व लाहुल स्पीति में 13 की अब तक जान गई है।

राजपूत की याचिका पर एचसी ने जारी किया नोटिस

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से दायर एक याचिका पर अभिनेता की जिंदगी पर आधारित विभिन्न प्रस्तावित और आगामी फिल्मों के निर्माताओं को मंगलवार को नोटिस जारी किया। याचिका में राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने फिल्मों में उनके बेटे के नाम या उससे मिलते जुलते पात्रों के इस्तेमाल पर रोक की मांग की है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर उनसे 24 मई तक याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया, ‘‘फिल्मकार हालात का फायदा उठा रहे हैं और अपने छिपे हुए मकसदों को पूरा करने के लिहाज से मौके को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं।  इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता को आशंका है कि तरह-तरह की सामग्री प्रकाशित की जाएगी जिससे राजपूत और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट

हरिओम उपाध्याय       
जालौन। बच्चे जब छोटे होते हैं तो पिता हर संभव कोशिश करता है कि उसके बच्चे उससे होनहार बने। पिता का कर्तव्य हर बच्चे की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो वह कभी यह नहीं सोचते कि उनके पिता ने उनको किस परिस्थिति में यहां तक पहुंचाया है। ऐसी ही एक कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत सामने आई है। जिसे सुनकर आप चौक जायेंगे। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। जालौन जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव सिकन्ना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल आपको बता दें कि आरोपी पुत्र हत्या के बाद से फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई।

मजदूरों के बैंक खातों में पैसे डालने की अपील की

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के चलते शहरों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में पैसे डालने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी कहा कि गरीबों, श्रमिकों और रेहड़ी-पटरी वालों को नकद मदद दी जानी चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रवासी मजदूर एक बार फिर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उनके बैंक खातों में रुपये डाले जाएं। लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक क़दम उठाएगी ? प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कोविड महामारी की भयावहता को देखकर यह तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया गया। क्या यही आपकी योजना है, नीतियां ऐसी हों जो सबका ख्याल रखें।’’ उन्होंने सरकार से आग्रह किया,  गरीबों, श्रमिकों, रेहड़ी वालों को नकद मदद वक्त की मांग है। कृपया यह करिए।

देश में कोरोना मृतकों की संख्या-1,80,530 हुईं

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089  हो गई। जिनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 1,761 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,80,530 हो गई। देश में संक्रमण के मामलों में लगातार 41वें दिन वृद्धि हुई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,31,977 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 13.26 प्रतिशत है। जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 85.56 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,31,08,582 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.18 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 19 अप्रैल तक 26,94,14,035 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 15,19,486 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...