बुधवार, 7 अप्रैल 2021
स्पेस फोर्स में लगातार, ताकत में इजाफा किया
कार्यस्थलों पर टीकाकरण की अनुमति देगीं सरकार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सरकार 11 अप्रैल से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी एवं निजी कार्यस्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण की अनुमति देगी। जहां करीब 100 पात्र लाभार्थी होंगे। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में कहा कि अर्थव्यवस्था के संगठित क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र की काफी आबादी है और कार्यालयों (सरकारी एवं निजी) या निर्माण एवं सेवा में औपचारिक व्यवसाय में शामिल है।भूषण ने पत्र में कहा, “इस आबादी तक टीकों की पहुंच बढ़ाने के क्रम में, कोविड-19 टीकाकरण सत्रों को मौजूदा कोविड टीकाकरण केंद्र के साथ जोड़ कर उन कार्यस्थलों (सरकारी एवं निजी दोनों) में आयोजित किया जा सकता है। जहां करीब 100 पात्र एवं इच्छुक लाभार्थी हैं।”
अंबानी के बड़ें बेटे ने की 'लॉकडाउन' की खिलाफत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन के नए दौर की खिलाफत करते हुए कहा, कि इस तरह की रोकथाम का संबंध स्वास्थ्य से नहीं, बल्कि नियंत्रण से होता हैं और इससे समाज तथा अर्थव्यवस्था की कमर टूट जाएगी। रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के 29 वर्षीय पूर्व कार्यकारी निदेशक ने कई ट्वीट करके कहा कि नए आंशिक लॉकडाउन के नियम छोटे कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”पेशेवर अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रख सकते हैं। पेशेवर क्रिकेटर देर रात तक अपना खेल खेल सकते हैं। पेशेवर राजनेता लोगों की भीड़ के साथ अपनी रैलियों को जारी रख सकते हैं। लेकिन आपका कारोबार जरूरी नहीं है। आप अभी भी नहीं समझे?” उन्होंने पहले भी इस तरह के प्रतिबंधों के विरोध में आवाज उठाई थी और उनकी निंदा करने वाले वीडियो और टिप्पणियों को रीट्वीट किया था। उन्होंने कहा, ”अनिवार्य कार्य का क्या मतलब है? हर व्यक्ति का काम, उसके लिए अनिवार्य है।”
दिल्ली में संक्रमण के 5,506 नए मामलें सामने आएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए। जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 पर पहुंच गए। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 5,100 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर बुधवार को बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 19,455 मरीज उपचाराधीन हैं।
कौशांबी: सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं जा रहीं धज्जियां
‘महीना’ वसूली को लेकर इंस्पेक्टर व सिपाही भिड़ें
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। ‘महीना’ वसूली को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर व सिपाही आपस में भिड़ गए। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) के सामने ही दोनों बेकाबू हो गए। जमकर लात-घूंसे चले। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई घटना के बाद डीईओ कार्यालय में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया। इंस्पेक्टर व सिपाही ने कविनगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रहने वाले संदीप कुमार पुत्र सरमन सिंह आबकारी विभाग में तैनात हैं और जिले के सेक्टर-एक में तैनात हैं। उनका कहना है कि बुधवार सुबह वह जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में थे। वहां आबकारी इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनसे महीना देने की बात कही तो उन्होंने भ्रष्टाचार करने और पैसा कमाकर देने से साफ मना कर दिया।सिपाही के मुताबिक इंस्पेक्टर ने धमकी दी कि अगर यहां रहना है तो फील्ड से उगाही कर उन्हें महीना देना ही होगा। आरोप है कि धीरे-धीरे बात बढ़ गई और इंस्पेक्टर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर फूट गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आपस में भिड़े: हरियाणा
गुरुग्राम। हरियाणा कांग्रेस में लगातार गुटबाजी की खबरें सामने आती रहती है। अब गुरुग्राम में कांग्रेस के दो सीनियर नेता आपस में भिड़ गए। जो, कि कैमरे में कैद हो गए। गुरुग्राम में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आपको बता दें, कि रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की तऱफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में ज्ञापन सौंपने को लेकर तकरार हो गई थी। बताया जा रहा है कि कैप्टन अजय यादव ने कहा था कि सचिवालय जाने से पहले सभी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस में मिलेंगे। लेकिन, सुखबीर कटारिया कैप्टन की बात माने बिना ही सचिवालय पहुंच गए। इसी बात पर कैप्टन आग बबूला हो गए। इस पर कैप्टन अजय यादव ने सुखबीर कटारिया से पूछा कि आपको पार्टी में कितने साल हो गए ? इस पर सुखबीर ने कहा कि उन्हें 27 हो गए हैं। इस पर कैप्टन ने कहा कि वो राजनीति में 40 सालों से हैं।
कांग्रेस के दोनों पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के सामने सरेआम लड़ने लगे थे। जिसके बाद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने आकर बात संभाली और मामला शांत कराया।
बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रही प्रियंवदा सिंह तोमर ने बुधवार को सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी है। इसके साथ ही अन्नदाता किसानों के प्रति भी भाजपा का रवैया संवेदनहीन है। प्रियंवदा ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति संवेदनहीनता का रवैया अख्तियार किए हुए है। किसान पिछले 131 दिनों से आंदोलनरत है। इस दौरान 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। चूंकि, वह खुद भी किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। लिहाजा सरकार के रवैये से बहुत नाखुश है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। महिला आयोग की सदस्य होने के बावजूद वह महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हैं। भाजपा के भीतर भी महिलाओं की उपेक्षा की जाती है। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। तोमर ने कहा कि मैं क्षुब्ध होकर पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र दे रही हूं। इसी के साथ नैतिकता के आधार पर राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से भी इस्तीफा देती हूं।
कार्यकर्ता विचार-विमर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंडीगढ़। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर कार्यकर्ता विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से अटेली विधायक सीताराम यादव, पूर्व वाईस चेयरमैन, हरियाणा सरकार, राणा ओबराय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्रगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव मेहता, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, बेगराज सैनी पूर्व जिला सचिव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा परवीन मेहता ने तथा राकेश यादव ने प्रमुख तौर पर हिस्सा लिया। राज्यमंत्री यादव ने कहा आज का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी पार्टी की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुचाया जाए। विधायक सीताराम ने भी मंत्री ओमप्रकाश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को दिनरात कार्य करना चाहिए।
क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला का किया आयोजन
कोरोना के मामलों को देखते हुए रैलियों पर लगीं रोक
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...