बुधवार, 7 अप्रैल 2021

आरसीबी के खिलाड़ी डैनियल पाएं गए पॉजिटिव

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी को एक और तगड़ा झटका लगा है। आरसीबी के खिलाड़ी डैनियल सैम्स कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बाद डैनियल सैम्स दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोरोना हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।डैनियल सैम्स के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। इससे पहले जब वह होटल पहुंचे थे तब उनकी जांच की गई थी। इस दौरान उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था।

आरबीआई ने किया 'मॉनिटरी पॉलिसी' का ऐलान

 अकांशु उपाध्याय        
 नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी 2021 का ऐलान कर दिया है। घोषणा के अनुसार ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और उन्हें चार प्रतिशत पर ही रखा गया है। आरबीआई ने इसका कारण कोरोना के बढ़ते केस बताया है। बैंक का कहना है कि कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।  यह ऐलान बजट 2021-22 को पेश करने के बाद पहली बार पेश किया जा रहा है। इससे पहले तीन दिनों की मौद्रिक नीति समीक्षा की  केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति की चिंताओं का जिक्र करते हुए, रेपो में कोई बदलाव नहीं किया थे।
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी, अप्रैल 2021 का ऐलान कर दिया है।  घोषणा के अनुसार ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और उन्हें चार प्रतिशत पर ही रखा गया है। आरबीआई ने इसका कारण कोरोना के बढ़ते केस बताया है। बैंक का कहना है कि कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।  यह ऐलान बजट 2021-22 को पेश करने के बाद पहली बार पेश किया जा रहा है। इससे पहले तीन दिनों की मौद्रिक नीति समीक्षा की  केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति की चिंताओं का जिक्र करते हुए, रेपो में कोई बदलाव नहीं किया गया था। आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति रवैये को जारी रखने और मॉनेटरी कदम का एलान करने के लिए सही समय का इंतजार करने की उम्मीद है। यह ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बेहतर बताया जा रहा है।  महंगाई की बढ़ती रफ्तार की वजह से आरबीआई की चिंता बढ़ी है।  फ्यूल इनफ्लेशन 5.36 फीसद के स्तर पर है। इसके साथ ही कोर महंगाई दर 5.36 फीसदी पर है। ऐसे में उम्मीद है कि  आरबीआई ब्याज दरों में कटौती का जोखिम नहीं लेना चाहेगा। अपनी मौद्रिक नीति रवैये को जारी रखने और मॉनेटरी कदम का एलान करने के लिए सही समय का इंतजार करने की उम्मीद है। यह ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बेहतर बताया जा रहा है।  महंगाई की बढ़ती रफ्तार की वजह से आरबीआई की चिंता बढ़ी है।  फ्यूल इनफ्लेशन 5.36 फीसद के स्तर पर है। इसके साथ ही कोर महंगाई दर 5.36 फीसदी पर है। ऐसे में उम्मीद है कि  आरबीआई ब्याज दरों में कटौती का जोखिम नहीं लेना चाहेगा।

48 वर्षीय लेखिका के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

दिसपुर। असम में 48 साल की एक महिला लेखिका के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। लेखिका शिखा शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद पुलिस ने उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया। गत शनिवार को बीजपुर में नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के 22 जवान शहीद हो गए। 
रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी शिखा गुवाहाटी में रहकर लेखन कार्य करती हैं। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, ‘शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। शर्मा को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।‘ लेखिका सोशल मीडिया पर काफी मुखर हैं। उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर कथित रूप से लिखा था, ‘कर्तव्य का पालन करते हुए जान गंवाने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद नहीं कहा जा सकता। इस तर्क के आधार पर विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की बिजली के संपर्क में आने से यदि मौत हो जाती है  तो उसे भी शहीद का दर्जा देना चाहिए। मीडिया को लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए।

गाज़ियाबाद के अस्पतालों में टीके के लिए मारामारी

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। केंद्र और राज्य सरकार 45 साल और उससे अधिक की उम्र वाले सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए लगातार अपील कर रही है। राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए लाटरी के माध्यम से इनाम देने की भी योजना बनाई है।
लेकिन गाज़ियाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास टीके की कमी के कारण यहाँ लोग चाह कर भी टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। मंगलवार को जिले में कुल 87 केंद्रों के सापेक्ष 65 सरकारी केंद्रों में 6803 और 22 प्राइवेट अस्पतालों में 2794 लोगों को टीका लगा है। सूत्रों के अनुसार गाज़ियाबाद में प्रतिदिन 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है, लेकिन विभाग के पास मात्र 750 डोज बची हुई हैं।
मंगलवार को संयुक्त अस्पताल में दूसरी डोज लगवाने पहुंचे एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह को लोगों ने टीका लगवाने के लिए घेर लिया। बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया गया। वहीं पर निजी केंद्रों ने आरोप लगाया है कि उन्हें तीन दिन बाद भी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके चलते रोज केंद्रों पर टीका लगवाने वाले लोग हंगामा कर रहे हैं।
अब तक तीन सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर हंगामा करने के दस मामलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस को बुलाया गया है। मंगलवार को संयुक्त अस्पताल में लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस को बुलाना पड़ गया। वैक्सीन के अभाव में कई लोग निराश होकर घर लौट रहे हैं। सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता का दावा है कि 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का कोटा है। लेकिन ई-स्टोर का रिकार्ड रजिस्टर बता रहा है कि केवल 750 डोज ही उपलब्ध है। सूत्रों का कहना है कि मेरठ में ही वैक्सीन का अभाव है।

कलयुगी पिता ने 13 वर्षीय बेटी का विवाह किया

पंकज कपूर       
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी तेरह वर्षीय बिटिया का विवाह चंद पैसों के लालच में दोगुनी उम्र के व्यक्ति से कर दिया। नाबालिग बेटी कक्षा 8 की छात्रा है। जब वह स्कूल नहीं पहुंची, तब शिक्षकों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि घर वालों ने उसकी शादी कर दी। शिक्षक ने इसका खुलासा किया तो पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम जब घर पहुंची तो कहानी सुनकर हैरान रह गई। तत्काल पिता और शादी करने वाले के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
चमोली जनपद के पोखरी तहसील के अंतर्गत एक गांव में कक्षा आठ की एक छात्रा की शादी का मामला सामने आया। दरअसल कोरोना काल के चलते अभी तक स्कूल बंद चल रहे थे। अब जब स्कूल खुले तो कक्षा 8 की एक छात्रा स्कूल ही नहीं पहुंची। बताया जा रहा है स्कूल के शिक्षक उपेंद्र सती ने उक्त छात्रा को पढ़ाने का जिम्मा ले रखा था, इस नाते जब खोजबीन शुरू की पता चला कि उसके पिता ने कुछ रुपयों के लालच में उसकी शादी देहरादून निवासी एक 25 साल के युवक से कर दी है। लेकिन वह इस वक्त गांव में ही है। शिक्षक उपेंद्र सती ने किसी तरह छात्रा से बात कर उसे स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। छात्रा जब स्कूल आई तो वह डरी-सहमी थी। शिक्षक के काफी समझाने पर जब उसने अपनी पीड़ा बयां की स्कूल स्टाफ हैरान रह गया। छात्रा ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही तथाकथित पति ने उसको बुरी तरह मारा पीटा और घर से निकाल दिया।
शिक्षक उपेंद्र सती ने पूरा मामला सुन प्रशासन और राजस्व पुलिस को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम ने छात्रा के घर जाकर उससे बातचीत की तब पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मतदाताओं से मारपीट

बनेश्वर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर सीआरपीएफ के जवान राज्य में मतदाताओं को परेशान कर रहे हैं।
ममता ने कूचबिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय बल के कर्मियों पर मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, “वे मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया है।
ममता ने दावा किया कि राज्य में हो रहे चुनावों के दौरान कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रशासन चुनाव आयोग चला रहा है। कृपया गौर करें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी की मौत नहीं हो। मेरा आपसे अनुरोध है कि उन सीआरपीएफ कर्मियों पर नजर रखें जो राज्य में अभी ड्यूटी पर हैं। उन्हें महिलाओं को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसे मामले भी हैं। जिनमें केंद्रीय बल के कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गयी है।

जिला योजना में 462 करोड़ 62 लाख की धनराशि

पंकज कपूर     
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु  12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के अंतर्गत 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों के निवर्तन पर रखा गया है। इसमें सामान्य के तहत 361 करोड़ 41 लाख रूपए, एससीपी के तहत 86 करोड़ 32 लाख रूपए और टीएसपी के तहत 14 करोड़ 89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नैनीताल जिले के लिए 35 करोड़ 11 लाख, ऊधमसिंह नगर 37 करोड़ 10 लाख, पिथौरागढ़ 35 करोड़ 90 लाख, बागेश्वर 29 करोड़ 82 लाख, चम्पावत 29 करोड़ 18 लाख, देहरादून 49 करोड़ 73 लाख, पौड़ी 60 करोड़, टिहरी 47 करोड़ 61 लाख, चमोली 37 करोड़ 14 लाख, उत्तरकाशी 38 करोड़ 28 लाख, रूद्रप्रयाग 29 करोड़ 08 लाख और हरिद्वार के लिए 33 करोड़ 67 लाख रूपए की धनराशि जिला योजना में स्वीकृत की गई है।   

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...