चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए सूची जारी की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह-मश्विरा कर सूबे सिंह लोहान और अशोक वर्मा को सदस्य राज्य कार्यकारिणी बनाया गया है।
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021
देवी लाल की प्रतिमाओं को नहलाया, श्रद्धांजलि
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए सूची जारी की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह-मश्विरा कर सूबे सिंह लोहान और अशोक वर्मा को सदस्य राज्य कार्यकारिणी बनाया गया है।
सभी विभागों में लागू होगीं 'ऑनलाइन तबादला नीति'
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन तबादला नीति को लागू करने के आदेश दिए हैं। मनोहर ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी दूसरे जिले में जाना चाहता है तो उसका ऑप्शन उसके पास होना चाहिए। हरियाणा में अब हर विभाग में 300 से ऊपर पदों के काडर के लिए ऑनलाइन तबादले होंगे।
लाड़ली योजना स्कीम में लोगों को नहीं मिलीं पेंशन
राणा ओबराय
रोहतक। समाज कल्याण विभाग से लाड़ली योजना के तहत पेंशन पाने वाले सैकड़ों लोगों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिली। लाडली योजना में पेंशन फंसने के बाद बुजुर्गों ने बुढ़ापा पेंशन पाने के लिए आनलाइन आवेदन कर दिए। अब नए आवेदनों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही।
परेशान आवेदकों ने नगर निगम के पार्षदों को समस्या बताई। इसके बाद पार्षदों ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से शिकायत की है। नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल के अलावा पार्षद राधेश्याम ढल, मुक्ता नागपाल, पूनम किलोई, डिपल जैन, सुरेश किराड़, गीता आदि ने मुख्यमंत्री से आनलाइन शिकायत की है।
इसमें दावा किया गया है कि जिनके सिर्फ बेटियां होती हैं। उन्हें 45 से 60 साल की उम्र तक लाडली योजना में पेंशन मिलती है। पार्षद राधेश्याम ने दावा किया है, कि लाडली पेंशन कटवाकर बुढ़ापा पेंशन के लिए नए फार्म भरे गए। इनका दावा है, कि हरियाणा में करीब डेढ़ लाख तक लाडली पेंशन हैं। इसमें 60 साल की उम्र के करीब 18 हजार से 20 हजार आवेदक हैं। जिले में करीब 1100-1200 इस श्रेणी के आवेदक हैं।
पार्षद राधेश्याम ने दावा किया है कि 55 से 59 साल के कई लोगों को भी लाडली पेंशन न मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अधिकारी सही जवाब नहीं दे रहे। इन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में लोग चक्कर काट रहे हैं। इन्होंने बताया कि जिन्हें लाडली पेंशन मिल रही है। उन्हें बुढ़ापा पेंशन के आवेदन करने के लिए कहा जाए और पेंशन बना दी जाएं। क्योंकि विभाग के पास सभी दस्तावेज होते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान भी लोगों ने दस्तावेज जमा करा दिए। अब लाडली से बुढ़ापा पेंशन में बदलाव को लेकर सही जानकारी नहीं दी जा रहीं। इस वजह से परेशान लोग पार्षदों, बैंक, नगर निगम और समाज कल्याण कार्यालय में चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। पेंशन काटने से पूर्व कोई जानकारी नहीं दी जाती। लाडली योजना को लेकर अधिकारियों के पास लोग जाते हैं तो कहते हैं कि पहले यह पेंशन कटवाएं, इसके बाद ही बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोगों को सही जानकारी न होने से बड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं।
लोग बोले, बगैर पेंशन के उधार में मनी होली। गांधी नगर निवासी 68 वर्षीय मदनलाल कहते हैं कि अचानक लाडली योजना के तहत पेंशन बंद कर दी गई। हमने बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन किया। अब कोई जानकारी नहीं दी जा रही। वहीं, कैलाश रानी कहती हैं कि जनवरी, फरवरी में पेंशन नहीं मिली। होली भी उधार में मनी। बुढ़ापा पेंशन मिलेगी कि नहीं, यह पता नहीं। वहीँ समाज कल्याण विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि लाडली और बुढ़ापा पेंशन योजनाएं अलग-अलग हैं।
लाडली योजना के तहत 45 से 60 साल तक वालों को पेंशन दी जाती है। इसमें शर्त यह होती है कि सिर्फ बेटियां ही हों। जिन्हें लाडली योजना में पेंशन नहीं मिल रही वह अब बुढ़ापा पेंशन पाने के लिए आनलाइन आवेदन करें। पार्षदों की हमारे संज्ञान में कोई शिकायत नहीं है। इस पर वार्ड-14 के भाजपा पार्षद राधेश्याम ढल ने कहा कि अधिकारियों को पेंशन बंद करने से एक-दो माह पहले नोटिस देना चाहिए। जिससे लाडली के बजाय लोग बुढ़ापा पेंशन में आवेदन समय रहते हुए किए जा सकें। अधिकारियों की मनमानी के चलते रोहतक जिले के 1100-1200 लोगों को पेंशन नहीं मिल रही।
मेरठ: मंच पर नहीं दी गई जगह, लोगों में रोष व्याप्त
उबारपुर गांव में 'किसान पंचायत' करने पहुंचे टिकैत
आंध्र प्रदेश के लिए टीम का किया जाएंगा चयन
कोरोना की लहर ने लॉकडाउन के हालात पैदा किएं
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...