रविवार, 28 फ़रवरी 2021

चुनावी रण में उतरीं प्रियंका, असम में कई कार्यक्रम

दिसपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी असम में होने वाले चुनावी रण के मद्देनजर 1 व 2 मार्च असम में रहेंगी और कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 1 व 2 मार्च को असम का दौरा करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे असम में जनता को सम्बोधित करेंगी। 1 मार्च को वे सुबह 8.30 बजे गुवाहटी के कामाख्या मंदिर में पहुंचेंगी, जहां कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। पूर्वाह्न 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद वे उत्तर लखीमपुर जिले के सोनारी  पंचायत में जायेंगीगांव

घर से महिला को उठाकर ले गये कब्रिस्तान, गैंगरेप

मेरठ। महिलाओं के साथ हो रहा उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मेरठ से सामने आया है। तमंचों से लेस बदमाश एक घर में घुस गये और महिला का अपहरण कर लिया। जब महिला की मौसी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बाद में बदमाश महिला को कब्रिस्तान में ले गये, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शराब तस्कर के घर देर रात्रि चार-पांच बदमाश घुस गये। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शराब तस्कर की पत्नी को बंधक बना लिया और उसे घर के बाहर खड़ी कार में डाल दिया। बताया जाता है कि महिला की मौसी ने जब बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वृद्धा वहीं गिर पड़ी। बदमाश महिला को कब्रिस्तान में ले गये और उसके साथ गैंगरेप किया।

3 फीसदी टूटने के बाद सेंसेक्स पर दबाव की उम्मीद

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। वैश्विक कारकों से बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में 3 फ़ीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने के बावजूद अगले सप्ताह भी बाजार पर भारी दवाब का अनुमान जताया जा रहा है। इसलिए छोटे निवेशकों विशेषकर रिटेल निवेशकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। घरेलू और वैश्विक बांडों के यील्ड में इजाफा और कोरोना के बढ़ते कहर के साथ-साथ भूराजनीतिक तनाव के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार में इस सप्ताह कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को बीते सप्ताह के मुकाबले 1,789.77 अंकों यानी 3.52 फीसदी की गिरावट के साथ 49,099.99 पर बंद हुआ।

मेरठ किसान पंचायत: आप पार्टी का मिशन 2022

सत्येंद्र पंवार   
मेरठ। जल्दी ही उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे है। उसके बाद अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। जिनको लेकर तैयारियां अभी से नजर आ रही है। सभी सियासी दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हर हाल में पीछे छोड़ने के लिए जुगत लगा रहे हैं। तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के सहारे राजनीतिक दल अपनी सियासी जमीन तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।विदित है हाल ही में आम आदमी पार्टी को गुजरात निकाय चुनाव में अच्छी खासी जीत मिली है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में यह घोषणा कर दी गई थी कि वह 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बड़ी जोरदार तरीके से लड़ने जा रही है। अब यह तो वक्त ही तय करेगा कि आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या वह किसी के साथ गठबंधन करेगी, मगर एक बात तो तय है कि

सोना व चांदी की बिक्री घटी, दामों में भारी गिरावट

इकबाल अंसारी   

इंदौर। सोना और चांदी में ग्राहकी कमी के बीच हाजिर भाव गिरावट लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 650 रुपये और चांदी 450 रुपये घटकर बिकी।कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 48210 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 47560 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69200 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 68750 रुपये के स्तर हुए। कामकाज में सोना ऊंचे में 48525 नीचे में 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 70100 तथा नीचे 68225 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।

जयंती के जुलूस में आग से 2 बच्चों समेत 5 झुलसे

संदीप मिश्र  

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र मेंं संत रविदास जयंती के अवसर पर भीम आर्मी द्वारा निकाले गए जुलूस में करतब दिखाते समय आग भड़कने से तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए।जिसमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीखा छपरा गांव में भीम आर्मी के युवकों ने संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की थी। शाम को गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक करतब दिखाने लगे। वे मुंह में पेट्रोल लेकर आग निकलाने रहे थे। करतब दिखाने के दौरान एकाएक आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आने से सिमरन तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलस गएउन्होंने बताया कि सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया। जहां डाक्टरों ने प्रेम कुमार और सुधीर उपाध्याय की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच घटना के सम्बंध में बैरिया के उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापना या जुलूस निकालने की कोई अनुमति कार्यालय से नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जॉब की बात करते हैं, सरकार हवालात भेज देती है

बृजेश केसरवानी  
प्रयागराज। रोजगार देने की मांग और रोजगार विज्ञापन जारी ना करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रयागराज के थाना सिविल लाइन में 103 छात्रों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कैसी सरकार है कि जब युवा जॉब की बात करते हैं तो उनको सरकार हवालात भेज देती है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि युवा अपने हक की बात करेगा तो सरकार का धर्म है कि वह युवाओं की बात करें और उनकी बात सुने भी।

रूसी राजनयिकों ने कोरिया में झेली कई मुसीबत

मास्को। कोरोना वायरस पाबंदियों के चलते उत्तर कोरिया में फंसे रूसी राजनयिकों को घर पहुंचने के लिए मुश्किल भरा रास्ता चुनना पड़ा। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। उनके 8 कर्मचारी और परिवार के सदस्य हाथ से चलने वाली रेलगाड़ी के बदौलत अपने देश वापस लौटे हैं। दरअसल, कोरोना पाबंदियों के चलते दोनों देशों को बीच हवाई सेवा लंबे समय से बंद है। खास बात है कि इस खतरनाक यात्रा पर राजनयिकों के साथ उनके छोटे बच्चे भी मौजूद थे।उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में किम जोंग-उन ने हवाई सेवाओं पर रोक लगा दी थी। यह रोक करीब साल भर से जारी है। ऐसे में कुछ रूसी राजनयिक कोरिया में फंस गए थे। तमाम कोशिशों के बाद उन्हें घर वापसी का कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने हाथ से चलने वाली रेलगाड़ी की मदद से सफर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने लंबे समय तक बस यात्रा भी की। राजनियकों की यात्रा ट्रेन से शुरू हुई। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के पुराने और धीमी रेल व्यवस्था में करीब 32 घंटों तक सफर किया। राजनयिकों के इस समूह में दूतावास के तीसरे सचिव व्लादिस्लाव सोरोकिन और उनकी 3 साल की बेटी वारया भी मौजूद थे।

परीक्षा के दौरान हुआ बच्चा, नाम रखा 'इम्तिहान'

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। बिहार में एक अजीबो-गरीब कारनामा हुआ है। यह ऐसा वाकया है। जो उन लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी हमेशा याद रहेगा। जिनके साथ यह हुआ। मामला बड़ा ही दिलचस्प है। बिहार निवासी शांति कुमारी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। फिलहाल उसके एग्जाम चल रहे हैं। वह गभवर्ती थी। जब वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी, तो अचानक ही उसको पेन होने लगा। स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं ने छात्रा से जब इस बाबत पूछा तो उसने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। आनन-फानन में शांति कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह है कि शांति कुमारी ने अपने नवजात का नाम इम्तिहान रखा है। परिजनों के अनुसार बच्चे का जन्म उस समय हुआ, जब उसकी मां की परीक्षा चल रही थी। इसलिए बच्चे का नाम इम्तिहान रखा गया है। यह मामला पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है। बच्चे के लिए यह नाम हमेशा ऐतिहासिक रहेगा, वहीं मां-बाप को भी यह वाकया हमेशा याद रहेगा।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का तबादला, मिली जिम्मेदारी

कोलकाता। चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के अपर पुलिस महानिदेश (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम को हटाकर उनकी जगह जग मोहन को एडीजी बना दिया। जग मोहन इससे पहले महानिदेशक (दमकल विभाग) थे। वहीं जावेद शमीम अब डीजी (दमकल विभाग) होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरीज की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जावेद शमीम डीजी (दमकल विभाग) के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वपन दासगुप्ता तथा अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के अरीज से मुलाकत के बाद की गयी। भाजपा के प्रतिनिधनमंडल में शामिल सदस्यों ने अरीज से पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की थी।

स्कॉलरशिप नियमावली में सरकार ने किया बदलाव

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए घोषित किए गए स्कॉलरशिप प्रोग्राम में बदलाव किए गए हैं। छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की रकम अब किस्तों में आएगी। यानी की स्कॉलरशिप का अमाउंट दो बार में दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने स्कॉलरशिप देने के नियम बदल दिए हैं।
राज्य में इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत पहले राज्य सरकार स्कॉलरशिप का 40 फीसद धनराशि खाते में भेजेगी। फिर केंद्र सरकार 60 फीसद हिस्सा देगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में करीब 9.82 लाख एससी छात्रों ने आवेदन किया है। इस पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले एससी वर्ग के छात्रों के लिए यह सूचना बहुत अहम है। एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में केंद्र सरकार ने बदलाव किया है। इस प्रोग्राम के तहत पहले पूरे स्कॉलरशिप का 90 फीसद हिस्सा प्रदेश सरकार देती थी और 10 फीसद ही केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता था। नए नियमों के अनुसार 60 फीसद स्कॉलरशिप केंद्र सरकार देगी और 40 फीसद प्रदेश सरकार देगी। यानी अब स्कॉलरशिप दो अलग-अलग किस्तों में आएंगे। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन्स बनाई है। उसके अनुसार प्रदेश सरकार स्कॉलरशिप के वितरण पर कई तरह के नियम बना रही है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की जांच की जाएंगी। साथ ही जितने आवेदन सही पाए जाएंगे, उनके बैंक खाते में धनराशि भेजने के बाद छात्रों का विस्तृत विवरण केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी 2021 यानी आज तक का समय दिया गया है।

किसान मोर्चा की बैठक, बड़े फैसले लेने पर जोर

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच बॉर्डर पर शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन सही दिशा में जा रहा है। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी।इधर, पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के आह्वान पर पांच मार्च को हजारों किसान दिल्ली धरने के लिए रवाना होंगे। सूबे के जलालाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं अबोहर में भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ग्रामीणों ने फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेता उनके गांव में वोट मांगने न आए। कोई भाजपा नेता गांव में वोट मांगने आता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

डाकिया घर-घर जाकर बनाएगा बच्चों के आधार कार्ड

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में आधार कार्ड एक मुख्य दस्तावेजों में से एक है। इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश में आधार कार्ड बनाने के लिए डाकिया घर-घर जाएगा और पांच साल तक बच्चों का आधार कार्ड बनाएगा। ये सुविधा डाक विभाग जल्द ही देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इस खास सुविधा के लिए डाक कर्मियों को उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। साथ ही उन्हें आधार कार्ड अपेडट और बनाने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-घर जाकर बनाएगा। शेष आयु वर्ग के लोगों की महज जन्मतिथि संबंधी अपडेशन प्रमाणपत्र दिखाने के बाद की जाएगी।

हमलावरों ने 5 युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक जिले के महम क्षेत्र में शनिवार को चार हमलावरों ने पांच युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं। जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं हमले में दो घायल हो गए। वहीं एक भाग निकलने में कामयाब रहा। घायलों को पीजीआईएमस में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद गांव में गोलियां चलने से दहशत का माहौल है। अंकित व सुमित घायल हो गए। अमित भाग निकलने में कामयाब रहा। मरने वाले दोनों युवकों की उम्र 19-20 साल बताई जा रही है। दोनों ही विद्यार्थी थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल एक्सपर्ट सरोज दहिया ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-196 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 01, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

अमेरिका: 2 दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा

क्या आप जानते है। अमेरिका भी है भारत का कर्जदार जानिए कितने अरब डॉलर का है, कर्ज

वाशिंगटन डीसी। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर दो दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा है। भारत का भी उस पर 216 अरब डॉलर का कर्ज है। अमेरिका पर कुल 29 हजार अरब डॉलर का कर्ज चढ़ा हुआ है। एक अमेरिकी सांसद ने सरकार को देश पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है।
अमेरिका पर कर्ज में चीन और जापान का कर्ज सबसे ऊंचा है। वर्ष 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज भार 23400 अरब डॉलर था। इसका मतलब प्रत्येक अमेरिकी पर औसतन 72309 डॉलर का का ऋण था। अमेरिकी सांसद एलेक्स मूनी ने कहा हमारा कर्ज बढ़कर 29000 अरब डॉलर तक पहुंचने जा रहा है। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति पर कर्ज का भार और अधिक बढ़ रहा है। कर्ज के बारे में सूचनाए बहुत भ्रामक हैं। कि यह कहां रहा है। जो दो देश-चीन और जापान हमारे सबसे बड़े कर्जदाता हैं। वे वास्तव में वे हमारे दोस्त नहीं हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बाइडेन सरकार के करीब दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का विरोध करते हुए वेस्ट वर्जीनिया का प्रातिनिधित्व करने वाले सांसद मूनी ने कहा, चीन के साथ वैश्विक स्तर पर हमारी प्रतिस्पर्धा है। उनका हमारे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज चढ़ा हुआ है। चीन का हम पर 1000 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज बकाया है। हम जापान के भी 1000 अरब डॉलर से अधिक के बकायेदार हैं।
सांसद मूनी ने कहा कि वे देश जो हमको कर्ज दे रहे हैं। हमें उनका कर्ज चुकाना भी है। जरूरी नहीं कि इन देशों को हमारे श्रेष्ठ हित का ध्यान हो, जिनके बारे में हम यह नहीं कह सकते कि वे दिल में हमेशा हमारे हित का खयाल रखते हैं। उन्होंने कहा ब्राजील को हमें 258 अरब डॉलर देना है। भारत का हमारे ऊपर बकाया 216 अरब डॉलर है। हमारे विदेशी ऋणदताओं की यह सूची लंबी है।
वर्ष 2000 में अमेरिका पर 5600 अरब डॉलर का कर्ज था। ओबामा के समय यह दोगुना हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जनवरी में 1900 अरब डॉलर के कोविड19 राहत पैकेज की घोषणा की ताकि इस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर आए संकट का मुकाबला किया जा सके।
मून और विपक्ष के अन्य सांसदों ने पैकेज का विरोध किया। मूनी ने कहा कि ओबामा के आठ साल में हमने अपने ऊपर कर्ज का भार दो गुना कर लिया-और आज हम उसे और बढ़ाने जा रहे है। कर्ज और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुपात काबू से बाहर हो गया है।

शाहजहांपुर: युवती को जिंदा जलाने में 3 गिरफ्तार

युवती को जिंदा जलाने में तीन दोस्त गिरफ्तार, रेप में नाकाम होने पर दिया था घटना को अंजाम, युवती की सहेली भी घटना में शामि 

शाहजहांपुर। 22 फरवरी को एसएस कॉलेज से लापता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अधजली और नग्न अवस्था में नेशनल हाइवे 24 पर नगरिया मोड़ के किनारे पड़ी मिली थी। इस घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रेप में नाकाम होने पर कॉलेज के ही दोस्तों ने छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी। खास बात यह है। कि इस पूरी वारदात की साजिश छात्रा की सहेली ने आरोपियों के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल पुलिस ने कॉलेज के 3 छात्रों और पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रेप में नाकाम होने पर दोस्तों ने ही जलाया था। बीए की छात्रा को, हाइवे किनारे नग्न अवस्था पड़ी मिली
तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर नगरिया मोड के पास ग्रामीणों ने नग्न अवस्था और अधजली हालत में एक लड़की को पड़ा हुआ देखा।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई और छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने इलाज के दौरान लखनऊ में अपने साथ हुई दरिंदगी की जो घटना सुनाई उससे मजिस्ट्रेट के भी रोंगटे खड़े हो गए।
छात्रा का कहना है। कि कॉलेज पहुंचने पर उसकी सहेली ने उसे कुछ लोगों से मिलवाने की बात कही थी। जिसके बाद वह कॉलेज के मनीष, राजू, सुभाष और उसकी सहेली पिंकी उसे लेकर एक सुनसान बाग में ले गए। जहां उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर सभी आरोपियों ने छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि वो किसी तरह आग बुझाकर सड़क पर आई। ग्रामीणों से मदद मांगी। बाद में तिलहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। और सभी को जेल भेज दिया गया है। अभी सभी आरोपियों की कॉल डिटेल, लोकेशन को विस्तृत ढंग से खंगाला जा रहा है। गवाही के साथ ही परिस्थितिजन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। ताकि केस मजबूत हो सके।

चीन समझ गया, कि पीएम मोदी डरे हुए हैं: राहुल

चीन समझ गया है कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। और उनमें साहस नहीं। राहुल

तूतीकोरिन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसी देश से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले चीन ने डोकलाम में इस विचार को आजमाया (2017 में) था। पूर्वी लद्दाख में सैनिकों, हथियारों एव अन्य सैन्य साजो-सामान की पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी किनारे से वापसी के साथ पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ”निश्चित रूप से चीन ने हमारे देश के कुछ सामरिक इलाकों पर कब्जा किया है। इस विचार को पहले उन्होंने डोकलाम में आजमाया। उन्होंने कहा वे देखना चाहते थे। कि भारत क्या प्रतिक्रिया देता है। और उन्होंने देखा कि भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। और फिर उन्होंने इस विचार को लद्दाख में आजमाया और मेरा मानना है। कि उन्होंने अरूणाचल प्रदेश में भी ऐसा किया होगा। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपनी तीन दिवसीय यात्रा में कांग्रेस नेता ने यहां वकीलों से बातचीत की और केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार पर ”हम दो, हमारे दो नारे के साथ कटाक्ष किया। सीमा पर गतिरोध के बारे में गांधी ने कहा कि चीन की घुसपैठ पर मोदी की पहली प्रतिक्रिया थी। कि ”भारत में कोई नहीं घुसा है। उन्होंने कहा इससे चीन को यह संकेत गया कि भारत के प्रधानमंत्री उनसे डरे हुए हैं। चीन को उन्होंने यही संदेश दिया कि वह उनसे डरे हुए हैं। और चीनी यह बात समझ गए।
उन्होंने कहा और तभी से चीन ने इसी सिद्धांत पर बातचीत की है। गांधी ने आरोप लगाए वे जानते हैं। कि भारत के प्रधानमंत्री उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। मेरे शब्दों को लिख लीजिए, देपसांग में हमारी जमीन अब इस सरकार के कार्यकाल में वापस नहीं लौट सकती है। उन्होंने आरोप लगाए, प्रधानमंत्री जमीन वापस नहीं ले पाएंगे। वह बहाना करेंगे कि हर चीज का समाधान हो गया है। लेकिन भारत उस क्षेत्र को खोने जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाए कि चीन को इस तरह का संदेश देना भविष्य के लिए काफी खतरनाक है। क्योंकि चीन केवल लद्दाख तक ही नहीं मानने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चीन से बेझिझक निपटती थी।” गांधी ने कहा 2013 में जब चीन भारत में घुसा तो हमने कार्रवाई की जिससे वे समझौता करने के लिए बाध्य हुए हम आगे बढ़े और अन्य इलाकों पर भी कब्जा किया। कांग्रेस नेता ने कहा, अब वे समझ गए हैं। कि प्रधानमंत्री में साहस नहीं है। चीन समझ गया है। कि प्रधानमंत्री समझौता करने जा रहे हैं।

संतों के स्‍थलों पर राजनीतिक दलों की नाटकबाजी

संत रविदास की जयंती पर बोलीं मायावती, कहा- स्‍वार्थ के लिए संतों के स्‍थल पर नाटकबाजी कर रहे राजनीतिक दल
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र तथा राज्य सरकारों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का कल्याण करने की अपील की।
मायावती ने राजनीतिक दलों पर संतों के स्‍थल पर जाकर नाटकबाजी करने का आरोप लगाया। शनिवार को बसपा द्वारा जारी एक बयान में कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दलों पर हमला करते हुए बसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दल, बसपा की स्‍थापना से पहले देश में दलितों आदिवासियों व अन्‍य पिछड़े वर्गों में जन्‍में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की हमेशा उपेक्षा करते रहे हैं।
यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन आज ये राजनीतिक पार्टियां अपने स्‍वार्थ के लिए इन महापुरुषों की जयंती आदी पर इनसे जुड़े स्‍थलों पर जाकर नाटकबाजी कर रही हैं।
मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्‍य पिछड़े वर्ग के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उल्‍लेखनीय है। कि कांग्रेस महासचिव व उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा वाराणसी में शिरोमणि संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सत्‍संग में शामिल हुईं।
राजग गठबंधन में शामिल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) के अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी वाराणसी में रविदास जयंती के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बसपा प्रमुख ने सुबह एक ट्वीट में संत रविदास को नमन करते हुए कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
संत गुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा। मायावती ने ट्वीट किया, ” बसपा की उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदास के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है।
केन्द्र व राज्य सरकारें उनके (संत रविदास) बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें। बाद में बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि संत रविदास का धर्म के लिए संदेश स्‍वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए समर्पित होने का है। जिसे भुला दिये जाने के कारण ही वर्तमान समय में आम जनजीवन अनेक प्रकार की समस्‍याओं से पीडि़त व ग्रस्‍त है।

आरपीआई में शामिल हो जाएं तो बना देंगे अध्यक्ष

रामदास आठवले का मायावती को ऑफर, कहा- आरपीआई में शामिल हो जाएं तो बना देंगे अध्यक्ष
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं तो वह अपनी पार्टी के अध्‍यक्ष का पद मायावती को दे देंगे और खुद उपाध्‍यक्ष बन जाएंगे।
शनिवार को यहां दौरे पर आये रामदास आठवले ने अति विशिष्‍ट अतिथि गृह में संवाददाताओं से कहा भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद अगर मेरी पार्टी में आएं तो मैं उन्हें महत्‍वपूर्ण पद दूंगा और अगर मायावती आरपीआई में आ जाएं तो उन्‍हें अध्‍यक्ष का पद देकर खुद उपाध्‍यक्ष बन जाऊंगा, क्‍योंकि यह बाबा साहेब (डाक्‍टर भीम राव आंबेडकर) की पार्टी है। संवाददाताओं ने भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद के साथ तालमेल को लेकर आठवले से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने आजाद के साथ ही मायावती को भी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। आठवले ने कहा उत्‍तर प्रदेश में लोगों की बसपा से नाराज़गी बढ़ रही है। और लोग आरपीआई की तरफ आ रहे हैं। अगर भाजपा यहां हमारी पार्टी के लिए आठ-दस सीटें छोड़ दे तो आरपीआई बसपा को झटका दे सकती है।
उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हम भाजपा के साथ समझौता करना चाहते हैं। और आज शाम को इस बारे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से हमारी बातचीत होगी। इसके बाद भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत होगी।
यह पूछे जाने पर कि पांच वर्ष से आप बातचीत कर रहे हैं। लेकिन भाजपा आपको एक भी सीट नहीं दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा अभी हमारा संगठन बहुत मजबूत नहीं है लेकिन अब जिलों में भी ह‍म संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। आरपीआई अध्‍यक्ष ने कहा कि देश के पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं। और अगर भाजपा ने समझौते में सीटें नहीं दी तो भी कुछ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारेंगे और बाकी जगह भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 36 प्रतिशत दलित हैं। और अगर आरपीआई भाजपा के साथ रहेगी तो उसका फायदा मिलेगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा को दो सौ से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए आठवले ने कहा कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि चार राज्‍यों में राजग की सरकार आएगी और केरल में भी सफलता मिल सकती है। क्‍योंकि वहां के लोग भी भाजपा को सत्‍ता सौंपने का मन बना रहे हैं। किसान आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा हमारी सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। बल्कि किसानों को समर्थन देने वाली सरकार है। लेकिन एक भी कानून वापस लिया जाएगा तो संसद में हर कानून को वापस लेने का दबाव बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन के लिए सरकार तैयार है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...