रविवार, 21 फ़रवरी 2021

महिला मोर्चा के द्वारा 1 दिवसीय धरना-प्रदर्शन

महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा आज अग्रसेन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आमसभा

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा आज अग्रसेन चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आमसभा कर कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति प्रदेश की बहन बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया तथा रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है। तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है । और प्रदेश की बहन बेटियों पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 2 वर्ष में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आए हैं। उसके पश्चात भी प्रदेश में बैठे मंत्री के द्वारा यह कहा जा रहा है। की छोटे-मोटे अपराध है और यह घटनाएं होती रहती है। कोई खास बात नहीं है। उन्होंने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए हल्ला बोल कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सूरजपुर जिला की महिलाएं भी अब जागरुक हो चुकी हैं। और इस प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  पूर्णा जायसवाल एव शशी किरण खेस ने कहा की भूपेश सरकार के राज्य में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। और  जसपुर जिले का एक अमानवीय एवं  घृणित मामला  सामने आया है। जहां अंचल की बेटी को 6 बार अलग-अलग लोगों के हाथ बेचा गया और बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली इसी प्रकार कोरबा जिले के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएं झकझोर कर रख दी है। उसके पश्चात  भी इस सरकार के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी महिलाओं को आगे बढ़कर इस कांग्रेसी सरकार का विरोध कर सबक सिखाने की अपील आम लोगों से की और कहा कि भूपेश सरकार  में छत्तीसगढ़  की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राजवाड़े एवं नूतन विश्वास के द्वारा कहा गया कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कोई ऐसा जिला  नहीं बचा है। जहां महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं हो रहा है। उन्होंने सूरजपुर बलरामपुर तथा आसपास के अन्य जिलों में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिला मोर्चा के द्वारा आज का यह आंदोलन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की दृष्टि से किया गया है। और यदि महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए तो अब आगे और भी सड़क की लड़ाई महिला मोर्चा लड़ेगी कार्यक्रम में महिला मोर्चा के किरण केराम , शकुंतला पाठक, विमला भगत, अनीता सिंह, मोहिनी झा रुकमणी सिंह ,देव मुनिया साहू के द्वारा भी संबोधित करते हुए  अपनी बात कही l 
   भटगांव के किरण कुजुर के द्वारा सभा के दौरान उसके पति के 4 माह पूर्व  हत्या के प्रकरण में कोई सुराग नहीं मिलने पर रोते-रोते अपनी व्यथा बताई और कहीं की 4 माह पूर्व उनके पति जो हर्ष कंपनी में काम करते थे। उनकी हत्या हो गई परंतु वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार मिलने पर और ज्ञापन देने के पश्चात भी हत्यारों के विरुद्ध कोई कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा शांति सिंह के द्वारा किया गया सभा पश्चात महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया तथा यह मांग की गई  की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जावे l आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ,जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला उपाध्यक्ष  अनूप सिन्हा कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, शशीकांत गर्ग ,आनंद सोनी, सत्यनारायण जायसवाल, भगवान मिश्रा, जयशंकर देवांगन ,सहित महिला मोर्चा के रुक्मणी सिंह ,पूनम देव, रेनू सोनी, सीमा सिंह, मीना राजवाड़े   बॉर्बी राजवाड़े, नेहा तिवारी,  राम बाई देवांगन ,गीता जयसवाल ,देवांगन धन कुमारी देवांगन, कौशल्या सिंह, उर्मिला सिंह, अनीता साहू ,चंद्रकला साहू , सुरेखा दास सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।

10 लाख की रिश्वत का मामला, एसडीएम जाएंगी जेल

10 लाख की रिश्वत का मामला। एसडीएम पिंकी मीणा आज जाएंगी जेल.दोपहर करेगी सरेंडर
 नरेश राघानी
जयपुर। निलंबित आर ए एस पिंकी मीणा की शादी हो चुकी है। इसके साथ ही अब उनकी जमानत की मियाद भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में रविवार को पिंकी मीणा को वापस जेल जाना होगा। उल्लेखनीय है। कि दौसा महाघूसकांड की आरोपी पिंकी मीणा पिछले लगभग डेढ़ माह से लगातार सुर्खियों में है। दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड करने के आरोप में एसीबी ने 13 जनवरी को पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। बांदीकुई की तत्कालीन एसडीएम पिंकी मीणा ट्रैप होने के बाद से ही जेल में थी। इसी बीच पिंकी मीणा के जेल ने पहले एसीबी कोर्ट में शादी के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन एसीबी कोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद पिंकी मीणा ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बैंच ने जमानत याचिका दायर की थी । लिहाजा कोर्ट ने फैसला देते हुए शादी के लिए पिंकी मीणा को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। इस अंतरिम जमानत के दौरान ही पिंकी मीणा की 16 फरवरी को दौसा के बसवा के रहने वाले जज से शादी रचाई थी ।और अब अंतरिम जमानत की अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब पिंकी को दोबारा जेल जाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार पिंकी मीणा रविवार दोपहर तक सरेंडर कर सकती है। जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करने के बाद पिंकी मीणा को जेल में जाना होगा। वहीं आगे इसी तरह भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई होगी। आपको बता दें कि पिंकी मीणा की शादी काफी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर विवाह स्थल की कुछ तस्वीरें इन दिनों जमकर वायरल हुई। तस्वीरों के साथ पिंकी मीणा की शादी के आयोजन लग्जरी मैरिज गार्डन को लेकर भी चर्चे रहे । साथ ही पिंकी मीणा के रिश्तेदारों और मेहमानों को लग्जरी सुविधाएं और शाही अंदाज में मेहमान नवाजी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट किए गए। उल्लेखनीय है। कि पिंकी मीणा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा। इसके पीछे वजह यह थी। कि शादी के कार्ड में दो विशेष मैसेज दिए गए थे। इसमें पहला कार्ड में पहला संदेश दिया गया है। 2 गज की दूरी मास्क है। जरूरी, सभी कोविड-19 का पालन करें और मास्क लगा कर आए। इसी कार्ड में व्यर्थ खाना नहीं जाए इसके लिए भी एक संदेश दिया गया है। शादी के कार्ड में लिखा गया है। कि इतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए , ना की नाली में । अब पिंकी की विवाह की औपचारिकता के बाद उसकी ससुराल के लिए विदाई हो गई है। आज 21 फरवरी को अब शादी के महज चार दिन बाद पिंकी मीणा को वापस जेल में सरेंडर करना है। ऐसे में इस बात को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में कर्फ्यू का हो सकता है ऐलान

लॉकडाउन रिटर्न! शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का हो सकता है ऐलान, सरकार कर रही विचार
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार कोरोना वायरस महामारी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है। कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। यह जानकारी मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को दी है। उन्होंने बताया कि इस कर्फ्यू के दौरान शादी हॉल, बाजार, सिनेमा हॉल जैसी भीड़ वाली जगह पूरी तरह से बंद रहेंगी। सरकार शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पाबंदियों पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र में कोविड स्थिति बिगड़ी हुई है। नाइट कर्फ्यू को लेकर अगले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक होनी है। इसके बाद सरकार इस कर्फ्यू पर बड़ा फैसला ले सकती है। पाबंदियों के अलावा सरकार ने इस बार जुर्माने को लेकर भी कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। अगर कोई शादी हॉल कोविड नियमों का उल्लंघन कर 50 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति देता है। तो उसके ऊपर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। कदम अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने विजय वडेट्टीवार के हवाले से बताया 'पूरे विदर्भ क्षेत्र में मामले बढ़ रहे हैं। नागपुर में भी शुक्रवार को 750 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले ही अमरावती, वर्धा और यवतमाल में आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वडेट्टीवार ने कहा 'अगर नए मामले बढ़ते हैं। तो सरकार नाइट कर्फ्यू जैसा बढ़ा कदम उठा सकती है। हम कलेक्टर और म्युनिसिपल कमिश्नर समेत जिला प्रशासन से उनके इलाकों में हालात को देखते हुए लॉकडाउन पर अंतिम फैसला लेने के लिए कहेंगे।
मंत्री ने कहा 'ज्यादातर लोग लापरवाह हो गए हैं। और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस वजह से मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने सब्जी बाजार को लेकर कहा कि हम ऐसी जगहों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पाबंदियों के साथ खोलने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य जानकारों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। कोविड नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार के सलाहकार डॉक्टर सुभाष सालुंके ने कहा कि मामले कुछ ही इलाकों में बढ़ रहे हैं। हर इलाका प्रभावित नहीं है।

देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रहीं संख्या

कोरोना लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, देश में कोरोना के 14,264 नए मामले, इतने लोगों की मौत।
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार छठे दिन इजाफा हुआ है। 16 फरवरी से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 14,264 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 90 लोगों की जान चली गई है। बीते दिन 11,667 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अच्छी बात ये भी है। कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 हो गए हैं। कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 634 हो गई है। यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। 20 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 4 लाख 32 हजार 931 लोगों को टीका लगा। दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ। 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था। जब 658674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।
कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं। जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं। अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 9 लाख 31 हजार 530 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है। एक्टिव केस 1.30 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है।

भारत में पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत

भारत में पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत, शामिल हुए राज्यपाल और सीएम, जाने कहां।

तिरुवनंतपुरम। केरल ने शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है। तिरुवनंतपुरम के पास मंगलापुरम स्थित टेक्नोसिटी स्थित इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने किया अनावरण राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय पट्टिका का अनावरण किया जोकि केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केयूडीएसआईटी) के चांसलर भी हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह को संबोधित किया. उद्घाटन संबोधन के दौरान खान ने कहा कि डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत राज्य द्वारा नई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए उसका उपयोग करने के संकल्प का हिस्सा है। गौरतलब है। कि शिक्षा के मामले में केरल का स्तर कई मायनों में देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर रहा है। शैक्षणिक दर को लेकर भी दक्षिण भारत का ये सुंदर प्रदेश अव्वल रहा है। ऐसे में श्री नारायण गुरु ओपन विश्वविद्यालय की शुरुआत समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल की तारीफ हो रही है। इस यूनिवर्सिटी की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन के हर पहलू में ज्ञान साहस, बेहतर समझ, स्वीकार्यता और एकता लाता है। और साथ ही हमें अज्ञानता के चंगुल से मुक्त कराता है।

एसटीएफ ने दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) ने रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार पीएफआई के कथित सदस्यों से पूछताछ में मिले अहम सुराग के आधार पर विशेष कार्य बल ने छापेमारी की है। यूपीएसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) अमिताभ यश ने बताया,“मथुरा जिले के माट थाने में दर्ज एक मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है । एसटीएफ ने पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की और उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त कर आज दिल्ली स्थित पीएफआई और सीएफआई के ठिकानों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

वजन कम करने के लिए खान-पान पर ध्यान न दें

वजन कम करने के लिए इंसान तमाम कोशिशें करता है और इन कोशिशों के बावजूद भी वजन कम नहीं हो पाता है। इसका कारण है, अपने खान-पान पर ध्यान न देना। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ ड्रिंक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। रात को सोते वक्त ये ड्रिंक्स लेने से आपका वजन कम होगा। सोने से दो घंटे पहले ड्रिंक्स का इस्तेमाल पाचन, नींद और वजन घटाने के नतीजे को बेहतर बना सकते हैं।वजन कम करने के कई सिद्धान्त हैं, जो अक्सर हमें उलझन में डाल देते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। ज्यादातर लोग रात में शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि सोने से दो घंटे पहले डिनर कर लिया जाए जिससे पाचन, नींद और वजन घटाने के नतीजे बेहतर हो सकें। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो ये ड्रिंक्स आपके लिए मददगार होंगे।

सीएम रावत ने नियमित संचालन को दिखाई हरी झंडी

पंकज कपूर 
देहरादून। देहरादून के लोग अब इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून कनेक्ट योजना के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बस के नियमित संचालन को हरी झंडी दिखा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बस पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुई यह सेवा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा।
रविवार को तीन इलेक्ट्रिक बस को राजपुर रोड और दो बस को आइएसबीटी रुट पर चलाया गया। बताया कि फिलहाल बस शहर के भीतर ही चलेगी, इसके लिए न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 55 रुपये किराया तय किया गया है। इस अवसर पर महापौर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ममता के भतीजे के घर पहुंची सीबीआई

कोलकाता। कोयला घोटाला मामले की जांच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार तक पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची है। कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन देने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची है।सीबीआई ने रुजिरा बनर्जी को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। सीबीआई ने पूछताछ के नोटिस के साथ एक मोबाइल नंबर भी दिया, जिससे संपर्क करने के लिए कहा गया है। साथ ही सीबीआई ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी समन जारी किया है। जिसमें उन्हें 24 घंटे के अंदर पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-189 (साल-02)
2. सोमवार, फरवरी 22, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

चीन के कानून ने संयुक्त-राष्ट्र को चिंता में डाला

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। अब चीन ने एक ऐसा कानून बनाया है। जिसने अमेरिका को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका ने चीन के हाल में बनाए गए तट रक्षक कानून  पर चिंता जताते हुए कहा है, कि इससे इलाके में जारी क्षेत्रीय एवं समुद्री विवाद और बढ़ेगा और अवैध दावे करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन ने पिछले महीने कानून पारित किया था। जिसके तहत पहली बार तटरक्षक विदेशी पोतों पर गोलाबारी कर सकते हैं। अमेरिका के अलावा कई अन्य देशों ने भी इस कानून को लेकर चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अमेरिका, फिलीपीन, वियतनाम, इंडोनेशिया, जापान एवं अन्य देशों ने चीन द्वारा हाल में लागू तटरक्षक कानून को लेकर चिंता जताई है। इससे इलाके में पहले से जारी क्षेत्रीय एवं समुद्री विवाद और बढ़ सकता है। दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में चीन सीमा विवाद में बना हुआ है। चीन ने इलाके पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए वहां कई द्वीपों एवं चट्टानों का सैन्यीकरण किया है। ये दोनों इलाके खनिज, तेल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न होने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार के प्रमुख मार्गों में से एक है।

रोहतक में ससुरालियों ने दामाद को जिंदा जलाया

रोहतक में ससुरालियों ने दामाद को जिंदा जलाया, तड़प तड़पकर तोड़ा दम
राणा ओबराय 
रोहतक। शहर की तेज कालोनी में आग लगने से झुलसे दामाद की एक सप्ताह बाद पीजीआइएमएस में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अब पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने हत्या धाराएं भी जोड़ दी है। हालांकि तेल छिड़कर आग लगाने वाले दोनों मुख्य आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
बता दें, कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी का रहने वाला ऋषि ऑटो चलाता था। जिसकी शादी तेज कालोनी निवासी रोजी के साथ हुई थी। दंपती के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। यहां तक कि मामला कोर्ट में भी विचाराधीन था। 12 जनवरी की रात वह अपनी ससुराल में गया था। आरोप था। कि वह सास सरोज नागपाल के पैर छू रहा था। तभी उसके साले बबलू ने पेट्रोल डाल दिया था। और दूसरे साले राजू ने आग लगा दी थी।
किसी तरह ऋषि जान बचाते हुए सलारा मुहल्ला पुलिस चौकी में पहुंचा। वहां पर पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत खराब होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआइएमएस में रेफर कर दिया था। तभी से ऋषि का उपचार पीजीआइएमएस में चल रहा था। वह करीब 70 फीसद से अधिक झुलसा हुआ था। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और कल दोपहर करीब पौने दो बजे उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। 
सलारा मुहल्ला चौकी प्रभारी एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि आग में झुलसे ऋषि की दोपहर के समय मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में अब दोनों आरोपितों पर हत्या की धाराएं भी लगाई गई है।

गरीब लोग आत्महत्या करेगें या गुलामी करेंगे ?

जितने भी गरीबी रेखा से नीचे के लोग हैं। वो आत्महत्या करेगें या नगद पैसों के लिए गुलामी करेंगे, जानिए क्यों

कैरेकस। बाज़ार से धीरे-धीरे नगद पैसा खत्म हो रहा है। और जिनके पास नगद पैसा है। उसके आमदनी के स्रोत बंद हो गए है और वो अब अपने बचत किए नगद पैसों को खर्च नही करना चाहते, ना जाने आगे कब हालात खराब हो जाए।
बाज़ार के हालात इतने खराब कभी नही थे। यदि यही हालात 2-3 साल रह जाए तो बाज़ार से से कैश खत्म हो जायेगा और जितने भी गरीबी रेखा से नीचे के लोग हैं। वो आत्महत्या करेगें या सब कुछ छोड़ कर नगद पैसों के लिए मजदूरी (गुलामी) करेंगे।
अब वक़्त दुनिया को समझाने का नही अपने और अपने परिवार को बचाने की है। भारत की हालत वेनेजुएला वाली हो सकती है। आखिरी मौका है, संभल जाओ।

भूख, चोरी और न्यायधीश अनोखा का दंड

भूख, चोरी और न्यायधीश अनोखा का दंड

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में एक पंद्रह साल का लड़का था। स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया। जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा तुमने क्या सचमुच कुछ चुराया था। ब्रैड और पनीर का पैकेट
लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया। हाँ'।
जज क्यों। लड़का: मुझे ज़रूरत थी।
जज: खरीद लेते। लड़का: पैसे नहीं थे।
जज: घर वालों से ले लेते। 
लड़का: घर में सिर्फ मां है। बीमार और बेरोज़गार है। ब्रैड और पनीर भी उसी के लिए चुराई थी। 
जज: तुम कुछ काम नहीं करते 
लड़का: करता था, एक कार वाश में... मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी, तो मुझे निकाल दिया गया।
जज: तुम किसी से मदद मांग लेते।
लड़का: सुबह से घर से निकला था। तकरीबन पचास लोगों के पास गया। बिल्कुल आख़िर में ये क़दम उठाया।
जिरह ख़त्म हुई। जज ने फैसला सुनाना शुरू किया। चोरी और ख़ुसूसन ब्रैड की चोरी बहुत शर्मनाक जुर्म है और इस जुर्म के हम सब ज़िम्मेदार हैं। 'अदालत में मौजूद हर शख़्स मुझ सहित सब मुजरिम हैं। इसलिए यहाँ मौजूद हर शख़्स पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है। दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यहां से बाहर नहीं निकल सकेगा। ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया। इसके अलावा मैं स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से ग़ैर इंसानी सुलूक करते हुए पुलिस के हवाले किया। अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं किया तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म दे देगी।
जुर्माने की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट उस लड़के से माफी तलब करती है। फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे। उस लड़के के भी हिचकियां बंध गईं। वह लड़का बार बार जज को देख रहा था। जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गये। क्या हमारा समाज सिस्टम और अदालत इस तरह के निर्णय के लिए तैयार हैं। चाणक्य ने कहा है, कि यदि कोई भूखा व्यक्ति रोटी चोरी करता पकड़ा जाए तो उस देश के लोगों को शर्म आनी चाहिए।

चमचा, गुलाम और भक्त की परिभाषा

चमचा, गुलाम और भक्त की परिभाषा
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अपने किसी स्वार्थ के लिए दूसरे की चाटुकारिता करेंं। उसे चने के झाड़ पर चढ़ाएंं रखे, यानी मतलब का यार.... जो गधे को भी बाप बना ले और काम निकल जाने पर सामने वाले को लात मार दे, 
गुलाम....
जिसे जबर्दस्ती पकड़कर अपनी सेवा करायी जाएं। गुलाम शारीरिक रूप से किसी के कब्ज़े में हो सकता है। पर उसका मन और मस्तिष्क फिर भी आज़ाद होना चाहता है। इसे शारीरिक गुलामी कहते हैं। मानसिक गुलामी नहीं। ये मजबूरी से पैदा होती है। भक्त वो प्राणी होता है जो शारीरिक रूप से भले ही गुलाम न बनाया गया हो पर वो खुद ही अपनी बुद्धि-विवेक को त्यागकर तन-मन, धन से किसी का बिन खरीदा गुलाम बन जायें। कहने का अर्थ है कि मानसिक गुलामी की स्थिति भक्ति कहलाती है। भक्ति गुलामी से भी आगे की स्टेज है, ये पतन की पराकाष्ठा है। भावनाओं का उद्गम भक्ति से है जिसका संबंध हमारी आस्था से है। 

राजनीति: आईपीएल और किसान आंदोलन

आईपीएल और किसान आंदोलन 
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आईपीएल में बिकने वाले हर खिलाड़ी का एक बेस प्राइस होता है। आप उसे एमएसपी भी बोल सकते हैं। ख़रीदार को कम से कम उसका बेस प्राइस (एमएसपी ) देना होता है। खिलाड़ी अच्छा हो तो बेस प्राइस से ऊपर बिकता है। खिलाड़ी औसत दर्जे का हो तो बेस रेट पर बिक जाता है। यही माँग किसान कर रहे है, कि उनकी उपज कम से कम बेस प्राइस (एमएसपी) पर बिके, उपज अच्छी हो तो बेस प्राइस ( एमएसपी) से ज़्यादा दाम मिले। 
टीम (कम्पनी ) से खिलाड़ी का एक कॉंट्रैक्ट होता है। और कॉंट्रैक्ट की रक़म टीम को देनी होती है। अगर खिलाड़ी की पर्फ़ॉर्मन्स ख़राब हो तो उसकी रक़म घटती नहीं है। खिलाड़ी के रन या विकेट गिनकर टीम खिलाड़ी को पैसे नहीं देती। खिलाड़ी को अगर टीम कॉंट्रैक्ट से कम पैसे देने की कोशिश करे तो खिलाड़ी कोर्ट जाकर टीम के ख़िलाफ़ मुक़दमा कर सकता है। कॉंट्रैक्ट फ़ार्मिंग में कम्पनी फ़सल के दाम बाज़ार में ज़्यादा हो तो कॉंट्रैक्ट रेट पर किसान से फ़सल लेती है। लेकिन अगर बाज़ार में फ़सल का दाम कम हो तो फ़सल में कमी निकालकर उसे ख़रीदने से बचती है। पंजाब में आलू किसानो के साथ यह हो चुका है। जब तक बाज़ार के रेट ज़्यादा थे। कम्पनी किसान से कॉंट्रैक्ट वैल्यू ( जो कि बाज़ार भाव से काफ़ी कम था।) पर आलू ख़रीदते रहे लेकिन जैसे ही बाज़ार का भाव कॉंट्रैक्ट वैल्यू से कम हुआ कम्पनी एक कड़ा ले आयी और जो आलू कड़े से निकल गया उसे रिजेक्ट कर दिया गया। किसान अपने इस उत्पीड़न के ख़िलाफ़ कोर्ट भी नहीं जा सकता। 
आईपीएल में एक टीम को निश्चित रक़म मिलती है। जिसके अंदर वो टीम खिलाड़ियों को ख़रीद सकती है। अगर यह रक़म अनिश्चित हो तो क्या प्रीति ज़िंटा , शाहरुख़ खान के सामने कोई खिलाड़ी ख़रीद पाएगी और शाहरुख़ खान ही क्या अम्बानी के सामने कोई खिलाड़ी ख़रीद पाएगा । कैप इसीलिए तो लगाया है। जिससे हर कोई खिलाड़ी ख़रीद सके और एक ही टीम असीमित पैसे ख़र्च करके सारे खिलाड़ी ( असीमित भंडारण ) ना ख़रीद ले । किसान भी इसीलिए आंदोलन कर रहे हैं। कि पैसे के दम से एक ही उद्योगपति असीमित भंडारण ना करे , इस पर पहले की भाँति कैप लगा रहे हैं। जिससे सबके हिस्से में अनाज आ जाए।
आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए एक अधिकारिक मंडी ( सरकारी मंडी ) है। जिससे नीलामी में ट्रैन्स्पेरेन्सी रहती है । अगर अलग अलग जगह इन खिलाड़ियों की नीलामी के लिए मंडी बन गयी तो आईपीएल मैनज्मेंट सब पर नज़र भी नहीं रख पाएगा और इन मंडियो की वजह से दलालों की संख्या भी बढ़ेगी और यह दलाल डराकर, धमकाकर , लालच देकर इन खिलाड़ियों का शोषण भी करेंगे । किसान भी यही कह रहे हैं। कि सरकारी मंडियो की जगह जो छोटी छोटी प्राईवेट मंडिया बनाने की बात हो रही है। उससे दलाल बढ़ेंगे , किसानो का शोषण बढ़ेगा और किसानो को लालच देकर , डराकर मनमर्ज़ी दाम पर फ़सल बेचने पर मजबूर किया जाएगा।
अगर कृषि के क़ानून की तर्ज़ पर आईपीएल के क़ानून बन जाए तो आईपीएल बर्बाद हो जाएगा। ठीक इसी तरह से यह बिल कृषि और किसानो को बर्बाद कर देंगे।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए डिजिटल दान पर रोक

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए डिजिटल दान पर लगी रोक
उमय सिंह साहू 
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत लगातार राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग आ रहा है। वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर डिजिटल फ्रॉड का साया पड़ चुका है। अब तक मंदिर निर्माण के लिए करीब लगभग 1600 करोड़ का धन संग्रह किया जा चुका है। 
इस धन संग्रह में 10, 50, 100 और 1000 के कूपन के अलावा रसीद और यूपी बार कोड डिजिटल माध्यम से भी धन संग्रह किया जा रहा था। आज काशी आए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक लगभग 1600 करोड़ की धनराशि संग्रहित की जा चुकी है। लेकिन डिजिटल ट्रांजेक्शन में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद अब डिजिटल लेनदेन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
राय ने मुताबिक राम मंदिर निर्माण को लेकर के चांदी की ईंट आमजनों से दान स्वरूप स्वीकार की जा रही थी। चांदी की ईंट भी अब ट्रस्ट के लिए एक सर दर्द साबित हो रही है। हालांकि चांदी की ईंटों के संदर्भ में चंपत राय ने बताया कि उसे व्यवस्थित तरीके से रखने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष स्‍वामी गोविंद देव गिरी के सहयोगी हनुमान ने कहा कि कि गुरुवार 11 फरवरी शाम को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1,590 करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं।
स्वामी गोविंद देव गिरि के सहयोगी ने कहा, श्रीराम मंदिर के भव्‍य निर्माण के लिए पूरे देश से ही धनराशि एकत्रित की जा रही है। हम चाहते हैं। कि देश के 4 लाख गांव और 11 करोड़ परिवार हमारे दान अभियान में पहुंचे। दान अभियान 15 जनवरी से शुरू हो चुका है। जो 27 फरवरी तक जारी रहेगा।

यूपी में जल्द होगी 50,000 पदों पर भर्तियां

यूपी में जल्द होगी 50,000 पदों पर भर्तियां, सीएम योगी ने दी स्वीकृति
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त करीब 50,000 पदों पर जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नई भर्ती प्रक्रिया पर अपनी सहमति जता दी है। जिसके तहत अब जल्दी ही आयोग इन पदों को भरने के लिए द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कराएगा। इसके साथ ही आयोग वर्ष 2020 के पूर्व से लंबित उन 13 परीक्षाओं के अंतिम परिणाम भी अगले 2 माह में जारी कर देगा। जिसके आधार पर 5,000 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। उसी के बाद आयोग विभिन्न विभागों में रिक्त करीब 50,000 पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरु करेगा। विभिन्न सरकारी विभागों के इन रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही कार्यवाही के बाबत उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों का कहना है। कि तमाम विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोग की योजना तैयार हो गई है। प्रदेश सरकार को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। सरकारी विभागों के रिक्त पदों को पारदर्शी तरीके से भरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई निर्देश दिए हैं। जिसके तहत आयोग ने विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तैयार कर उसका प्रजेंटेशन बीते दिनों मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया था। उसके बाद अब आयोग ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोग द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कराने की तैयारी शुरु की है। आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार, परिवार कल्याण विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, राजस्व परिषद में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, कृषि निदेशालय में प्राविधिक सहायक-ग्रुप -सी के 1817 पदों, राजस्व परिषद में कनिष्ठ सहायक के 1137 पदों, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक विभाग में सहायक लेखाकार के 1068 पदों, गन्ना एवं चीनी विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 874 पदों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ के 700 पदों , वन विभाग में वन रक्षक के 694 पदों, प्रशिक्षण एवं सेवायोजना विभाग में अनुदेशक के 622 पदों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक्सरे प्राविधिज्ञ के 456 पदों पर भर्ती करने के लिए कार्यवाही शुरु की गई है। इस साल इन सभी पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य विभागों के रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही आयोग कर रहा है।

सीएम शिवराज ने बदला होशंगाबाद का नाम

सीएम शिवराज ने बदला होशंगाबाद का नाम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा होशंगाबाद शहर का नाम बदलने का ऐलान किया गया है। होशंगाबाद का नया नाम अब नर्मदापुरम करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के मौके पर होशंगाबाद का नया नाम नर्मदापुरम करने का ऐलान किया। शिवराज सिंह चौहान ने अपने इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर भी दी। उन्होंने लिखा, नर्मदा मैया की कृपा सर्वदा हम सब पर ऐसे ही बनी रहे। मां रेवा के चरणों में करबद्ध प्रार्थना करते हुए आज मैं घोषणा करता हूं, कि होशंगाबाद को अब नर्मदापुरम् के नाम से जाना जायेगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा सहित बीजेपी के कई नेता होशंगाबाद के नाम को बदलने की मांग कर रहे थे। मध्य प्रदेश में सिर्फ होशंगाबाद ही नहीं कई शहरों और राजधानी भोपाल के कई इलाकों के नामों को बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। भोपाल के मशहूर रेलवे स्टेशन हबीबगंज का नाम भी बदलने की मांग की जा रही है। ऐसे में सवाल ये कि होशंगाबाद तो नर्मदापुरम हो गया लेकिन अब अगला किसका नंबर है।

संचारी रोग नियन्त्रण हेतु हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में चल रहे संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने 01 मार्च से प्रारम्भ होकर 31 मार्च तक चलने वाले संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया है। उन्होंने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान कार्यक्रम के तहत चिकित्सा विभाग के साथ-साथ नगर पंचायत, पंचायती राज, ग्राम विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनायें जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक गांवो एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई, सेनेटाइजर एवं नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराये जाने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को दिया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है, कि टीम के माध्यम से गावं-गावं एवं घर-घर में लोगों को जागरूक करायें कि लोग अपने घर एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ एंव साफ सुथरा रखें, जल जमाव न होने दें। नाले नालियों में कूड़ा कचड़ा न डालें, डस्टबिन पर ही कूडा डालें। उन्होंने कहा कि जल जनित रोग मच्छरों के कारण होते हैं। जहां पर गन्दा पानी या गन्दगी रहती है। वहां पर मच्छरों का प्रकोप रहता है। जिनके काटने से अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती है। इसलिए लोगों को जागरूक करें कि लोग अपने घरों के आस पास जल जमाव न होने दें और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। 
उन्होने पेयजल की टंकियों की साफ-सफाई एवं उनमें ब्लीचिंग पाउडर डलवाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ, जिला समन्वयक यूनिसेफ अरविन्द शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  
सुशील केसरवानी

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...