रविवार, 14 फ़रवरी 2021

तयागी समाज ने मिलन समारोह का आयोजन किया

अतुल त्यागी 
हापुड़। रविवार को गांव भुनी में त्यागी युवा वाहिनी के तत्वावधान में त्यागी समाज द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिस में पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को फूल माला अर्पित कर नमन किया गया। जहाँ पर राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुमित त्यागी अच्छेजा ने समाज मे शिक्षा और रोजगार को लेकर समाज को जागरूक किया और राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी अशोडा के द्वारा समाज मे ज्यादा से ज्यादा राजनीति भागीदारी पर जोर दिया गया। त्यागी वाहिनी से विवेक त्यागी और अक्षित त्यागी द्वारा समाज की एकता को मजबूत करने पर बल दिया। मोनू त्यागी सुनील त्यागी नितिन त्यागी विक्की सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कौशाम्बी: दूसरे चक्र में 362 का टीकाकरण होगा

कौशाम्बी। कोरोनावायरस की महामारी से बचाव के लिए लगाए जाने वाले कोविड-19 के टीकाकरण के दूसरे चक्र में सोमवार से टीकाकरण शुरू होगा। टीकाकरण के दूसरे चक्र में 362 हेल्थ वर्करों को सोमवार के दिन टीका की दूसरी खुराक दी जाएगी। 362 लोगों को पहले के चक्र में टीकाकरण किया गया था। उन्हें टीकाकरण की दूसरी खुराक सोमवार से स्वास्थ्य विभाग देगा।
राजकुमार

अपहरण: 6 वर्ष के मासूम 8 घंटे में बरामद किया

पंकज कुमार   
एटा। थाना रिजोर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर किडनैपर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किएंं। छः वर्षीय मासूम अपहृत बालक आठ घंटे के अंदर सकुशल बरामद, एटा पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर परिजनों एवं आमजन ने जताया संतोष, एटा पुलिस को मिली सराहना... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत 20/21 धारा 364 भादंवि में फरार चल रहे शातिर किडनैपर विपन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। सियाराम पुत्र दानसाय ग्राम हसन कुलीपुर उर्फ गिलोदिया थाना रिजोर जनपद एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी के ही गाँव के विपन कुमार पुत्र भूपाल सिह व भूपाल सिंह पुत्र असर्फीलाल से वर्ष 2020 में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसकी शिकायत थाना रिजोर पर की गयी तो थाना रिजोर पुलिस द्वारा विपन कुमार का चालान कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद से ही ये लोग वादी से दुश्मनी मानने लगे थे। 13 दिनांक को समय करीब शाम को 06.30 बजे वादी का नाती निखिल पुत्र उमाशंकर उम्र करीब 9 वर्ष वादी के गाँव के पास बने ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। तभी विपन कुमार पुत्र भूपाल सिंह, भूपाल सिंह पुत्र असर्फीलाल आये और वादी के नाती निखिल को हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण करके ले गये हैं। परिवारीजनों द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई पता नही चला है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर 20/2021 धारा 364 भादंवि बनाम विपन तथा भूपाल सिंह पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया साथ ही जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम को अपेक्षित सहयोग हेतु लगाया गया। दिनांक 13.02.2021 को थाना रिजोर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त सर्च आपरेशन चलाकर मुखबिर की सूचना पर अपहृत बालक निखिल को ग्राम गिलौंदिया के बाहर जंगलों से अभियुक्तों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब रात्रि 02.05 बजे सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलें।

मंत्रिमंडल में फेरबदल-विस्तार की सम्भवना बड़ी

राणा ओबराय 
चंडीगढ। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद बताया की सरकार और संगठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बात होती रहती है। उन्होंने बताया संगठन को मजबूत करने के साथ साथ कृषि आंदोलन को लेकर भी गृहमन्त्री से चर्चा करी और प्रदेश के हालात की जानकारी दी। मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया जब भी हरियाणा में मन्त्रिमण्डल में फेरबदल अथवा विस्तार होगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

सपा बढ़ रही लक्ष्य की ओर, कमेटी का गठन

बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो. ग़ौस ने करैली के शगुन गेस्ट हाऊस में अपनी विधान सभा के पदाधिकारीयों सहित सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी सहित सभी वार्ड के अध्यक्षों की 72 सदस्यों की भारी भरकम टीम की घोषणा करते हुए उन्हें फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद भी शामिल हुए। सोनू पासी,प्रवीण केसरवानी,अब्बन नक़वी,फौजदार पाल,हाजी सलामत उल्ला को उपाध्यक्ष तो मोहित जयसवाल को वरिष्ठ महासचिव और बृजेश कुमार को महासचिव के साथ शहर दक्षिणी विधान सभा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। रामभवन यादव को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। 22 लोगों को सचिव तो 12 लोगों को कार्यकारीणी सदस्य बनाया गया।शहर दक्षिणी के 28 लोगों को वार्ड,सेक्टर व बूथ प्रभारी बनाते हुए फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र देकर 2022 में समाजवादी झण्डा बुलन्द करते हुए अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत व लगन से कार्य करने की बात कही गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता विनोद चन्द्र दूबे,पप्पूलाल निषाद,के के श्रीवास्तव,रवीन्द्र यादव रवि,मोईन हबीबी,दिनेश यादव,महेन्द्र निषाद,दुर्गा गुप्ति,वज़ीर खान,महबूब उसमानी,सबीहा मोहानी,खुशनूमा बानो, निशा शुक्ला, नमिता दास, प्रभित कुमार,शुऐब, अशोक गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता रवि,नन्दलाल नन्दा, सै. मो. अस्करी, अभिमन्यु पटेल,ओपी यादव,महावीर यादव,राकेश वर्मा,मशहद अली खाँ,मो. अज़हर,अब्दुल समाद,सैफ फरीदी,अब्दुल्ला तेहामी,नेम यादव पार्षद,पुल्कित यादव पार्षद सहित अन्य लोगों ने शहर दक्षिणी की नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारीयों को बधाई दी।

पुलिस ने लापता युवक को सकुशल किया बरामद

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 
हापुड़। कप्तान नीरज कुमार जादौन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना हापुड़ देहात पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गुमशुदा व्यक्ति को सकुशलतापूर्वक किया बरामद परिजनों में खुशी की लहर आई। मामला जनपद के थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला का है। जहां गफ्फार उर्फ वसीम पुत्र मोहम्मद इरफान अचानक घर से गायब हो गया था। रविवार पुलिस सभी से ही गायब हुए व्यक्ति को तलाश कर रही थी। पुलिस ने व्यक्ति को सफलतापूर्वक किया बरामद परिजनों को सौंपा।

हापुड़ः 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर करनें के लिए हापुड़ एसपी नीरज कुमार जादौन ने 5 इस्पेक्टरों सहित 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया हैं। हापुड़ एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभावी, उदयसिंह को क्राईम ब्रांच का प्रभारी, सुमन सिंह को चुनाव प्रकोष्ठ का प्रभारी , योगेश बालियान को गढ़ थानें का अतिरिक्त निरीक्षक व सत्येंद्र प्रकाश सिंह को क्राईम ब्रांच में बनाया हैं। एस आई लाखन सिंह को एस एस आई सिम्भावली थानें,विनोद कुमार नंगौला चौकी प्रभारी,रामनिवास हाफिजपुर और सात दीवान व कांस्टेबल को इधर से उधर किया हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...