रविवार, 14 फ़रवरी 2021

तयागी समाज ने मिलन समारोह का आयोजन किया

अतुल त्यागी 
हापुड़। रविवार को गांव भुनी में त्यागी युवा वाहिनी के तत्वावधान में त्यागी समाज द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिस में पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को फूल माला अर्पित कर नमन किया गया। जहाँ पर राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुमित त्यागी अच्छेजा ने समाज मे शिक्षा और रोजगार को लेकर समाज को जागरूक किया और राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी अशोडा के द्वारा समाज मे ज्यादा से ज्यादा राजनीति भागीदारी पर जोर दिया गया। त्यागी वाहिनी से विवेक त्यागी और अक्षित त्यागी द्वारा समाज की एकता को मजबूत करने पर बल दिया। मोनू त्यागी सुनील त्यागी नितिन त्यागी विक्की सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...