मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

ऑफिस में फाइल जलाने के मामले को लेकर विवाद

राणा ओबराय    
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत अरुण कुमार गुप्ता जिनका कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। उनकी जगह हरियाणा सरकार ने जिन आईएएस अधिकारियों के नाम भेजे हैं। उनमें नितिन यादव (2000), पंकज अग्रवाल (2000) और विनय सिंह (2003) बैच के अधिकारी शामिल हैें। नितिन यादव इस समय हरियाणा शिक्षा विभाग के सचिव है। पंकज अग्रवाल, लेबर कमिश्नर एवं सचिव लेबर, विनय सिंह, मुख्य प्रशासक, कृषि मार्केटिंग बोर्ड कार्यरत हैं। विनय सिंह एचसीएस अधिकारी से प्रमोट होकर आईएएस अधिकारी बने हैं। वे चंडीगढ़ प्रशासन को पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे निदेशक हॉस्पिटैलिटी सहित कई पदों पर रहे। इसी प्रकार नगर निगम आयुक्त के.के. यादव का भी कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। उनकी जगह पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी अनिंदीता मित्रा (2007), अमित कुमार (2008), राजीव पराशर (2008) बैच के अधिकारियों के नाम भेजे हैं। अनिंदीता मित्रा इस समय पंजाब में निदेशक, लोक संपर्क है। अमित कुमार, विशेष सचिव, स्वास्थ्य और राजीव पराशर, विशेष सचिव, रेविन्यू हैं। दूसरी ओर पिछले कई दिनों एस्टेट ऑफिस में फाइल जलाने के मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब सहायक एस्टेट ऑफिसर मनीष लोहान ने अपने पीए विभूषण को बदल दिया है। उन्हें तब्दील कर कालोनी अलॉटमेंट ब्रांच में भेज दिया है। उसके स्थान पर एस्टेब्लिश ब्रांच की जूनियर असिस्टेंट पूनम धीमान और सीआईए-1, ब्रांच के जूनियर असिस्टेंट वरिंदर सिंह को पीए हेडक्वार्टर लगाया है।

हरियाणा: 20 अप्रैल से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

राणा ओबराय    
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेण्डरी/ सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षा-2021 के आयोजन के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए 20 अप्रैल से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल से करवाया जाएगा, इन परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है व प्रश्न-पत्र में 50 प्रतिशत तक वस्तुनिष्ठ प्रश्र शामिल किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल से आरम्भ करके 31मई,2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं लिखित परीक्षाओं से पहले आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना महामारी के कारण जहां एक और प्रदेश के विद्यालयों में पढ़ाई बाधित हुई है उसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाएं गत वर्षो से लगभग डेढ़ महीने बाद आयोजित करवाई जाएंगी, इससे विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए प्रर्याप्त समय मिल सकेगा। परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जहंा एक और शिक्षा बोर्ड द्वारा सी०बी०एस०ई० की तर्ज पर पाठ्यक्रम में लगभग 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है, वहीं दूसरी ओर प्रश्र पत्र को भी आसान बनाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की सैकेण्डरी/ सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्रों में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्र शामिल किए जाएंगे, इस कारण परीक्षा का समय भी 3:00 घण्टे के स्थान पर 2:30 घण्टे किया गया है। इसके साथ जिन विषयों में प्रायोगिक आयोजित की जानी है, उन प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन लिखित परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व करवाया जाएगा।


झगड़े के आरोप में डीआईजी को किया सस्पेंड

राणा ओबराय
चंडीगढ। आइपीएस अशोक कुमार डीआईजी को सस्पेंड किया गया है। सरकार ने अशोक कुमार को निलंबन करने का आदेश जारी किया। हरियाणा सरकार के गृह मंत्रालय ने सस्पेंशन के आदेश जारी किए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी गृह मंत्रालय हरियाणा सरकार राजीव अरोड़ा ने निलंबन आदेश जारी किए हैं। गृह मंत्री अनिल विज के भाई के साथ अशोक कुमार डीआईजी का विवाद हुआ था।

वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

पंकज कुमार
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरटीओ अलीगढ़ केडी सिंह ने संयुक्त रुप से पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्टस स्टेडियम से सड़क सुरक्षा के प्रति महिला शिक्षिकाओं, आरक्षियों की दुपहिया रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन के निर्देशानुसार 21 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक जनसामान्य को यातायात के नियमों के प्रतिभाग कर यातयात के नियमों का पालन कराया जाए।  
आरटीओ केडी सिंह, एआरटीओ हेमचन्द गौतम ने कहा कि महिलाओं की समाज के निर्माण में अहम भूमिका है, परिवार में संस्कार के रूप में यातायात के नियमों की जानकारी दी जाए क्योंकि परिवार का सुरक्षा चक्र यातायात के नियमों से है। इस अवसर पर एआरएम राजेश यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, प्रभारी बीएसए एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, टीएसआई बासुदेव सिंह सहित कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

हापुड़ः पुलिस ने स्टंट बाज वाहनों पर कसा शिकंजा

अतुल त्यागी 
हापुड़। पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्टंट बाज वाहनों पर शिकंजा कसा। कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। नेशनल हाईवे पर गाड़ियों से स्टंट करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। मामला जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गाड़ियों से स्टंट करते हुए व्यक्तियों पकड़ा है। जहां पर सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वीडियो वायरल हो रहा था। जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 वाहनों को सीज किया है। वही स्टंट बाज वाहन स्वामियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत, 11 घायल

जौनपुर: ट्रक-पिकअप की टक्कर में छह लोगों की मौत, 11 घायल

जौनपुर। जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और एक यात्री (पिकअप) वाहन में भिड़ंत हो गई। जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और आठ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यात्री वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। और वाराणसी में किसी का दाह संस्कार करने के बाद लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 112 वर्ष की बुजुर्ग धनदेई देवी की मौत हो गई थी।
संजय कुमार ने कहा कि मृतका का दाह संस्कार करने के लिए उनके दामाद लक्ष्मी शंकर यादव अपने गांव के 17 लोगों के साथ वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट गए थे। दाह संस्कार कर सभी यात्री वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे। संजय कुमार ने बताया कि जैसे ही वाहन जौनपुर सीमा में घुसा, वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
घटनास्थल पर छह की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर और 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। मरने वालों के नाम अमर बहादुर यादव (58),राम सिंगार यादव (38),मुन्नीलाल (38),इंद्रजीत यादव (48),कमला प्रसाद यादव (60) रामकुमार (65) है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और बचाव कार्य में जुट गयी। घायलों को पिंडरा और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

लाल किले पर हुई हिंसा का आरोपी सिद्धू गिरफ्तार

26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किले में हुई घटना के आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी।
गौरतलब है। कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाली थी। और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे। और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।

वायरस: दूसरी बार 10,000 से कम नए मामलें

कोरोना वायरस: फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम नए मामले
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 24 घंटे में 9,110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 78 संक्रमितों की मौत हुई है। अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है। संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है।
कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 1,43,625 है। जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी। इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी।
28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे। 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक, सोमवार को 6,87,138 नमूनों की जांच की गई थी। अबतक 20,25,87,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद मिल रहे शव

हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद तपोवन से रुद्रप्रयाग तक मिल रहे लोगों के शव

चमोली। 8 फरवरी 2021 अलकनंदा में सब ओके तैरने की सूचना पर प्रशासन ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं बता दें कि चमोली के तपोवन क्षेत्र में हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद नदी में शवों को खोजबीन का काम जारी रहा। रैणी से रुद्रप्रयाग तक शव मिले। रुद्रप्रयाग में भी जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशों पर सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न जगहों से 4 अज्ञात शव बरामद किए गए। सोमवार सुबह आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को विभिन्न स्थानों पर अलकनंदा में शवों के तैरने की सूचना मिली। प्रशासन ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं जबकि दो सौ से ज्यादा लोग लापात हैं। खोजबीन के लिए गठित पुलिस, डीडीआरएफ, जल पुलिस और फायर की संयुक्त टीमों ने मौके पर जाकर शवों को बरामद किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, कोतवाली  निरीक्षक केएस बिष्ट और वरिष्ठ एसआई विजेंद्र कुंमाई के नेतृत्व में नगर के अनेक स्थानों से शव बरामद किए गए। जो शव बरामद किए वह सभी अज्ञात हैं। सोमवार को खोजबीन की टीमों को अलकनंदा नदी में घोलतीर, बेला, रतूड़ा, पुराने नगर पालिका कार्यालय के समीप शव बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखा गया है। रविवार को तपोवन के ऋषिगंगा में हुई तबाही के निशां अलकनंदा घाटी के कर्णप्रयाग, गौचर तक भी दिख रहे हैं। जिस अलकनंदा का पानी घटना से पहले तक लोगों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ शीतलता प्रदान करता था। एक दिन बाद ही वहीं अलकनंदा का पानी डरावना बन गया। सोमवार सुबह कर्णप्रयाग अलकनंदा और पिंडर के संगम और आस पास सन्नाटा पसरा रहा। यहां अमूमन संगम पर जल चढ़ाने और नदी किनारे काम कर रहे श्रमिक दिखते हैं। लेकिन रविवार की बाढ़ की आशंका के बाद सोमवार को बहुत कम लोग और श्रमिक की नदी किनारे दिखे। जिलासू, कालेश्वर, कर्णप्रयाग, सारी, बमौथ के बगड़ भी सुनसान रहे। यहां दिख रहे थे। लकड़ियां, मलबा, दलदल और पत्थरों के ढ़ेर। लोगों का कहना है कि पानी तो चंद मिनटों में चला गया लेकिन आपदा के निशां छोड़ गया है। 
 धारी देवी मंदिर के पास भी शव मिला
चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद सोमवार को नदी में शवों को खोजबीन का काम जारी रहा। ग्लेशिर टूटने के बाद श्रीनगर बांध तक आए पानी में सोवार को  धारी देवी मंदिर के पास भी एक शव मिला है। एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को देर शाम श्रीनगर में पास धारी देवी मंदिर के पास एक शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। ््

दिल्ली: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, नई कीमतें

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमतें
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद मंगलवार को फिर से बढ़ गये। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 35 पैसे महँगा हुआ और इसकी कीमत 87.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.83 रुपये हो गया। जबकि कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.63 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 89.70 रुपये का बिका।
पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपये और चेन्नई में पहली बार 89 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 77.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 84.36 रुपये, चेन्नई में 33 पैसे बढ़कर 82.66 रुपये और कोलकाता में 35 पैसे बढ़कर 81.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।

मुरादाबाद: संविदा कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर

मुरादाबाद: बिजली विभाग से निकाले गए संविदा कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर, हालत गंभीर


मुरादाबाद। बिजली विभाग में संविदा पेट्रोल मैन के पद पर तैनात रहे एक कर्मचारी ने मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है। कि उसे बेवजह नौकरी से निकाल दिया था। जिसकी वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कई बार उसने अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहाली की मांग की, लेकिन उसे बहाल नहीं किया गया।
इसका कहना है कि उसने जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह सुरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचा और उसने जहर खा लिया। जिससे कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र सिंह को कलेक्ट्रेट से उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती करा दिया।
एएसपी अनिल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार का कहना है। कि सुरेंद्र के खिलाफ कई शिकायतें थीं। केस भी दर्ज हुआ था। इसी मामले में सुरेंद्र को हटाया गया था। मेरे कार्यालय के बाहर भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है।

दिव्यांगों के अधिकार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगों के अधिकार को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
 संतलाल मौर्य
कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 में आरोपी डब्ल्यू एकट 20016 लागू कर दिव्यांग जनों को 4% का लाभ दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार की घोषणा के बाद भी 69000 शिक्षक भर्ती में शिक्षा विभाग ने दिव्यांगों को छूट का लाभ नहीं दिया है। जिसके विरोध में शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में दिव्यांग जनों ने अपनी मांगों को लेकर बीते 57 दिन से धरने देकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से अभी तक दिव्यांग जनों की समस्याओं को संज्ञान नहीं लिया गया जिस पर आंदोलन कर रहे दिव्यांग जनों के समर्थन में दीपक कुमार वर्मा युवा समाज सेवी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कौशांबी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर दिव्यांग जनों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है। कि दिव्यांग जनों की मांग पूरी की जाए 69 हजार की शिक्षक भर्ती के 90/97 पास अचयनित दिव्यांगो को संवैधानिक अधिकार मिले जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए दिव्यांग जनों ने कहा कि आरोपीडब्ल्यू एकट
एक्स 2016 लागू कर दिव्यांग जनों को उनका अधिकार दिलाया जाए और शिक्षा विभाग में 69000 की भर्ती में दिव्यांग जनों को जो आरक्षण का लाभ नहीं मिला वह आरक्षण का लाभ दिलाया जाए

ट्रैक्टर पलटने से 1 मजदूर की मौत, 3 घायल

अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ट्रैक्टर एक मजदूर की मौत तीन घायल
संतलाल मौर्य
कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुंमि्हांवा बाजार से ओवरलोड सरिया लादकर चित्रकूट जनपद के राजापुर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई वही तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
घटनाक्रम के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुमिहांवा बाजार से एक ट्रैक्टर सोमवार की सायं 5 बजे दुकानदार अपने ट्टैक्टर में कई कुंतल सरिया लदवाकर चालक और तीन मजदूरो को राजापुर चित्रकूट भेज रहा था नाबालिक चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था। अचानक ट्टैक्टर अनियंत्रित होकर महेवाघाट थाने के सामने ही पलट गया जिससे ट्रैक्टर के बोनट मे बैठै मजदूर की दबने से मौत हो गयी मृतक का नाम कल्लू पुत्र महावीर बताया जा रहा है जबकि तीन मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया है। बता दें कि महेवा घाट थाना के सामने प्रतिदिन ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरते हैं लेकिन थाना पुलिस है कि आंख पर पट्टी बांध कर बैठी हुई है जिसका परिणाम यह है। कि आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टरों के अधिकांश चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन धडडले से गुजर रहे हैं। दुर्घटना में घायल हीरालाल पुत्र महावीर चालक बबलू पुत्र सिंवलोचन व एक अन्य व्यक्ति जो मृतक का रिश्तेदार बताया जाता है। ट्रैक्टर कुमिहा़वा के एक व्यापारी का बताया जाता है। जिसने ट्रैक्टर पर काफी मात्रा में सरिया लोड करा कर राजापुर जनपद चित्रकूट भेजा था |पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रो की माने तो चालक बबलू सरोज पुत्र शिवलोचन के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वही बताया जाता है। कि जिस ट्राली में सरिया लाद पर राजापुर भेजा जा रहा था। उस ट्राली का भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। और बिना रजिस्ट्रेशन के कैसे ट्रैक्टर में ट्राली लगाकर सड़कों पर ओवरलोड दौड़ाया जा रहा था। यह दोनों बड़ी जांच का विषय है। आखिर व्यापारी बगैर ड्राइविंग लाइसेंस और बिना ट्राली रजिस्ट्रेशन के चालक से कैसे ट्रैक्टर चलवा रहा था यह जांच का विषय है।

किसान आंदोलन में 3 और किसानों की मौत हुई

किसान आंदोलन में तीन और किसानों की मौत, हरियाणा के थे तीनों किसान
राणा ओबराय  
चंडीगढ़। किसान आंदोलन में शामिल तीन और किसान ने अपनी जान गंवा दी है। तीनों ही किसान हरियाणा के रहने वाले थे। एक किसान रोहतक जिले का, दूसरा किसान झज्जर और तीसरा किसान पानीपत जिले का था।
जानकारी के मुताबिक रोहतक के बैंसी गांव का रहने वाला किसान दीपक आंदोलन में लकड़ी से भरी ट्रॉली लेकर टिकरी बॉर्डर पहुंचा था और ट्राली से लकड़ी उतार रहा था। इस दौरान अचानक दीपक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिस कारण शरीर पर गहरी चोट लग गई। इलाज के दौरान मौत हो गई है।
5 फरवरी को भी लकड़ी से भरी ट्रॉली लेकर टिकरी बॉर्डर पहुंचा था और ट्राली से लकड़ी उतार रहा था। इस दौरान अचानक दीपक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिस कारण शरीर पर गहरी चोट लग गई। आसपास के किसानों ने उसे स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में तीन दिन इलाज चलने के बाद आज दीपक ने दम तोड़ दिया।
दूसरा मृतक किसान बिजेंद्र छारा गांव का रहने वाला था। औ पहले दिन से किसान आंदोलन में आंदोलनकारी किसानों की सेवा कर रहा था। किसानों ने बताया कि मृतक बिजेन्द्र हंसमुख और सरल स्वभाव का धनी था। मृतक बिजेन्द्र गांव में अपनी एक एकड़ जमीन पर खेती से गुजारा करता था। किसानों ने बताया कि आज गांव छारा में किसान मिलकर अपने शहीद किसान को अंतिम विदाई देंगे
वहीं तीसरे मृतक की पहचान पानीपत के गांव सिवाह के हरेंद्र के तौर पर हुई है। किसान ने कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गाजियाबादः चोरी की घटना का खुलासा,3 दबोचे

रोशन कुमार  

गाज़ियाबाद। थाना टीला मोड़ पुलिस ने कृष्णा विहार इलाके में स्थित बिजली की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से मिक्सर-जूसर, टीवी-रिमोट व एलइडी बल्ब भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र राजपाल निवासी थाना लोनी, दूसरे ने अमन पुत्र राजेश निवासी थाना टीला मोड़ और तीसरे ने छोटू पुत्र सतीश निवासी थाना साहिबाबाद गाज़ियाबाद बताया हैं।आपको बताते चलें कि गत् 16 जनवरी को कृष्णा विहार स्थित एक बिजली की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसमें दुकान में रक्खा बिजली का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसके चलते थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया था तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी।

आपको बता दें कि इसी कड़ी में थाना टीला मोड़ पुलिस ने सोमवार देर रात्रि चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक भवन के पास कोयल एनक्लेव से बिजली दुकान में चोरी करने वाले तीनों चोरों को गिरफ़्तार कर लिया हैं,,जिनके पास से एक मिक्सर-जूसर, छह टीवी-रिमोट व सात एलईडी बल्ब भी बरामद हुए हैं। थाना टीला मोड़ प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

करोड़ो के बेशकीमती रत्नों के साथ तस्कर गिरफ्तार

किशोर 
महासमुन्द। बेशकीमती बहुमूल्य रत्नों के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी के कब्जे से कई प्रकार के करोड़ों रुपए की कीमती रत्न भी बरामद हुए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है तथा बहुमूल्य रत्नों की तस्करी में लिप्त था जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिल रही थी कि सरायपाली बसना व पिथौरा क्षेत्र में भारी मात्रा में रत्न का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। दीगर राज्यों से बहुमूल्य रत्न लाकर सरायपाली, बसना, महासमुन्द क्षेत्र में खपाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थानाचौकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि बसना क्षेत्र के शहर में एक व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न जैसे को रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना बसना पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका बसना के सराफा माॅर्केट के पास पहुचे जहाॅं एक संदिग्ध व्यक्ति काले बैग रखा हुआ सोहन सोनी ज्वेलर्स दुकान में खडा था जिसे पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्दर सिंह चैहान पिता नारायण सिंह उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड नं0 5 मोहल्ला खेड़ा चकबंदी के पास हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 का रहने वाले बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो काले बैग से अलग-अलग पैकेटों में विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग मिला जिसकी मुल्य लगभग 1 करोड़ रूपयें है। विभिन्न प्रकार के रत्न कुल 2600 नग को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अप धारा 102 जौ.फौ के तहत कार्यवाही गयी है। आरोपी से उक्त विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग के बारे पूछताछ करने पर बताया कि यह रत्न वेनु गोपाल जेन्स जौहरीबाजार जयपुर, राजस्थान से लाकर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा राज्यों घुम-घुम कर ज्वेलरी दुकानों में बेचता है उक्त रत्नों का अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिक्री का एवं रत्न से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज नही होना बताया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि सिकन्दर भोई, नवधा राम खाण्डेकर, प्रआर. श्रवण कुमार दास, प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, प्रविण शुक्ला, आर. छत्रपाल सिन्हा, ललित यादव, देव कोसरिया, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, संदीप भोई, शैलेश ठाकुर, युगल पटेल, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, अजय जांगडे, विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू, लाला राम कुर्रे के द्वारा की गई।

रायपुर में इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर। राजधानी में इस वक़्त इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं। इस बार इनकम टैक्स टीम ने आरआर स्टील कॉरपोरेशन के संचालक संजय जैन, विमल जैन और विजय जैन के ठिकानो पर दबिश दी है। कारोबारियों के दफ्तर तेलघानी नाका और चौबे कॉलोनी स्थित के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची हुई है। वहीं इन कारोबारियों के कुछ और भी सेक्टर में काम हैं, वहां भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंचने वाली है। आपको बता दें कि इससे पहले 3 फरवरी को भी इनकम टैक्स विभाग ने शराब कारोबार से जुड़े कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। रायपुर में शराब कारोबारी नवनीत गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी में आईटी टीम को कई बड़ी गड़बड़ियां मिली थी। बता दें इनकम टैक्स के 40 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी स्टील कारोबारी के अलग-अलग ठिकानों पर सर्वे कर कार्रवाई कर रहे हैं।

'मुझे हिंदुस्तानी मुस्लमान होने पर गर्व': गुलाम

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने राज्य सभा में आज अपने कार्यकाल के आखिरी दिन कहा कि मुझे हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है। राज्य सभा में बोलते हुए गुलाम नबी आजाद भावुक हो गए। वहीं थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुलाम नबी आजाद के विदाई भाषण में भावुक हो गए थे। गुलाम नबी आजाद ने कहा, मेरे कॉलेज में 14  अगस्त भी मनाया जाता था और 15 अगस्त भी।  14 अगस्त किसके लिए मनाया जाता था, आप जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे हिंदुस्तानी मुस्लमान होने पर गर्व है।  इस देश के मुस्लमान सबसे ज्यादा खुशनसीब हैं।

चार सांसदों की विदाई पर भावुक हुए प्रधानमंत्री

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 सांसदों की विदाई पर राज्य सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री भावुक हो गए और सांसदों की तारीफ। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद का किस्सा सुनाया, जब उन्होंने रोते हुए प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद का राज्य सभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है। पीएम मोदी ने राज्य सभा में कहा, मुझे चिंता इस बात की है कि गुलाम नबी जी के बाद जो भी इस पद को संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत पड़ेगी। क्योंकि गुलाम नबी जी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे। मैं अपने अनुभवों और स्थितियों के आधार पर गुलाम नबी आजाद जी का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन है कि उनकी दया, शांति और राष्ट्र के लिए काम करने का उनका अभियान हमेशा चलता रहेगा। वह हमेशा जो कुछ भी करते हैं, उनके मूल्यों में वह जुड़ जाता है। पीएम मोदी ने कहा, गुलाम नबी आजाद जी, शमशेर सिंह जी, मीर मोहम्मद फैयाज जी और नादिर अहमद जी। मैं आप चारों महानुभावों को इस सदन की शोभा बढ़ाने के लिए, आपके अनुभव, आपके ज्ञान का सदन को और देश को लाभ देने के लिए और आपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए आपके योगदान का धन्यवाद करता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया

अधिकारियों से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राशन उपलब्धता व बचाव कार्य में गति लाने का अनुरोध किया

पंकज कपूर  

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने चमोली स्थित आपदा प्रभावित नीती घाटी का दौरा कर हादसे का शिकार हुए लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने टनल में फंसे हुए व लापता लोगों के बारे में भी जानकारी हासिलकी। आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर प्रीतम सिंह ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया तथा उनको हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों के साथ अपना मोबाईल नंबर भी साझा किया तथा आवश्यकता होने पर उनसे किसी भी समय सीधे सम्पर्क करने का अनुरोध किया। अपने दौरे के दौरान प्रीतम सिंह ने क्षतिग्रस्त ऋषि गंगा विद्युत् परियोजना, सुरंग तथा अन्य तबाह हो चुके निर्माणों का अवलोकन किया। प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय निवासियों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि हम आपके दुःख व हुई हानि की पीड़ा को समझ सकते हैं। कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में चिकित्सा, मौलिक सुविधाओं सहित सहित हर आवश्यकता की पूर्ति के लिए हर क्षण तत्पर है।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने उन सभी जवानों का भी आभार प्रकट किया जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों के जीवन की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासियों में किसी भी परिस्थिति का सामना करने का साहस है | हमें विश्वास है कि जल्द ही हम सब मिलकर पुनः सामान्य जन जीवन की ओर लौट आएँगे।

बिहार कैबिनेट में विस्तार, 17 मंत्रियों ने शपथ ली

अविनाश श्रीवास्तव  

बिहार। नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है, भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन के साथ कुल 17 नेताओं ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली।

बिहार में सरकार बनने के बाद लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार का इंतजार था. भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली, शाहनवाज ने उर्दू में मंत्री पद की शपथ ली। शाहनवाज हुसैन के बाद श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...