शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
प्रयागराज: कोविड़-19 व स्वच्छता जागरुकता जारी
व्यापार मंडल ने किया आईजी-एसएसपी का सम्मान
अंतर: उनहोंने लगाई कीलें, किसानों ने बोएं पौधे
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। इन दिनों हमारा देश एक अजीबोगरीब दौर से गुजर रहा है। होना यह चाहिए, कि सरकार के हर फैसले की ज़िम्मेदारी से आलोचना हो। अगर कोई बात गलत है, तो उसका विरोध हो लेकिन साथ ही सरकार की अच्छे प्रयासों की प्रशंसा भी होनी चाहिए। मगर चाहे वह मीडिया हो या राजनैतिक दल, हर मुद्दे पर देश दो भागों में बंट कर उसके समर्थन या विरोध में मोर्चे निकाल रहा है। कुछ ऐसा ही गाज़ियाबाद-दिल्ली बार्डर पर भी हो रहा है। उपद्रवी किसानों से जनता और सरकारी संपत्ति को बचाने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर नुकीली कीलें और कंक्रीट के स्लैब आदि लगा कर यहाँ दो दुश्मन देशों के बार्डर से भी ज्यादा सुरक्षा कर दी है। वहीं शुक्रवार को किसानों ने यहाँ मिट्टी डाल कर पौधे रोपने शुरू कर दिए हैं। दोनों ही गुट यहाँ पिछले 2 महीनों से डेरा जमाए बैठे हैं। जिसकी वजह से गाज़ियाबाद के उन लाखों नागरिकों को हर दिन लंबे जाम से गुजरना पड़ रहा है। जो हर दिन रोजगार या काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। हाइवे पर मिट्टी डालने की शुरुआत भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने की। टिकैत ने फावड़ा उठाकर सड़क पर मिट्टी को इकसार करने के साथ फूलों के पौधे भी रोपे। उन्होंने आंदोलन में शामिल किसानों से अपने-अपने गांवों से ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी लाने का भी आह्वान किया। आपको बता दें कि किसानों ने आज (शनिवार को) देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। चक्का जाम से दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड को अलग रखा गया है। इन 3 राज्यों में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन पूर्णत: व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से होगा। किसी को भी उपद्रव करने की छूट नहीं दी जाएगी। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।
सुरक्षा: जाम में नजर आया भिंडरवाले जैसा झंडा
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। यह तो काफी हद तक जाहिर हो चुका है कि खालिस्तानी अलगाववादी भारत में चल रहे किसान आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। इस बीच एक नई तस्वीर से सवाल उठ गया है कि क्या शनिवार को बुलाए गए चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब हो गए? न्यूज एजेंसी एएनआई ने लुधियाना की एक तस्वीर जारी की है। जिसमें एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसी छवि दिख रही है।जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया भिंडरावाले सिखों के धार्मिक समूह दमदमी टकसाल का प्रमुख था। सिखों के लिए अलग देश की मांग करने वालों में भिंडरावाले को प्रमुख बताया जाता है। खालिस्तानी अलगाववादी उसे अपना आदर्श मानते हैं। पिछले दिनों सिंघु बॉर्डर पर भी उसका पोस्टर दिखा था। विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शनों में भी वह दिखता रहा है।
मोदीनगर: किसान नेताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
पालूराम
मोदीनगर। कृषि कानून के विरोध में किसान तकरीबन 74 दिन से बैठे हुए हैं। शनिवार को किसान नेताओं ने पूरे भारत में चक्का जाम की घोषणा की हुई थी। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम न करके किसानों से जिला कार्यालयों में ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसी को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के नेता और क्षेत्रीय किसान मोदीनगर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे हैं। किसान नेता सत्येंद्र तोमर ने बताया कि पिछले 74 दिन से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। यह कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा है। किसानों पर जिस किसी भी सरकार ने हाथ डाला है। उसको नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे ही अब उनको उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भी पीछे हटना पड़ेगा। शांतिपूर्ण ढंग से सौंपा ज्ञापन... किसान नेता का कहना है कि सरकार अगर पीछे नहीं हटेगी तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों को इकट्ठा करने के लिए महापंचायतों का दौर जारी है। यह सिर्फ किसी एक जाति का नहीं बल्कि किसानों का आंदोलन है। बॉर्डर पर आते-जाते रहेंगे किसान... भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष चौधरी पवन कुमार ने बताया कि उनके नेता राकेश टिकैत ने जैसा कि आह्वान किया है कि एक गांव से एक ट्रैक्टर 15 आदमी और 10 दिन बॉर्डर पर आने चाहिए। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी हैं। वैसे ही बॉर्डर पर लगातार ट्रैक्टर जाते रहेंगे और आज उन्होंने शांति पूर्ण रूप से अपनी मांगों को लेकर मोदी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
कौशाम्बी: विरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
हापुड़ः टिकैत को समर्थन देने बोर्डर पहुंचे गजराज
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...