शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

अंतर: उनहोंने लगाई कीलें, किसानों ने बोएं पौधे

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। इन दिनों हमारा देश एक अजीबोगरीब दौर से गुजर रहा है। होना यह चाहिए, कि सरकार के हर फैसले की ज़िम्मेदारी से आलोचना हो। अगर कोई बात गलत है, तो उसका विरोध हो लेकिन साथ ही सरकार की अच्छे प्रयासों की प्रशंसा भी होनी चाहिए। मगर चाहे वह मीडिया हो या राजनैतिक दल, हर मुद्दे पर देश दो भागों में बंट कर उसके समर्थन या विरोध में मोर्चे निकाल रहा है। कुछ ऐसा ही गाज़ियाबाद-दिल्ली बार्डर पर भी हो रहा है। उपद्रवी किसानों से जनता और सरकारी संपत्ति को बचाने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर नुकीली कीलें और कंक्रीट के स्लैब आदि लगा कर यहाँ दो दुश्मन देशों के बार्डर से भी ज्यादा सुरक्षा कर दी है। वहीं शुक्रवार को किसानों ने यहाँ मिट्टी डाल कर पौधे रोपने शुरू कर दिए हैं। दोनों ही गुट यहाँ पिछले 2 महीनों से डेरा जमाए बैठे हैं। जिसकी वजह से गाज़ियाबाद के उन लाखों नागरिकों को हर दिन लंबे जाम से गुजरना पड़ रहा है। जो हर दिन रोजगार या काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। हाइवे पर मिट्टी डालने की शुरुआत भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने की। टिकैत ने फावड़ा उठाकर सड़क पर मिट्टी को इकसार करने के साथ फूलों के पौधे भी रोपे। उन्होंने आंदोलन में शामिल किसानों से अपने-अपने गांवों से ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी लाने का भी आह्वान किया। आपको बता दें कि किसानों ने आज (शनिवार को) देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। चक्का जाम से दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड को अलग रखा गया है। इन 3 राज्यों में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन पूर्णत: व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से होगा। किसी को भी उपद्रव करने की छूट नहीं दी जाएगी। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...