शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

ए छोरियों हट जाओ, क्या ट्रैक्टर के नीचे आना है ?

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मंडावली थाने में तैनात इंस्पेक्टर (एटीओ) पुष्पलता ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है। महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि टिकैत जुबान से कुछ और इशारों में कुछ और कह रहे थे। उनका इरादा किसानों को तय रूट पर न भेजकर दिल्ली की ओर भेजना था। पुष्पलता और उनके साथ मौजूद महिला एसआई सुमन कुशवाहा जब बैरिकेड तोड़ रहे ट्रैक्टरों पर लटककर उसको रोकने की कोशिश कर रही थीं तो टिकैत ने देसी अंदाज में कहा, “ए छोरियों हट जाओ, क्या ट्रैक्टर के नीचे आना है। पुष्पलता ने बताया कि किसानों की भीड़ के आगे फोर्स कम थी। किसान जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की ओर निकल गए। इंस्पेक्टर पुष्पलता ने बताया कि वह मूलरूप से गांव चांदतारा, खरखौदा, मेरठ की रहने वाली हैं। 26 जनवरी को उनकी ड्यूटी गाजीपुर अंडरपास पर थी। ट्रैक्टर रैली को यहीं से मुड़कर आनंद विहार की ओर जाना था। सुरक्षा बलों को वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था कि रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी, लेकिन 9.30 बजे से ही किसानों ने अपनी रैली शुरू कर दी। इस बीच कुछ किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर एनएच-24 की सर्विस लेन से दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया तो वह एसआई सुमन के साथ ट्रैक्टर के आगे आ गईं। उस समय राकेश टिकैत भी वहां मौजूद थे। पुष्पलता के मुताबिक टिकैत ने किसानों को रोकने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं कहा...। किसान बैरिकेड तोड़ रहे थे तो वह दिखावे के लिए उनको आनंद विहार की ओर जाने के लिए कह रहे थे। पुष्पलता के मुताबिक जिस ट्रैक्टर पर वह लटकी थीं। उस ट्रैक्टर चालक ने रेस देकर उनको डराने का प्रयास किया। लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं डरीं। आखिर में उस ट्रैक्टर वाले को आनंद विहार की ओर ही जाना पड़ा।

मामला, समाजसेवी की शिकायत पर दर्ज कराया

विजय भाटी   

गौतम बुद्ध नगर। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर एवं छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह एवं अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाने में यह मामला एक समाजसेवी की शिकायत पर दर्ज कराया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसक किसान प्रदर्शन से संबंधित अपुष्ट खबरें चलाईं तथा ट्वीट किए। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि अर्पित मिश्रा नामक समाजसेवी ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे, जफर आगा, परेशनाथ, अनंतनाथ तथा विनोद के जोस सहित आठ लोगों के नाम लिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में भादंसं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। नोएडा पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सैंध: उपद्रवियों का आंदोलन में घुसने का प्रयास

राणा ओबराय     
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दाैरान शुक्रवार को 
हिंसक हो गया। जब स्थानीय लोगों और किसान संगठनों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। दोपहर करीब 1 बजे नरेला की तरफ से आए लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। इनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं। करीब 1.45 बजे ये लोग किसानों के टेंट तक पहुंच गए और उनकी जरूरत के सामान तोड़ दिए। इसके बाद किसानों और लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन स्थिति बिगड़ते देख लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। अलीपुर थाने के एसएचओ पर तलवार से भी हमला हुआ है। इस अफरातफरी के बीच प्रदर्शनकारी की तलवार से अलीगढ़ के एसएचओ प्रदीप पालीवाल घायल हो गए। सिंघू सीमा पर पुलिस ने कथित तौर पर स्थानीय होने का दावा करने वालों और किसानों पर बल प्रयोग किया। स्थानीय होने का दावा करने वाले लोग विरोध स्थल खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान किसानों से उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनस्थल पर अराजक तत्वों ने एक पंडाल से लेकर वाशिंग मशीन तक तोड़ दिया। हालांकि सवाल अब ये उठ रहे हैं कि जहां दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर भी नहीं जा पा रहे। वहां स्थानी प्रदर्शनकारी कैसे पहुंचे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। शुक्रवार दोपहर सिंघु बॉर्डर पर कई गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर मांग की कि किसान यहां से जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के इस तरह से 2 महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन करने के चलते न केवल कारोबार प्रभावित हुआ है, बल्कि सैकड़ों लोग बेरोजगार तक हो चुके हैं।

नंगा-नाच से सारा किसान वर्ग दोषी नही हो जाता

राणा ओबराय    
चंडीगढ। जो किसान आंधी, तूफान और अंधेरी रातों को चीरते हुए धरती से अन्न पैदा करता है। वह किसान कभी खोफ के साये तले नही रह सकता। देश का इतिहास रहा है, जब-जब देश पर मुसीबत आती है। तब-तब किसान और जवान देश की रक्षा के लिए आगे आतेें है। ज्यादा समय हो गया है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के हाड़तोड़ ठंड में शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठा है। यदि किसानों के रूप में अराजक तत्व आंदोलन में शामिल होकर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नँगा नाच करते हैं, तो उससे सारा किसान वर्ग दोषी नही हो जाता है। जिस तरह से दिल्ली प्रशासन ने संघर्षरत किसानों के धरना स्थल की बिजली पानी काट दिया और पुलिस के भारी बंदोबस्त से किसानों पर दबाव बना कर राकेश टिकैत को गिरफ्तार की योजना बनाई थी। उस योजना को राकेश टिकैत के बहे आंसुओं ने देश के किसानों की अंतरात्मा को चीर के रख दिया। यूपी हरियाणा पंजाब के किसानों ने रात को ही दिल्ली की तरफ वापसी कूच कर दिया। हरियाणा के कंडेला और अम्बाला क्षेत्र के किसानों ने राकेश टिकैत के नारे लगा कर कहा हम तुम्हारे साथ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गणतन्त्र दिवस के मौके पर लालकिले के उपर उपद्रवियों द्वारा झंडा लहराने से जिस किसान आंदोलन को सरकार लगभग खत्म होना मान रही थी। उस आंदोलन को राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसुओ और उसकी अंतरात्मा की आवाज से रातोरात आंदोलन ने फिर से गति पकड़कर किसानों को एकजुट कर दिया।

एटा: युवाओं ने निकाली जनाक्रोश बाइक रैली

पंकज कुमार   
एटा। जनपद से जहां एटा रेल विस्तार न होने से गुस्साए युवाओं ने मेधा व्रत शास्त्री की अगुवाई में एक बड़ी बाइक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में बहुतायत में बाइक के साथ पहुंचे और भाग लिया। वही मेधा व्रत शास्त्री ने बताया कि यह मेरी अकेली या किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। एटा रेल विस्तार पूरे जनपद वासियों के लिए जरूरी है और इसी के लिए युवाओं द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है।

एटा: अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पंकज कुमार    
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम करनपुर में मारपीट हुई। फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक अनिकेत को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। श्री नन्ने पुत्र लालाराम निवासी ग्राम करनपुर थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी। वादी के ही गाँव के अनिकेत पुत्र जबर सिंह, धर्मवीर व भूरे पुत्रगण सोवरन सिंह आदि ने वादी के परिजनों व वादी की पत्नी के साथ पुरानी रंजिश को चलते गाली-गलौच, फायरिंग व लाठी डंडों से मारपीट की है, इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मु0अ0सं0- 223/2020 धारा 323, 504, 506 व 307 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को करनपुर तिराहे के पास से समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु.अ.सं- 10/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

कौशाम्बी: ट्रैक्टर परेड कर किसानों ने किया आंदोलन

कौशाम्बी। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरिया लगाए गए तीन किसान बिल को लेकर नाराज किसानों ने किसान यूनियन के नेतृत्व में चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर नेताओं ने सभा की है। सभा के माध्यम से किसानों ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के गलत बिल को स्वीकार नहीं करेंगे केंद्र सरकार ने किसानों पर जो गलत बिल लगाया है। उस किसान बिल को केंद्र सरकार को वापस लेना होगा। वरना किसान आंदोलन कर केंद्र सरकार की नीव हिला देंगे। 26 जनवरी को किसान आंदोलन का कार्यक्रम आयोजित था।
धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे किसानों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा था। चायल तहसील में किसानों ने ट्रैक्टर परेड कर किसान विरोधी तीनों बिल वापसी की मांग रक्खी कार्यक्रम की। अध्यक्षता नुरुल इस्लाम जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ने की और धरना के संयोजक चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी रहे। कार्यक्रम में इलाके के तमाम किसान उपस्थित रहे। किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान धरना प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए चायल तहसील पहुंचे और वहां पर एक सभा की सभा के बाद किसान यूनियन के नेताओं ने तहसीलदार और पिपरी कोतवाल की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन यूनियन के नेताओं ने तहसीलदार को सौंपा।
अनुराग कुशवाहा 

नेपाली तस्कर को 10 साल कारावास की सजा

आदर्श श्रीवास्तव   

लखीमपुर खीरी। नेपाल से भारत में तस्करी कर चरस लाने के मामले में अपर जिला जज हरिप्रसाद ने नेपाली युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष रखते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया, भारतीय नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 के करीब 23 अगस्त 2014 को एसएसबी और पुलिस की एसएसपी आजाद नगर और पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रहे थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आते समय बसही बाजार के पास नेपाली युवक विशाल लामा तमांग को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से सात किलो चरस के साथ एक नोकिया मोबाइल और 2160 की नेपाली मुद्रा और नेपाली पासपोर्ट के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं थीं।

हापुड़ः दुकान में घुसकर बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट

अतुल त्यागी   
हापुड़। दो बदमाशों ने एक पिन्नी व वारदाना व्यापारी की दुकान में घुसकर तंमचें के बल पर लूटपाट की। घटना का विरोध करनें पर व्यापारी को बट मारकर घायल कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर गौशाला के सामनें स्थित पिन्नी, प्लास्टिक व वारदाना व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल की दुकान पर दो बदमाश ग्राहक बनकर घुस आएं और माल देखनें के बहानें उन्हें दुकान की पहली मंजिल पर ले गए। जहां बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर कब्जें में लेकर लूटपाट की तथा व्यापारी के विरोध करनें पर बट मारकर घायल कर दिया और मौकें से फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।

हापुड़ः तिरंगे का अपमान करने वालों का पुतला फूंका

अतुल त्यागी
हापुड़। शुक्रवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई जनपद के तत्वावधान में दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। उसके विरोध में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों का पुतला फूंका और सरकार से मांग कर उम्मीद करते हुए कि ऐसे असामाजिक तत्वों को चिंहित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी निंदनीय घटना करने का प्रयास न कर सके महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था में उक्त घटना को लेकर काफी रोष है। जिला प्रवक्ता हाक्मीन अली मन्सूरी ने कहा कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था किसानों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद की गारंटी सुनिश्चितता को कानूनी जामा पहनाने के पक्ष में है और कहा कि जिन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे का अपमान किया था। उसमें तुरंत गोली मार देनी चाहिए थी। अगर कोई गोली मारने का विरोध करता तो उस पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था। चाहे वो कि संगठन का हो और कहा कि ऐसी ओछी हरकत कभी किसान नहीं कर सकता। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय,  प्रशासनिक सदस्य संगीता चौधरी, मानवी सिंह, वरिष्ठजिलास्योंजक हरिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव, नगर संगठन मंत्री संजीव मोटे, जिला संयोजक कपिल त्यागी व मोनू यादव मौजूद रहे।

आंदोलन: टिकैत के आंसुओं से उमड़ा जनसैलाब

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद समाप्त होता नजर आ रहा किसान आंदोलन एक बार फिर से गरमा उठा है। राकेश टिकैत के आंसुओं से ऐसा सैलाब आया कि खत्म हो रहे आंदोलन में एक बार फिर से जान फूंक दी और सरकार को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया।दरअसल गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद सरकार ने फ्रंट फुट पर आकर आंदोलन को कुचलने की कवायद शुरु कर दी थी। जिसके तहत दिल्ली बॉर्डर में पानी और बिजली काट दी गई। कुछ जगहों पर बल का भी प्रयोग किया गया। लेकिन दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर राकेश टिकैत जमे हुए थे।

गुरुवार दोपहर को दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को नोटिस थमाकर बॉर्डर खाली करने के लिए कहा। देर रात रात तक पुलिस प्रशासन द्वारा राकेश टिकैत को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए टिकैत फूट-फूटकर रोने लगे और कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आत्महत्या की धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर तीनों कानून वापस नहीं लिया गया तो वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके साथ ही वे अनशन पर बैठ गए।राकेश टिकैत के इस कदम के बाद किसान फिर एकजुट हो गए। नरेश टिकैत ने भी आनन-फानन में मुजफ्फरपुर में किसानों की बैठक ली और ऐलान कर दिया। जिसके बाद यूपी हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर निकाल कर गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। किसानों के रुख को देखते हुए प्रशासन बैकफुट पर आ गया और काटी गई लाइट फिर से चालू कर दी गई।

बिहार: 6 गिरफ्तार, सेक्स रैकेट का खुलासा किया

अविनाश श्रीवास्तव  
 नवादा। जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है जहां से पुलिस ने 4 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है। मामला जिले के मुफस्सिल थाने के अतौआ रोड का है जहां एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। बुधवार की देर रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर से शराब की खुली बोतलें और पीकर बची हुई शराब भी बरामद की गई है। बरामद की गई चार लड़कियों में से तीन ने खुद को पीड़ित बताया है और सेक्स रैकेट की संचालक गीता देवी पर बहला-फुसलाकर धंधा कराने का आरोप लगाया है।

लिहाजा उन्हें परिजनों को सौंपा जा रहा है जबकि रैकेट की संचालक गीता देवी तथा साथ में पकड़े गए केंदुआ निवासी सुबोध कुमार और सिंटू कुमार को जेल भेज दिया गया है। मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि अतउआ रोड स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की देर रात घर की नाकेबंदी कर छापेमारी की गई तो इसका खुलासा हो गया ।

कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है आरोपी गीता, कई शहरों में चल रहा व्यापार
बताया जाता है कि पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट संचालक गीता देवी कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है और जिला सहित अन्य शहरों से लड़कियों को लाकर दे व्यापार कर आ रही थी। बताया जाता है कि गीता देशभर के मामले में ही पहले भी जेल जा चुकी है । और पुलिस ने उसे नवीनगर से गिरफ्तार किया था । वेल पर छूटने के बाद उसने फिर से गोरख धंधा शुरू कर दिया । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है । पूछताछ के दौरान कई लोगों के नाम उजागर होने की संभावना है ।

हिसुआ, रजौली और वारसलीगंज में भी आ चुके हैं देह व्यापार के मामले
बता दें कि जिले में देह व्यापार के मामले रह-रहकर सामने आते रहे हैं। कुछ साल पहले रजौली में जब सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था तो प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई थी । तब पंचायत सचिव और सरकारी कर्मचारी भी पकड़े गए थे । हिसुआ और वारिसलीगंज में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं । हाल ही में बारिसलीगंज थाना क्षेत्र से लड़कियों को राजगीर ले जा कर देह व्यापार कराने का मामला भी सामने आया है । अब एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है ।

बहला-फुसलाकर 3 लड़कियों से करा रही थी देह व्यापार
थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान काफी देर तक घर का दरवाजा बंद रहा। करीब पौन घंटे बाद दरवाजा खुला तो 4 महिलाओं के साथ मुफस्सिल थाने के केंदुआ गांव के संटू कुमार व सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया । दोनों ही युवक नशे में धुत थे । इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली गीता देवी के अलावा हिसुआ, रजौली और गया कि 3 लड़कियों को भी बरामद किया गया । बरामद तीन लड़कियों ने गीता देवी पर बहला-फुसलाकर धंधा करवाने का आरोप लगाया है । आवश्यक पूछताछ के बाद तीन लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपा गया है ।

शहर से एकांत में बनाया था अय्याशी का ठिकाना
बता दे कि जहां छापेमारी की गई वह इलाका नवादा शहर से सटा लेकिन एकांत इलाका है और वहां काफी दिनों से शराब और शबाब का गंदा खेल चल रहा था । पकड़े गए दोनों युवक शराब के नशे में धुत मिले हैं । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां शराब और शबाब का गंदा खेल रोज चल रहा था । जिस घर में इस काले धंधे का खुलासा हुआ है वह घर एक सैनिक का बताया जा रहा है । सेक्स रैकेट चला रही गीता ने घर के फ्लैट को किराए पर ले रखा था।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...