शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

फिल्म: केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट की घोषणा

केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट की घोषणा
कविता गर्ग  
मुंबई। साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 29 जनवरी को फिल्म के मेकर्स फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त और यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर की जाएगी। इसके साथ ही केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट को लेकर लगाई जा रही सभी अटकलों पर भी विराम लग जाएगी।
हाल ही में एक्टर यश के बर्थडे पर केजीएफ चैप्टर 2 का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर ने आउट होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना शुरू कर दिया और टीजर ने महज 24 घंटों में सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया बेंच मार्क सेट कर दिया। 100 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन गया था।
टीजर में रॉकी का बचपन और उसकी मां का स्ट्रगल दिखाया गया है। साथ ही इसमें अधीरा का भी विलन अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं रॉकी को फूल ऑन हीरो अवतार में शानदार तरीके से गाड़ियों को उड़ाते देखा जा सकता है। फिल्म में रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं। जो कि एक सांसद का किरदार निभा रही हैं। केजीएफ चैप्टर 2 के स्टारकास्ट में संजय दत्त, यश और रवीना टंडन के अलावा श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। वहीं 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 32 मिनट पर फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होने वाली है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध

 हरिओम उपाध्याय  

 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाया गया प्रतिबंध 28 फरवरी तक जारी रहेगा। डीजीसीए ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि वंदेभारत मिशन के जरिये सीमित संख्या में उड़ानें जारी रहेंगी।

आपको बता दें कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। लेकिन देश के भीतर घरेलू उड़ाने जारी रहेंगी। घरेलू उड़ान 25 मई को 30,000 यात्रियों के साथ शुरू हुआ और अब 30 नवंबर 2020 को 2.52 लाख का आंकड़ा इसने पार कर दिया है।

सावधान: इंसानों में पथरी होने के लक्षणों को जानिए

पथरी से आजकल बहुत लोग जुज रहे हैं। मरीज को इसके बारे में पता भी नहीं चलता। अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ खास बातों का ही ख्याल रखें तो हम पथरी से कोसों दूर रह सकते हैं। पथरी होने के ये लक्षण है। 
तेज दर्द- किडनी में पथरी होने पर बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द पेट में या पेट और पीठ के निचले हिस्से पर होता है। साथ ही कभी कभी एकदम से तेज दर्द होने लगता है। ऐसा बार-बार होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और पथरी के बारे में पूछना चाहिए।
रुक रुककर पेशाब आना- पथरी होने पर मरीज को रुक रुककर और बार-बार पेशाब आता है। साथ ही कई बार मरीज को पेशाब में खून आने की शिकायत भी होती है।
पेशाब का रंग बदलना- किडनी में पथरी होने पर सबसे ज्यादा असर पेशाब पर ही पड़ता है। पथरी होने पर पेशाब का रंग बदल जाता है। और अलग रंग का पेशाब आने लगता है। आप इससे भी पता लगा सकते हैं। कि आपको पथरी से जुड़ी हुई कोई शिकायत तो नहीं है।
उल्टी दस्त होना। किडनी में पथरी होने से पेट पर भी असर पड़ता है। जिसकी वजह से बार-बार उल्टी होना या दस्त होने की शिकायत होती रहती है। अगर आपको कुछ गलत खाने-पीने की वजह से उल्टी-दस्त हो रहे हैं। तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बुखार आना- मूत्र रोग या संक्रमण होने पर रोगी को तेज बुखार और कंपकपी आने लगती है। उनके शरीर से पसीना बहने लगता है।

फिसली जुबान, पीएम किसान हित नहीं कर सकते

बरेली। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव की शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करने के दौरान जुबान फिसल गई। दिल्ली में किसानों के आंदोलन पर बात करने के दौरान मंत्री बोल पड़े कि प्रधानमंत्री जी कभी भी किसानों का हित नहीं कर सकते हैं। इस बीच उन्हें अहसास हुआ कि कुछ गलत बोला है, तब वह कहने लगे कि प्रधानमंत्री किसानों का अहित नहीं कर सकते हैं। हमेशा किसानों के हित में सोचते हैं।
मंत्री के समक्ष बरेली जनपद की कौशल विकास योजना की वो तस्वीर रखी जिसे अधिकारी छिपाते आए हैं। बरेली जनपद में संचालित केंद्रों के फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए जांच कराएंगे। डीएम को कौशल विकास सेंटरों की जांच एसडीएम से कराने के लिए कहा है, ताकि युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके। इस दौरान कौशल विकास को लीड कर रहे आईटीआई प्रधानाचार्य कई बिंदुओं पर सटीक जानकारी नहीं दे सके। तब मंत्री ने कोरोना को साथ ले लिया, कहने लगे कि कोरोना की वजह से कौशल विकास का कार्य प्रभावित हुआ है। राज्यमंत्री बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे। सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए रुके थे।

महाराष्ट्र: अभिनेता जोशी के पिता का निधन हुआ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन हो गया है। ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने जानकारी दी है। कि अरविंद जोशी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। बता दें, अरविंद जोशी के दो बच्चे हैं। शरमन जोशी और मानसी रॉय जोशी। मानसी की शादी रोहित रॉय से हुई है। अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। हालांकि उन्हें उनके थिएटर में किए काम की वजह से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने शोले, इत्तेफाक और अपमान की आग जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अरविन्द जोशी ने आज नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

कृषि कानून वापसी के लिए संसद परिसर में धरना

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने विवाद में तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया। कांग्रेस सांसदों ने बजट सत्र के पहले दिन संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस धरने में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने ‘काला कानून वापस लो’ और ‘नरेंद्र मोदी, किसान विरोधी’ के नारे भी लगाए। सुरेश ने कहा, ”तीनों कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दो महीने से सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। हम इस सत्र में सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए।”
कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया।

आलू भरा मसाला, मिर्ची वड़ा स्वाद से भरपूर है

 आलू भरा मसाला मिर्ची वडा स्वाद से भरपूर है। जो बनाने में भी आसान है। ये खाने में बहुत ही स्पाइसी और क्रिस्पी है। ये तीखा खाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। 
समाग्री...
हरी मिर्च (बड़ी व मोटी)
आलू (उबले व मसले हुए)
जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला
बेसन...
अदरक-लहसुन का पेस्ट
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
विधि...
-मसले हुए आलू में लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
हरी मिर्चों में चीरा लगाकर बीज निकाल लें और आलू वाला मिश्रण भरें।
एक अन्य बाउल में बेसन अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी मिलाकर घोल बना लें।
भरवां हरी मिर्च को घोल डुबोकर गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-211, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, मई 19, 2024 3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी,...