शनिवार, 23 जनवरी 2021

कुंभ: 5 करोड़ तक के कार्य करा सकेंगे कमिश्नर

पंकज कपूर  
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विभिन्न विषयों पर सहमति व्यक्त करने के साथ ही, हरिद्वार में आहूत कुम्भ मेले के दृष्टिगत दो करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिये मेला अधिकारी और पांच करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिए मण्डलायुक्त (कमिश्नर) को अधिकार प्रदान करने का फैसला किया।
इस सम्बन्ध में मेला अधिकारी को स्वीकृत कार्यों को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ, टैंडर की अवधि सात दिन करने की अनुमति तथा कार्य को दो भाग में विभाजित करने की भी अनुमति प्रदान कर दी गयी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर देर शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों की जानकारी संवाददाताओं को शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिये संस्कृति शिक्षा के अन्तर्गत 155 शिक्षकों को प्रबंधकीय व्यवस्था के तहत, जो पांच वर्षों से अधिक से पढ़ा रहे हैं, उन्हें 15,000, पांच वर्ष से 10 वर्ष की अवधि से पढ़ा रहे हैं उन्हें 25,000 और जो 10 वर्ष से अधिक समय से पढ़ा रहे हैं, उन्हें 30,000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त जो यू.जी.सी मानक के अनुसार पी.एच.डी एम. फिल करने वालों को 5,000 रू. अतिरिक्त धनराशि दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि अब अल्मोड़ा, विकास खण्ड चौखुटिया के अंतर्गत दिगौत स्थित सिंचाई खण्ड रानीखेत की भूमि को केन्द्रीय विद्यालय स्थापना हेतु 0.25 हैक्टेयर की निःशुल्क भूमि दी जायेगी जिसकी लागत 21 लाख 65 हजार है।
श्री कौशिक के अनुसार, कैबिनेट द्वारा राजकोषीय बजट नियोजन एवं संसाधन निदेशालय उत्तराखण्ड में बजट सलाहकार के निसंवर्गीय पद के सृजन एवं उक्त पद के सापेक्ष तैनाती को 28 फरवरी, 2021 तक अनुमति दी गई है।

राष्ट्रपति ने 'नेताजी' को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ ​​के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।
उन्होंने आगे कहा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

पड़ोसी देशों को मुफ्त वैक्सीन, विदेशों में सराहना

पड़ोसी देशों को मुफ्त वैक्सीन भेजने पर अमेरिका ने की भारत की तारीफ
हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस से लड़ाई में वैक्सीन बनाकर एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। भारत की 2 वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की दुनियाभर में मांग है। एक तरफ अपने ही देश में 16 जनवरी से देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ भारत दूसरे मुल्कों की भी मदद कर रहा है। भारत ने ब्राजील को कोरोना की वैक्सीन भेजी है। इसके लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने ट्विटर पर भारत का आभार जताया। ब्राजीली राष्ट्रपति ने हनुमान जी की संजीवनी बूटी ले जाते हुए एक तस्वीर भी ट्वीट की है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने जहां वैक्सीन के लिए आभार जताया, वहीं अब अमेरिका ने भी भारत की तारीफ की है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के दक्षिण और मध्य एशियाई देशों के विभाग ने भारत की ओर से अपने पड़ोसी मुल्कों की मदद किए जाने की जबरदस्त प्रशंसा की है। अपने ट्विटर हैंडल पर अमेरिका के इस विभाग ने लिखा है। कि हम वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं। जो दक्षिण एशिया में कोरोना वैक्सीन की लाखों डोज साझा कर रहा है। भारत द्वारा वैक्सीन के फ्री शिपमेंट मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में पहुंचने लगे हैं। जो आगे और भी देशों में भेजे जाएंगे। भारत एक सच्चा दोस्त है। जो अपने फार्मा का उपयोग वैश्विक समुदाय की मदद के लिए कर रहा है।

योगी का भ्रष्टाचार पर एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित

सीएम योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, एडीएम एसडीएम सहित 5 अफसरों पर गिरा गाज
बृजेश केसरवानी  
 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद, उन्नाव और प्रयागराज में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया। फर्रुखाबाद के 3 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जद में तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन प्राचार्य डायट रजलामई और फर्रुखाबाद कोषागार के एक लेखाकार आए हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हो गए हैं. दरअसल 2015-16 में यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2015-16 के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति में भ्रष्टाचार हुआ था। इसकी पुष्टि जांच में हुई थी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती में गंभीर अनियमितता, कदाचार, अपकृत्य के दोषी तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रयागराज (संप्रति उपजिलाधिकारी, उन्नाव) की 2 वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दित करने के आदेश दिए हैं। आरोप है। इन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मिलान करने, आरक्षण के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और अंतिम परिणाम जारी करने से पहले परिणम परीक्षण करने के दायित्व निर्वहन में अनियमितता की वहीं अलीगढ़ में सीएम योगी ने मनरेगा अंतर्गत निर्धारित कार्यों की प्रगति अत्यंत खराब होने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों, निर्देशों की अवहेलना के आरोपों में अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई खंड-अलीगढ़, सम्बद्ध लघु सिंचाई विभाग, मुख्यालय लखनऊ को निलंबित करने के आदेश दिए है। इन पर शासकीय कार्यों में रुचि रूचि ना लेने का आरोप।

बस व कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत हुई

बस व कार की भीषण टक्कर में चार की मृत्यु

लोगों ने कार से मुश्किल से निकाला
तलवाड़। बस व कार की आमने-सामने भीषण टक्कर होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे तलवाड़ा-मुकेरियां रोड पर आंवला फैकट्री अड्डा बैरियर के पास बस व कार की भीषण भिंड़त हो गई। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। उक्त भीषन टक्कर में चार लोगो की मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी। कि लोगों ने युवकों को कार में से कार को काट कर बाहर निकाला व पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत्कों की पहिचान सरबजीत सिंह (उम्र 23 साल) पुत्र प्रीतम सिंह, सुशिल कुमार (उम्र 20 साल) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गाँव रौली तथा आर्यन (उम्र 3 साल) कुलदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

हित-स्वार्थ के लिए गुमराह करना औछी राजनीति

विधायक डोगरा ने कहा कि किसी को गुमराह करना ओछी राजनीति
अमित शर्मा  
दसूहा। जैसे-जैसे नगर परिषद के चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही आया राम गया राम का खेल शुरू हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल होने वाले वाडऱ् संख्या 9 के निवासी हैपी आज फिर से विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के नेतृत्व में कांगरेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। हैपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन्हें धोखे से आप में शामिल कर लोक दिखावा किया था। वह तो कभी काग्रेंस पार्टी को छोडऩे का सोच भी नहीं सकते हैं। आम आदमी पार्टी की आज उस समय जग हंसाई हुई जब आप में शामिल होने वाले हैपी ने कहा कि किसी भी विचारधारा से जुडऩा यां उसका अनुसरण करना किसी भी इंसान का व्यक्तिगत निर्णय होता है। परन्तु किसी पर भी अपनी पार्टी की विचारधारा थोपना ओछी राजनीति के इलावा कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि गत दिनों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जबरदस्ती फसे आप में शामिल करने का दिखावा किया गया। हैप्पी ने कहा कि वह आज विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के समक्ष आपनी माँ पार्टी में फिर से शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कभी भी नाखूनों से मांस अलग नहीं हो सकता है। वह व उनका परिवार हमेशा से कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, हैं और उम्र भर रहेंगे। विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा ने कहा कि राजनीति तो करनी चाहिए मगर किसी की बी इच्छा के विरूद्व धोखे से उसे अपने साथ करना गल्त बात है। हैपी का परिवार हमेशा से कांग्रेसी था, है और रहेंगा। पार्टी में उनका पहले की तरह ही मान सम्मान होगा। इस समय पर जिला परिषद के चेयरमैन देवराज, मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र शर्मा टप्पू, युवा नेता रोहित सानन, ब्लाक समिति सदस्य साबी टेरकियाना, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाली घुम्मण, दीपक वर्मा, जगतार, जरनैल सिंह बिल्ला, अरुण ऋषि के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित था।

ठेके बंद, शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगाई

जिला मजिस्ट्रेट ने 13 से 14 फरवरी व 17 फरवरी को किया ड्राई डे घोषित : अपनीत रियात  
अमित शर्मा 
होशियारपुर। पंजाब चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों पर जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने नगर निगम नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के संबंध में अमन व कानून की स्थिति बहाल रखने के लिए 13 फरवरी 2021 सांय 6 बजे से 14 फरवरी 2021 सांय 6 बजे मतदान वाले दिन तक ड्राई डे घोषित किया है। इसके अलावा 17 फरवरी वोटों की गिनती वाले दिन भी पूरा दिन ड्राई डे रहेगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने पंजाब आबकारी एक्ट 1914 की धारा 54 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के दायरे में 13 फरवरी सांय 6 बजे से 14 फरवरी सांय 6 बजे तक व 17 फरवरी को ड्राई डे घोषित करते हुए शराब के ठेके बंद करने व शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगा दी है। यह आदेश होटलों, क्लबों व शराब के अहातों जहां शराब बेचने व पीने की कानूनी आज्ञा है। पर भी पूर्ण तौर पर लागू रहेगा।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...