मंगलवार, 12 जनवरी 2021

भारतीय नौसेना सी विजिल अभ्यास संचालित करेगीं

नई दिल्ली। समुद्र के रास्ते देश में दस्तक देने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक आज और कल को सी विजिल अभ्यास संचालित करेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक स्तर पर संचालित अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है। पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के कमान तटीय रक्षा अधिकारी कैप्टन अजय यादव ने बताया कि देश में तटीय सुरक्षा की मजबूती से संबंधित हर पहलुओं की समीक्षा इसके जरिए की जाएगी और इसमें इस क्षेत्र से जुड़े सभी भागीदार हिस्सा लेंगे। भारतीय नौसेना नौवहन सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत बनाने के लिये मंगलवार से समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े 13 तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से लगी भारत की 7516 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर दो दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास में कई एजेंसियां शामिल होंगी। यह अभ्यास नौसेना मुख्यालयों, पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय और अंडमान-निकोबार कमान के तत्वाधान में किया जाएगा. इसमें नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, राजस्व, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समेत अन्य हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में तकनीकी ढांचों का व्यापक इस्तेमाल होगा और किसी भी खतरे की पूर्व चेतावनी को लेकर आंख और कान कहे जाने वाले मछुआरा समुदाय की प्रभावशीलता की भी समीक्षा होगी।

मानव में 'बर्डफ्लू' के संक्रमण की रिपोर्ट नहीं मिलीं

नई दिल्ली। केंद्र ने राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को कहा क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा- 11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है। कल तक 10 राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है।
पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने संवाददातओं से कहा कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों से केवल आम धारणा के आधार पर मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा है। सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों को मारे जाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही कहा कि देश में बर्ड फ्लू के लिए निवारक टीका उपलब्ध है।

विभाग ने स्कूलों को लेकर नया निर्देश जारी किया

लखनऊ। कोरोना वायरस के बाद अब उत्‍तर प्रदेश समेत देश के कई राज्‍यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण ने दस्‍तक दे दी है। इस बीच, उत्‍तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इससे प्रदेश के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। नया निर्देश 9वीं से 12वीं कक्षा के तक के छात्रों और शिक्षकों पर लागू होगा। बदले प्रावधानों के तहत स्‍कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब एक ही पाली में होगी। प्रदेश में यह सभी बोर्ड के स्‍कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा स्‍कूल सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही खुले रहेंगे। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में अभी तक 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 2 पालियों में लग रही थीं।
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद शासन ने 23 नवंबर से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया था. बता दें कि इससे पहले उत्‍तर प्रदेश में विभिन्न बोर्ड से संचालित 9 से 12 तक के आवासीय विद्यालय एवं कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई-लिखाई शुरू करने को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई थी। यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी जेडी को पत्र लिखकर 21 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक संस्तुति और मंतव्य सहित आख्या देने को कहा था। आवासीय विद्यालयों में जवाहर नवोदस विद्यालय, सैनिक स्कूल, आश्रम पद्धति राजकीय विद्यालय आदि शामिल हैं। इससे पूर्व भी सचिव ने 6 से 8 तक के स्कूल खोलने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभिभावकों ने बच्चों को भेजने से मना कर दिया था।

हाईकोर्ट का फैसला, विकास के लिए 'स्वतंत्र' संस्था

राणा ऑबराय

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायतों को गां के विकास के लिए एक स्वतंत्र संस्था बताया है। दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी कर पंचायतों के विकास कार्य के लिए एफडी से पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पंचायत स्वतंत्र संस्था है और उसे निर्णय लेने का हक है कि कौन सा विकास कार्य करना है और कहां पैसा खर्च करना है। सरकार का काम केवल निगरानी रखने का है। हरियाणा सरकार के इस फैसले के खिलाफ फरीदाबाद की छह ग्राम पंचायतों ने याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। पंचायतों का कहना था कि सरकार के इस निर्णय के चलते गांव के विकास कार्य रुक गए हैं और ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने जब सरकार से जवाब मांगा तो सरकार ने कहा कि लगातार पंचायतों द्वारा पैसे के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थी। इन मामलों की जांच के लिए ऐसा आदेश जारी किया गया था।

पीएम ने ली सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक, सतर्कता

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी,2021 से शुरू होने वाली कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट योजना की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से जुडक़र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के कोविड-19 वैक्सिनेशन की स्थिति पर एक प्रस्तुति दी। डॉ. वीके पॉल, सदस्य स्वास्थ्य, नीति अयोग ने सदन को बताया कि दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन, जो भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं, सुरक्षित और प्रतिरक्षात्मक हैं। उन्होंने बताया कि इन वैक्सीन को विकसित करने के दौरान विश्व स्तर पर पालन किए जाने वाले सभी मापदंडों का पालन किया गया है और ये वैक्सीन सुरक्षित हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन के विस्तृत कार्यक्रम की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। उन्होंने कोविड ऐप्रोप्रिएट व्यवहार के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि सभी तरह की सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं, क्योंकि वैक्सीन के बाद भी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में कुछ समय लगेगा।

फ्लाइट ने पुणे से दिल्ली पहुंचाई कोरोना वैक्सीन

स्पाईजेट की फ्लाइट ने पुणे से दिल्ली पहुंचाई कोरोना वैक्सीन
अकाशुं उपाध्याय 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। आज तड़के सुबह ही पुणे से विमान ने उड़ान भरी थी। पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से देशभर में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई शुरू हो गई है। जो मुख्य सेंटर पर पहुंच रही है। देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पहले चरण में लगभग 3 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस देखते हुए देश के अलग अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है। सोमवार से ही कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी का काम शुरू हो गया है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रक और विमान के जरिए विशेष फ्रीजर में कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है। आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन के बॉक्स को पुणे एयरपोर्ट ले जाने के लिए तीन कंटेनर ट्रकों को बुलाया गया. इन ट्रकों में वैक्सीन को तीन डिग्री तापमान में रखकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से कुल 8 उड़ानें कोविशील्ड वैक्सीन को 13 विभिन्न स्थानों पर ले जाएंगी।
पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर रवाना हुई। दिल्ली से वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में 5 और कंटेनर ट्रकों के जरिए गुजरात, एमपी और हरियाणा में कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी. बता दें कि पहले चरण में भारत सरकार ने 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। जिसकी सप्लाई सोमवार से शुरू हो गई है। वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना हुई संक्रमित

साइना नेहवाल को हुआ कोरोना, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मिली पॉजिटिव

नई दिल्ली। थाइलैंड ओपन से भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए खबर कुछ अच्छी नहीं है। ये खबर टीम की स्टार शटलर साइना नेहवाल से जुड़ी खबर है, कि साइना को कोरोना हो गया है।उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। साइना के अलावा एक और शटलर एचएस प्रणॉय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि जब ये शटलर भारतीय बैडमिंटन के पूरे दलबल के साथ थाइलैंड पहुंचे थे तब इन्हें कोरोना नहीं निकला था। वहां पहुंचने पर हुए टेस्ट में उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था। जिसके बाद ही इन्हें प्रैक्टिस की इजाजत दी गई थी।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...