मंगलवार, 12 जनवरी 2021

भारतीय नौसेना सी विजिल अभ्यास संचालित करेगीं

नई दिल्ली। समुद्र के रास्ते देश में दस्तक देने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक आज और कल को सी विजिल अभ्यास संचालित करेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक स्तर पर संचालित अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है। पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के कमान तटीय रक्षा अधिकारी कैप्टन अजय यादव ने बताया कि देश में तटीय सुरक्षा की मजबूती से संबंधित हर पहलुओं की समीक्षा इसके जरिए की जाएगी और इसमें इस क्षेत्र से जुड़े सभी भागीदार हिस्सा लेंगे। भारतीय नौसेना नौवहन सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत बनाने के लिये मंगलवार से समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े 13 तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से लगी भारत की 7516 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर दो दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास में कई एजेंसियां शामिल होंगी। यह अभ्यास नौसेना मुख्यालयों, पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय और अंडमान-निकोबार कमान के तत्वाधान में किया जाएगा. इसमें नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, राजस्व, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समेत अन्य हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में तकनीकी ढांचों का व्यापक इस्तेमाल होगा और किसी भी खतरे की पूर्व चेतावनी को लेकर आंख और कान कहे जाने वाले मछुआरा समुदाय की प्रभावशीलता की भी समीक्षा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...