बुधवार, 9 दिसंबर 2020

3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति-पत्र

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 3209 नवचयनित अभ्यर्थियों को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उन्हें किसी सिफारिश या जुगाड़ से यह सरकारी नौकरी नहीं मिली है। यह नौकरी आपकी अपनी मेधा, क्षमता और मेहनत से मिली है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में तैनाती पाने वाले वाले नवचयनित नलकूप चालकों से संवाद भी किया।
जनपद प्रयागराज में कलेक्टेट स्थित एनआईसी में मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, मण्डलायुक्त-श्री आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी व मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल से बात भी की। एनआईसी में ही मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल के कर-कमलों द्वारा जनपद के नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल, अजीत कुमार सरोज एवं अलका देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के कुल 98 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।                                                                 


हापुड़ः एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


बाजारों में गश्त कर स्वयं सुरक्षाओं का जायजा ले रहे कप्तान


हापुुुड़। जनपद के नवनियुक्त एसपी नीरज कुमार जादौन लगातार सिटी के मैन बाजारों में भारी पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण कर जन सुरक्षाओं का जयजा ले रहे हैं। बुद्धवार को कप्तान ने अतरपुरा चौपला कोठी गेट गोल मार्केट आदि मैन बाजारों में पैदल गश्त की। दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी सतर्कता बरतें सर्दियों में लूट चोरी इत्यादि की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है और कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये जाने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।                                       


हापुड़ः फार्म हाउस में फायरिंग और मारपीट

अतुल त्यागी 


हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड पर फॉर्म हाउस में हुई फायरिंग और मारपीट


हापुड़। सगाई के प्रोग्राम के बाद रात में फार्म हाउस की पार्किंग में शराब पी रहा था दूल्हा और उसके साथी। फार्म हाउस संचालक ने वहा शराब पीने से मना किया तो की फायरिंग और पत्थरबाजी। फर्महाउस संचालक बुरी तरह घायल, दूल्हा और उसके साथी फरार। दूल्हे के पिता हैं दरोगा, तो पुलिस कार्रवाई में कर रही है आनाकानी।                                   


मिसालः 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब, ठगी

ठगी की नई मिसाल, 9 लाख में बेचा साधारण बल्ब


नई दिल्ली। आपने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक सीन है। जब अक्षय कुमार एक साधारण सी बकरी को भविष्य बांचने वाली बकरी बताकर 25 हजार रुपये में बेच देते हैं। ये महज एक फिल्म थी। लेकिन बरेली के कुछ ठगों द्वारा दिल्ली के एक व्यापारी को 9 लाख रुपये में जादुई बल्ब बेचने का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि इस बल्ब से उसे सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं मिलेंगी और घर में समृद्धि आएगी। लेकिन वास्तव में वो एक साधारण बल्ब निकला।
ये शातिर ठग लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। आरोपी ने खास चुंबक के जरिए बल्ब को अलग- अलग तरह से जलाकर दिखाया और बिजनेसमैन का भरोसा जीत लिया। जब ठगों ने इस बात को भांप लिया कि व्यापारी उनकी बातों में आ गया है। तब ये ठग उस बल्ब को 9 लाख रुपये में बेचकर वहां से निकल लिए। व्यापारी कोरोना महामारी के कारण कारोबार में नुकसान झेल रहा था। ऐसे में आसानी से पैसा कमाने की चाहत में वो ठगों की बातों में आ गया।
इस अजीबो गरीब धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब तीनों आरोपियों (छुटकन खान मासूम खान और इरफान खान) के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई। पीड़ित बिजनेसमैन और शिकायतकर्ता का नाम नितेश मल्होत्रा है। वहीं इस मामले को लेकर खीरी के एसएसपी विजय ढुल ने बताया कि इरफान पर पहले से हीं आधा दर्जन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।             


रिया का ड्रग सप्लायर आरोपी अरेस्ट किया

रिया चक्रवती को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में अब यह गिरफ्तार


मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) ने बुधवार को एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के मुताबिक पैडलर का नाम रिगल महाकाल है। दावा किया जा रहा है। कि ये सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवती और उनके भाई शोविक को डायरेक्ट ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। आज एनसीबी महाकाल को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने बड़ी मात्रा में हशीश और नगद बरामद किया है। खबर है, कि एनसीबी अधिकारी अंधेरी वेस्ट इलाके में छापेमारी कर रहे हैं।             


दिल्लीः लगातार किसानों का प्रदर्शन जारी

14वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी


नई दिल्ली। दिल्ली व इसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शन की वजह से कई रास्ते बंद हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक आज सिंधु बार्डर, औचंदी बॉर्डर, पियाओ मनियारी बॉर्डर और मंगेश बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है।
एनएच-44 भी दोनों तरफ से बंद रहेगा। जो लोग इन इलाकों से गुजरने वाले हैं। इन्हें वैकल्पिक रास्तों से आने जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली के सिंध बॉर्डर पर दोपहर 12 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी। किसान नेता हनन मुल्ला ने कहा है। कि सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करना होगा और बीच का कोई रास्ता नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेता आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले हैं। राष्ट्रपति से मिलने जाने वाले नेताओं में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और डीएमके नेता टीआर बालू शामिल हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पवार के घर सभी नेताओं की बैठक होगी उसके बाद राष्ट्रपति भवन रवाना होने का प्रोग्राम है।               


कानून में 3 बदलाव करने को तैयार सरकार

कृषि कानून में 3 बड़े बदलाव करने को तैयार सरकार


नई दिल्‍ली। किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। किसान कृषि कानूनों का वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है। हालांकि सरकार कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार है। लेकिन किसान यह नहीं चाहते। उनका कहना है। कि सभी कानून वापस लिए जाएं।
सरकार की ओर से बुधवार की वार्ता के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा ‘शाह जी ने कहा कि सरकार जिन संशोधनों के पक्ष में हैं। उन्हें बुधवार को लिखित में देगी। हम लिखित संशोधनों को लेकर सभी 40 किसान यूनियनों से चर्चा करने के बाद बैठक में शामिल होने के बारे में फैसला लेंगे।वहीं किसानों ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इसमें किसानों ट्रेड यूनियनों अन्य संगठनों और कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों का समर्थन मिला था। वहीं सरकार और किसानों के बीच हुई पांच दौर की वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी। सरकार कानूनों में संशोधन की इच्छा जता चुकी है और कई तरह के आश्वासन भी दे चुकी है। लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं।                 


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...