रविवार, 6 दिसंबर 2020

हापुड़ः विकलांग की 'जान' के दुश्मन दबंग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


विकलांग की जान के दुश्मन बने दबंग, नहीं मिल रहा न्याय। कप्तान साहब को सुनाया अपना दुखड़ा।


हापुड़़। मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला भटानियां का है। जहां एक विकलांग व्यक्ति काफी समय से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। इतना ही नहीं मोबाइल के कबर आदि बेचने की दुकान करता है। सबसे पहली बात तो गरीब, दूसरी बात विकलांग, और तीसरी बात अपने परिवार का एक छोटी सी दुकान कर पालन-पोषण कर रहा है। लेकिन गरीब की दुकान के सामने दबंग लोगों  की मार्केट और घर बना हुआ है। 20 दिन पहले विकलांग व्यक्ति को सबके सामने सड़क पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा था। जिसकी रोने चीखने की आवाज सुनकर ,विकलांग व्यक्ति की पत्नी भी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को लेकर वहां पर दौड़कर आ गई। जब पीड़ित की पत्नी ने अपने विकलांग पति का विरोध किया तो, दबंगों ने पत्नी को भी नहीं बख्शा सड़क पर गिरा कर धक्के मारते हुए गर्दन पर पैर रख दिया और तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दे डाली। तथा बुरी तरह पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। अपनी मां को पीटते देख 11 साल की मासूम बच्ची बीच भी आ गई, दबंगों को बच्ची पर भी रहम नहीं आया बच्ची को भी बुरी तरह पीटा। अफसोस की बात तो यह है। सड़क पर गरीब परिवार को पिटते हुए देख  दबंगों के बीच में बचाने कोई नहीं आया। पीड़ित के लिए मात्र एक सहारा था पुलिस, जब पंडित दबंग व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने में न्याय के लिए पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर तो लेकर रख ली लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। और दबंगों से अपनी सेटिंग कर ली जब पंडित को इस बात का पता चला कि अब उसकी यहां पर सुनवाई नहीं होने वाली, तो अपने मासूम बच्चों और पत्नी को लेकर हापुड़ कप्तान रहे संजीव सुमन के दरबार पहुंच गया। और अपनी पीड़ा सुनाई कप्तान साहब ने भी विकलांग व्यक्ति की मजबूरी सुनी और देखा तुरंत स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। कप्तान साहब के आदेश के बाद पुलिस ने जांच कर 307 सहित अन्य कई धाराओं में पीड़ित विकलांग व्यक्ति का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ित विकलांग व्यक्ति पर जगह-जगह से अपने लोगों को भेजकर फैसले का दबाव बना रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस का अभी भी दिल नहीं पसीज रहा 307 सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी किसी आरोपी को अभी तक जेल नहीं भेजा। अब नए कप्तान नीरज कुमार जादौन को दुखड़ा सुनाने पहुंचा पीड़ित विकलांग आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार कप्तान साहब ने विकलांग व्यक्ति की सुनी पीड़ा जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।                           


उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास एवं पूजन

उप मुख्यमंत्री ने टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का किया शिलान्यास एवं भूमि-पूजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनपद में नारी बारी से कोरांव को जोड़ने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे 02 लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने बारा और कोरांव तहसील के दोनों तरफ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोजना की कुल लागत 6256.24 लाख रू. तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर-प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमेटेड द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगो को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से फर्राटा भरते हुए अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए व जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों व आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को चारों ओर से रिंग रोड़ से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश सभी जनपदों में विकास की गंगा बहा रही है। इसी तरह के आरओबी और पुलों का निर्माण कार्य लगभग हर जनपदों में चल रहा है। उन्होंने जसरा में लगने वाले जाम की समस्या के वहां के लोगो को निजात दिलाने के लिए जसरा रेलवे फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर  सांसद फूलपुर- केशरी देवी पटेल,  विधायक कोरांव- राजमणि कौल,  विधायक बारा- अजय भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।                           


आंदोलनः 'भारत बंद' में आप समर्थन करेगी

आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक किसान द्वारा भारत बंद का समर्थन करेगीं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ़ अहमद की अध्यक्षता में हुई।बैठक मे निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी 8 दिसंबर को किसानों द्वारा 'भारत बन्द' का पूर्ण समर्थन करेगी। आम आदमी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ता प्रयागराज की जनता से अपील करेगी की। हम सभी अन्नदाता का साथ दें और अपनी दुकान, व्यापार,को 1 दिन के लिए  बंद करें और अन्नदाताओं को समर्थन करें। ज़िला अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मनमाना कृषी बिल लाकर सिर्फ और सिर्फ अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचना चाहती है। जब किसान ने किसी नए कृषि कानून की मांग ही नही की तो क्यों केंद्र सरकार किसानों पर ज़बरदस्ती कृषि बिल थोपना चाहती है। सरकार अगर चाह ले तो कृषि कानून तुरंत खत्म हो सकता है, पर सरकार सिर्फ किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। दक्षिण विधान सभा के अध्यक्ष मोहम्मद जैद ने कहा हम किसान भाइयों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की मांग जायज है जिसे जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।
पश्चिमी विधान सभा के अध्यक्ष राम लखन चौरसिया जी ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने नारा दिया था। 'जय जवान जय किसान' लेकिन आज दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है मोदी जी के राज्य में इस नारे का मतलब ही बदल गया। 'मार जवान मर किसान' मे बदल गया हम सब किसानों के कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं।
उत्तरी विधान सभा के अध्यक्ष आर आर मिश्रा जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जो किसान हमारी थाली में अन्न पहुंचाने का काम करते हैं। मोदी सरकार को आज उन्हीं किसानों की कोई चिंता ही नहीं है।                                         


डीआईजी ने वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई

कार्यालय जिलाधिकारी/नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। 58 वें सिविल डिफेन्स स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी डीआईजी सर्वेश त्रिपाठी ने ध्वजा उत्तोलन राष्ट्र गान के उपरान्त वार्डेन्स वालेन्टियर्स को शपथ दिलाई। डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा ने वर्ष भर किये गये कार्यो बताया चीफ वार्डेन अनिल कुमार ने मुख्य अतिथियो को स्मृती चिन्ह भेटं किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स वार्डेन्स द्वारा कोविड 19 वैश्विक महामारी लाक डाऊन में निष्काम सेवा से जिला प्रशासन पुलिस स्वास्थ विभाग,नगर निगम वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति क्रमित की पहचान व दवा वितरण राशन वितरण मास्क वितरण के साथ साथ बुजुर्ग बीमार लोगो के घरो तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई प्रवासी मजदूरो छात्रो को बसो द्वारा उनके मूल निवास भेजने के साथ वर्तमान समय कोविड 19 जांच केन्द्रो पर नागरिको की  जांच कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया है,संगठन को गतिमान बनाएं रखने के लिए निरन्तरता आवश्यक है। उक्त विचार जिलाधिकारी/कन्ट्रोलर ने कहे।डी आई जी सर्वेश त्रिपाठी ने सिविल डिफेन्स का प्रत्येक वार्डेन्स सीधे आम जन मानस से जुड़ा है। जिला व पुलिस प्रशासन की महत्वपूण कड़ी है मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। मुख्य अतिथीयो द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो के लिए वार्डेन्स वालेन्टियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में दिल्ली से आई चीफ वार्डेन सध्या गौतम सुधीर सक्सेना राजीव भनोट एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी महेन्द्र सक्सेना आर के तिवारी राम जी पाण्डे डा रमा सिंह रौनक गुप्ता डा० शंशाक ओझा मो० याकूब नागेन्द्र अस्थाना एम राय सुरेन्दर यादव अबरार खाँ आशीष बाजपेई प्रवीण कुमार फूल चन्द्र ललित कुमार मनी मेहरा सहित सभी डिवीजन के पदाधिकारी वार्डेन्स स्वयं सेवक मौजूद रहे।                                                


'पुलिसमित्र' का रक्तदान शिविर का आयोजित

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। रविवार को पुलिस मित्र"के द्वारा "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन काल्विन ब्लड बैंक प्रयागराज में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। पुलिस मित्र की तरफ से रक्तदान शिविर अब "प्रत्येक महीने" के "प्रथम रविवार" को आयोजित किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "जनवरी माह" में "स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 26 जनवरी 2021" को "माघ मेले के पुलिस लाइन" में आयोजित किया जाएगा। जिसमे लनभग 500 यूनिट रक्तदान किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में रक्तदान की शुरुआत दो दम्पतियों "अमित अग्रवाल एवं माधुरी अग्रवाल" द्वारा अपने "शादी की सालगिरह" के अवसर पर  किया गया। अमित अग्रवाल पुलिस मित्र के सदस्य तो थे कि इनकी पत्नी माधुरी भी अपने पति और पुलिस मित्र से प्रेरित होकर रक्तदान करने का फैसला किया और शादी की सालगिरह पर आज स्वैच्छिक रक्तदान किये। इसके पाश्चत पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्ति मीडिया सेल प्रभारी उ0नि0 श्री रवि प्रकाश द्वारा रक्तदान किया गया। रवि प्रकाश का यह प्रथम रक्तदान था जिन्होंने रक्तदान तो किया ही साथ ही साथी पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों को इस मुहिम का हिस्सा बनने एवं रक्तदान करने हेतु प्रेरित भी किये।
इसके पश्चात अपने "बेटे की जन्मदिन" के अवसर पर अंकित यादव जी द्वारा रक्तदान किया गया। इनके द्वारा यह सन्देश दिया गया कि इंसान अपने बच्चो के जन्मदिन पर दूसरों को रक्तदान कर अगर जीवन देना शुरू कर दे तो देश मे किसी की मृत्यु रक्त के अभाव में कभी नही होगी। इसके बाद पत्रकार बन्धु श्री राजुल जी द्वारा "अपने जन्मदिन" के अवसर पर रक्तदान किया गया। इनके द्वारा देश को सन्देश दिया गया कि देश का युवा देश को बदल सकता है, रक्तदान की क्रांति ला सकता , रक्तदान से दूसरों को जान बचा सकता है। इसलिए युवाओ की भागीदारी बहुत जरूरी है।इसके बाद महिला पत्रकार मनु जी एवं विशाल जी द्वारा रक्तदान किया गया। बेसिक शिक्षा के प्रिंसिपल ओम नारायण , रचित अग्रवाल, विवेक, अनुराग वैश्य , पूनम सिन्हा, दिलीप , वैभव, मोहम्मद रिज़वान एवं कुल 20 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस शिविर में सभी रक्तदानियों  द्वारा सोशल डिस्टसिंग का पालन किया गया और मास्क तथा सेनेटाइजर  का प्रयोग कर सावधानी बरतते हुए रक्तदान किया गया। "पुलिस मित्र" समूह आज उत्तर प्रदेश के साथ साथ भारत के अन्य राज्यो में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। पुलिस मित्र द्वारा अयोजित यह 10वां शिविर था। इसके साथ ही "पुलिस मित्र" की वेबसाईट www.policemitraa.org का भी शुभारंभ 19 अगस्त 2020 को आईजी प्रयागराज रेंज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया जा चुका है, जिसके माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर भी सकता है और वास्तविक जरूरतमंद रक्त प्राप्त भी कर सकता है। इसके पूर्व पुलिस मित्र का शिविर 17 सितंबर 2020 को लगाया गया था, जहा 25 लोगो ने रक्तदान किया था। "पुलिस मित्र" द्वारा अब तक लगभग 1500 से ऊपर व्यक्तिओ की जान बचाई जा चुकी है। इस अवसर पर पुलिस मित्र के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, कुँवर जी तिवारी, आशीष शुक्ल, विकास सिंह, आदित्य निषाद एवं आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।


हिमाचल का सड़ा हुआ सेबः कांग्रेस सांसद

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक बोली के लिए काफी चर्चित हैं। लेकिन उनकी ये आदत कई बार उन्हें महंगी पड़ चुकी है। विवाद चाहे शिवसेना के साथ रहा हो या दिलजीत दोसांझ के साथ दोनों ही बार कंगना काफी ट्रोल हुई हैं। हाल ही में कंगना ने लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल का सड़ा हुआ सेब करार दे दिया।           


भारतः 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हुई

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 482 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 36,011 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 96,44,222 पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 4,03,248 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 41,970 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। भारत में अब तक 91,00792 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1,40,182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।           


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...