सोमवार, 16 नवंबर 2020

भारत ने विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ जी की ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा पूरे विश्व को, मानवता को, शांति, अहिंसा और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है। ये वो संदेश हैं जिनकी प्रेरणा विश्व को भारत से मिलती है, इसी मार्गदर्शन के लिए दुनिया आज एक बार फिर भारत की ओर देख रही है। संतों से अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी में मैं आचार्यों, संतों से एक आग्रह करना चाहता हूं कि जिस प्रकार आजादी के आंदोलन की पीठिका भक्ति आंदोलन से शुरु हुई। वैसे ही आत्मनिर्भर भारत की पीठिका तैयार करने का काम संतों, आचार्यों, महंतों का है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महापुरुषों का, संतों का विचार इसलिए अमर होता है, क्योंकि वो जो बताते हैं, वही अपने जीवन में जीते हैं। आचार्य विजय वल्लभ जी कहते थे कि साधु, महात्माओं का कर्तव्य है कि वो अज्ञान, कलह, बेगारी, आलस, व्यसन और समाज के बुरे रीति रिवाजों को दूर करने के लिए प्रयत्न करें।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आचार्य विजयवल्लभ जी का जीवन हर जीव के लिए दया, करुणा और प्रेम से ओत-प्रोत था। उनके आशीर्वाद से आज जीवदया के लिए पक्षी हॉस्पिटल और अनेक गौशालाएं देश में चल रहीं हैं। ये कोई सामान्य संस्थान नहीं हैं, ये भारत की भावना के अनुष्ठान हैं, ये भारत और भारतीय मूल्यों की पहचान हैं।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास आप देखें तो आप महसूस करेंगे, जब भी भारत को आंतरिक प्रकाश की जरूरत हुई है, संत परंपरा से कोई न कोई सूर्य उदय हुआ है। कोई न कोई बड़ा संत हर कालखंड में हमारे देश में रहा है, जिसने उस कालखंड को देखते हुए समाज को दिशा दी है। आचार्य विजय वल्लभ जी ऐसे ही संत थे।                              


जला कर ही क्यों करते है 'अंतिम संस्कार'

अंतिम संस्कार के दौरान जब शरीर को अग्नि दी जाती है तो उस से पहले शव को श्मशान तक ले जाया गया होता है उसी शैय्या का एक बांस निकालकर उससे शव के सिर पर चोट किया जाता है जिसे कपाल क्रिया कहा जाता है। इस से सांसरिक जीवन में फंसा व्यक्ति इस मोह माया के बंधन से मुक्त हो जाता है।


अंतिम संस्कार के बाद यह क्रिया भी जरूरी


अंतिम संस्कार के अंत में परिवार के लोग श्मशान से वापस घर लौटे समय 5 लकड़ी के टुकड़े 3 दाएं हाथ में और 2 बाएं हाथ में रखते हैं और शव दाह से उलटी दिशा में खड़े होकर सिर से ऊपर से लकड़ियों को पीछे की ओर फेंकते हैं और वापस घर लौट चलते हैं। इसके बाद वापस पीछे मुड़ कर नहीं देखा जाता है। इस क्रिया के माध्यम से परिवार वाले कहते हैं कि अब तुम पंचतत्व में विलीन होकर इस संसार का मोह त्याग दो।               


मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,30,070 हुआ

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है तथा 43 हजार से अधिक और मरीजों के ठीक होने के साथ ही रिकवरी दर बढ़कर 93.27 फीसदी हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 30,548 नए मामले सामने आने से इसके संक्रमितों की संख्या 88.45 लाख हो गयी है, वहीं सक्रिय मामले 13,738 कम होकर 4,65,478 हो गए। इस अवधि में 43,851 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 82.49 लाख से अधिक हो गई है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,30,070 हो गया है।               


कब्जे को लेकर धमकी भरा ऑडियो वायरल

काशीपुर। नौगजे पीर बाबा के कब्रिस्तान की भूमि पर इंटर कॉलेज बनाने को लेकर दो पक्षों में फोन पर धमकी का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कमेटी सदर एक व्यक्ति को साफ तौर पर धमकी दे रहे हैं। बता दें कि मामला मानपुर रोड स्थित नौ गजा पीर बाबा की दरगाह के पास 7 एकड़ भूमि पर स्थित कब्रिस्तान का है। जिस पर कब्रिस्तान कमेटी द्वारा इंटर कॉलेज बनाने को लेकर एक पत्थर शिलान्यास के रूप में रखा गया था। शिलान्यास की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई।                 


हैकर्स बना रहे हैं बैंकों की फर्जी वेबसाइट

पालूराम


नई दिल्ली। डिजिटल प्लेटफॉर्म बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फर्जीवाड़ों के केस में भी वृद्धि हुई है। दरअसल, ऑनलाइन धोखाधड़ी के केस तो अकसर सामने आते ही हैं, लेकिन अब इंटरनेट पर बैंकों की फर्जी वेबसाइट भी चल रही है। जिससे ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है। यह फर्जी वेबसाइट ग्राहकों के पास कई तरह के मैसेज भी भेजते हैं। जिसको लेकर अब बैंक लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। बैंक अपने ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि वह फर्जी सूचनाओं से दूर रहें। किसी भी अंजान लिंक को नहीं खोलें, वरना आपके खाते से रकम गायब हो सकती है।


वहीं, अब इस मामले को लेकर एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को फर्जी मैसेज से सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। बैंक ने कहा कि अगर इंटरनेट मीडिया पर बैंक के नाम से कोई एकाउंट है तो वह ब्लू टिक को देखकर ही उस पर कुछ लिखें। इसके अलावा एसबीआई के नाम पर अगर कोई अन्य एकाउंट दिख रहा है तो उस पर एटीएम पिन, कार्ड नंबर, ओटीपी कभी भी साझा नहीं करें। इस मामले में एसबीआई कैंट के मुख्य प्रबंधक हरीश वाधवा का कहना है कि बैंक वेबसाइट पर अपना खाता और पासवर्ड अपडेट करने के लिए कभी नहीं कहता है।                                           


छेड़खानी के विरोध में लड़की को जिंदा जलाया

वैशाली। बिहार के वैशाली में लड़की को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 15 दिन बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए लोगों ने रविवार देर रात प्रदर्शन किया, हालांकि पुलिस की दखल के बाद देर रात ही लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


दरअसल, वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर 20 साल की एक युवती को गांव के दबंगों ने जिंदा जला दिया था। घटना  देसरी थाने के रसूलपुर हबीब की है। गांव के ही कुछ लड़कों ने छेड़खानी को लेकर विवाद के बाद लड़की पर केरोसिन डाल जिंदा जला दिया। लड़की का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा था, जहां 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई।


लड़की के घरवालों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी के घरवालों से छेड़खानी की शिकायत की तो दबंग लड़के ने अपने दो साथियो के साथ लड़की को घर के पास पकड़ लिया और जिंदा जला दिया। वारदात के 15 दिन बाद कल देर रात पीड़िता की पटना PMCH में मौत हो गई है। वारदात के 15 दिन गुजरने के बाद भी इस खौफनाक वारदात के सभी आरोपी फरार हैं।                              


20 हजार से अधिक आबादी, क्षेत्र बनेगा नगर

20 हजार से अधिक की आबादी वाले गाँव पाएंगे शहरी सुविधा मिलेगा नगर पालिका परिषद का दर्जा


संदीप मिश्र


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीस हजार से अधिक आवादी वाली ग्राम पंचायतो को लेकर किया बड़ा एलान। लखनऊ में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 20,000 से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों या एक लाख से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतो को नगर पालिका परिषद बनाकर शहरी दर्जा देने जा रही है। इसके लिए नगर विकास विभाग को 31 दिसंबर तक इसके लिए मोहलत दी गई है। जनगणना का काम इसके बाद शुरु होने की संभावना है। राज्य सरकार बड़े गांव और आबादी वाले क्षेत्रों में बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के उद्देश से इन्हें नगर पंचायत या फिर नगर पालिका परिषद बनाने का विचार किया है। नगर विकास विभाग द्वारा सीमा विस्तार वा नई निकायों के गठन का काम जनगणना की तैयारियों के चलते रोक दिया गया था। परंतु 31 दिसंबर तक जनगणना का काम नहीं होना है। इसलिए नगर विकास विभाग तब तक नई पंचायतो वा नगर पालिका परिषद बनाने का काम करेगी।                                  


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...