शनिवार, 7 नवंबर 2020

अन्य देशों की तुलना में मृत्यु दर अधिक

भारत में, शिशु मृत्यु दर स्वास्थ्य देखभाल की कमी के कारण अन्य देशों की तुलना में अधिक है: डॉ मोहम्मद वसी बेग


शाहाबाद। नेशनल काउंसिल फॉर प्रोएक्टिव एजूकेशन एंड रिसर्च के चेयरमैन डॉ एम वसी बेग के अनुसार शिशु संरक्षण दिवस, 7 नवंबर को मनाया जाता है ताकि शिशुओं की रक्षा, संवर्धन और विकास के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। इसमें कोई शक नहीं कि शिशु कल के नागरिक हैं। इसलिए, उनकी रक्षा करना आवश्यक है क्योंकि वे दुनिया का भविष्य हैं। 7 नवंबर को शिशु सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिशुओं की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और शिशुओं की उचित देखभाल करके उनके जीवन की रक्षा करने के लिए दिवस मनाने का उद्देश्य है। यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि उचित सुरक्षा और उचित देखभाल की कमी के कारण, नवजात शिशुओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर साल 25 मिलियन बच्चों के जन्म के साथ भारत में दुनिया के वार्षिक बच्चे के जन्म का लगभग पांचवां हिस्सा होता है। हर मिनट उन शिशुओं में से एक की मृत्यु हो जाती है।
सभी मातृ मृत्यु का लगभग 46 प्रतिशत और नवजात मृत्यु का 40 प्रतिशत प्रसव के दौरान या जन्म के 24 घंटे बाद होता है। प्री-मेच्योरिटी (35 फीसदी), नवजात संक्रमण (33 फीसदी), जन्म के समय होने वाला एक्सफिक्सिया (20 फीसदी) और जन्मजात विकृतियां (9 फीसदी) नवजात मौतों के प्रमुख कारणों में से हैं।
फिर भी, प्रसव के दौरान और बाद में मृत्यु कुशल जन्म परिचारक और आपातकालीन प्रसूति देखभाल तक पहुंच को सक्षम करने से काफी हद तक रोका जा सकता है। नए जन्म के बाद की अवधि में, जीवित रहने की दर भी तेजी से और अनन्य स्तनपान और खसरा और अन्य टीके से बचाव रोगों के खिलाफ टीकाकरण के साथ तेजी से बढ़ती है।
भारत में लगभग 3.5 मिलियन बच्चे बहुत जल्दी पैदा हो जाते हैं, 1.7 मिलियन बच्चे जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं, और हर साल विशेष नव-जन्म देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) से एक मिलियन नए-जन्म होते हैं। ये नव-जन्म मृत्यु, स्टंटिंग और विकासात्मक देरी के उच्च जोखिम में रहते हैं।
अंत में, मैं कह सकता हूं कि, भारत में शिशु मृत्यु दर स्वास्थ्य देखभाल की कमी के कारण अन्य देशों की तुलना में अधिक है। सरकार ने इसे लागू करके शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए एक प्रभावी उपाय की घोषणा की है। बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, जागरूकता की कमी और जनसंख्या के बढ़ते बोझ के कारण शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी नहीं आई है। शिशु कल के नागरिक हैं, और उनकी सुरक्षा करना आवश्यक है क्योंकि वे दुनिया के भविष्य हैं।              


अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरे

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अपने साथियों संग सेलिब्रेट किया। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फाइनल- भिड़ेंगे हैदराबाद-दिल्ली- विराट का सपना फिर टूटा हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले कोहली ने पत्नी अनुष्का और टीम के साथी खिलाडि़यों के साथ शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया। विराट-अनुष्का का खूबसूरत बॉन्ड सोशल मीडिया पर वायरल है। कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जाहिर किया है। लेकिन सबसे दिलचस्प है प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाने के साथ खुशी के आंसू बहते हुए इमोजी को शेयर किया है। विरुष्का की जोड़ी फैंस और सेलेब्स दोनों के बीच बहुत पसंद की जाती है। शादी से पहले दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक एड के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपनी-अपनी फील्ड में कामयाब हो चुके थे। विराट और अनुष्का 2013 की मुलाकात के बाद कई जगह देखे जाने लगे थे। कभी फील्ड में, कभी पार्टी या अन्य जगह। लेकिन हमेशा की तरह दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त बताया।                  


नंगे होकर दोड़़ रहें थें एक्टर मिलिंद, केस दर्ज

नंगे होकर दौड़ रहे थे यह अभिनेता, FIR दर्ज, पत्नी ने ही की तस्वीरें क्लिक…


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन हाल ही में गोवा के बीच पर नेकेड होकर दौड़ते नजर आए थे। उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी। अब इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी ने क्लिक की थी और इसके कैप्शन में मिलिंद ने लिखा- 55 एंड रनिंगः ट्वीट के मुताबिक कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। बता दें कि धारा 294 अश्लील अभिनय और गानों के लिए है और आईटी एक्ट की धारा 67 अश्लील सामग्री को इलैक्ट्रॉनिक फॉर्म में पब्लिश और शेयर करने के खिलाफ है। ये शिकायत गोवा सुरक्षा मंच द्वारा दी गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है। बता दें कि हाल ही में मॉडल-एक्टर पूनम पांडे के खिलाफ भी गोवा में न्यूड शूट करने के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।               


किसानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मायावती ने की निंदा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने निंदा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि पराली जलाने की कार्रवाई में किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।               


तीसरे दिन भी होती रही गायब बच्ची की तलाश

तीसरे दिन भी होती रही गायब बच्ची की तलाश


मंझरिया। सन्त कबीर नगर बेलहर थाना क्षेत्र के औरहिया मंझरिया में गायब बच्ची की तलाश में डाग स्क्वायड व स्थानीय पुलिस की टीम करतीं रही बच्ची की तलाश लेकिन कोई पता नहीं चल सका इस दौरान एसपी ब्रेजेश सिंह ,सीओ राजेश कुमार ,भी मौके का जायजा लिया लेते रहे। उसी दौरान दुधारा पुलिस,बेलहर पुलिस भी मौके पर मौजूद थीं। ड्रोन कैमरे से भी खोज की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा सका हालांकि देर शाम तक सच आपरेशन चलाया गया परिजनों को अभी किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बेलहर थाना क्षेत्र के औरहिया मंझरिया निवासी राम शंकर सिवान में मडाई करा कर रखे धान को ढोने का कार्य कर थे।एक चक्कर धान घर पहुचाने के बाद जब वह लोग दूसरी बार खेत की तरफ जा रहे थे कि उनकी छोटी पुत्री अर्चना भी उनके पीछे पीछे वहां पर गई।जब वह पुनः धान लेकर घर आ रहे थे तो अर्चना को घर चलकर भोजन करने और उसके बाद पुनः आने की बात कहें तो अर्चना यह कर मना कर दी कि हम भोजन करके आए हैं आप लोग जाओ और वह वही धान के पास बैठेगी।रामशंकर ने बताया कि जब वह लोग पुनः खेत पर पहुंचे तो वह वहां मौजूद नही थी इसके बाद यह लोग उसे घर ,गांव और खेत के पास स्थित जंगल और नदी के आस पास ढूंढने लगे।देर शाम तक परिजनों ने हर उस जगह ढूढा जहां उसके जाने की उन्हे आशंका थी।जब देर शाम तक बच्ची की कोई जानकारी परिजनों को नही मिली तो वह लोग थाने पर तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किए।पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गुरुवार को उसके कमरे कपड़े व गले का चैन सीवन में मिला जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका शुक्रवार कोई एसपी ब्रेजेश सिंह ,सीओ राम प्रकाश बेलहर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दुधारा SO राम प्रकाश यादव डांग स्क्वायड टीम व ड्रोन कैमरा साथ पहुंचे दिन भर सर्च ऑपरेशन शाम तक चल लेकिन मासूम बच्ची की तलाश नहीं कर पाई परिजनों किसी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने कहा गाय बच्ची को खोज के पुरी तरह पुलिस लगी हुई है जल्द मामले की खुलासा किया जायेगा।               


पुलिस लाइन में परेड का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगणों को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परेड कराया


बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगणों को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परेड कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को शस्त्राभ्यास व शस्त्रो के कलपुर्जो के खोलने, जोड़ने व रख रखाव का प्रशिक्षण दिया गया। बाद परेड क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा , बैरक, भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजाराम यादव तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।                 


काली मिट्टी के बने दीयें जाएंगे 'अयोध्या' नगरी

निजामाबाद की काली मिट्टी के बने दिए जाएंगे श्री राम के अयोध्या नगरी


आजमगढ़। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में कोई मांगलिक कार्य हो और उसमें आजमगढ़ जिले की महक न शामिल हो यह हो ही नहीं सकता। यही कारण है की इस बार सारे विवादों को दूर करते हुए। जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं इस बार की देव दीपावली को भी ऐतिहासिक बनाया जा रहा। इसके तहत आजमगढ़ जिले के निजामाबाद की मशहूर ब्लैक पाटरी उद्योग भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा। व्यापार से जुड़े लोग भगवन श्री राम की जन्मभूमि को रौशन करने के लिए दीए तैयार कर रहे हैं। 50 एम एल तेल की क्षमता वाले ज्यादातर दीये तैयार हो चुके हैं। शेष और तैयार किया जा रहा। मशहूर दत्तात्रेय धाम की मिट्टी से अयोध्या के गुलजार होने से क्षेत्र के लोग भी काफी प्रशन्न हैं। ब्लैक पाटरी उद्योग से जुड़े लोग जल्द ही जीएस डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अयोध्या भेजने की तैयारी में जुटे हैं। इसके पूर्व भी अयोध्या में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में निजामाबाद के कुम्हार दीया भेजते रहे हैं। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीये देश ही नहीं पूरी दुनियां में प्रसिद्ध हैं। योगी सरकार द्वारा इसे एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने के बाद इस कारोबार ने काफी प्रगति की है।शासन द्वारा ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनित करने के बाद इसके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है। इस बार अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है, लेकिन यहां के शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख दीये अध्योध्या भेजने का फैसला लिया है। दिये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसे जल्द ही अयोध्या भेजा जाएगा। दीपक तैयार करने में जुटे कुम्हार का कहना है कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कि हमारे तैयार किये गए दीपक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर जलाए जाएंगे। एक लाख के करीब दीपक तैयार है। जल्द ही इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...