शनिवार, 7 नवंबर 2020

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरे

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अपने साथियों संग सेलिब्रेट किया। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फाइनल- भिड़ेंगे हैदराबाद-दिल्ली- विराट का सपना फिर टूटा हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले कोहली ने पत्नी अनुष्का और टीम के साथी खिलाडि़यों के साथ शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया। विराट-अनुष्का का खूबसूरत बॉन्ड सोशल मीडिया पर वायरल है। कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जाहिर किया है। लेकिन सबसे दिलचस्प है प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाने के साथ खुशी के आंसू बहते हुए इमोजी को शेयर किया है। विरुष्का की जोड़ी फैंस और सेलेब्स दोनों के बीच बहुत पसंद की जाती है। शादी से पहले दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक एड के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपनी-अपनी फील्ड में कामयाब हो चुके थे। विराट और अनुष्का 2013 की मुलाकात के बाद कई जगह देखे जाने लगे थे। कभी फील्ड में, कभी पार्टी या अन्य जगह। लेकिन हमेशा की तरह दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त बताया।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...