मंगलवार, 3 नवंबर 2020

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर ट्वीट किया

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर के क्या ट्वीट


भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय 
सिंह ने आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट किया है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं। लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है। वह हैक’ हो सकती है। देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।


28 सीटों पर 3 घंटों में 15 प्रतिशत मतदान

मध्यप्रदेश उपचुनाव 28 विधानसभा सीटों पर तीन घंटों में लगभग 15 प्रतिशत मतदान


भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए आज सुबह सात बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों और कोविड संबंधी दिशानिर्देशों के बीच मतदान प्रारंभ हुआ। शुरूआती तीन घंटों में औसतन 12 से 15 प्रतिशत मतदान होने की खबरें हैं। यहां पहुंची खबरों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कुल 9 हजार 361 मतदान केन्द्रों पर 63 लाख 67 हजार से अधिक मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतों की गणना 10 नवंबर को संबंधित विधानसभा क्षेत्र या जिला मुख्यालय पर होगी। उपचुनाव में कुल 355 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदान के लिये 13 हजार 115 बैलेट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपेट जिलों में उपलब्ध कराए गए हैं। मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल भी हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
पुलिस, मजिस्ट्रेट और मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। कोविड-19 से बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान के बाद ईव्हीएम स्ट्रॉंग रूम में लाई जायेंगी। केन्द्रीय प्रेक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए ईव्हीएम मशीनों को सील किया जायेगा। राज्य में जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करैरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
इनमें से 16 सीट ग्वालियर चंबल अंचल से हैं। कुल 28 सीटों में से 25 पर संबंधित विधायकों के त्यागपत्र और 03 अन्य पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। इन 28 सीटों में से 27 पर कांग्रेस का और एकमात्र आगर सीट पर भाजपा का कब्जा था। उपचुनाव में राज्य के 12 मंत्रियों और कुछ पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है। पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट (भाजपा, सांवेर) और गोविंद सिंह राजपूत (भाजपा, सुरखी) की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी।
इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (सांची), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एदल सिंह कंसाना (सुमावली), कृषि राज्य मंत्री गिर्राज डंडोतिया (दिमनी), सहकारिता राज्य मंत्री ओपीएस भदोरिया(मेहगांव), ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (डबरा) और लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ (पोहरी) की प्रतिष्ठा भी दाव पर है। राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया(बामोरी), बृजेंद्र सिंह यादव (मुंगावली), बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर), राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) और हरदीप सिंह डंग (सुवासरा) चुनाव मैदान में हैं।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बौद्ध बसपा के टिकट पर भांडेर से चुनाव मैदान में हैं। वे पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा भांडेर से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बसपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख फूल सिंह बरैया भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बामोरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल भी कांटे की टक्कर में हैं। वे पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दो सौ तीस सदस्यीय राज्य विधानसभा में वर्तमान में 201 विधायक हैं। इनमें से भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। कुल 29 सीट रिक्त हैं, जिनमें से 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दमोह सीट हाल ही में कांग्रेस विधायक राहुल सिंह के हाल ही में विधायक पद से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुयी है।               


कुटीर उद्योग क्या है और कैसे करें उधोग ?

कुटीर उद्योग क्या है, इसके कितने प्रकार हैं। क्या महत्व है? आदी के लिए पिछले आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
कुटीर उद्योग का चुनाव कैसे किया जाए? हमारा उद्योग क्या हो जिससे हम व्यापारिक दृष्टि से भी सुदृढ बनें।


ये सवाल बहुत ही महत्वपूर्ण है आज के परिदृश्य में किस प्रकार के उद्योगों को चुना जाना चाहिए। यदी आपका कोई पारंपरिक उद्योग नहीं है, आपको नवीन रूप से किसी उद्योग को प्रारंभ करना है। इसमें जिन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए वो इस प्रकार है।


1. आप स्वयं उस कार्य में कुशल होने चाहिए।
2. आपके उत्पाद की माँग उस बाज़ार में होनी चाहिए जहाँ तक आप अपने उत्पादों को पहुँचा सके। 
3. आपके उत्पाद के लिए कच्चे माल भी आपके आस -पास सुगमता से उपलब्ध हो।
4. बाज़ार में उसकी माँग का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।


आपने कुटीर उद्योग के अनेक प्रकारों के विषय में पढ़ा है जो स्थान और उनके उत्पादन के स्वरूप पर निर्भर करता है। परंतु आज के परिदृश्य में जिस प्रकार ग्लोबलाइजेशन देखने को मिल रहा है। तो वस्तुएं की खपत गाँव और शहरों में एक ही प्रकार से गाँव के लोग भी विलासिता के चीजों का उपभोग उसी तरह करते हैं, जैसे शहर के। तो ये बंधन नहीं रह जाता कि आप गाँव में हैं तो सिर्फ ग्रामीण कुटीर उद्योग को ही अपनाएं। अपने कार्य में कुशल होना:- ये आपके उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। आपके उत्पाद की गुणवत्ता हीं आपको बाज़ार में बने रहने में मददगार साबित होगी। दूसरी बात कुटीर उद्योग बहुत छोटे लागत से प्रारंभ किया जाता है। इसे आप खुद की मदद से हीं कर सकते हैं।


नजदीकी बाजारों में उत्पाद की माँग।


कुटीर उद्योग में एक कुशल कारीगर खुद निर्माण भी करता है। खुद बाज़ारों तक भी ले कर जाता है ऐसे में वह बहुत दूर नहीं जा सकता है। ऐसे में उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए की अपनें उत्पादों को नजदीक में बेच सके जिससे उसके उत्पादन की छमता का ह्रास बाज़ार ढूंढ़ने में न हो। कच्चे माल की सुगमता से उपलब्धता:- कच्चे माल यदी सुगमता से और आस-पास उपलब्ध न हों ऐसी परिस्थिति में लागत मूल्य बढ़ सकता है जिससे वस्तुओं की बिक्री प्रभावित हो सकती है।बाज़ार में वस्तु की माँग:- उद्योग लगाते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए की आपके उत्पादों की माँग बाज़ार में हो जिससे आपके उत्पाद की ख़पत में सुगमता हो।


अलकायदा के खिलाफ हवाई हमले में 50 ढेर

पेरिस। फ्रांस ने माली में मंगलवार को आतंकवादी संगठन अल-कायदा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने बताया कि फ्रांस के बरखाने विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए। पर्ली ने ट्वीट कर कहा, “तीस अक्टूबर को बरखाने सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए तथा इस हमले के दौरान उनके उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है।गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 सहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरु किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित, 5000-मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।                                              


टीम के बाहर होतें ही वाटसन ने लिया संन्यास

सिडनी। आस्ट्रेलिया टीम के आलराउंडर शेन वाटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद मंगलवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। बता दें कि वाटसन 39 वर्षीय खिलाड़ी 2016 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका थे। उन्होंने पिछले साल आस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग को अलविदा कह दिया था।
वाटसन ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा कि किक्रेट की शुरुआत बचपन में तब हुई थी जब मैंने एक टेस्ट मैच देखते हुए अपनी मां से कहा था कि मैं आस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना चाहता हूं।                 


मुंगेलीः चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

मुंगेली। जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सगे चाचा ने मासूम भतीजी से कई बार रेप किया। उसे भगाकर मदकू द्वीप ले गया। वहां मंदिर में रखकर मासूम के साथ संबंध बनाए। लौटने के बाद जब माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और मेडिकल टेस्ट कराया गया। 12 साल की मासूम के गर्भ में 7 हफ्ते का बच्चा था। इसकी पुष्टि के लिए सोनोग्राफी कराई गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मासूम का गर्भपात कराने के लिए पुलिस अस्पताल के चक्कर काट रही है। घटना मुुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने 20 अक्टूबर को अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पाक्सो एक्ट, 376-क, ख, 363 और 366 के तहत अपराध दर्ज किया है।                   


कोरोना के 38, 310 नए केस सामने आए

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की कोरोना के मोर्चे पर लड़ाई जारी है, इस लड़ाई का फिलहाल एक ही लक्ष्य है, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। इस बीच देश में कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में थोड़ी राहत जरूर मिली है।पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 310 नए केस सामने आए हैं और 490 लोगों की जान गई है। कोरोना के मरने वालों की कुल संख्या 1,23,097 हो गई है।            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 04, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-80 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 04, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:25, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 15+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



चीन की चिंता बढ़ाने वाला अभ्यास शुरू

नई दिल्ली/ वॉशिंगटन डीसी /टोक्यो/ सिडनी। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के मालाबार नौसेना अभ्यास का पहला चरण शुरू हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम में शुरू हुआ। यह अभ्यास इन चारों देशों के बीच रणनीतिक संबंध को दर्शाता है। सैन्य अभ्यास तीन दिन तक चलेगा और शुक्रवार को खत्म होगा। इन चारों देशों के नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17-20 नवंबर के बीच अरब सागर में शुरू होगा। पिछले हफ्ते भारत ने यह घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा, जिस पर अमेरिका ने सहमति जताई थी।


बरोदा का उपचुनाव, बनेगें 14वें विधायक

राणा ओबराय


हरियाणा गठन से बरोदा के उपचुनाव तक अब बनेगा 14वां विधायक


चंडीगढ। पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद 1967 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ। हरियाणा के गठन के बाद पहले विधानसभा परिसीमन में बरोदा विधानसभा भी बनाई गई थी और इसे 2009 तक आरक्षित रखा गया। 1967 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की सीट से रामधारी गौड़ ने जीत हासिल की थी। अब तक हरियाणा में 13 आम चुनाव हो चुके हैं। बरोदा में यह अबकी बार हो रहा उपचुनाव 14वां चुनाव है। गौर रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा यहां से विधायक चुने गए थे और वे 2009 से पहली बार विधायक बने और लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। इसी साल अप्रैल महीने में बरोदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अब उपचुनाव करवाया जा रहा है।               


सोमवार, 2 नवंबर 2020

संक्रमण के संपर्क में आया डब्ल्यूएचओ

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयसिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। घेब्रेयसिस ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ के कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैं खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर रहा हूं। आगामी कुछ दिनों तक मैं घर से ही काम करूंगा।”                 


24 घंटे में कोरोना के 45,230 नए मामले

कोरोना से 496 मौतें 24 घंटे में 45,230 नए मामले, जानिए एक्टिव केस की संख्या।


नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में कोरोना को लेकर और सावधान रहने की जरूरत है। आंकड़ें भले ही कोरोना में गिरावट की कर रहे हों लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में45,230 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और496 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 1,22,607 लोग मौत के मुंह में चले गए हैं। देश में कुल मरीजों की संख्या 82 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7544798 के पार पहुंच गई है। एक्टिव केस भी घटकर 5,61,908 पर आ गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, एक नवंबर तक कोरोना वायरस के कुल 11,07,43,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 8.55 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी। अक्टूबर में 71.61% संक्रमण के मामले कम हुए हैं। मौतों में 70.57% की कमी आई है। अब देश में हर 10 लाख में 5,908 नए मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक ये आंकड़ा 7-8 हजार तक पहुंच गया था. कोरोना संक्रमण से सितंबर में 33,255 मौतें दर्ज की गई जो अक्टूबर में, 23,500 ही दर्ज की गई सितंबर की तुलना में अक्टूबर में 29 फीसदी कम मौतें दर्ज की गई। वहीं शनिवार को 46 हजार 963 नए मामले दर्ज किए जो बीते चार दिनों में सबसे कम रही।               


फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ आपत्तिजनक

ए एमयू के छात्र नेता फरहान जुबैरी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश, फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ दिए आपत्तिजनक बयान


पेरिस। एम यू के छात्र नेता फरहान जुबैरी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश, फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान फ्रांस को लेकर पिछले कुछ दिन से पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस के खिलाफ कुछ प्रदर्शन यूपी में भी हुए थे। जिसके बाद अब ऐसे लोगों पर योगी सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जुबैरी के तत्काल गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि जुबैरी ने फ्रांस और ईसाइयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके साथ ही जुबैरी ने ईसाइयों के कत्लेआम को सही भी ठहराया था।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरहान जुबैरी फिलहाल फरार चल रहा है। यूपी पुलिस उसकी गहन तलाश कर रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापे मार रही है।आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा गया है। कि 29 अक्टूबर की शाम 4 बजे एएमयू अलीगढ़ के छात्र नेता फरहान जुबैरी द्वारा डक प्वाइंट से बाब-ए सैय्यद गेट तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित मोहम्मद पैगंबर के कार्टून को लेकर धर्म विशेष का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों को जान माल की धमकी दई गई है। एफआईआर में आगे कहा गया है। कि इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी से जनमानस में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होना स्वाभाविक है। इसलिए छात्र नेता फरहान जुबेरी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एवं धमकी के संबंध में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाए।               


अमेरिकी चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकीं




बैडमिंटन स्टार सिंधु ने लिया संन्यास

नई दिल्ली। भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया। इस ट्वीट के बाद ऐसी खबरे आने लगी कि वो संन्यास लेने का मन बना चुकी है। सिंधु ने सोमवार दोपहर आई रिटायर लिखकर एक फोटो ट्वीट की और इसमें यह भी लिखा था कि डेनमार्क ओपन मेरा आखिरी टूर्नामेंट था।               


सट्टा लगवाने के आरोप में 2 आरोपी अरेस्ट किए

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी 


हापुड़ः आईपीएल के मैचों में सट्टा लगवाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया 


हापुड़। आईपीएल के मैचों में सट्टा लगवाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। बिरयानी के ठेले पर आईपीएल के मैचों में सट्टा लगवाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी आदि बरामद की गई है। सोमवार सुबह सीओ सिटी वैभव पांडे ने पुलिस टीम के साथ दिल्ली गढ़ हाईवे स्थित मंडी समिति के बाहर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने के आरोप में एक बिरयानी के ठेले पर छापा मारा। यहां से ठेले वाले सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। पिछले दिनों हापुड़ पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गैंग के 10 सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।             


'एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स' संपन्न किया

पशु पीड़ा निवारण का उठाया बीड़ा
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद मिडटाऊन ने एनिमल वेलफेयर पर कार्यरत एन जी ओ पॉको के साथ एक प्रोजेक्ट - (रेटा) रोटरी फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स" संपन्न किया।जिसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी एवं योगदान दिया। जानवरों की पीड़ा का बीड़ा लेने वाले युवाओं की योजना एवं भावना और एक टीकाकरण शिविर ने अंजाम दिया एक आंदोलन को, जो आज एक रजिस्टर्ड पशु कल्याण संस्था पॉको के रूप में इलाहाबाद में सक्रिय है। शहर के आवारा जानवरों मुख्यतः कुत्तों की आवश्यकताओं को समझना और उनके द्वारा फैली अराजकताओं को समझना हमेशा से नज़रअंदाज़ किया जाता रहा है। आज इन पर ध्यान देने वालों की कम्युनिटी विकसित हो रही है और इसी दिशा में रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन ने एक पहल की और १ नवम्बर को रेटा प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया जिसमें लगभग १५० किलोग्राम अनाज, डॉग फूड्स, दलिया, अंडे एवं दूध के अलावा कम्बल एवं आवश्यकता के उपकरण दान किये गए। कार्यक्रम समन्वयक गीतिका अग्रवाल पिछले कई वर्षों से इस संस्था एवं डॉग्स के प्रति दया का भाव रखते हुए सहयोग प्रदान कर रही हैं। क्लब अध्यक्षा डॉ दिव्या बरतरिया एवं क्लब सचिव अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी के विभिन्न फोकल एरियाज और विमाओं पर कार्य हो रहा है। आगामी दिनों में पशु कल्याण के क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण के लिए भी कार्य करने की योजनाएं हैं। इस प्रोजेक्ट में रोटरी सदस्य विनायक टंडन, सौरभ पूरी, दिव्या पुरी, शिरीष अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रवि तलवार, शालिनी तलवार, महेश सिंघानिया - रंजना सिंघानिया, समीर अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, यशवंत महेश्वरी, अंकिता महेश्वरी, मनु सक्सेना, राधा सक्सेना एवं मधु अग्रवाल समेत कई सदस्यों ने वस्तुएं दान की।              


8 नाजायज बमों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ढाई लाख रूपये कीमत की स्मैक तथा आठ नाजायज बमो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। थाना थरवई एवं नारकोटिक्स पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीम संयुक्त रूप से मिलकर थाना क्षेत्र से ढाई लाख रुपये की कीमत की स्मैक तथा आठ देशी बमो के साथ दो अपराधी तस्करो को गिरफ्तार किया है।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी गंगपार धवल जायसवाल व एसपी अपराध आशुतोष मिश्र क्र निर्देशन में थाना प्रभारी थरवई राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाने के उ०नि०धीरेन्द्र कुमार यादव व एसओजी नाकोटिक्स प्रभारी आशीष की टीम ने मुखबीर की ख़ास सुचना पर थाना क्षेत्र कोरसण्ड रोड से दो शातिर अपराधी को पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने शातिर अपराधी आशुतोष पुत्र ओमप्रकाश तथा संजीव कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी 40 नंबर गोमती चकियाघाट थरवई को पकड़ा है, तो उनके पास से आठ देशी बम व 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की कीमत मार्केट में लगभग ढाई लाख रू. है।             


फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बृजेश केसरवानी
फतेेेहपुर। यायात माह के रुप में मानाये जाने के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यातायात माह के क्रम में स्कूली छात्रों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयेजित की गई थी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात यातायात जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसको पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज व जिलाधिकारी फतेहपुर  एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने व लोगों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी। इसके पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में महिला संबंधी अपराधों को लेकर गोष्ठी की गई। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये संवेदनशीलता एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, विशेष किशोर इकाई/बाल कल्याण के नोडल अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, डी0जी0सी0 क्रिमिनल ए0डी0जी0सी0 पॉक्सो एक्ट, ए0डी0जी0पी0 एससी/एसटी एक्ट, अपर निदेशक अभियोजन/संयुक्त निदेशक, अभियोजन ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बाद गोष्ठी महोदय द्वारा थाना कोतवाली में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।           


क्षेत्र में बाइक सवारों ने की दिनदहाड़े लूट

प्रयागराज थाना अतरसुइया क्षेत्र में बाइक सवारों ने की दिनदहाड़े लूट


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। थाना अतरसुइया कल्याणी देवी मॉडल शॉप के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो अज्ञात व्यक्तियों ने नीले रंग की R15 यामाहा गाड़ी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग वनमाली चौक स्थित लक्ष्मी होजरी में काम करता था। रोजाना वहां से रुपयों को लेकर कल्याणी देवी पावर हाउस के पास अजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर रुपए जमा करता था। रोज की तरह लक्ष्मी होजरी का बुजुर्ग वर्कर पैसों को लेकर ऑफिस जा रहा था। तभी कल्याणी देवी मॉडल शॉप के पास यह वारदात हुई। दुकान के मालिक से बातचीत होने पर पता चला कि उनको किसी के ऊपर शक नहीं है। उनके सारे स्टाफ बहुत सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं, पुलिस को सूचना दे दी गई है। एसपी सिटी ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए मौके वारदात पर जाकर उचित दिशा निर्देश दिए है।अज्ञात व्यक्तियों की तलाश में पुलिस कार्य कर रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रही है।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...