सोमवार, 2 नवंबर 2020

नफरत फैलाने के आरोप में राना पर मुकदमा

लखनऊ। शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धार्मिक आधार पर समूहों में दुश्‍मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार मुनव्‍वर राना ने फ्रांस में एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और एक व्यक्ति की हत्‍या के संदर्भ में एक न्‍यूज चैनल को साक्षात्‍कार दिया था जिसमें उनका बयान कथित रूप से विभिन्‍न समुदायों में नफरत फैलाने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हजरतगंज कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक ने रविवार को मुनव्‍वर राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मनुव्वर राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस उपनिरीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राना के बयान से लोक शांति भंग होने की पूर्ण आशंका है।             


रवीना के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर हैंडल

कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर उनके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए जाने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। इस फेक ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस के मुखिया परमबीर सिंह को बदनाम करने से संबंधित पोस्ट की गई है। साथ ही परमबीर सिंह की ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जिनसे छेड़छाड़ की गई है। यानी, परमबीर सिंह की मॉर्फ्ड फोटोज इस ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है। मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एक्ट्रेस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रवीना टंडन का आरोप है कि उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है, जिससे मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस अकाउंट से परमबीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। एक्ट्रेस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, रवीना टंडन के नाम पर बना यह ट्विटर अकाउंट अब ब्लॉक कर दिया गया है। ट्विटर द्वारा यह ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है।                


याचिका पर चुनाव आयोग के आदेश पर रोक

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा हटाने के चुनाव आयोग के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने पूछा कि आखिर आयोग को यह अधिकार किसने दिया है? मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने कमलनाथ की याचिका की सुनवाई के दौरान आयोग को आड़े हाथों लिया।


अस्ट्रेलिया में होने वाली 2 साइकिलिंग रेस रद्द

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में साल के शुरू में होने वाली दो महत्वपूर्ण साइकिलिंग रेस ‘द दूर डाउन अंडर’ और ‘कैडेल इवान्स ग्रेट ओसन रोड रेस’ को कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया हैै। तरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन की इन दोनों प्रतियोगिताओं से सत्र की शुरुआत होनी थी। इनका आयोजन एडीलेड और विक्टोरिया प्रांत के गीलोंग में किया जाना था। आस्ट्रेलिया के एकमात्र टूर डि फ्रांस विजेता कैडेल इवान्स ने कहा, ‘‘हम बेहद निराश है कि हम जनवरी में यूसीआई विश्व टूर रेसिंग सत्र की शुरुआत नहीं कर पाएंगे।                 


बीएसएनएलः निजी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली। भारत संचार निगम यानी BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को फेस्टिवल सीजन में टक्कर देने के लिए अपने 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान को अपडेट कर दिया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 1,275 GB डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है। इस प्लान की वैलिडिटी 425 दिन कर दिया गया है। BSNL के इस धमाकेदार प्लान में रोजोना 3 GB यानी 425 दिन में कुल 1275 GB डेटा मिलता है। इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी फ्री मिलते हैं और 250 मिनट कॉलिंग के लिए दी जाती है।


फ्री मिलते हैं ये बेनिफिट्स: साथ ही इस प्लान में आपको 2 महीने के लिए Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारतीय एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (vodafone idea) जैसी दिग्गज प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को ऐसे ऑफर रही हैं।


इसके हाल ही में बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को एक और तोहफा दिया है। कंपनी की घोषणा के अनुसार 21 अक्टूबर से यूजर्स को 135 रुपये के टैरिफ पर ज्यादा लाभ मिलेगा. बीएसएनएल के अनुसार यूज़र्स को अभी तक 135 रुपये के टैरिफ के रिचार्ज से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 300 मिनट यानी 5 घंटे मिलते थे। जो अब बढ़ा कर 1440 मिनट यानी 24 घंटे मिला करेंगे। इस योजना का लाभ फिलहाल तमिलनाडु सर्कल के यूजर्स को ही मिलेगा। जो आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी लागू हो सकती है।                 


कलयुगी बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाया

जलालाबाद। कलयुगी बेटे ने ससुरालियों के साथ मिलकर अपनी माँ पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस कारनामे में उसकी पत्नी भी बराबर की हिस्सेदार रही। बहू, बेटा और उसके ससुराली मां के ऊपर मकान बेंच कर पैसा देने का दवाब बना रहे थे। मां के इनकार करने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इससे पहले भी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर माँ की बुरी तरह पिटाई की थी।


वायरसः विश्व में कुल 11,99,693 की मौत

वाशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 4.64 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 46,437,615 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,99,693 लोगों की मौत हुई है।                


जमात के मामलों की सुनवाई में तेजी लाएं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को निचली अदालत से कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपी तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाएं। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी व न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने तबलीगी जमात के 13 विदेशी सदस्यों को निजामुद्दीन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काली सूची में डालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर 20 नवम्बर को सुनवाई के लिए कहा।             


रणनीति के अनुसार खेलने पर खुशी व्यक्त की

दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मैच में रणनीति के अनुसार खेल दिखाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आक्रामकता के साथ खेलने उतरी थी। क्योंकि उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था।                  


किसान-गरीब के खिलाफ कार्यरत है सरकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई और मंदी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और किसानों तथा गरीबों को नजरअंदाज कर रही है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में तुकबंदी कर सरकार पर तंज करते हुए कहा “देश के किसानों ने मांगी मंडी, प्रधानमंत्री ने उन्हें थमा दी भयंकर मंदी।               


एससी की सुरक्षा बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी एवं उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश एसके यादव की सुरक्षा बढ़ाने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ पूर्व न्यायाधीश के आवेदन पर विचार कर रही थी जिसमें उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी निजी सुरक्षा को जारी रखने का आग्रह किया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, “पत्र देखने के बाद हम सुरक्षा प्रदान करना उचित नहीं समझते हैं।“ तीस सितंबर को विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के लिए इन लोगों के किसी भी साजिश का हिस्सा होने के कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं। 16वीं सदी की मस्जिद को छह दिसंबर 1992 को ‘कार सेवको’ ने तोड़ दिया था, जिनका मानना था कि यह वह स्थल है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके बाद दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। एसके यादव ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन इस मामले पर फैसला सुनाया था।                     


अभिनेता एड्डी हेसल की गोली मारकर हत्या

लॉस एंजिल्स। फिल्म ‘दी किड्स आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की टेक्सास में गोली लगने के बाद मौत हो गई। वह 30 साल के थे। टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के घर के बाहर हसल को पेट में गोली मार दी गई थी। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी लेकिन वह हमलावर को पहचान नहीं पाई। टेक्सास के निवासी हसल ने 2000 से 2010 के बीच में कई किरदारों से लोगों का दिल जीता। फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ में निभाई कलै की भूमिका के लिए उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की। आखिरी बार वह 2017 में आई फिल्म ‘ओह लक्की’ में नजर आए थे।             


एमपीः मां को डायन समझ बेटे ने की हत्या

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना के करौली ग्राम में एक वृद्धा की हत्या करने के आरोप में उसके पुत्र को सोमवार हिरासत में ले लिया गया। महेश्वर के थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवैल ने बताया कि करौली ग्राम में रविवार रात को 70 वर्षीय कलाबाई की हत्या करने के आरोप में उसके 45 वर्षीय पुत्र नारायण सुतार को आज हिरासत में ले लिया गया है।                 


झारखंडः कार टकराने से 5 लोगों की मौत

राकेश शर्मा


धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धनबाद से जामताड़ा की ओर से जा रही एक कार गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर पगलामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-79 (साल-02)
2. मंगलवार, नवंबर 03, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:25, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 15+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                  



रविवार, 1 नवंबर 2020

यूपीः जमाखोरों की खैर नहीं, दिए निर्देश

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आयोजित बैठक के दौरान आलू, प्याज, सब्जियों तथा दाल इत्यादि के दामों को नियंत्रित करने के निर्देश देते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये हैं।


               

अमेरिकन एकट्रेस-लेखिका ने मचाया बवाल

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकन सिंगर, सॉन्गराइटर, एक्ट्रेस और लेखिका मारग्रेट लिएन राइम्स सिब्रायन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे स्किन की बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाई है। लिएन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उनकी स्किन पर कुछ निशान देखे जा सकते हैं। मारग्रेट ने अपनी इस पोस्ट के साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे सोराइसिस रोग से पीड़ित हैं। इस रोग के सामान्य लक्षणों में शरीर के प्रभावित सामान्य अंगों में खुजली होती है। त्वचा पर पपड़ी जैसी ऊपरी परत जम सकती है या शरीर में लाल-लाल धब्बे और चकत्ते हो जाते हैं।                 


ब्रिटेन में फिर लगा 1 महीने का लॉकडाउन

लंदन। यूरोप में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए ब्रिटेन में एक महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया है। दरअसल, ब्रिटेन मेंं कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में दो दिसंबर तक लॉकडाउन लागू करने का एलान किया है। लॉकडाउन दो दिसंबर तक जारी रहेगा। देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सख्त के पाबंदियां भी सरकार ने लगाई हैं।




ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने अपने मंत्रि मंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ इस मामले में बैठक की थी। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक, चांसलर माइकल गोव समेत कई मंत्री बैठक में उपस्थित थे। सबने देश में लॉकडाउन लगाने की वकालत की। जिसके बाद देश में एक महीने के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। उधर यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।             




14 जलीय अड्डे बनाने की योजना लागू, सरकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में सी-प्लेन सेवाओं की शुरुआत के लिए सरकार की योजना 14 और जलीय अड्डे बनाने की है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच इस तरह की सेवा का सफल उद्धाटन किया। सी-प्लेन मूलत: हवाई जहाज होता है। लेकिन यह किसी जलपोत की तरह पानी पर तैरते हुए वहां से उड़ने और उतरने में सक्षम होता है।                 


'कासो' अभियान, आतंकियों के हौसले पस्त किए

श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को सुरक्षाबलों के घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरु हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष जानकारी के बाद शहर के बाहरी इलाके में रंगरेथ क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरु किया।              


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...