सोमवार, 2 नवंबर 2020

रवीना के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर हैंडल

कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर उनके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए जाने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। इस फेक ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस के मुखिया परमबीर सिंह को बदनाम करने से संबंधित पोस्ट की गई है। साथ ही परमबीर सिंह की ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जिनसे छेड़छाड़ की गई है। यानी, परमबीर सिंह की मॉर्फ्ड फोटोज इस ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है। मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एक्ट्रेस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रवीना टंडन का आरोप है कि उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है, जिससे मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस अकाउंट से परमबीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। एक्ट्रेस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, रवीना टंडन के नाम पर बना यह ट्विटर अकाउंट अब ब्लॉक कर दिया गया है। ट्विटर द्वारा यह ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...