शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देश के महापुरुषों महर्षि बाल्मीकि, सरदार पटेल, आचार्य नरेंद्र देव की जयन्ती पर सपाईयों ने अर्पित किए पुष्प


 बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। देश के महापुरुषों महर्षि बाल्मीकि, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं समाजवादी चिन्तक आचार्य नरेंद्र देव की जयन्ती आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में मनाई गई l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में सभी महापुरुषों के जीवन दर्शन और सामाजिक, राजनीतिक प्रसंगों की चर्चा करते हुए  सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए इनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया l कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने किया l 
     महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल,आदि वक्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि जी को आदि कवि बताते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में संगति और तप का महत्वपूर्ण योगदान होता है l महर्षि बाल्मीकि ने हजारों वर्ष की तपस्या के बाद जो ज्ञान प्राप्त किया उससे विश्व के सबसे प्राचीन संस्कृत भाषा में लिखे गए महाकाव्य “रामायण ” की रचना हुई l लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को देश की एकता और अखंडता का वाहक बताते हुए कहा कि भाजपा जिस आर. एस. एस. के इशारे पर काम कर रही है ऐसे संगठन पर सरदार पटेल जी ने प्रतिबंध लगाने की मांग की थी l 
    पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के. के. श्रीवास्तव ने आचार्य नरेंद्र देव को धर्म निरपेक्ष राष्ट्रवाद का पोषक बताते हुए कहा कि वह भारतीय धर्म को एक विशाल और उदार धर्म मानते थे जहां आज भी विश्वास है कि स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति के अनेक मार्ग हैं l प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने ढंग से इसके लाभ को प्राप्त करने की स्वतंत्रता है l समाजवाद के लिए साधनों की शुध्दता पर बल देते हुए उन्होंने नैतिक मूल्यों की बजाय भौतिक वादी मूल्यों को कभी भी महत्वपूर्ण नहीं माना l 
        इस अवसर पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, संदीप पटेल,रविन्द्र यादव रवि,के के श्रीवास्तव, पंधारी यादव, अंसार अहमद , संगीता मालवीय, गुलाब सिंह, भोला गुप्ता , महबूब उस्मानी, साबिहा मोहानी, मुश्ताक काजमी, रमाकांत पटेल, आर. एन. यादव, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, इंद्र नाथ मिश्रा, राम दुलार यादव, दान बहादुर मधुर,  सै०मो०अस्करी, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव, महावीर यादव, महेंद्र निषाद, राम देव निडर, प्रभात यादव, मंजू यादव,निशा शुक्ला,पूनम पाठक,पूजा मिश्रा, प्रतिमा रावत, सुशांत चन्द्र, जितेन्द्र राज हेला, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, सुधीर निषाद, मानिक चंद्र पटेल, त्रिभुवन यादव,मो०अज़हर,राकेश यादव, आदि नेतागण मौजूद रहे l
         


पुष्पा-अनिल समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

यूपीः धोखाधड़ी और पैसा हड़पने के मामले में डीआईजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज


लखनऊ। लखनऊ में पुलिस वायरलेस विभाग के डीआईजी अनिल कुमार, उनकी पत्नी पुष्पा अनिल समेत चार लोगों के खिलाफ लोगों से पैसा हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। लखनऊ के महानगर थाने में पुलिस वायरलेस विभाग के डीआईजी अनिल कुमार, उनकी पत्नी पुष्पा, अनिल समेत चार लोगों के खिलाफ लोगों से पैसा हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। डीआईजी पर एक सरिया व्यापारी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जहां उन्होंने फ्लैट के नाम पर पीड़ित से लाखों रुपये हड़प लिए आरोप है कि डीआईजी अनिल ने अपना फ्लैट बेचा और बदले में पांच लाख रुपये एडवांस भी ले लिया। लेकिन बाद में डीआईजी ने अपनी बातों से इंकार कर दिया और पीड़ित को फ्लैट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। फ्लैट खरीददार पीड़ित व्यापारी को डीआईजी न ही पैसे वापस कर रहे हैं और न ही फ्लैट उनके नाम कर रहे हैं।
पीड़ित व्यापारी ने महानगर कोतवाली में डीआईजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा अनिल समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में सभी आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 448, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।             


छक्का मारा, दूसरे शहर में जाकर गिरी थी गेंद

इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, दूसरे शहर में जाकर गिरी गेंद


लंदन। ये उस दौर की बात है जब इंडिया में क्रिकेट पनप रहा था. हमें टेस्ट क्रिकेट स्टेटस भी नहीं मिला था। यानी 1932 से पहले की बात बल्लेबाज का नाम कर्नल सीके नायडू कर्नल इसलिए क्योंकि वो होल्कर सेना में सेनापति थे। क्रिकेट में खास इंटरेस्ट और लंबे शॉट्स खेलने का गजब हुनर। ये वो वक्त था जब क्रिकेट में डिफेंस करने को ही क्रिकेट माना जाता था। छक्के मारने की कोई सोच भी नहीं पाता था।
1926 में इंग्लैंड से मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की टीम भारत आई. इसमें इंग्लैंड के पूर्व एशेज कप्तान अर्थर गिलिगन समेत कई क्रिकेटर आए। इंडिया में यहां अलग अलग धर्मों की टीमें बनीं हुईं थी। मसलन हिंदू, पारसी, मुस्लिम और रेस्ट। एक दिसंबर को हिंदू और एमसीसी के बीच बॉम्बे जिमखाना में मैच हुआ. यहां सीके नायडू ने 153 रनों की पारी खेली. 11 लंबे-लंबे छक्के और 13 चौके जड़े. अंग्रेज इस पारी को देखते रह गए। छक्के मारने के मामले में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इस मैच ने सीके नायडू को सुपरहीरो बना दिया। क्रिकेट जानकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक उस वक्त एमसीसी के मजबूत बॉलिंग लाइन अप की सीके नायडू ने बखियां उधेड़ दीं। एक के बाद एक आगे बढ़ बढ़ कर छक्के लगाए और वो मैच उस वक्त ट्रांजिस्टर में रिले हुए था। जनता उस वक्त बॉम्बे जिमखाना में खचाखच भर गई थी।
सीके नायडू की इस पारी ने एमसीसी की टीम को ये कहने पर मजबूर कर दिया कि इंडिया टेस्ट क्रिकेट में आने को तैयार है। ये भारतीय क्रिकेट में खास पड़ाव साबित हुआ। इंडिया जाने से पहले गिलिगन पटियाला के राजा भूपिंद्र सिंह से मिले। दोनों की मुलाकात दिल्ली के रोशनारा क्लब में हुई। उस वक्त भूपिंद्र सिंह भारतीय क्रिकेट के मुखिया थे। दोनों में बात हुई और फिर 1928 में बीसीसीआई बनी। इसी टीम ने इंडिया को टेस्ट स्टेटस देने की मुखालफत की और 1932 में पहली बार सीके नायडू की कप्तानी में टीम इंग्लैंड गई। उस वक्त सीके की उम्र 35 साल थी।
वहीं सीके नायडू की बेटी चंद्र नायडू ने एक इंटरव्यू में बताया है, “उस वक्त ये माहौल होता था कि कोई छत पर बैठा है, कोई पेड़ पर चढ़ा है। अगले दिन अखबारों में कार्टून छपा। जिसमें मैदान के बाहर पेड़ पर लोग बैठे हैं और कह रहे हैं। सीके हमें मत मारना। उस वक्त 95 यार्ड्स की बाउंड्री होती थीं और उसके बावजूद वो 15 फीट बाहर ही मारते थे। यानी सीके के छक्कों का कोई मुकाबला नहीं था। वो भी तब जब उस वक्त इतने अच्छे स्ट्रोकिंग के बैट नहीं होते थे। उसी वक्त का एक किस्सा हमने ये भी सुना था कि एक बार सीके नायडू ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेलते हुए जो छक्का मारा तो गेंद मैदान के बाहर राजाबाई क्लॉक टावर पर लगी घड़ी पर जा लगी औऱ वो टूट गई।
31 अक्टूबर 1895 को नागपुर में पैदा हुए सीके ने 1915 में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था जो अगले करीब 50 साल तक जारी रही। इस दौरान सीके ने 7 इंटरनेशनल मैच ही खेले. मगर 207 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिनमें 35.94 के औसत से 11825 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने इस लंबे करियर में नायडू ने 26 सेंचुरी और 58 हाफ सेंचुरी जड़ीं। साथ ही सीके नायडू की पहचान ऑफ-ब्रेक फेंकने वाले स्पिनर के रूप में भी थी जिनके नाम 411 विकेट थीं। क्रिकेट से सीके का वो जुड़ाव रहा कि 1956-57 में उन्होंने अपना आखिरी रणजी मैच 62 साल की उम्र में खेला था।
सीके नायडू का वो जलवा और पॉपुलैरिटी थी कि पहली बार अगर किसी क्रिकेटर को विज्ञापन में लाया गया तो वो सीके नायडू थे। 1941 में सीके नायडू ने बाथगेट लिवर टॉनिक का विज्ञापन किया था। ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी।             


'इंदिरा गांधी' की पुण्यतिथि पर बोले राहुल

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बोले राहुल- मेरी दादी मेरी प्रेरणास्रोत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को शनिवार को उनकी 36 वीं पुण्यतिथि पर नमन किया और उन्हें अपने जीवन का प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्यो मा अमृतमगमय यानी असत्य से सत्य की ओर। अंधकार से प्रकाश की ओर। मृत्यु से अमरत्व की ओर। दादी जीने के लिए इन शब्दों का मतलब बताने के लिए शुक्रिया। इससे पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधान मंत्री के समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।             


माफियाओं को यूके में नहीं घुसने दिया जाएगा

देहरादूनः भ्रष्टाचारियों और माफियाओं को इस राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगाः सीएम रावत  


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर अपना सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने डोईवाला में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार जिस दिन से चल रही है। उस दिन से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कुछ भ्रष्टाचारी और माफिया पूर्व में भी मुख्यमंत्रियों को अस्थिर करने का काम करते रहे हैं। और उनके खिलाफ भी षड्यंत्र कर रहे हैं। और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस दिन तक वह कुर्सी में है। उस दिन तक वह इसी सत्य निष्ठा के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी और माफिया लोगों को राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा और सरकार सत्य के मार्ग पर चल रही है। और सत्य के मार्ग पर ही चलती रहेगी।


एकट्रेस पायल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एक्ट्रेस पायल घोष की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये खुलासा एक्ट्रेस पायल घोष ने खुद को कुछ दिनों से घर में आइसोलेट कर रखा हुआ है। उन्हें ये डर सता रहा था कि कहीं वे कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गई हैं। लेकिन अब उनके सभी डर पर ब्रेक लग गया है। एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है। वे बता रही हैं कि उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था और वे निगेटिव निकली हैं। पायल कोरोना निगेटिव पायल ने ट्वीट में लिखा है। आप सभी के मैसेज के लिए शुक्रिया। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड टेस्ट हो गया है और मैं निगेटिव आई हूं। अब आप सब भी सुरक्षित रहें और हर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। पायल का कोरोना निगेटिव आना उनके फैन्स को राहत की सांस दे रहा है। खुद पायल भी अब खासा खुश नजर आ रही हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ले ली थी। उस कार्यक्रम में खुद अठावले भी मौजूद थे। लेकिन उस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में पायल को भी खुद को आइसोलेट करना पड़ गया। बिग बॉस में नेपोटिज्म विवाद पर कुमार सानू का जवाब 'जान की नहीं की कोई मदद, वो अच्छा अनुराग के खिलाफ लड़ाई वैसे इस समय पायल घोष दूसरी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा रखी है और महिला आयोग से भी मदद मांगी है। पायल ने हाल ही में ये भी दावा कर दिया था कि इस विवाद के बारे में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी जानकारी थी। उन्होंने इरफान को अपना एक दोस्त बता दिया है। खैर इस विवाद पर इरफान पठान ने रिएक्ट नहीं किया है। ऐसे में अभी पायल के दावे महज दावे ही माने जाएंगे।             


नाग-नागिन के जोड़े को देख हार्टअटैक से मौत

नाग-नागिन का जोड़ा देख एक किसान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में फैली दहशत


सहारनपुर। यहां के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जट में नाग-नागिन के जोड़े को देखकर एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। वहीं टीम नाग-नागिन के जोड़े को पकड़कर ले गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाट निवासी रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह उठा तो उसने अपने घर के बराबर में ही बने किसान वीरेंद्र सिंह के मकान की दीवार में नाग-नागिन का जोड़ा देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान किसान वीरेंद्र चौधरी भी नाग-नागिन को देखने के लिए वहां आ गए। नाग-नागिन वीरेंद्र सिंह के मकान की पिछली साइड में दीवार में ही फंसे हुए थे।
बताया जाता है कि वीरेंद्र को नाग-नागिन का जोड़ा देखते हुए गहरा आघात लगा और कुछ देर बाद उसे अचानक आर्ट अटैक आ गया। अटैक आने पर उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम हिमांशु नागपाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीण की मदद से दीवार में फंसे दोनों सांपों के मुंह को एक यंत्र से दबाकर बमुश्किल बाहर निकाला। नाग-नागिन के जोड़े की दहशत इस कदर थी कि एक ओर जहां एक मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीण किसी तरह इस जोड़े को गांव से बाहर निकाले जाने की मांग कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने दोनों सांपों को निकालकर एक बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।             


पुलिसकर्मी ने बच्ची को सिगरेट से जलाया

छत्तीसगढ़ः पुलिसकर्मी ने बच्ची को सिगरेट से जलाया,  डीजीपी ने किया बर्खास्त, होगा गिरफ्तार


बालोद। पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा। आरोपी आरक्षक अविनाश राय को डीजीपी ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश। ये है पूरा मामला नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी। बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि दुर्ग रक्षित केंद्र में तबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था। उसने उधारी दे रखी थी। जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था। 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा। बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला दिया।               


भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले

भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 81 लाख के पार


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई जिनमें से 74,32,829 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 551 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,641 हो गई। देश में अब तक 74,32,829 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठी हो चुके हैं। देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।
देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही। देश में 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं। जो कुल मामलों का 7.16 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, 30 अक्टूबर तक कुल 10,87,96,064 नमूनों की जांच की चुकी है। जिनमें से शुक्रवार को 10,67,976 नमूनों की जांच की गई।             


हादसाः कार पलटने से 4 की मौत 1 घायल

सड़क हादसे में बरेली के चार लाेगों की मौत एक घायल


बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अचानक पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बरेली के बारादरी क्षेत्र के रवडी टोला निवासी पांच लोग शुक्रवार रात एक कार में सवार होकर कलियर दरगाह पर जा रहे थे। इस बीच नहटौर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल तथा मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान बरेली निवासी इस्कार राजू तनवीर तथा छोटू के रूप में की गयी। गंभीर रूप से घायल हनीफ उर्फ बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से कलियर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संभावना जताई है। कि तेज रफ्तार कार अचानक मोड़ आ जाने की वजह से हादसे का शिकार हुई है। हादसा रात एक बजे के करीब हुआ है।               


पुलवामा हमले पर बोले 'पीएम' मोदी

पुलवामा हमले पर बोले मोदी- मैंने भद्दी राजनीति झेली।


केवडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के सच को पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया गया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब पूरा देश पुलवामा हमले के बाद दुखी था। कुछ लोग स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कर रहे थे।
मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है। कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया कि 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के लिये उनका देश जिम्मेदार है। इस हमले के बाद दोनों देश जंग के मुहाने पर आकर खड़े हो गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी यहां देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर स्‍टैचयू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा आज यहां जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था। तो मन में एक और तस्वीर थी। यह तस्वीर थी। पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था। तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे।
उन्होंने कहा कि देश कभी भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं और कैसे-कैसे बयान दिए गए थे। उन्होंने कहा देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था। तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी। मोदी ने कहा पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं।जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है। उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग किस हद तक जा सकते हैं। पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति इसका बड़ा उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने इस प्रकार की राजनीति करने वाले दलों से आग्रह किया कि देश की सुरक्षा के हित में और सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए इस प्रकार की राजनीति ना करें। उन्होंने कहा अपने स्वार्थ के लिए जाने-अनजाने आप देशविरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का। उन्होंने कहा कि देश हित ही सर्वोच्च हित है। जब हम सबका हित सोचेंगे तभी हमारी भी प्रगति होगी उन्नति होगी।                 


सीसीटीवी कैमरे के बावजूद, सुराग नहीं मिला

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बिल्डर कार समेत लापता, खंगाले जा रहे सीसीटीवी, पत्नी ने शिकायत में कही ये बात दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बिल्डर कार समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 26 जून को कार समेत लापता हुए बिल्डर का अब तक सुराग नहीं लग सका है। बिल्डर विक्रम त्यागी का इतने दिनों बीत जाने के बावजूद अभी सुराग भी नहीं लग सका था कि अब इसी तर्ज पर राजनगर एक्सटेंशन इलाके से भी एक कारोबारी लापता हो गया है। बताया जाता है कि 27 अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन इलाके की आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी में रहने वाले ग्रॉसरी कारोबारी अपने घर से कार लेकर निकले थे लेकिन उसके बाद वापस अपने घर नहीं लौटे हैं। गायब कारोबारी की पत्नी ने थाना सिहानी गेट में उनके संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस गायब कारोबारी की तलाश में जुटी है। कारोबारी को लापता हुए चार दिन बीत गए, लेकिन गाजियाबाद पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।             


राजस्थान विधानसभा में कई विधेयक पेश

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र में आज राजस्थान कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण राजस्थान संशोधन विधेयक 2020 तथा राजस्थान महामारी संशोधन विधेयक सहित कई विधेयक पेश किये गए। विशेष सत्र के पहले दिन केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध में तीन विधेयक विधानसभा में पेश किए गए।             


टीवी पर दिखने, अखबारों पर छपने से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स से संवाद किया। गुजरात दौरे पर केवड़िया में आज सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को मोदी ने वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। आईएएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अफसरों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की सलाह थी कि देश के नागरिकों की सेवा ही सिविल सर्वेंट का सर्वोच्च कर्तव्य है। मेरा भी यही आग्रह है कि सिविल सर्वेंट जो भी निर्णय ले, वो राष्ट्रीय संदर्भ में हों, देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों। उन्हें सारे फैसले देश हित को ध्यान में रखकर लेने चाहिए जिससे समग्रता से देश का भला हो सके। मोदी ने आईएएस प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए उनसे दिखास और छपास से बचने की भी सलाह दी। मोदी ने कहा कि सिविल सेवकों को टीवी पर दिखने और अखबार में छपने से बचना चाहिए। उन्होंने नए आईएएस अफसरों से जनता के हित में जमकर काम करने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए अफसरों को जनता के हित में फैसले लेने से हिचकना नहीं चाहिए व समाज की भलाई से जुड़े फैसले लेते रहना चाहिए।               

सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


सभी पाठकों को सूचित किया जाता है दिनांक 31 अक्टूबर अंक 76 में त्रुटिवश दिनांक 1 नवंबर प्रकाशित हुआ है। जिसे 31 अक्टूबर समझा और पढ़ा जाए।



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 01, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-77 (साल-02)
2. रविवार, नवंबर 01, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:19, सूर्यास्त 05:40।


5. न्‍यूनतम तापमान 16+ डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                   



शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

'गूगल पे' यूज करने वाले सावधान हो

गूगल पे यूज करने वाले हो जाएं सावधान


"फौजी के नामों को किया जा रहा हैं बदनाम"


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। थाना कैंट के अंतर्गत राजापुर के वी.के. शुक्ला पेशे से जिला दीवानी कचहरी में अधिवक्ता है, साथ ही साथ जागरण का भी कार्यक्रम करते हैं। व्हाट्सएप पर एक फर्जी नंबर 8402096124 साहिल कुमार इंडियन आर्मी के नाम पर इस नंबर पर अधिवक्ता के पास मैसेज आया। मां भगवती जागरण बुक कराने का जनपद मुरादाबाद से कहां पैसे की चिंता मत करिए। आप अपना गूगल पे, फोन पे यूज कर रहे हो तो बताइए मैं पैसा उसी में डाल दूं। जब अधिवक्ता ने अपना गूगल पे बताया तो उसने एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर लिंक को क्लिक करते ही गूगल पे पर पासवर्ड मांगने लगा तो अधिवक्ता को उस पर शक हुआ तो अधिवक्ता ने उसे कॉल कर। उससे कहा कि मैं पासवर्ड क्यों बताऊं ? क्योंकि वह पर्सनली हमारे लिए होता है, तो उसने कहा कि मैं पैसा कैसे भेजूं ? अधिवक्ता ने उसे कहा कि तुम झूठ बोल रहे हो तुम फौजी नहीं हो। वह अधिवक्ता की बातों को समझ गया और उन्हें अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए फोन काटा। अधिवक्ता की चालाकी ने उनके अकाउंट को साफ होने से बचा लिया। इन अपराधियों का एक गिरोह चलता है। जो लोगों को फसाना और उनके अकाउंट को साफ कर देना, यह कारनामा चल रहा है। पुलिस विभाग, सोशल मीडिया, क्राइम सेल, इस पर ध्यान नहीं दे रही है, ऐसे कई पीड़ित हैं। जिनके साथ ऐसी वारदात हो गई है। कृपया सभी लोगों से निवेदन है।कि गूगल पे, फोन पे यूज करने वाले सावधान हो जाएं ऐसे मैसेज और फोन आने पर अपने आप को सुरक्षित रखें और यह जानकारी अपने परिवार और बच्चों को भी बताएं।         


महामारी के बीच ठंड ने भी दी दस्तक

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग अब हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। सर्दियों के दिनों में मौसम अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा शुष्क होता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जिससे वे बीमार ना पड़े और स्वस्थ्य रहें। सर्दियों के दिनों में अक्सर कई लोगों की त्वचा छिलने लगती है। त्वचा संबंधी कई मस्याएं भी होती हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और खिला-खिला रखने के लिए पानी पीना चाहिए। कुछ लोग ठंड में पानी कम पीते हैं। लेकिन आप ऐसी भूल ना करें, क्योंकि ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पीने से आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। आइए जानते है कि आप कैसे पानी पीकर अपनी सेहत का ध्यान रख सकते है।                       


मृतक संख्या-563, संक्रमित-57,386

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,648 नए मामले सामने आए और 563 लोगों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गई। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से 9,301 घटकर संक्रिय मामले 5,94,386 रह गए हैं। स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.35 प्रतिशत रह गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।           


अमेरिका को टक्कर देने की तैयारी में 'चीन'

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की तरफ से चीन में टेक्नॉलोजी की सप्लाई रोकने और उसकी कई कंपनियों से नाता खत्म करने के बाद चीन अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खुद को आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है। चीन ने कहा कि उसे अपनी खुद की मुख्य प्रौद्योगिकी बनाने की आवश्यकता है क्योंकि वह इसे कहीं और से खरीदने पर भरोसा नहीं कर सकता है। इसलिए, कम्युनिस्ट पार्टी ने अधिक आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं बनाई हैं। पांच वर्षों की आर्थिक योजना जिससे टेक्नोलॉजी और अन्वेषण के क्षेत्र में उसे आत्मनिर्भर बना सके, सीनियर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र को आर्थिक विकास के अगले चरण को प्रोत्साहित करने के लिए जिस तरह की तकनीक की आवश्यकता है, उसके विकास में तेजी लाई जाएगी।             


रूस में वैक्सीन का ट्रायल अचानक रोका

मॉस्को। रूस में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया गया है। टीके की ज्यादा मांग और डोज की कमी नए वालंटियर्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर अचानक रोक लगा दी गई है। गुरुवार को अध्ययन चलाने वाले फर्म के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मॉस्को की महत्वाकांक्षी कोरोना वैक्सीन योजना पर रोक लगाना एक झटका है।                


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...