शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

सशक्तिकरण व सम्मान-सुरक्षा अभियान चलाया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। थाना देहात पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान के लिए सुरक्षा अभियान चलाया।महिलाओं व बालिकाओं की शान हो, सम्मान हो व अभिमान हो के चलते अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा करने की अपील भी की। पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से अपनी सुरक्षा करने के लिए डायल 112 व 1090 को तुरंत सूचना देने व अपनी सुरक्षा करने के बचाव की भी अपील की। वहीं पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेक्स में जाकर मदद मांगने की अपील भी की। महिला उपनिरीक्षक अनुराधा चौधरी ने टीम के साथ गढ़ रोड नवीन मंडी क्षेत्र में सुरक्षा अभियान चलाया।                   


भाजपा नफरत पैदा कर रही हैः सुरजेवाला

उस्मानी के बचाव में उतरे सुरजेवाला, कहा- 48 घंटों से बीजेपी पैदा कर रही है नफरत


पटना। दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से मशकूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस से टिकट दिए जाने के बाद से सियासत गर्म है। उस्मानी को टिकट दिए जाने के बाद से बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवार के बचाव में भी अब पूरी तरह से उतर गई हैं। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि पूरा विवाद बीजेपी की ओर से किया जा रहा है। टिकट मिलने के बाद बीते 48 घंटे से लगातार नफरत की फैक्टी पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले अपने गिरेबां में झांके फिर बात करे। हमारा कोई भी नेता जिन्ना की मजार पर माथा टेक कर कभी नहीं आया।  जिन्ना के आईडिालाॅजी से कभी जुड़ाव नहींः सुरजेवाला ने कहा कि जाले के उम्मीदवार उस्मानी का कभी भी जिन्ना के आईडिलाॅजी से जुड़ाव नहीं रहा। वो व्यक्ति जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में थे तब चिठृठी लिख कर जिन्ना की तस्वीर को हटाने की मांग की थी। यह पूरा मुद्दा मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए जेडीयू और बीजेपी कर रही है। 
बीजेपी ने कभी जबाव नहीं दिया
जो महागठबंधन को 10 लाख नौकरी देने से रोकना चाहते हैं वो लोग भटकाना चाहते हैं। सूरजेवाला ने कहा कि जिन्ना की मजार पर तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लिख कर आए थे, उस बात का कोई जवाब बीजेपी ने कभी नहीं दिया है। पठानकोट हमले के बाद पाक एजेंसी को भारत आने देती है और सवाल हमसे पूछा जाता है। यह सब आम लोगों को भटकाने के लिए किया जाता है।               


कम होने की बजाय और अधिक बढ़ेगा प्रदूषण

गुरुग्राम। पूरे सप्ताह सामान्य से कई गुणा ज्यादा वायु प्रदूषण दर्ज किया जाता रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कम होने के बजाए वायु प्रदूषण बढ़ेगा। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ स्वस्थ लोगों को भी परेशानी होगी। शनिवार को 318 पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि 50 पीएम 2.5 से ज्यादा प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि खेलों में फसल अवशेष ना जलाए जाए इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।                 


भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, 32 घायल

बस-पिकअप की भीषण टक्कर में नौ की मौत, 32 घायल।


पीलीभीत। पीलीभीत जिले के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में तड़के राज्य परिवहन निगम की बस और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में बस चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से परिवहन निगम की बस पीलीभीत जा रही थी। तड़के तीन बजे सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारी बुजिया गांव के पास बस और पिकअप आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डक्ट्ररों ने दो महिलाओं और पांच पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बस चालक और एक बालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों में अभी तक चार की शिनाख्त हुई है, जिसमें एक बहराइच, एक नेपाल और लखनऊ के रहने वाले दम्पति शामिल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, पूरनपुर सीओ प्रमोद यादव सहित तमाम थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई व जेसीबी की मशीन की सहायता से बस को सीधा करवाकर घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया गया। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर हादसे में हुई मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं डीएम पुलकित खरे घायलों का हाल चाल लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
सीएम योगी ने दी आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुख व्यक्त किया है। योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। व जिला प्रशासन से फोन पर बात करके घायलों के बेहतर इलाज सहित मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए है।


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय  


शामली। कांंधला ब्लाक के अध्यक्ष पद के लिए एक मीटिंग की गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव ने भाग लिया। इन्होने कहा कि माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार विधायक व माननीय श्री पंकज मलिक पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्देश पर शामली जनपत के 5 ब्लाकों मे बहुत अच्छा कायॅ कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए नाम लिए गए। क्योंकि हमे हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत मजबूत बनना है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दीपक सैनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली ने कहा कि हम उस पिडित मजदूर व किसान की आवाज़ उठाने का काम कांग्रेस कर रही हैं ओर आगे भी करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधुत विभाग को भी प्राईवेट कर दिया है। जनता इसी कारण भी बहुत परेशान हैं। बिजली का बिल बहुत बडा कर आ रहा है, अन्धा काम चल रहा है। 
अगर किसी व्यक्ति का बिजली का बिल लेट हो जाता है, तो जैसे 4 हजार रुपये या 5 हजार रुपये हो जाता है, तो विधुत विभाग कमॅचारीयो गैंग ऐसे जाता है। उसके घर का बिजली कनेक्शन  काटने के लिए की उसने बहुत बडा अपराध कर दिया हो। 1000 रूपये का बिल का फोन पर मेसेज आता है।बिल जमा करा दो वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा।
यह इस विधुत विभाग की कितनी घटिया मानसिकता की गन्दी सोच है। हमारी चेतावनी यह की इस मेसेज को बन्द करे ओर बडते हुए बिलो पर रोक लगाऐ। वरना हमे सडको पर यह आवाज़ उठाने के लिए मजबूर होना पड जाएगा।


पदाधिकारियों ने प्रभारी का किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी ने जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। वही जिले के पदाधिकारियों ने विभाग प्रभारी का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह राणा के निर्देश पर सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने रेलवे फाटक पर स्थित सिद्ध पीठ भैरव मंदिर पर पहुंचकर हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और नवंबर माह के होने वाले प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम पर भी चर्चा की। वही कार्यकर्ताओं ने विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान उनके साथ आए सहारनपुर जिला मंत्री संगीत ग्रेवाल, महा नगर मंत्री विशाल खत्री, फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिमाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा इस करोना वायरस की महामारी के चलते जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे ,चौधरी यसवीर सिंह, अरविंद कौशिक ,सुधीर राणा, प्रदीप निरवाल, सुधीर राणा, निशांत सरोहा, अनुराग गोयल, पंकज गुप्ता, महेश गोयल, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर संगठन का नाम रोशन किया है और इस जिले के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह माननीय  आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व पात्र लोगों को कुछ आने का कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा उनका हर पल प्रयास होगा उनके कार्यकाल में संगठन और भी मजबूत हो। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए इस करोना वायरस की महामारी के चलते सुरक्षा बरतें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर माक्स लगाएं। सफाई को ध्यान में रखते हुए बार-बार हैंड वास करें। भीड़ की जगह इकट्ठे ना हो अगर शरीर में कोई भी परेशानी हो तो तुरंत नजदीक के डॉक्टर को दिखाएं। इस अवसर पर भानु प्रताप उपाध्याय, श्रीपाल वैरागी, पप्पू चौधरी, अरविंद बंजारा, सन्नी गर्ग, सुनील बंजारा, अमरपाल सिंह मान, अमित रुहेला, विनय कुमार कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।               


'शिक्षा विभाग' को मिले 191 नए अध्यापक

पीलीभीत। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को 191 नए सहायक अध्यापक मिल गए हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नए शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शेष नए शिक्षकों को समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।             


गांव में चलाया मतदाता जागरूक अभियान

खगड़िया। सलारपुर गांव में जीविका दीदी की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं से आगामी तीन नवंबर को मतदान में भाग लेने की अपील की। मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। सरस्वती ग्राम संगठन की यशोदा देवी, प्रेमलता देवी, अनुपम राज, आशा देवी, गुड़िया देवी, मीरा कुमारी, कविता देवी ने घर-घर जाकर मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भिक होकर करने के लिए कहा। कहा अपनी मर्जी से मताधिकार का प्रयोग करें, किसी के बहकावे में नहीं आएं। महिलाओं से आग्रह किया कि पहले मतदान करेंगे और उसके बाद गृह कार्य। यह भी कहा कि मतदान के समय मास्क पहनकर बूथों पर जाएंगे। सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे।             


पोशाक और मूर्तियों की कीमतों में आई गिरावट

कासगंज। शारदीय नवरात्र पर माता की पूजा के लिए खरीदे जाने वाली पोशाक और मूर्ति की कीमतों ने श्रद्धालुओं को राहत दी। वहीं महंगी हुई पूजा सामग्री से वह आहत हुए। लोगों ने देवी माता की पूजा के लिए पोशाक खरीदीं और पूजा सामग्री ली। बाजार गुलजार दिखे, लेकिन अपेक्षित बिक्री नहीं हुई।               


कॉलोनी में रोपे गए 500 छायादार पौधे

मेरठ। डिफेंस कालोनी में तीन दिन अभियान चलाकर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। द सैनिक सहकारी आवास समिति लि. के चेयरमैन रि. मेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि कालोनी में हरियाली व आक्सीजन की मात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया।               


विधानसभा चुनाव में दलों ने ताकत झोंकी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच किया। इस मौके पर करीब साढ़े चार मिनट का ‘मोदी जी की लहर’ चुनावी गाना भी जारी किया गया। इस गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और अभिनय किया है। इस गाने के जरिए बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है तथा बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के जरिए विपक्ष पर निशाना भी साधा गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘घोटाला करने वालों को बंटाधार’ हुआ है।                           


निगम के दोनों रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति

पानीपत। नगर निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर रमेश शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने पालिका बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। निगम में ये दोनों रिक्त पद अब भर गए। दैनिक जागरण से बातचीत में कार्यकारी अधिकारी बलबीर ने बताया कि तरावड़ी में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे। पानीपत नगर निगम में हाउस टैक्स की समस्या गंभीर है। आयुक्त ने उन्हें इस बारे में अवगत करा दिया है। इस समस्या का समाधान करेंगे। लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने में कोई परेशानी नहीं आएगी।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...