शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

'शिक्षा विभाग' को मिले 191 नए अध्यापक

पीलीभीत। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को 191 नए सहायक अध्यापक मिल गए हैं। नियुक्ति पत्र पाकर नए शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कुछ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शेष नए शिक्षकों को समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।             


गांव में चलाया मतदाता जागरूक अभियान

खगड़िया। सलारपुर गांव में जीविका दीदी की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जीविका दीदियों ने मतदाताओं से आगामी तीन नवंबर को मतदान में भाग लेने की अपील की। मतदाताओं को शपथ भी दिलाई। सरस्वती ग्राम संगठन की यशोदा देवी, प्रेमलता देवी, अनुपम राज, आशा देवी, गुड़िया देवी, मीरा कुमारी, कविता देवी ने घर-घर जाकर मताधिकार के प्रयोग के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भिक होकर करने के लिए कहा। कहा अपनी मर्जी से मताधिकार का प्रयोग करें, किसी के बहकावे में नहीं आएं। महिलाओं से आग्रह किया कि पहले मतदान करेंगे और उसके बाद गृह कार्य। यह भी कहा कि मतदान के समय मास्क पहनकर बूथों पर जाएंगे। सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे।             


पोशाक और मूर्तियों की कीमतों में आई गिरावट

कासगंज। शारदीय नवरात्र पर माता की पूजा के लिए खरीदे जाने वाली पोशाक और मूर्ति की कीमतों ने श्रद्धालुओं को राहत दी। वहीं महंगी हुई पूजा सामग्री से वह आहत हुए। लोगों ने देवी माता की पूजा के लिए पोशाक खरीदीं और पूजा सामग्री ली। बाजार गुलजार दिखे, लेकिन अपेक्षित बिक्री नहीं हुई।               


कॉलोनी में रोपे गए 500 छायादार पौधे

मेरठ। डिफेंस कालोनी में तीन दिन अभियान चलाकर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। द सैनिक सहकारी आवास समिति लि. के चेयरमैन रि. मेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि कालोनी में हरियाली व आक्सीजन की मात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया।               


विधानसभा चुनाव में दलों ने ताकत झोंकी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच किया। इस मौके पर करीब साढ़े चार मिनट का ‘मोदी जी की लहर’ चुनावी गाना भी जारी किया गया। इस गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और अभिनय किया है। इस गाने के जरिए बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है तथा बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के जरिए विपक्ष पर निशाना भी साधा गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘घोटाला करने वालों को बंटाधार’ हुआ है।                           


निगम के दोनों रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति

पानीपत। नगर निगम कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के पद पर रमेश शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने पालिका बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। निगम में ये दोनों रिक्त पद अब भर गए। दैनिक जागरण से बातचीत में कार्यकारी अधिकारी बलबीर ने बताया कि तरावड़ी में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे। पानीपत नगर निगम में हाउस टैक्स की समस्या गंभीर है। आयुक्त ने उन्हें इस बारे में अवगत करा दिया है। इस समस्या का समाधान करेंगे। लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने में कोई परेशानी नहीं आएगी।             


स्वास्थ विभाग ने वेबसाइट का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य विभाग ने किया वेबसाइट का उद्घाटन


पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने लघु सचिवालय पलवल के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन किया। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसमें कोरोना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम व अस्पताल में भर्ती आदि से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...