शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

भारत ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका

चीन को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम।


बीजिंग। सरकार ने रेफ्रिजरेंट्स के साथ आने वाले एयर कंडीशनर (एसी) के आयात पर पाबंदी लगा दी है। घरेलू मैन्युफक्चरिंग को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे चीनी कारोबारियों को बड़ा झटका लगेगा गौरतलब है। कि देश में एसी का बाजार करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है। भारत अपनी एसी की जरूरत का करीब 28 फीसदी आयात चीन से करता है। कई मामलों में तो एसी के 85 से 100 फीसदी कम्पोनेंट आयात किए जाते हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, 'रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है। इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है। स्प्लिट और विंडो या अन्य सभी तरह के एयरकंडीशनर के आयात पर रोक लगायी गई है। भारत में कई विदेशी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखे हैं। उनके कारोबार पर इसका असर नहीं होगा। जुलाई महीने में भारत सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर बैन लगा दिया था। चीन से बड़े पैमाने पर कलर टीवी भारत मंगाए जाते थे। लेकिन सरकार ने उसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। जून में सरकार ने कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नये न्यूमैटिक टायर के आयात पर पाबंदी लगाई थी। गौरतलब है। कि सीमा पर चीनी सेनाओं की हरकतों के बाद देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बन गया है। टिक टॉक, वी चैट समेत चीनी ऐप्स बंद करने का फैसला लिया गया। यही नहीं भारत में चीनी कंपनियों को मिले कई टेंडर कैंसिल कर दिए गए।                             


पुलिस ने आरोपी को भागने में की मदद

बलिया हत्याकांडः मृतक के भाई का गंभीर आरोप पुलिस ने आरोपी को भागने में की मदद।


संदीप मिश्र


बलिया। हत्याकांड पर मृतक के भाई ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है। कि जब धीरेंद्र प्रताप और उसके लोग पत्थरबाजी और फायरिंग कर रहे थे। तो पुलिस उनको बचाने का प्रयास कर रही थी। और मृतक पक्ष के लोगों को पीटकर भगा रही थी। यही नहीं मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया है। कि वारदात के बाद पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया था। लेकिन बाद में उसे भीड़ से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। बता दें कि बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात उस वक्त हुई जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में खुली बैठक चल रही थी। इस मामले का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह है। जो अभी तक फरार है। धीरेंद्र प्रताप सिंह बलिया के बेरिया से बीजेपी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जाता है। इस वारदात में गोली लगने से दुर्जनपुर पुरानी बस्ती निवासी 46 साल के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना में ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने से तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोटे की दुकान पर हुई लड़ाई मृतक जयप्रकाश पाल के भाई तेजबिहारी पाल ने बताया कि कोटे की दुकान को लेकर दो प्रत्याशी लड़ रहे थे। और वह बाहर से आदमी लेकर आए और एसडीएम साहब ने कहा कि जो लोग यहां के हैं। वही यहां रहेंगे हम उनसे प्रमाण प्रूफ लेंगे, नहीं तो उसको लाइन से बाहर निकाल देंगे। जयप्रकाश पाल ने कहा कि प्रमाण पत्र मांगने पर कुछ लोग नाराज हो गए और एसडीएम से बहस करने लगे। आधा घंटा बाद लोग भागने लगे बलिया में फायरिंग के दौरान मची भगदड़ इसी दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े लोग ईंट पत्थर और गोली चलाने लगे उन्होंने कहा कि करीब करीब 15-20 फायर हुआ. उसमें एक बाहरी बदमाश है। उसे हम पहचानते नहीं हैं। एक अजय सिंह नाम का व्यक्ति फायर कर रहा था। पीड़ित का दावा है। कि धीरेन्द्र प्रताप हमारे भाई को गोली मार दिया आर्मी से रिटायर है। मुख्य आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह आर्मी से रिटायर है। और विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ में रहता है। जयप्रकाश पाल का आरोप है। कि वहां दस पुलिस के लोग थे। 2 महिला पुलिस भी थी। पुलिस आरोपियों को बचा रही थी। और हम लोगों को पीट रही थी। और जब आरोपी गोली मारकर भाग रहा था। तो पुलिस ने उसको पीछे से पकड़ लिया और उसके बाद बंधे पर ले जाकर छोड़ दिया और उसे वहां से भागने को कह दिया। आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं। देर रात डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने भी मौका ए वारदात का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से बातचीत की डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इस घटना में 8 लोग नामित किए गए हैं। उसमें एक मुख्य हत्यारोपी है। जिसने फायर किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है। और इस मामले में पुलिस ऐसा एक्शन लेगी कि उदाहरण बन जाएगा एसडीएम, सीओ सस्पेंड सुभाष चंद्र दुबे ने घटना के समय जो लोग मौजूद थे। वह लोग भी निश्चित रूप से लापरवाही के दोषी माने जाएंगे उनके विरूद्ध कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में सरकार ने एसडीएम और सीओ को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी का भागना स्थानीय पुलिस की लापरवाही-डीआईजी डीआईजी के मुताबिक दावा किया गया है। कि जिस हथियार की फायरिंग से शख्स की मौत हुई है। वह लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। इसकी जांच आरोपी के पकड़े जाने और पिस्टल की रिकवरी के बाद ही हो पाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट हो जाएगा की गन शॉट की इंजरी किससे हुई है। सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि मृतक के भाई द्वारा बताया गया है। कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग गया। ये निश्चित रूप से पुलिस की लापरवाही है। और इस पर सख्त एक्शन होगा।           


प्रथम नवरात्र माता 'शैलपुत्री'

एक बार प्रजापति दक्ष ने एक बहुत बड़ा यज्ञ किया। इसमें उन्होंने सारे देवताओं को अपना-अपना यज्ञ-भाग प्राप्त करने के लिए निमंत्रित किया, किन्तु शंकरजी को उन्होंने इस यज्ञ में निमंत्रित नहीं किया। सती ने जब सुना कि उनके पिता एक अत्यंत विशाल यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे हैं, तब वहाँ जाने के लिए उनका मन विकल हो उठा।


अपनी यह इच्छा उन्होंने शंकरजी को बताई। सारी बातों पर विचार करने के बाद उन्होंने कहा- प्रजापति दक्ष किसी कारणवश हमसे रुष्ट हैं। अपने यज्ञ में उन्होंने सारे देवताओं को निमंत्रित किया है। उनके यज्ञ-भाग भी उन्हें समर्पित किए हैं, किन्तु हमें जान-बूझकर नहीं बुलाया है। कोई सूचना तक नहीं भेजी है। ऐसी स्थिति में तुम्हारा वहाँ जाना किसी प्रकार भी श्रेयस्कर नहीं होगा।'


शंकरजी के इस उपदेश से सती का प्रबोध नहीं हुआ। पिता का यज्ञ देखने, वहाँ जाकर माता और बहनों से मिलने की उनकी व्यग्रता किसी प्रकार भी कम न हो सकी। उनका प्रबल आग्रह देखकर भगवान शंकरजी ने उन्हें वहाँ जाने की अनुमति दे दी।


सती ने पिता के घर पहुँचकर देखा कि कोई भी उनसे आदर और प्रेम के साथ बातचीत नहीं कर रहा है। सारे लोग मुँह फेरे हुए हैं। केवल उनकी माता ने स्नेह से उन्हें गले लगाया। बहनों की बातों में व्यंग्य और उपहास के भाव भरे हुए थे।


परिजनों के इस व्यवहार से उनके मन को बहुत क्लेश पहुँचा। उन्होंने यह भी देखा कि वहाँ चतुर्दिक भगवान शंकरजी के प्रति तिरस्कार का भाव भरा हुआ है। दक्ष ने उनके प्रति कुछ अपमानजनक वचन भी कहे। यह सब देखकर सती का हृदय क्षोभ, ग्लानि और क्रोध से संतप्त हो उठा। उन्होंने सोचा भगवान शंकरजी की बात न मान, यहाँ आकर मैंने बहुत बड़ी गलती की है।


वे अपने पति भगवान शंकर के इस अपमान को सह न सकीं। उन्होंने अपने उस रूप को तत्क्षण वहीं योगाग्नि द्वारा जलाकर भस्म कर दिया। वज्रपात के समान इस दारुण-दुःखद घटना को सुनकर शंकरजी ने क्रुद्ध होअपने गणों को भेजकर दक्ष के उस यज्ञ का पूर्णतः विध्वंस करा दिया।


सती ने योगाग्नि द्वारा अपने शरीर को भस्म कर अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। इस बार वे 'शैलपुत्री' नाम से विख्यात हुर्ईं। पार्वती, हैमवती भी उन्हीं के नाम हैं। उपनिषद् की एक कथा के अनुसार इन्हीं ने हैमवती स्वरूप से देवताओं का गर्व-भंजन किया था।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 17, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-62 (साल-02)
2.शनिवार, अक्टूबर 17, 2020
3. शक-1949, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारंभ, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                  














गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

संयुक्त राष्ट्र ने चीन पर साधा निशाना

वॉशिंगटन डीसी। मानवाधिकारों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का कहना है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार (सीपीसी) अपने ही लोगों के मानवाधिकारों को कुचलने में लगी है। पोम्पिओ ने बुधवार को चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि CPC न केवल अपने लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है बल्कि उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है। यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टियों का इतिहास रहा है।               


देश ताइवान के निकट से गुजरा 'चीन'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, हांगकांग के बाद ताइवान के मुद्दे पर तनातनी बढ़ती जा रही है। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बैरी जब बुधवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा तो चीन ने उसे ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। हालांकि अमेरिका ने दो टूक कहा है कि समुद्री क्षेत्र में स्वतंत्र आवाजाही के लिए उसका अभियान जारी रहेगा। चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है।
प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की टुकड़ी का हिस्सा यूएसएस बैरी एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत है. अमेरिकी नौसेना ने इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बताया, लेकिन ताइवान औऱ उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र पर दावा करने वाले चीन को यह हरकत नागवार गुजरी।
अमेरिकी पैसेफिक फ्लीट ने कहा, ताइवान स्ट्रेट से अमेरिकी युद्धपोत का गुजरना प्रशांत महासागर में स्वतंत्र और बेरोकटोक आवाजाही के उनके देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अमेरिकी नौसेना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए आगे भी इस क्षेत्र में युद्धपोतों के नौवहन के अलावा विमानों की गश्त भी जारी रखेगी।
अमेरिका के इस रुख से आगबबूला चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत की पूरी यात्रा पर उसकी कड़ी नजर थी। चीन की पूर्वी थिएटर कमांडर के प्रवक्ता कर्नल झांग चुनहुई ने कहा कि हमने अमेरिका को यह आगाह किया है कि वह ऐसी बयानबाजी और कार्रवाई से बाज आए, जो ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव पैदा करती हो। गौरतलब है कि 1949 के गृह युद्ध में हार के बाद से ताइवान चीन से एक अलग हिस्से के तौर पर रहा है। ताइवान का अपना झंडा, करेंसी और सेना है। हाल ही में अमेरिका ने ताइवान को संवेदनशील मिसाइल टेक्नोलॉजी समेत तमाम हथियार देने का समझौता किया है।             


'कलाम' की जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश के 11वें राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, डॉक्टर कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति एक वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर नमन। एक विजनरी लीडर भारत के स्पेस और मिसाइल प्रोग्राम को गढ़ने वाले, जो हमेशा ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।             


प्राकृतिक सौंदर्य और किसी ग्रह पर नहीं है

हमारे सौरमंडल के ग्रहों के बहुत अलग अलग हालात है। सूर्य से दूरी और अन्य वजहों से हर ग्रह के भौगोलिक स्थितियों में काफी अंतर है। वैसे तो खगोलविदों की दिलचस्पी इन ग्रहों में जीवन की संभावना के संकेतों की तलाश में ज्यादा होती है, लेकिन कई बार कुछ विलक्षण स्थितियां भी उन्हें चौंका देती है। पृथ्वी का प्राकृतिक सौंदर्य किसी और ग्रह पर नहीं है, लेकिन प्लूटो पर खगोलविदों को ऐसे पहाड़ दिखे हैं जो बर्फ की तरह ढंके बिलकुल वैसे ही दिखाई देते हैं जैसे पृथ्वी पर।


एवरेस्ट से भी ऊंचे हैं वहां के पर्वत


नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्ष यान ने 2015 में दिखाया कि कथूलू श्रेणी के कई पर्वत हमारे हिमालय के एवरेस्ट से भी ऊंचे हैं। इसके साथ ही इन पर्वतों में एक खासियत और है यह बर्फ से ढके हैं, लेकिन यह बर्फ पानी की बल्कि मीथेन की है।


मीथेनी की बर्फ


नेचर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में इस बौने ग्रह पर मीथेन के निर्माण और उसकी वजह से बनने वाली प्रक्रियाओं को जानने का प्रयास किया गया है। शोधकर्ताओं ने इस पर खास तौर से कथूलू में मीथेन की बर्फ पर खास तौर से ध्यान दिया।           


फेसबुक-व्हाट्सएप को नोटिस जारी किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम द्वारा दायर याचिका पर केंद्र, गूगल, अमेजन और फेसबुक/ व्हाट्सऐप को नोटिस जारी किया। अदालत ने यूपीआई पर किए गए लेनदेन के डाटा को सुरक्षित करने की भी मांग की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भारत में डाटा संग्रहीत करने की अनिवार्यता के बिना व्हाट्सएप को यूपीआई भुगतान शुरू करने की अनुमति दे रहे हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, ‘हम नोटिस जारी करेंगे। यहां इस बात की आशंका है कि भुगतान की पूरी व्यवस्था शुरू होने से पहले पूरा नियामक ढांचा तैयार हो जाएगा।’ विश्वम की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि आरबीआई ने अप्रैल 2018 में एक आदेश जारी कर इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों से कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि इन प्लेटफॉर्म पर डाटा का लेन-देन भारत के भीतर एक सर्वर में सुरक्षित रखा जाएगा।             


पूर्व राष्ट्रपति का जीवन संघर्ष-गरीबी में गुजरा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मध्यवर्गीय मुस्लिम अंसार परिवार में हुआ था। साल 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन हैं। साल 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मध्यवर्गीय मुस्लिम अंसार परिवार में हुआ था। अब्दुल कलाम के पिता नाविक का काम करते थे और ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं थे। वह मछुआरों को नाव किराये पर देते थे। अब्दुल कलाम का बचपन गरीबी और संघर्षों से गुजरा था। पांच भाई और पांच बहनो के परिवार को चलाने के लिए उनके पिता को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। ऐसे में होनहार और होशियार अब्दुल कलाम को अपनी शुरूआती शिक्षा को जारी रखने के लिए अखबार बेचने का काम करना पड़ता था। आठ साल की उम्र में ही कलाम सुबह चार बजे उठ जाया करते थे। इसके बाद अपने नित्यक्रम से निवृत होकर वह गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे। ट्यूशन से आने के बाद कलाम सीधे रामेश्वरम रेलवे स्टेशन जाते और बस अड्डे पर अखबार बांटने लगते थे।           


कैंसर को जल्द मात दूंगाः संजय दत्त

मुंबई। कैंसर से अपनी जंग के बारे में अभिनेता संजय दत्त ने पहली बार खुलकर अपने मन की बात रखी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बीमारी को वह जल्द ही मात दे देंगे। अगस्त में खबरें आई थीं कि दत्त फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त हैं। तब 61 वर्षीय अभिनेता ने घोषणा की थी कि उपचार लेने के लिए वह अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से कुछ समय के लिए दूरी बनाऐंगे। इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में संजय दत्त जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून पर बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बालों में हकीम द्वारा बनाए गए चोट के निशान जैसे डिजाइन की ओर इशारा करते हुए कहा, ”मेरे जीवन में यह निशान हाल में आया है लेकिन मैं इसे हरा दूंगा, मैं कैंसर को जल्द मात दूंगा। अभिनेता की आगामी फिल्म ”केजीएफ: चैप्टर 2 और रणबीर कपूर के साथ ”शमशेरा है। दत्त ने कहा कि 2018 में आई फिल्म ”केजीएफ के सिच्ल के लिए वह दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, फिल्म के लिए उन्हें अगले महीने से शूटिंग शुरू करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि सेट पर लौटकर उन्हें खुशी हो रही है। वीडियो के अंत में जब हकीम कहते हैं कि उन्हें अभिनेता को उत्साहित देखकर खुशी हुई तो इस पर दत्त कहते हैं कि उपचार के दौरान उनका वजन कम हो गया था लेकिन अब उन्होंने फिर से व्यायाम शुरू कर दिया है। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ”मेरी सेहत धीरे-धीरे फिर बनने लगी हैं। मैं इससे बाहर निकल आऊंगा।             


शांति व्यवस्था के लिए डीएम ने बैठक की

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाजियाबाद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए आज जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा आगामी त्योहारों के आयोजन के दौरान जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के मद्देनजर सभी अधिकारियों द्वारा कार्य योजना बनाकर सभी त्योहारों के कार्यक्रम को संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।             


'पीयूष द्विवेदी' को राज्य का अध्यक्ष चुना

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरियन मार्शल आर्ट की नेशनल बॉडी इंडियन योंगमुड़ो फेडरेशन द्वारा पीयूष कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष चुना गया। इंडियन योंगमुडो फेडरेशन के प्रेजिडेंट रोहित नारकर, महासचिव राणा अजय सिंह और नॉर्थ इंडिया डायरेक्टर बृजेश भाव ने पीयूष कुमार द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया। अब आने वाले जिला, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी तथा यूपी योंगमुड़ो एसोसिएशन की संपूर्ण टीम संगठित तथा प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी फेडरेशन ने पीयूष कुमार द्विवेदी को सौंपी है।             


पार्टीयों ने अपना चुनाव प्रसार-प्रचार तेज किया

पटना। बिहार चुनाव के लिए हर छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टी ने अपनी तैयारी और प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। उधर भाजपा ने 22 अक्तूबर को बिहार में राजग सदस्यों के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी उस दिन बक्सर, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी सभा स्थलों की तैयारी करेगी।                  


दुष्कर्म मामले में 2 दोषियों को फांसी की सजा

हापुड़ किशोरी से दुष्कर्म मामले दो दोषियों को फाँसी की सजा


अतुल त्यागी


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में किशोरी से रेप के मामले में दो आरोपियों को विशेष न्यायाधीश पॉस्को कोर्ट बीना नारायण ने फांसी की सजा सुनाई है, दरअसल 2 साल पहले बच्ची की रेप के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी थी और विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची के भाई का भी गला काट दिया था। यह दोनों आरोपी मृतका के घर में नौकर थे। जिन्होंने रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।एक तरफ इस समय जहां यूपी में रेप के बाद हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हापुड़ न्यायालय के विशेष न्यायाधीश बीना नारायण ने रेप के बाद हत्या के मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, जो ऐसे मामलों के लिए नजीर बना है। यह रेप का हापुड़ जनपद में पहला ऐसा मामला है जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें की 2 साल पहले जनपद के थाना देहात क्षेत्र में घर में काम करने वाले दो नोकरो द्वारा 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी और बच्ची के शव को घर में ही बने भूसे के कमरे में एक बोरी में डाल दिया, लेकिन यह पूरी घटना बच्ची के 10 वर्षीय भाई ने देख ली। जिसके बाद आरोपियों ने बच्ची के 10 वर्षीय भाई का भी गला काट दिया था। तभी से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इस मामले में आज विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट बीना नारायण ने दोनों आरोपियों अंकुर तेली व सोनू उर्फ पव्वा को फांसी की सजा सुनाई है, दोनों आरोपियों को तब तक फांसी पर लटकाया जाएगा जब तक कि उनकी मृत्यु न हो जाए, मामले में आरोपियों को फांसी दिए जाने के आदेश से पीड़ित परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।


खिलाफतः विभाग के कर्मचारियों का कद बढ़ा

संदीप मिश्र


लखनऊ। निजीकरण की वापसी के बाद बिजली विभाग के अ​धिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग को बचाए रखना है तो कार्यों से समझौता नहीं किया जा सकता है। निजीकरण वापसी के दौरान सरकार और प्रबंधन की ओर से सफ तौर पर संदेशित किया गया है आपको मौका दिया गया है। इस बार उपभोाक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए बेहतर आपूर्ति के साथ ही अधिक से अधिक राजस्व बढ़ोतरी हो सके, काम करना है। लेकिन इतना सब होने के बाद भी विभाग के अधिकारी काम नहीं करके, दूसरे संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। विभाग के उपखंड (जो डायरेक्ट हैं), अधिशासी, अधीक्षण और मुख्य अभियंता काम नहीं करने और लापरवाही का सीधा आरोप जूनियर इंजीनियरों यानि अवर अभियंताओं पर लगा रहे हैं। इन सभी अधिकारियों का सीधे तौर पर कहना है कि जूनियर इंजीनियर काम नहीं करते हैं। वे सिर्फ संगठन की राजनीति और अन्य कामों में लगे रहते हैं।                        


दुनिया भर के शेयर बाजारों मे भारी गिरावट

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में चुनाव के पहले राहत पैकेज नहीं आने की आशंका के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है। पहले एशियाई बाजार और अब यूरोपीय बाजारों में भी तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। इन्हीं संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं, एनएसई के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में 300 अंक की गिरावट आई। इस गिरावट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल घबराना नहीं चाहिए। बल्कि निचले स्तरों पर अच्छे शेयरों में खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी। लेकिन शेयर बाजार में अगले कुछ दिनों तक भारी उठा-पटक देखने को मिल सकती है।             


बिना किसी प्रक्रिया के निगम ने टेंडर छोड़ा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम ने जीटी रोड पर आप्यूलेंट मॉल के पास पार्किंग का ठेका बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के छोड़ दिया है। इस मामले में जोनल प्रभारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तहसील के आस-पास एवं जीटी रोड पर आप्यूलेंट मॉल के पास पार्किंग का ठेका गुपचुप तरीके से चहेतों को दे दिया गया। नियमानुसार एनजीटी के आदेश में यह साफ किया गया है कि तारकोल से बनी सड़क पर किसी भी स्थिति में पार्किंग का ठेका नहीं छोड़ा जाएगा। निगम सदन की बैठक के दौरान भी एनजीटी के आदेश का मुद्दा उठा था और कई पार्षदों के द्वारा इस बात को रखा कि तारकोल से बनी सड़क पर वाहन पार्किंग के ठेके न छोड़े जाएं। सड़कों पर वाहन पार्किंग के ठेके छोड़े जाने के चलते जाम की समस्या उत्पन्न होती है।               


103 डग्गामार वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

हापुड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 103 डग्गामार बसों के खिलाफ की कार्रवाई।
अतुल त्यागी


हापुड़। जनपद में लगातार तीन दिन से डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ महेश शर्मा ने कई जिलों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी कार्रवाई की है। 3 दिन से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 103 डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 103 वाहनों को सीज किया गया है और वाहन चालकों को जो इधर से उधर हो कर निकल रहे थे उन्हें हिदायत दी गई है। अगर अपने कारनामों से बाज नहीं आए तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी अभी भी परिवहन विभाग की तरफ से अधिकारी जगह-जगह वाहनों के खिलाफ कर रहे हैं कार्रवाई और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है डग्गामार वाहन स्वामियों के खिलाफ।


त्योहारी सीजन को लेकर बैठक आयोजित की

दुर्गापूजा एवं दशहरा के आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। दुर्गापूजा एवं दशहरा के अवसर पर कोविड-19 के मानको का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय-जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में देर शाम दुर्गापूजा एवं दशहरा के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए ही दुर्गापूजा के आयोजन की अनुमति दी जायेगी। कहा कि इसका विशेष ध्यान रखा जाय कि इस अवसर पर अधिक संख्या में भीड़ एकत्र न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पण्डालों में प्रवेश और बाहर निकलने का अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित होना चाहिए। आयोजको को आश्वस्त करना होगा कि वे अपने यहां लगने वाले पण्डालों में कोविड-19 के मानको का कड़ाई से पालन करेंगे एवं किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्र नहीं होने देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पण्डालों के बाहर न तो किसी प्रकार के ठेले की दुकान लगेगी और न ही किसी प्रकार के खाद्यय सामग्री की बिक्री होगी। दशहरा के दौरान होने वाली रामलीला का मंचन एवं राम चरित्र मानस पाठ के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके सुनिश्चित कर ले कि कोविड-19 के मानको का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजिंग एवं मास्क का पूर्णता अनुपालन सुनिश्चित रहेगा। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दुर्गा पूजा एवं रामलीला मंचन के बारे में भी विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती है, इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने रावण दहन पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन में ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में भीड़ होती है, इसलिए उस दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने मूर्तियों के विसर्जन की तैयारियों के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि विसर्जन की जगह पहले से सुनिश्चित कर ली जाये और वहां पर पानी की उपलब्धता, लाइट, साफ-सफाई की पहले से ही मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाये कि रात्रि में विसर्जन न होे, शाम तक मूर्तियों का विसर्जन करा लिया जाये, इसके लिए पुलिस विभाग को विशेष रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने विसर्जन स्थल की सूची बनाकर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ कुमार त्रिपाठी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के विशेष निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पूर्व में अप्रिय घटनाओं के होने की जानकारी मिली है, ऐसी स्थिति में उन जगहों पर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि विसर्जन स्थल तक पुलिस एवं गांव का सम्भ्रांत व्यक्ति जरूर होना चाहिए, जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि विसर्जन स्थलों तालाबों, पोखरों इत्यादि में अधिक गहराई वाले जगहों पर रेड सिग्नल जरूर होना चाहिए, जिससे कि विसर्जन के समय लोगो को गहराई की जानकारी हो सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी-श्री ए0के0 कनौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।             


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...