सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

श्रीराम के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा गरमाया

मथुरा। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के बाद अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का मामला सुर्खियों में है। श्रीकृष्ण विराजमान सहित आठ वादियों की ओर से सोमवार को जिला जज कोर्ट में अपील दायर की गई है। अब जिला जज इस अपील पर दो बजे के बाद सुनवाई करेंगी। मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर विवाद को लेकर 30 सितंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अपील दायर की गई थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब इसको जिला जज की कोर्ट में दायर किया गया है। दायर दावे पर वादी पक्ष अपने तर्क प्रस्तुत करेगा। इसके बाद अदालत मामले में आगे की प्रक्रिया अपनाएगी। इस मामले में वादी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि मजबूत दावे के साथ हम सोमवार को अपील दायर करेंगे।             


नागालैंड के पूर्व मंत्री चांग का निधन हुआ

कोहिमा। नागालैंड सरकार में मंत्री रहे सीएम चांग का निधन हो गया है। चांग के निधन की जानकारी आज दोपहर नागा अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई है। उनकी उम्र 78 साल थी। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। बता दें कि सीएम चांग नोकसेन (तुएनसांग) विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। साथ ही वे पूर्व आईएस अफसर और नागालैंड के पूर्व सांसद भी रहे थे। चांग सूबे की मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और न्याय और कानून मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। साथ ही वे साल ​​2018 से राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के सदस्य भी थे।           


शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं सलमान

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान एक ऐसे लोकप्रिय अभिनेता हैं जो अपनी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान का नाम बॉलीवुड की बहुत सी खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। ऐसे में आज हम आपको 25 साल की एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सलमान खान को शादी का ऑफर दिया है। तो आइए जानते हैं वह अभिनेत्री कौन है। उस अभिनेत्री का नाम उर्वशी रौतेला है। उर्वशी रौतेला बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। कुछ समय पहले एक अवार्ड समारोह के दौरान कुछ पत्रकारों ने उर्वशी रौतेला से पूछा कि आप शादी कब कर रही हैं। इस सवाल के जवाब उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं और यदि सलमान खान चाहे तो मैं उनसे शादी करना चाहूंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें उर्वशी रौतेला सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। उर्वशी रौतेला ने “सिंह साहब द ग्रेट” फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सलमान खान फिलहाल अपने आने वाली फिल्म “दबंग 3” में काम कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो यह फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी।               


डिजिटल लेनदेन का दिखने लगा असर

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के अर्थव्यवस्था में नकद की जगह डिजिटल माध्यमों से लेनदेन को बढ़ावा देने की कोशिश का असर अब दिखने लगा है। केंद्रीय बैंक के ताजा सर्वे के अनुसार 2015-16 से 2019-20 के बीच डिजिटल भुगतान 55.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। आकड़ों के मुताबिक मार्च 2016 में 593.61 करोड़ से बढ़ कर मार्च 2020 तक 3,434.56 करोड़ हो गयी है। इसी दौरान लेनदेन का मूल्य 15.2 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर के साथ 920.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1,623.05 लाख करोड़ रुपये का हो गया है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में डिजिटल भुगतान इससे पिछले वर्ष की तुलना में 593.61 करोड़ से बढ़कर 969.12 करोड़ से बढ़कर 969.12 करोड़ हो गया है।               


बिग बॉस में आए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

बिग बॉस14 में आए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी।


मुंबई। बिग बॉस में वीकेंड वार की रात को सलमान खान का गुस्सा घरवालों पर खूब जमकर बरसा, हालात ऐसे हो गए थे। की गुस्से में सलमान खान ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को घर से अपना सामान पैक कर निकल जाने तक को कहा। इस सीजन के दूसरे वीकेंड वार में सीनियर्स के द्वारा निक्की को कन्फर्म सदस्य के फैसले पर एजाज खान विरोध करते नजर आए। एजाज खान सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान से बहस करते हैं। वहीं सलमान खान कहते हैं। की घर के फेशर्स को इस बात का दुख नहीं की वह कन्फर्म नहीं हुए बल्कि दुख इस बात का है की सीनियर्स ने गलत फैसला लिया हैं।
सलमान खान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या से जुड़ते हैं। सलमान तीनों क्रिकेटर्स से कुछ सवाल-जवाब करते हैं। और हंसी मजाक करते हैं। इसके बाद तीनों खिलाड़ी घर के सदस्यों से बातचीत करते हैं। सलमान खान कहते हैं की  ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या  घरवालों के साथ गेम खेलेंगे। इस गेम में तीनों क्रिकेटर घरवालों से क्रिकेट की भाषा में सवाल करते हैं। और घरवाले उनका जवाब देते हैं।
हिना खान गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला घर के फ्रेशर्स का रिपोर्ट कार्ड तैयार करते हैं। इस रिपोर्ट कार्ड में छह स्टेटमेंट हैं। जिन पर सीनियर्स अपनी राय देते हैं। अब सलमान खान घर की नई नवेली सीनियर्स निक्की तंबोली को घर के नए सदस्यों को गलतफहमी के बारे में बताते हैं। इसके बाद सलमान घर के सभी फेशर्स से अन्य सदस्यों की गलतफहमी के बारे में बताने के लिए कहते हैं। सलमान खान घरवालों को बताते हैं। की घर पर छोटी सरदारनी‘ के लीडिंग कैरेक्टर मेहर और सरबजीत सिंह आ रहे हैं। इसके बाद सलमान खान दोनों को घर में बुलाकर स्वागत करते हैं। मेहर और सरबजीत सिंह घरवालों से बात करते हैं। और कहते हैं। की वह उन लोगों के साथ गेम खेलने आए हैं। इसके बाद वह कहते हैं।पहले हम आपको गेम के रूल बताएंगे, फिर आपको टास्क देंगे फिर हम सीनियर को दो फ्रेशर्स देंगे और सीनियर्स उनके बारे में हमें कुछ ना कुछ बताएंगे और जो हमें उन में से पसंद आएगा उनको हम एक गिफ्ट भी देंगे और लास्ट में मेहर गौहर खान की तारीफ करती हैं। पवित्रा पुनिया घरवालों को बिग बॉस की तरफ से दिए गए टास्क को पढ़कर सुनाती हैं। टास्क में फ्रेशर्स को अपने आप को रैंक देना है। सीनियर्स का मानना है। की फ्रेशर्स ने इस टास्क में अपने लिए स्टैंड लिया है। सलमान खान सभी प्रेशर्स के खराब प्रदर्शन पर भड़कते हैं। इसके बाद वह घर के सभी 10 फ्रेशर्स को बैग पैक करके घर से निकलने का आदेश दे देते हैं। सीनियर्स ने भी प्रेशर्स को हिदायत दी है। की उन्हें टास्क को नजदीकी से समझना चाहिए। इस पर फ्रेशर्स टास्क को लेकर अपनी परेशानी बताते हैं। गौहर खान कहती हैं। की टास्क में सभी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था।             


बिहार सरकार के भाजपा विधायक का निधन

बीजेपी विधायक का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस।


पटना। बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है। दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। कटिहार जिले के प्राणुपुर सीट से चार बार के विधायक महेंद्र नारायण यादव को हरा कर प्राणपुर में दोबारा कमल खिलाय था।               


28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस

मोबाइल स्क्रीन, नोट और स्टील पर 28 दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में आई तेजी को देखते हुए यह जानना बेहद जरूरी है। कि किस सतह पर कोरोना वायरस कोविड-19 कितने दिनों तक जीवित रहता है। उससे अपना बचाव कैसे करें। आस्ट्रेलिया में इस दिशा में किये गये शोध से पता चला है। कि बैंक द्वारा जारी पेपर से बने नोट, स्टील और मोबाइल की स्क्रीन पर कोरोना वायरस 28 दिनों तक जिंदा रहता है।
आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान शोध एजेंसी (सीएसआईआरओ) ने आज यह जानकारी दी कि गिलौंग स्थित आस्ट्रेलियन सेंटर फोर डिजीज प्रीपेयर्डनेस (एसीडीपी) में किये गये शोध से पता चला है। कि कोरोना वायरस कोविड-19 प्लास्टिक के बैंकनोट के बजाये पेपर के बैंक नोट पर ज्यादा दिन टिका रहता है। यह विषाणु छिद्र रहित या चिकनी सतह जैसे कांच, स्टील, विनाइल आदि पर छिद्रयुक्त सतह की तुलना में अधिक दिनों तक जीवित रहता है। इसके अलावा वह कम तापमान पर अधिक दिनों तक जीवित रहता है। यह शोध रिपोर्ट वायरोलॉली पत्रिका में प्रकाशित हुई है। सीएसआईआरओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ लैरी मार्शल ने कहा कि यह वायरस किस सतह पर कितनी देर जीवित रहता है। ये पता लग जाने से इसके प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। यह साथ ही इस बात की जरूरत पर भी बल देता है। कि नियमित रूप से हाथ की सफाई करते रहें। शोध से पता चला है। कि 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर यह वायरस बहुत दिनाें तक जीवित रहा। जैसे जैसे तापमान बढ़ा, इस वायरस के जीवित रहने की अवधि कम होती गयी।             


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...