सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

नागालैंड के पूर्व मंत्री चांग का निधन हुआ

कोहिमा। नागालैंड सरकार में मंत्री रहे सीएम चांग का निधन हो गया है। चांग के निधन की जानकारी आज दोपहर नागा अस्पताल प्रशासन की तरफ से दी गई है। उनकी उम्र 78 साल थी। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। बता दें कि सीएम चांग नोकसेन (तुएनसांग) विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। साथ ही वे पूर्व आईएस अफसर और नागालैंड के पूर्व सांसद भी रहे थे। चांग सूबे की मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और न्याय और कानून मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। साथ ही वे साल ​​2018 से राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के सदस्य भी थे।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...