गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

कपड़ें के मास्क भी वायरस को रोकने में प्रभावी

नई दिल्ली। कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने को सभी कहते हैं। लेकिन लोगों में यह भ्रम है कि कपड़े से बने मास्क वायरस से बचाने में काम नही आते। जबकि कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई कि कि कपड़े से बने मास्क पहनने से भी वायरस से सुरक्षा मिलती है। यदि संक्रमण हो भी जाता है तो वह कम तीव्रता या कम वायरल लोड या बिना लक्षण वाला रहता है। सैनफा्रंिससको मे यूनिवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया में जुलाई में हुए अध्ययन में यह बात सामने आई। साथ ही 1 मीटर की दूरी भी जरूरी है। मास्क सही प्रकार से पहनना भी उतना ही जरूरी है जितना कि उसे पहनना। लोगों में यह धारणा है कि मास्क पहन कर बात करने से आवाज साफ सुनाई नही देती। जबकि ऐसा नही है। यह केवल एक मेंटल बैरियर है। मास्क पहने पहने बस थोड़ा उंचा बोल कर हम वायरस से बच भी सकते हैं और दूसरों को संक्रमण से बचा भी सकते हैं। मास्क गले में लटका कर फिर वापस पहनने से संक्रमण, मास्क की अंदर की सतह तक आता है और नाक तक वापस इसे खींचने से यह वायरस अंदर चला जाता है।               


फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।


नई दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। पीटीआई के एक सवाल के जवाब में इंडिगो ने कहा, हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की  फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें।
इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उड्डयन उद्योग के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6 ई 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। यह उड़ान आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डा पर पहुंचने पर एक विशेष दल पहुंचा और मां और बच्चे को सुरक्षित उतारा। बताया गया है कि फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।               


डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकनः रोहन

रोहन जेटली ने भरा डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने बुधवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया। इसके साथ ही उनका अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि उनको संघ के अधिकतर गुटों का समर्थन प्राप्त है। रोहन जेटली ने कहा, मैंने नामांकन भर दिया है क्योंकि किसी को तो काम करना है। क्रिकेट प्रशासन आसान नहीं है। जो चीजें डीडीसीए के लिए जरूरी है वो की जानी चाहिए। रोहन के खिलाफ सिर्फ एक इंसान-सुनील कुमार गोयल ने नामांकन भरा लेकिन उम्मीद है कि वह 10 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले लेंगे। रोहन को डीडीसीए के बाकी समूहों से समर्थन मिला है लेकिन बाकी पदो के लिए कोई आम सहमति नहीं बनी है। डीडीसीए में छह पदों के लिए 17 से 20 अक्टूबर के बीच चुनाव होने हैं। इसमें अध्यक्ष, कोषाध्याक्ष और चार निदेशक हैं।। कोषाध्यक्ष के लिए 19 लोगों ने नामांकन भरा है, लेकिन एक या दो लोगों के अंत तक इस रेस में बने रहने की उम्मीद है बाकी के लोग अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके. खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने इस पद के लिए नामांकन भरा है और वह मजबूत दावेदार लग रही हैं। शशि ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं निश्चित तौर पर कोषाध्यक्ष पद के लिए लडूंगी। मैंने कागजों के दो सेट भरे हैं ताकि मैं सुरक्षित रह सकूं। कुछ और लोगों ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा है लेकिन इनमें से ज्यादा लोग किसी ग्रुप के नहीं हैं। इसलिए उम्मीद है कि वह अपना नामांकन वापस ले लेंगे। निदेशकों के चार पदों के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन भरे हैं।             


कोरोना को लेकर ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी

कोरोना महामारी को लेकर ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कह दी ये बात।


वाशिंगटन डीसी। कोरोना महामारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को जमकर खरी खोटी सुनाई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कोविड-19 महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराया, और कहा कि चीन ने दुनिया को जो कर दिया है उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि इससे पहले भी कई मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोनावायरस को लेकर चीन को फटकार लगा चुके है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “मुझे जो भी मिला है, मैं उसे आपके लिए भी लेना चाहता हूं और मैं इसे मुफ्त देने जा रहा हूं। आपको इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। यह आपकी गलती नहीं है कि यह हुआ, यह चीन की गलती थी, और चीन को इसके लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, इस देश में जो उन्होंने किया और जो उन्होंने इस दुनिया में कर दिया है।”ट्रंप ने कहा कि उनका कोरोनावायरस संक्रमण “ईश्वर का आशीर्वाद” था क्योंकि इसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए संभावित दवाओं के बारे में शिक्षित किया। कोरोना वैक्सीन पर ट्रंप ने कहा कि जल्द से जल्द हमें कोरोना वैक्सीन मिलने वाला है। मुझे लगता है कि चुनाव से पहले वैक्सीन मिल जाना चाहिए था, लेकिन इस पर राजनीति हो रही है, ठीक है, वे अपना खेल खेलना चाहते हैं, इसलिए चुनाव के ठीक कोरोना वैक्सीन मिल जाना चाहिए।             


देश में आएं कोरोना के 78524 नए मामले

देश में कोरोना के 78524 नए मामले, 971 की मौत।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 78,524 नए केस सामने आए हैं और 971 लोगों की मौत हो गई है।देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,35,656 हो गई है। इसमें 9,02,425 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 58,27,705 लोगों के अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश भर में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1,05,526 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 14,80,489 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 2,44,527 मामले सक्रिय हैं। अब तक 11,96,441 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 39,072 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के अब तक 7,34,427 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 49,513 सक्रिय केस हैं और 6,78,828 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 6,086 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 6,68,652 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,16,153 केस सक्रिय हैं और 5,42,906 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 9,574 लोगों की जान जा चुकी है।वहीं, तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 6,35,855 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 45,135 मामले सक्रिय हैं और 5,80,736 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 9,984 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।             


कुर्सी पर ज्यादा देर तक बैठने पर कमर का र्दद

आज के समय में अधिकतर लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर लगातार काम करते हैं। इसकी वजह उन्हें कई तरह की समस्याओं का सा के समय में अधिकतर लोग घंटों कुर्सी पर बैठकर लगातार काम करते हैं। इसकी वजह उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है। कि लोगों को शुगर, मोटापा, ह्दय रोग आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह इसलिए होता है। क्योंकि घंटों एक जगह बैठने पर मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता है। जिसके कारण ये सब समस्या होती है। वहीं लगातार एक पोजिशन पर बैठने से शरीर के सभी अंगों को भरपूर ग्लूकोज बहुत कम मिल पाता है। यही कारण है। लोगों में टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि कोरोना काल में सभी लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक जगह बैठे रहने पर लोगों के पीठ या कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। और घंटों कुर्सी पर चिपके रहते हैं। तो कुछ नियमों का पालन करें। ताकि आप तंदुरुस्त रह सके।
अगर आपको बैठकर ही काम करना है। तो थोड़े-थोड़े समय पर मूव करते रहें। लंबे समय तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहें। थोड़े-थोड़े समय में वॉक जरूर करें।
अचानक से एक दम छटके के साथ ना उठकर बैठे ना ही उठें। कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों को आराम देने वाला व्यायाम करें।
लम्बे समय तक बैठने से विभिन्न अंगों को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या हो सकती है। और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
जब आप बैठे रहते हैं। तो पीठ और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। लगातार एक ही स्थिति में रहने से कूल्हे और पैरों की मांशपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से लोगों का वजन भी बढ़ता है। और इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और इसके नीचे के अंगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से आपका दिमाग तेज काम नहीं करता। मांसपेशियों की सक्रियता से मस्तिष्क में ताजा खून और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है। जिससे ऐसे रसायन उत्पन्न होते हैं। जोकि दिमाग को सक्रिय बनाए रखते हैं।
 है। कि लोगों को शुगर मोटापा, ह्दय रोग आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह इसलिए होता है। क्योंकि घंटों एक जगह बैठने पर मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता है। जिसके कारण ये सब समस्या होती है। वहीं लगातार एक पोजिशन पर बैठने से शरीर के सभी अंगों को भरपूर ग्लूकोज बहुत कम मिल पाता है। यही कारण है लोगों में टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि कोरोना काल में सभी लोगों को घरों से काम करना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को काफी समय तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक जगह बैठे रहने पर लोगों के पीठ या कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। और घंटों कुर्सी पर चिपके रहते हैं। तो कुछ नियमों का पालन करें। ताकि आप तंदुरुस्त रह सके।
अगर आपको बैठकर ही काम करना है। तो थोड़े-थोड़े समय पर मूव करते रहें। लंबे समय तक एक ही अवस्था में नहीं बैठे रहें। थोड़े-थोड़े समय में वॉक जरूर करें। अचानक से एक दम छटके के साथ ना उठकर बैठे ना ही उठें। कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों को आराम देने वाला व्यायाम करें। लम्बे समय तक बैठने से विभिन्न अंगों को नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या हो सकती है। और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
जब आप बैठे रहते हैं। तो पीठ और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। लगातार एक ही स्थिति में रहने से कूल्हे और पैरों की मांशपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से लोगों का वजन भी बढ़ता है। और इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और इसके नीचे के अंगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से आपका दिमाग तेज काम नहीं करता। मांसपेशियों की सक्रियता से मस्तिष्क में ताजा खून और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है। जिससे ऐसे रसायन उत्पन्न होते हैं। जोकि दिमाग को सक्रिय बनाए रखते हैं।             


तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए संचालित की जा रही नरवा विकास योजना के तहत वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा जल-स्त्रोतों नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कैम्पा मद के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 137 नरवा का चयन कर 160.95 करोड़ रूपए की लागत से 31 वन मण्डल, एक राष्ट्रीय उद्यान दो टाइगर रिजर्व एक एलीफेंट रिजर्व एक सामाजिक वानिकी क्षेत्र में कुल 12 लाख 56 हजार भू-जल संरचनाओं में से 10 लाख 77 हजार संरचनाएं निर्मित की जा चुकी है। इस प्रकार 86 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इससे 3 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि उपचारित हुई है।                 


जंगल का हाल जानकर कार्ययोजना बनाई

रायपुर। प्रदेश के जंगल में अवैध शिकार की ऐसी आग लगी है। कि वन्यप्राणियों को जान बचाने का भी मौका नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारी कार्ययोजना पर कार्ययोजना बना रहे है। लेकिन पिछले 10 सालों में वन्य प्राणियों का जीवन सुरक्षित नहीं हो सका। लगातार शिकारी और तस्करों के जंगल में अनाधिकृत हस्तक्षेप वन्य जीवों के लिए मौत का फरमान बन चुका है। वन ग्रामों में आबादी होने से वहां शिकारियों को आसानी से शिकार का मौका मिल जाता है। और मौका मिलते ही टपका देते है। अभी हाल ही में वन विभाग ने एक कार्ययोजना बनाई है। जिसमें काले हिरण छोडऩे की योजना है। साथ ही वनग्रामों को हटाने की कोई कार्य योजना नहीं जो अवैध शिकार को बढ़ावा भी दे रहे है। ऐसे में वन्य विभाग के संरक्षक अधिकारी पीवी नरसिंहा राव से जनता से रिश्ता ने चर्चा की तो नरसिंहाराव ने कहा जब वन ग्राम हटा लेंगे और और काले हिरण छोड़ देंगे उसके बाद मीडिया को जानकारी देंगे। जंगल वन्य जीवों की शरण स्थली न होकर कब्रगाह बन चुका है। लगातार शिकारियों का हौसला बढ़ते जा रहा है।                


जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

मंत्रियों और विधायकों के फोन किये जा रहे टैप ऐसी जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस।


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाली खबर को लेकर जयपुर राजस्थान पुलिस ने एक्शन लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर जब यहां के मंत्रियों और विधायकों के फोन टैप किये जाने जैसी खबर चलती दिखी तो पुलिस नेे इसे लेकर जांच-पड़ताल की। जिसके फलस्वरूप उसने दो लोगों पर मामला दर्ज किया।


हरदोई में किसानों की महापंचायत संपन्न हुईं

प्रदीप कुमार


भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई।


हरदोई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की किसान महापंचायत हरदोई जिले में संपन्न हुई इस महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री विष्णु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाकांत अर्कवंशी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष श्री रावेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ,बरेली, जिला अध्यक्ष हरदोई श्री राम लखन पाठक, तहसील प्रभारी उदयराज ,ब्लॉक अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ,रामगोपाल, तथा अनेक पदाधिकारी ग्राम प्रभारी तथा हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई तथा उनके त्वरित निदान के लिए डीएम तथा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ में संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया इस समय रहते समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो संगठन एक बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।                    


पेड़ से टकराई कार, एक की मौत 4 घायल

सिकन्दरपुर (बलिया)। बलिया से जन्मदिन मना कर वुधवार की देर शाम स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर लौट रहे पांच युवकों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार वुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी बिट्टू वर्मा 19 वर्ष पुत्र रंजन वर्मा, आदित्य वर्मा 20 वर्ष पुत्र जयनाथ वर्मा, विकास कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार व अभिषेक गोंड़ 20 वर्ष पुत्र लालमोहर गौड़ व विशाल कनौजिया 19 वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार किसी जन्मदिन में शामिल होने बुधवार को बलिया गए थे। जन्मदिन की पार्टी  समाप्त होने के बाद पांचों युवक स्विफ्ट डिजायर कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही मिल्की मोहल्ला के समीप ताज आयरन के पास पहुंचे ही थे कि असंतुलित होकर उनकी कार जोरदार टक्कर के साथ पेड़़ मे घुस गई। रात होने के कारण घटनास्थल के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। एक्सीडेंट की आवाज़ सुनकर कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत चिकित्सक ने पांचों युवकों बिट्टू वर्मा, आदित्य वर्मा, विकास कुमार, अभिषेक गौड़ व विशाल कनौजिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभिषेक गोड़ ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चारों युवकों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता                 

एसपी को लिखी चिट्ठी, खुद को बताया निर्दोष

हाथरस। रेप कांड के आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में चारों आरोपियों ने कहा कि वह निर्दोष हैं। घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने दावा किया है कि पीड़िता के साथ उसकी दोस्ती थी, जिससे उसका परिवार नाराज था। संदीप के मुताबिक, यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है।


एसपी को भेजे गए चिट्ठी में संदीप ने कहा कि पीड़िता के साथ मेरी दोस्ती थी। मुलाकात के साथ मेरी कभी-कभी उससे फोन पर बात हो जाती थी। मेरी यह दोस्ती उसके घर वालों को पसंद न थी। घटना के दिन पीड़िता ने मुझे मिलने के लिए खेत में बुलाया था, जब मैं वहां गया तो पीड़िता के साथ उसकी मां और भाई मौजूद थे। अपने चिट्ठी में आरोपी संदीप ने कहा कि पीड़िता के कहने पर मैं अपने घर चला गया। अपने पिता के साथ पशुओं को पानी पिला रहा था, तभी मुझे खबर मिली कि पीड़िता की मां और उसके भाई ने पिटाई की है। उसे गंभीर चोट आई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। संदीप ने कहा कि मैंने कभी भी पीड़िता तो मारा नहीं है और न ही कोई गलत काम किया।


एसपी को लिखी गई चिट्ठी


संदीप का कहना है कि इस मामले में हम निर्दोष हैं। मेरे रिश्तेदार रवि और शमू को भी फंसाया गया। साथ ही लवकुश का नाम भी डाला गया है। हम चारों निर्दोष हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। हाथरस जेल अधीक्षक ने चिट्ठी लिखे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक एसपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि गांव के कई लोग भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। गाँव के कई लोगों का कहना है की हमारे लड़के निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। मामले की सीबीआई जांच के साथ दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। वहीं, पीड़िता के परिवार की भी मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।                 


बिहार में भाजपा को 3 दिन में 3 झटके मिलेंं

बिहार में तीन दिन में भाजपा को लगातार तीन झटके


 अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान सभा चुनावों में पहले चरण का नामांकन खत्म होने से पहले बीजेपी को तीसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सासाराम की नोखा विधान सभा सीट से तीन-तीन बार विधायक रहे रामेश्वर चौरसिया ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा का दामन थाम लिया है। चौरसिया से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी भी लोजपा में शामिल हो चुकी हैं।
चौरसिया पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और प्रवक्ता भी रह चुके थे। उनके जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चौरसिया नोखा विधान सभा सीट से लगातार चार बार साल 2000, 2005 (फरवरी और नवंबर) और 2010 में जीत चुके हैं। साल 2015 में राजद की अनीता देवी से वो हार गए थे। इस बार ये सीट जेडीयू के खाते में चली गई है। जेडीयू ने वहां से नागेंद्र चंद्रवंशी को टिकट दिया है।
चौरसिया नीतीश के विरोधी नेता माने जाते रहे हैं। माना जाता है कि इस वजह से उन्हें इस सीट से हाथ धोना पड़ा है। अब वो लोजपा उम्मीदवार के तौर पर नोखा से जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ लड़ेंगे।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 09, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-55 (साल-02)
2. शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                       











बुधवार, 7 अक्तूबर 2020

डब्ल्यूएचओ के चौकाने वाले नए दावे

दस महीने तक और रहेगा कोरोना, डब्लूएचओ के चौकाने वाले नए दावे।


जिनेवा। कोरोना का संक्रमण फ़िलहाल दूर होने वाला नहीं है। यह चेतावनी बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 की गहन समीक्षा के बाद जारी की है। कहा है कि दुनिया भर में हर 10 में से एक व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अनुमान के मुताबिक ‘दुनिया की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा जोखिम में है।’ विशेषज्ञ लंबे समय से कह रहे हैं कि कोरोना वायरस के मामलों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से काफी अधिक है।
जिनेवा स्थित मुख्यालय में महामारी पर काबू पाए जाने के लिए हुई एक बैठक में डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा, अभी आगामी दस महीने और यह संकट खत्म होने का कोई संकेत नहीं है। कई देशों में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद सैकंड वेव आ रही है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। माइक रयान ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की आबादी में से 10 फीसदी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 34 सदस्यीय बोर्ड मीटिंग के दौरान रयान ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण का रिस्क शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों अलग-अलग है। रेयान ने चेतावनी दी कि महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया अब पहले से ज्यादा संकट में है लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमारे पास ऐसे उपकरण हैं जो ट्रांसमिशन को काबू करने और लोगों की जान बचाने में सक्षम हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने देशों से एकजुटता और दृढ़ नेतृत्व का आह्वान किया। कहा कि सभी देश इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यह एक असामान्य महामारी है। उल्लेखनीय है जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार वायरस से दस लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। अमेरिका के बाद, भारत और ब्राजील में सबसे अधिक संक्रमण का प्रसार देखा गया है।               


हर साल खास है, की श्रृंखला जारी की

मोदी पर ‘हर साल खास है’ की श्रृंखला जारी।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उसके बाद के 20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि पर बुधवार को ‘ हर साल खास है’ की एक श्रृंखला जारी की।
गुजरात के चार बार लगातार मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को भाजपा ने 2013 में अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया और मई 2014 में उनकी अगुवाई में भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और अपने बूते पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह तीन दशकों के बाद पहला मौका था कि किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला। चुनाव हालांकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के रुप में लड़ा गया था और केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राजग की सरकार बनी। भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी के 20 साल में किए गए 20 बड़े काम गिनाए वे हैं हर साल खास। वर्ष 2001 में 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वर्ष 2002 में मोदी ने गुजरात विधान सभा चुनाव की अगुवाई की और उनके नेतृत्व में गुजरात बीजेपी के इतिहास में चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ सीटें आयीं। वर्ष 2003 में पहले ‘वाइब्रेंट गुजरात’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट के दौरान 14 अरब डॉलर के 76 सहमति ग्यापन हस्ताक्षर किये गये।
वर्ष 2004 में बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कन्या केलवणी योजना और शाला प्रवेशोत्सव प्रोग्राम की शुरुआत की गई। वर्ष 2005 में राज्य में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान लांच किया गया। अभियान के बाद राज्य में बेटियों की जन्म दर में वृद्धि देखी गई। वर्ष 2006 में गुजरातवासियों को दिया ज्योतिग्राम योजना का तोहफा।
वर्ष 2007 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने तीसरा विधान सभा चुनाव जीता और वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2008में गुजरात की धरती पर टाटा नैनो का किया स्वागत, कार मैन्युफैक्चरिंग का गुजरात हब बना। वर्ष 2009 में राज्य के आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए ई-ग्राम, विश्व-ग्राम योजना का किया उद्घाटन। वर्ष 2010 में गुजरात के 50 साल के इतिहास को अगले 1,000 साल के लिए सहेजने के लिए 90 किलो के टाईम कैप्सूल में किया सील।
वर्ष 2011 में 17 सितम्बर को सद्भावना मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2012 में 26 दिसम्बर को नरेंद्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2013 में 13 सितम्बर को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2014 में 26 मई को नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
वर्ष 2015 में 21 जून को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वर्ष 2016 में भ्रष्टाचार, काले धन और जाली मुद्रा से लड़ने के लिए डीमोनेटाईजेशन किया गया और डिजिटल लेन-देन के लिए भीम-यूपीआई लॉन्च किया गया। वर्ष 2017 में एक देश एक कर प्रणाली, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।
वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया गया। वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी प्रचंड जीत के साथ लागातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2020 में सही समय पर पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना को महामारी बनने से रोका। जन-जन तक बीमारी से लड़ने की जानकारी पहुंचाई और लोगों को जागरुक किया।              


अटल टनल को लेकर मोदी पर साधा निशाना

अटल टनल को लेकर राहुल ने मोदी पर साधा निशाना


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं और सुरंग को लेकर निशाना साधा है। श्री गांधी ने आज ट्वीट किया पीएम जी अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो  देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। उन्होंने इसके साथ ही ट्विटर पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी अटल टनल का लोकार्पण किया था। यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है जो मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी पूरे वर्ष एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे।
कांग्रेस मोदी सरकार के हाल में कृषि से जुड़े तीन कानूनों को लेकर आक्रामक रुख अपनाये हुए है। इन कानूनों के विरोध में वायनाड से सांसद श्री गांधी ने तीन दिन पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकाली उसके बाद मंगलवार को हरियाणा पहुंचे। श्री गांधी की यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होनी है।             


पालघर साधु हत्याकांड की सुनवाई टली

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय में सुनवाई 15 नवम्बर तक के लिए टल गयी है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस की ओर से पेश स्थिति रिपोर्ट पर याचिकाकर्ताओं को जवाब देने का समय दिया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 15 नवम्बर की तारीख मुकर्रर की।इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग का विरोध किया। राज्य सरकार ने कहा है कि पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गयी है। गौरतलब है कि पालघर में भीड़ हिंसा में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी।         


देश में कोरोना संक्रमण के मामले 67 लाख

कोरोना हुआ बेलगाम, देश में कोरोना केस 67 लाख के पार


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख के पार हो गया है। 24 घंटे के अंदर कोरोना के 72 हजार 49 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार 132 हो गई है। मंगलवार को 986 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 4 हजार 555 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, राहत की बात ये है कि कोरोना से अब तक 57 लाख 44 हजार 694 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 81 हजार 945 लोग ठीक होकर अपने घर गए। अभी 9 लाख 7 हजार 883 मरीजों का इलाज चल रहा है।               


लूट की सूचना से विभाग में मचा हड़कंप

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


नेशनल हाईवे व्यापारी के साथ लूट की सूचना से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


हापुड़। जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 ढुहरी पेट्रोल के पास उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब 2 व्यापारियों के साथ जो मोटरसाइकिल सवार अपनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारियों का कहना था कि गाजीपुर मंडी मुर्गे खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जब बुरे लोग सरस्वती मेडिकल कॉलेज से आगे निकले तो पीछे से आए तो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस पर जो सवार थे। उन्होंने उनके आगे मोटरसाइकिल रोक की कथा मोटरसाइकिल भोंकते हैं। उनमें से एक ने एक व्यापारी के सिर पर कट्टा लगा दिया तथा गर्दन पर छुरी लगती शिव व्यापारिक जाओगे तथा उन लोगों ने व्यापारियों से 90 हजार रुपये तथा उनकी स्कूटी छीन ली जिसकी सूचना उन्होंने छिजारसी चौकी को दी छिजारसी पुलिस चौकी ने लेपर्ड को इसकी सूचना देकर उन लोगों को मारवाड़ पुलिस चौकी पर भेज दिया जहां पर उनहोने पुलिस को अपनी शिकायत लिखवाई। लेकिन पुलिस ने अपने अनुसार शिकायत नहीं उन्हों की लूट की घटना को पुलिस द्वारा चोरी में दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा उनसे लिखवाया गया कि उन्हों की स्कूटी चोरी हुई है जबकि उनकी स्कूटी अज्ञात युवकों ने लूटी थी। वही पिलखुवा थाना इंचार्ज का कहना है मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है अपनों को अपनों ने तहरीर नहीं दी है। जैसे ही पीड़ित की तहरीर प्राप्त होती है उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...