रविवार, 4 अक्तूबर 2020

प्रियंका के साथ व्यवहार, पुलिस ने जताया खेद

विजय भाटी


गौतम बुध नगर (नोएडा)। नोएडा पुलिस ने रविवार को डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी पर खेद जताया है। प्रियंका गांधी हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं जब पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था। नोएडा पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “नोएडा पुलिस को डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। मुख्यालय ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया। हम नोएडा पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था जब वो अपने एक पार्टी कार्यकर्ता का नोएडा पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थीं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। हंगामे के दौरान कैद किए गए वीडियो में प्रियंका एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए।             


इंसान की नियत को हम नहीं बदल पाते है

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नीयत हम लोग बदल नहीं पाते और हाथरस में हुई घटना बेहद अफसोस जनक है। सुल्तानपुर भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन गांधी ने लंभुआ बाजार में डाकघर भवन लोकार्पण समारोह के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाओं से देश की हर महिला की आंख में आंसू है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाएं गए हैं, लेकिन हम इंसान की फितरत नहीं पाते और हाथरस में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है।


             

लोजपा ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अपने दम पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया। हालांकि पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसकी कोई कटुता नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व उसे मंजूर नहीं है। लोजपा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर जीत हासिल करने वाले लोजपा विधायक भाजपा के ही साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर गठबंधन में शामिल जनता दल-युनाइटेड (जदयू) से वैचारिक मतभेद के कारण पार्टी ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि लोजपा ने इस बयान में यह नहीं बताया है कि पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन इससे पहले पार्टी की ओर से कई बार कहा गया है कि प्रदेश की 143 विधानसभा सीटों पर तैयारी मुक्कमल है, जहां लोजपा अपने उम्मीदवार उतार सकती है।             


प्रबंधन के बीच दूसरी वार्ता भी हुई विफल

लखनऊ। निजीकरण पर ऊर्जा निगम प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के बीच रविवार को दूसरी वार्ता फिर विफल हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे, जिसकी वजह से कोई सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि दौरान संघर्ष समिति बिजली व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में वृद्धि किए जाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए लेकिन प्रबंधन निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा। वार्ता समाप्त होने के बाद संघर्ष समिति प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को सफल करने की तैयारियों में जुट गई। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आंदोलन को सफल करने के लिए संदेश जारी करते हुए एकजुट की बात समिति की ओर से कही गई है। बता दें कि संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के करीब एक दर्जन से ज्यादा संगठन कार्यबहिष्कार कर रहे हैं।             


घोटालाः हरिद्वार से 1 संचालक किया गिरफ्तार

देहरादून। छात्रवृृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने हरिद्वार जिले के दो इंस्टीट्यूटस से संबद्ध एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके नाम से दोनों संस्थानों का बैंक में खाते चल रहे थे। दोनों ही संस्थान अपनी संबद्धता के मामले में फर्जी दावे कर रहा था जबकि उनकी असली यूनिवर्सिटीज ने उनके दावे को नकार दिया है। पूछताछ में आरोपी ने तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी को इस पूरे घोटाले में 12 प्रतिशत दिए जाने का दावा भी किया है।


कोई भी नहीं बचेगा, मिलेगा न्यायः अवस्थी

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद अवस्थी ने कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार गंभीर है और उनका अनुश्रण शासन स्तर पर किया जाता है। इसी कारण से हम लोग यहां आए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे दुर्दान्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की गई है और परिवार ने अपने जो बिंदु बताए है। सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी।               


महिला के साथ पुल के नीचे किया गैंगरेप

देहरादून। यहां के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार की देर सायं तीन युवकों ने पुल के नीचे से गुजर रही एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। बलात्कारियों के चुगंल से छूटने के बाद महिला सहसपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरुझा मोहन जोशी ​अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।                 


प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवती से गैंगरेप

गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 25 साल की एक युवती के साथ जबरन मारपीट की गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला शनिवार देर रात की है, जहां आरोपी ने युवती के सिर पर वार कर दिया। युवती पश्चिम बंगाल की निवासी है। पुलिस ने रविवार को कहा, “एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचित किया, जहां घटनास्थल से मात्र 100 मीटर पर पुलिस वाहन गस्त दे रहा था, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती को समय से अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की स्थिति अब खतरे के बाहर है। चारों आरोपियों को गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया गया है।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन (23), पवन (24), पंकज (26) और गोविंद (20) के रूप में हुई, सभी चक्करपुर गांव के निवासी हैं। रंजन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ऑफिस ब्यॉय का काम करता है, जबकि अन्य स्विगी, जोमैटो में काम करते हैं।             


गुमराह कर रही है योगी सरकारः कांग्रेस

लखनऊ। हाथरस मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा न होने और सीबीआई की जांच सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान उनकी जो मांग है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। कांग्रेस पूरी घटना की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग करती है। आराधना मिश्रा ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई दुःखद घटना और बेटी को न्याय दिलाने के लिए मीडिया की सकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने बेटी के साथ अत्याचार होने पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। जब उस बेटी के परिजन शव मांगने के लिए दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में प्रशासन से गुहार लगा रहे थे और पुलिस ने शव को रात्रि में 2.30 बजे जला दिया तथा पीड़िता के गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। यहां तक कि मीडिया को भी नहीं जाने दिया गया।               


अक्टूबर में ही पता चलेगा कब मिलेगी वैक्सीन

इस माह के अंत तक तय होगा कि पहले किसे मिलेगी कोरोना वैक्सीनः हर्षवर्धन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
 दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मंत्रालय एक प्रारूप तैयार कर रहा है। जिसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उन लक्षित आबादी समूहों की सूची पेश करेंगे, जिन्हें पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी चाहिए। इस माह के अंत तक इस सूची के पूरी होने की संभावना है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार युद्धस्तर पर इस दिशा में काम कर रही है। कि जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो। तो लोगों के बीच इसका समान वितरण सुनिश्चित हो पाए। दुनिया के अन्य देशों की तरह केंद्र सरकार भी इसी बात पर ध्यान दे रही है। कि किस तरह हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया गया है। जो कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर एक खाका तैयार कर रहा है। कि कोरोना वैक्सीन पहले किनको दी जाए। मंत्रालय फिलहाल एक फॉर्मेट तैयार कर रहा है। जहां राज्य सरकारें उन आबादी समूहों की सूची पेश करेंगी जिन्हें कोरोना वैक्सीन पहले दी जानी है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर डटे कोरोना स्वास्थ्यकर्मी तथा कोरोना के टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को लागू करने में शामिल कर्मचारी शामिल होंगे। उम्मीद है। कि यह सूची अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएगी। ऐसा अनुमान है। कि जुलाई 2021 तक करीब 20 से 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। यह भी अनुमान जताया गया है। कि तब तक कोरोना वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज खरीदे जायेंगे और उनका वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार इन योजनाओं को अंतिम रूप देने के समय कोरोना से संबंधित रोगप्रतिरोधक आंकड़ों पर नजर बनाये हुए है।             


प्रतापगढ़ः राजा के ट्वीट ने मचाई खलबली

हाथरस कांड पर राजा भैया के ट्वीट ने मचाई खलबली


प्रतापगढ़। हाथरस कांड को लेकर जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से हाथरस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। वही दूसरी ओर  निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट कर कुछ और ही इशारा किया है।
उन्होने ट्वीट कर कहा हम सभी सहमत कि मामले में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती पर आश्चर्य है। कि सीबीआई जांच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। समय के साथ सच्चाई सामने आएगी सत्यमेव जयते।             


सत्ता में आते ही खत्म कर देगें तीनों कृषि कानून

कांग्रेस के सत्ता में आते ही कूड़े की टोकरी में जाएंगे तीनों कृषि कानून। राहुल


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एक कठपुतली सरकार है। जिसकी डोर अडानियों और अंबानियों के हाथ में है। कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिवसीय कृषि बचाओ यात्रा के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस केंद्र में आई  इन तीन काले कानूनों‘ को रद किया जाएगा और टोकरी में फेंक दिया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस सांसद की इस यात्रा में शामिल हुए। यहां मोगा और लुधियाना जिलों से गुजरने वाली ट्रैक्टर रैली शुरू करने से पहले एक आम सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह साल से लोगों से झूठ बोल रहे हैं। और अपने दो-तीन अरबपति दोस्तों के हित साधने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कोविड के बीच बड़े उद्योगपतियों को कर्ज व करों से छूट देने के उदाहरण दिये और आरोप लगाया कि गरीबों व किसानों की एक रुपये की मदद नहीं की गई।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...