शनिवार, 26 सितंबर 2020

राहुल ने सिंह को दी जन्मदिन की बधाईं

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- देश को उनके जैसे पीएम की कमी खल रही।


नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा ‘डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है।उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"
इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश के कई हिस्सों से जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही हैं।बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 में हुआ था।
2004 में प्रधानमंत्री बनने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।इसके बाद मनमोहन सिंह ने यूपीए के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लीं थी।             


यूपी, हरियाणा, पंजाब तक दौड़ेगी 'रोड़वेज'

यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान तक दौड़ेगी उत्तराखंड रोडवेज, लेकिन दिल्ली अभी दूर।


हल्द्वानी। कई महिनों से बंद बस सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रहे उत्तराखंड रोडवेज की बसें फिलहाल दिल्ली की सीमा को नहीं लांघ सकेंगी। खबर यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार ने फिलहाल दूसरे राज्यों की बसों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत देने से इंकार कर दिया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ऐसा सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं किया है बल्कि दूसरे राज्यों की बसें भी राजधानी नहीं पहुंच सकेंगी।
उत्तर प्रदेश की बसें गाजियाबाद में अपने कौशांबी बस अड्डे तक जा रही हैं। उत्तराखंड को भी उत्तर प्रदेश ने कौशांबी तक बसों के संचालन का प्रस्ताव दिया है। यहां से आगे का सफर यात्रियों को दूसरे यातायात संसाधनों के सहारे करना होगा।
हम आपको ब ता दें कि उत्तराखंड सरकार ने फिलहाल पांच राज्यों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की योजना तैयार की है। जिनमें उत्तर प्रदेश के अलावा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ने तो रूटवार बसों का चार्ट बनाकर भी भेजा हुआ।             


स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन टीम का गठन

सेल्फ फाइनेंस प्रोगेसिव स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी तथा ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिला स्तर पर सेल्फ फाइनेंस प्रोगेसिव स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र शर्मा ने बताया कि गत सप्ताह से चल रही कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जिला स्तर पर लगभग पूर्ण हो चुकी है। गठन में सर्वसम्मति एवं पारदर्शिता बरती गई है। प्रदेश स्तर पर स्कूल प्रबंधकों के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं से निदान के लिए संघर्ष एवं उनके समाधान हेतु विचार विमर्श के लिए जनपद के अधिकांश स्कूल प्रबंधकों की मीटिंग कर सर्वसम्मति से पद वितरित किए गए हैं इसमें ध्यान रखा गया है कि संघर्षशील एवं दृढ़ निश्चय विचारधारा के लोगों को उनकी क्षमता एवं योग्यता के आधार पर सर्वसम्मति से पद वितरित करते हुए गठन किया गया है। कुछ योग्य एवं अनुभवी प्रबंधको ने जिनके पास समय का अभाव है उन्होंने अन्य युवा प्रबंधों को समस्याओं के प्रति संघर्ष हेतु शामिल किए जाने की सलाह दी। सभी के परामर्श पर सहमति से कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा कर दी गई है। शीघ्र ही आगामी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की एसोसिएशन के गठन मैं किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया है पद केवल कार्य करने का क्षेत्र एवं जिम्मेदारी के लिए दिए जाने का एक नियम एवम् प्रावधान है। जोकि सक्रिय ना रहने पर चाहे वह किसी भी पद पर आसीन हो सर्वसम्मति से बदलाव किया जा सकता हैं।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पर्मेंद्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसोसिएशन के संरक्षक राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल तथा लियाकत चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण, जिला कार्यकारिणी संरक्षक एवं सदस्य डी एन शर्मा, डॉ o राजकुमार, जेपी शर्मा, डॉo फरियाद, राजवीर सिंह देशपाल सिंह टी o सी o शर्मा, महेश पाल शर्मा, इच्छा राम यादव, डी पी त्यागी। अध्यक्ष पर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सलीम अहमद, उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह गाजियाबाद, उपाध्यक्ष विजयपाल कौशिक, महासचिव शैलेंद्र सिंह यादव, सचिव दीपक राठी मोदीनगर, सचिव जय नारायण, उपसचिव जयकुमार मुरादनगर, कोषाध्यक्ष विनीत शर्मा गाजियाबाद, नगर अध्यक्ष गाजियाबाद नरेंद्र कुमार बिल्लू, लोनी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भाटी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामशरण सारस्वत गाजियाबाद अजय शर्मा मोदीनगर शशि प्रभा मोदीनगर कवल सिंह मोदीनगर जितेंद्र बालियान लोनी शुभनीत शर्मा, दीपक चौधरी लोनी सर्वेश कुमार मोदीनगर अरविंद त्यागी मुराद नगर, हरीश चौधरी लोनी, राहुल शर्मा खोड़ा कुणाल सिंह चौहान खोड़ा, जिला प्रचार प्रमुख डॉक्टर दीपक शर्मा, तथा मीडिया प्रभारी शैंकी चौधरी, एवम् युसूफ मलिक लोनी को बनाया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष परमिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि अति शीघ्र ही अग्रिम विस्तार नियुक्तियां के बारे में घोषणा की जाएगी। जनपद के लगभग एक तिहाई स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन से जुड़ चुके हैं शेष प्रबंधकों को एसोसिएशन से जोड़ने का प्रयास जारी है।               


दिल्लीः महिला के साथ बस में किया दुष्कर्म

दिल्ली से घर आ रही महिला के साथ बस में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।


पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाने के चैनपट्टी गांव के समीप NH28 पर दिल्ली से मधेपुरा जा रही बस में मधेपुरा की एक महिला से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के खलासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार खलासी मध्य प्रदेश के मुरैनागंज थाने के अम्बा गांव का मन्नू पाल है। पीड़िता के अनुसार, 21 सितंबर को वह जॉब के लिए घर से दिल्ली गई थी। वहां परिचित के माध्यम से भी काम न मिलने पर मौसी के बेटे ने दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बस में बैठाकर रवाना कर दिया। 24 सितंबर की रात गोपालगंज नगर थाने के चैनपट्टी गांव के पास बस रुकी तो खलासी ने यात्रियों को चाय-नाश्ता व खाने के लिए होटल में भेज दिया।
वह भी पानी लेकर बस में बैठ गई। इसके बाद खलासी ने अकेला देखकर उससे रेप किया। बस में महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में बस के खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।                   


दिल्ली की 1 फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर 26 फायर बिग्रेड पहुँची ।


नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में एक फैक्टरी में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर 26 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। कि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने का काम अभी जारी है। बता दें दिल्ली का नरेला फैक्टरी जोन है। यहां अन्य तरह की कई फैक्टरियां हैं। लेकिन आसपास की किसी भी फैक्टरी को किसी भी प्रकार कोई नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।                                                


तलाकशुदा महिला से होटल में किया दुष्कर्म

एआईआईम्स में काम करने वाली तलाकशुदा महिला से होटल में दुष्कर्म।


पटना की एक तलाकशुदा महिला के साथ शख्स ने 8 साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। महिला पटना के एम्स में काम करती है। महिला का कहना है। कि वो जबरन मेरे साथ गंदा काम करता था। खबर के मुताबिक महिला के अनुसार, करीब 8 साल से आरोपी उसके साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसको अपने हवस का शिकार बनाया है। महिला का कहना है। कि संजीव की नजर मेरे संपत्ति पर थी। इसलिए वो मुझसे शादी करना चाहता था। महिला ने यह भी बताया कि शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वो मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। और मेरे साथ गंदा काम करता था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है। कि संजीव 24 सिंतबर को मुझे और मेरे बच्चे को जबरन रांची ले गया।             


ससुर ने अकेली बहू के साथ किया दुष्कर्म

रोजगार के लिए पति महाराष्ट्र गया, ससुर ने अकेली देख बहू के साथ किया दुष्कर्म।


जौनपुर। महाराजगंज इलाके में बहू के साथ दुष्कर्म मामले में ससुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि महाराजगंज इलाके की 20 वर्षीय विवाहिता युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 17 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के तीन-चार महीने बाद पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र चला गया। ससुर की नीयत उसके प्रति अच्छी नहीं थी।
पिछले 10 नवंबर को वह घर में अकेली थी। रात में ससुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। अदालत ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि वह प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करे।               


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...