मंगलवार, 8 सितंबर 2020

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने शिवेंद्र


नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केशरवानी उर्फ रिंकू केसरवानी का किया गया जोरदार स्वागत


नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केसरवानी ने कहा कि वह हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी आम जनता के हितों के विकास कार्यों को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे


कौशांबी। हिंदू संगठन को मजबूत करने के मकसद से विश्व हिंदू परिषद ने मंझनपुर नगर अध्यक्ष के पद पर शिवेंद्र कुमार केशरवानी उर्फ रिंकू को नियुक्त किया है। कस्बे के तेजतर्रार युवा नेता शिवेंद्र कुमार उर्फ रिंकू के विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कस्बे के युवाओं में  एक नया जोश आ गया है। इस मौके पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष शिवेंद्र केसरवानी ने कहा कि वह हमेशा आम जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी आम जनता के हितों के विकास कार्यों को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।


युवाओं ने अपने नए नेता शिवेंद्र कुमार केसरवानी उर्फ रिंकू की नियुक्ति की जानकारी पाते ही उनके समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी है और कहा है कि हिंदुओं का संगठन रिंकू केसरवानी के मनोनीत होने से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति निष्ठा और समर्पित भाव रखने वाले शिवेंद्र कुमार एक तेजतर्रार जुझारू कर्मठ नेता है मंझनपुर नगर पालिका परिषद का विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष के पद पर उन्हें घोषित किया गया और नगर के सम्मानित निवासियों के द्वारा माल्यार्पन कर हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई दिया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष रूपेंद्र विश्वकर्मा सभासद झल्लर चौरसिया सभासद नरेश केसरवानी जितेंद्र अग्रहरि राहुल केशरवानी सुशील केशरवानी आदि नगरवासियो की उपस्थित में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


सुबोध केशरवानी


ऑटो रिक्शा संचालन नहीं होगा प्रतिबंधित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रूट पर अब ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। इससे यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करने में आसानी होगी।


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ में मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा का संचालन अब प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। पहले ऑटो रिक्शा को भी मेट्रो रूट से हटाने के लिए विचार चल रहा था। ऑटो रिक्शा का परमिट कांट्रैक्ट कैरिज (ठेका गाड़ी) परमिट होता है। ऑटो रिक्शा सवारियों को एक जगह से लेकर दूसरी जगह छोड़ने का काम करता है। इसलिए ऑटो रिक्शा को  किसी विशेष रूट से अलग नहीं किया जा सकता है। 


उन्होंने बताया कि मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा को छोड़कर बाकी अन्य वाहनों को दूसरे रूट पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इनमें टेम्पो, सिटी बसें और अन्य यात्री वाहन शामिल हैं। लखनऊ मेट्रो की तरफ से शहर के अन्य रूटों पर यात्री वाहन शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव पर अगली बैठक में निर्णय किया जाएगा।                  


अपराधः माया ने सरकार की आलोचना की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का हवाला देते हुए कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई व पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।


मायावती ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चौहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद है।
इसके साथ ही प्रदेश के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनायें कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती है। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह मांग है।                  


पीएम की सरकारी कंपनियां बेचो मुहिम

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण कर खजाने को भरने में जुटे हैं।


गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”


इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है, “एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर खज़ाना भरेगी केंद्र सरकार।”                  


उपचुनाव को लेकर कमलनाथ का मंथन

भोपाल/नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। नाथ वहां दो दिनों तक रुकेंगे। वे वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी चर्चा होगी। इधर, सुबह भोपाल में नाथ के निवास पर ग्वालियर पूर्व से भाजपा नेता सतीश सिकरवार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे।


नीति सिद्धांतों की बात करने वाले अब कर रहे हैं खरीद फरोख्त की बात : कमलनाथ


पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर तंज कसा है। नाथ ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा है कि बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि जो लोग पहले समर्पण, जन सेवा त्याग की बातें बढ़ चढ़कर किया करते थे, वे लोग ही आज जलबा-रुतबा-मलाई की बात करते हैं।


जो पहले नीति सिद्धांत-मूल्यों के दावे बढ़चढ़ कर करते थे, वो आज सत्ता के लिए खरीद फरोख्त सौदेबाजी प्रलोभन की बात करते हैं। कितना अंतर आ गया है? दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और विधायकों की बैठक में कहा था कि 27 विधानसभा सीटों के होने वाले उप चुनाव जीतना है, तभी जलवा और रुतबा रहेगा।               


3848 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा

नरेश राघानी


जयपुर। प्रदेश में 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव से शेष रही ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा हुई। 3848 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव का मतदान चार चरणों में होगा। 28 सितंबर, 4 अक्टूबर, 6 अक्टूबर, 10 अक्टूबर को मतदान होगा।


नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि:
आपको बता दें कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में अधिसूचना 16 सितंबर को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि और समय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया। पहले चरण में 19 सितंबर, दूसरे चरण में 23 सितंबर, तीसरे चरण में 26 सितंबर, चौथे चरण में 30 सितंबर 10:00 से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर, चौथे चरण में 1 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को नाम वापस लेना है उसकी भी तारीख और समय चुनाव आयोग ने जारी किया। पहले चरण में 20 सितंबर, दूसरे चरण में 24 सितंबर,तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते है। चुनाव प्रतीक का आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन पहले चरण में 20 सितंबर को, दूसरे चरण में 24 सितंबर, तीसरे चरण में 27 सितंबर और चौथे चरण में 1 अक्टूबर को है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद सूची प्रकाशित होगी।


सरपंच पद के लिए खर्च सीमा 50,000:
सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की खर्च सीमा 50,000 तय की गई है। लाउडस्पीकर की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा, जिसका प्रयोग सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन पंचायतों में आचार संहिता लग गई। इसके चलते जरूरी सेवाओं को छोड़कर तबादलों पर रोक रहेगी। यह चुनाव पूरे होते ही राज्य की सारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के निर्वाचन पूरे हो जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग से घोषणा होगी।


3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मतदाता देंगे वोट:
3848 ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ 28 लाख 23 हजार 785 रजिस्टर्ड मतदाता है। इनमें 67 लाख 7732 पुरुष, 61 लाख 15979 महिलाएं, 74 थर्ड जेंडर, 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से एक दस्तावेज मान्य है. चुनाव के लिए 14575 मतदान केंद्र गठित किए गए है। ग्राम पंचायत के लिए EVM से मतदान होगा। 1100 के बजाय 900 मतदाताओं पर 1 बूथ होगा।                 


अगली महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहें

अकांशु उपाध्याय


जेनेवा/नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि दुनिया को अगली महामारी के लिए भी तैयार रहना चाहिए।


दरअसल, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने सोमवार को कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने देशों से सार्वजनिक स्वास्थ्य में निवेश करने के लिए आह्वान किया।चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सामने आए पहले कोरोना वायरस मामले के बाद अब तक दुनिया में 2.7 करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में 8,88,326 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है।


डब्ल्यूएचओ के जेनेवा स्थित मुख्यालय में एक न्यूज ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा, यह आखिरी महामारी नहीं होगी। इतिहास ने हमें सिखाया है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक तथ्य है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार होना चाहिए। इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।


लंबे समय तक रह सकता है कोरोना वायरस
इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की, जिसमें संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस शायद लंबे समय तक के लिए रह सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्याकंन पर इमरजेंसी कमिटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि समिति ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि के पूर्वानुमान को बताया है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये समिति चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्याकंन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है।                        


25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...