मंगलवार, 8 सितंबर 2020

ऑटो रिक्शा संचालन नहीं होगा प्रतिबंधित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रूट पर अब ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। इससे यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के साथ ऑटो रिक्शा में सफर करने में आसानी होगी।


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ में मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा का संचालन अब प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। पहले ऑटो रिक्शा को भी मेट्रो रूट से हटाने के लिए विचार चल रहा था। ऑटो रिक्शा का परमिट कांट्रैक्ट कैरिज (ठेका गाड़ी) परमिट होता है। ऑटो रिक्शा सवारियों को एक जगह से लेकर दूसरी जगह छोड़ने का काम करता है। इसलिए ऑटो रिक्शा को  किसी विशेष रूट से अलग नहीं किया जा सकता है। 


उन्होंने बताया कि मेट्रो रूट पर ऑटो रिक्शा को छोड़कर बाकी अन्य वाहनों को दूसरे रूट पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इनमें टेम्पो, सिटी बसें और अन्य यात्री वाहन शामिल हैं। लखनऊ मेट्रो की तरफ से शहर के अन्य रूटों पर यात्री वाहन शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव पर अगली बैठक में निर्णय किया जाएगा।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...